Shuru
Apke Nagar Ki App…
खंडवा में कबाड़ गोदाम में लगी भीषण आग, गोदाम में रखा पुराना सामान जलकर खाक
Ramchandra Kasde
खंडवा में कबाड़ गोदाम में लगी भीषण आग, गोदाम में रखा पुराना सामान जलकर खाक
More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
- Post by Ramchandra Kasde1
- चैनपुर सरकार में हुई हत्या के मामले में थाना हरसूद पुलिस द्वारा आरोपी को 24 घण्टे के अन्दर किया गया गिरफ्तार खंडवा, 08.03.2026 को सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम चैनपुर सरकार चौकी आशापुर थाना हरसूद क्षेत्र में राहुल पिता गजराज बंजारा द्वारा उसकी माँ अनिताबाई पति गजराज बंजारा के सिर मे ईंट मारकर चोट पहुँचाई है सूचना पर तत्काल चौकी आशापुर की डायल 112 पुलिस टीम मौके पर पहुँची वहां पर मजरूहा अनिताबाई को ईलाज हेतु सरकारी अस्पताल हरसूद लेकर गये, जहाँ पर डाक्टर द्वारा उक्त मजरूहा अनिताबाई को मृत घोषित कर दिया गया। सूचना पर थाना हरसूद पर मर्ग क्र. 24/2026 धारा 194 BNSS के अंतर्गत मर्ग कायम कर जाँच मे लिया गया। मर्ग जाँच मे चश्मदीद साक्षियों ने अपने कथनों में बताया कि दिनांक 08/03/2026 को मृतिका अनिता उर्फ सुलीबाई अपने घर पर थी कि शाम करीबन 4 बजे चिल्ला चोट की आवाज आई तो दोनो साक्षी अनिता बाई के घर गये देखा तो घर के दरवाजे पर उसका लड़का राहुल खडा था और किसी को घर के अंदर जाने नहीं दे रहा था और कह रह था कि उसकी मां अनिता शराब पीती रहती है उसके पिताजी अपाहिज है जिसका ध्यान नहीं रखती है और खाना नहीं देती है तो इसी कारण उसने घर में ईंट से मां अनिता को सर में मार दिया है,जिससे उसकी मां मर गई है। फिर सभी के सामने राहुल ने अपने मोबाईल से 112 पुलिस को भी इस बात की सूचना दी कि उसने अपने घर पर ईंट से मां को मारा है जो मर गई है। जांच में घटना स्थल पर एफएसएल यूनिट के साथ मिलकर निरीक्षण किया गया व मृतिका के शव का पीएम कराया गया।डाक्टर से शार्ट पी.एम. रिपोर्ट प्राप्त कर एवं साक्षियों के कथनों के आधार पर प्रथम दृष्टया आरोपी राहुल पिता गजराज जाति बंजारा निवासी ग्राम चैनपुर सरकार के द्वारा हत्या किया जाना पाये जाने पर उसके विरुद्ध धारा 103 (1) बीएनएस का अपराध का कायम कर विवेचना मे लिया गया। पुलिस अधीक्षक खंडवा श्री मनोज कुमार राय के निर्देशन तथा अतिरिक्त पु.अ. (ग्रामीण) श्री राजेश रघुवंशी एवं एसडीओपी हरसूद श्री लोकेन्द्र सिंह ठाकुर के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी हरसूद निरी. राजकुमार राठौर एवं चौकी प्रभारी आशापुर उनि संतोष सांवले की टीम द्वारा आरोपी राहुल पिता गजराज जाति बंजारा उम्र 20 साल निवासी ग्राम चैनपुर सरकार को तत्परता से 24 घण्टे में गिरफ्तार किया गया। सराहनीय भूमिका- थाना प्रभारी निरी. राजकुमार राठौर, चौकी प्रभारी आशापुर उनि संतोष सांवले, प्रआर. 729 लोकेश हिरवे, आर. 812 राजेश, आर. 101 अनिल की सराहनीय भूमिका रही है।1
- ANCHOR- खंडवा के कोरगला रोड पर स्थित एक इलेक्ट्रॉनिक स्क्रैप के गोदाम में भीषण आग लग गई। आग लगने की इस घटना में लाखों रुपये का सामान जलकर खाक हो गया। आग की लपटें इतनी तेज थीं कि दो किमी दूर से हीं दूर तक काला धुआं आसमान में दिखाई देने लगा। खंडवा पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना मिलने के बाद फायर ब्रिगेड और पुलिस मौके पर पहुंची और आग बुझाने का प्रयास शुरू किया। दरअसल कोरगला रोड पर सैयद रमजान के इलेक्ट्रॉनिक स्क्रैप के गोदाम में अचानक आग लग गई। गोदाम में बड़ी संख्या में स्क्रैप के फ्रिज, वाशिंग मशीन और अन्य इलेक्ट्रॉनिक सामान रखा हुआ था। आग लगते ही गोदाम में अफरा-तफरी मच गई और देखते ही देखते आग ने पूरे गोदाम को अपनी चपेट में ले लिया। फायर फाइटर की मदद से आग बुझाने का प्रयास किया जा रहा है। आग की इस घटना में गोदाम में रखा अधिकांश सामान जलकर खाक हो गया है। इस घटना में करीब 8 लाख रुपये के नुकसान की आशंका जताई जा रही है।1
- ईरान पर इजरायल, अमेरिका का हमला कितना इस्लाम के खिलाफ ? क्या खामेनेई वाकई में निकले विलन ?... जानिए मुस्लिम बुद्धिजीवी और वर्क फाउंडेशन के चेयरमैन सैयद अब्दुल्ला तारिक "अल्लामा" साहेब से प्रधान संपादक कृष्ण कुमार दुबे के साथ..... राजपथ न्यूज़ पर....1
- ग्राम पंचायत मांडवा के नाथू मोहल्ले का रोड तीन साल से मांग कर रहे हैं फिर भी अभी तक नहीं बना3
- Post by Raju Singh Rathod1
- Post by Danish Raza Khan1
- हरदा–खंडवा हाईवे से इस समय बड़ी खबर सामने आ रही है। छिपाबढ़ के पास करीब 50 एकड़ गेहूं की फसल में भीषण आग लग गई है। जानकारी मिलते ही फायर ब्रिगेड, पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंच गई। बताया जा रहा है कि अज्ञात कारणों से किसान के खेत में आग लगी, जिसने देखते ही देखते विकराल रूप ले लिया।1