बदहाल सड़क से परेशान ग्रामीणों का फूटा गुस्सा, युवाओं ने जेसीबी से कराया सड़क का मरम्मत कार्य 20 वर्षों से बदहाल कच्ची सड़क की किसी ने नहीं ली सुधि, समाजसेवी संतोष कुमार चौहान ने युवाओं के साथ उठाया मरम्मत का बीड़ा। आज रविवार को पूर्वी चंपारण के कल्याणपुर प्रखंड अंतर्गत मनी छपरा पंचायत के वार्ड संख्या तीन स्थित महादलित बस्ती में बदहाल सड़क को लेकर ग्रामीणों का आक्रोश सामने आया है। पिछले करीब 20 वर्षों से सड़क की जर्जर स्थिति से परेशान ग्रामीणों ने विरोध प्रदर्शन करते हुए अपनी नाराजगी जाहिर की। ग्रामीणों का कहना है कि इस मार्ग की सुधि लेने वाला कोई नहीं है। खासकर बारिश और रात के समय इस रास्ते से गुजरना किसी बड़ी चुनौती से कम नहीं है। बीमार लोगों और बच्चों को अस्पताल ले जाने में भी काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। कई बार वाहन रास्ते में फंस जाते हैं और दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। दरअसल, मनी छपरा से मेहसी जाने वाले मुख्य मार्ग से अवध किशोर सिंह चौहान के दरवाजे होते हुए परतापुर जाने वाली सड़क, राजेश मलिक के घर के रास्ते सिवान तक जाती है। इस कच्ची सड़क की बदहाल स्थिति को लेकर ग्रामीण लंबे समय से परेशान थे। ग्रामीणों का आरोप है कि जनप्रतिनिधियों द्वारा लगातार अनदेखी किए जाने के कारण सड़क की स्थिति बद से बदतर होती चली गई।इसी बीच समाजसेवी एवं युवा संतोष कुमार चौहान ने ग्रामीणों की परेशानी को देखते हुए पहल की। उन्होंने गांव के युवाओं के साथ खुद मौके पर खड़े होकर जेसीबी मशीन के माध्यम से सड़क पर मिट्टी भरवाने का कार्य शुरू कराया, ताकि ग्रामीणों को आवागमन में राहत मिल सके।ग्रामीणों ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि वर्षों से जिस समस्या का समाधान नहीं हो सका, उसके लिए आज गांव के युवाओं ने आगे आकर जिम्मेदारी निभाई है।अब सवाल यह है कि आखिर कब तक ग्रामीणों को मूलभूत सुविधाओं के लिए खुद ही संघर्ष करना पड़ेगा? क्या संबंधित जनप्रतिनिधि और प्रशासन इस सड़क की स्थायी मरम्मत की दिशा में पहल करेंगे?
बदहाल सड़क से परेशान ग्रामीणों का फूटा गुस्सा, युवाओं ने जेसीबी से कराया सड़क का मरम्मत कार्य 20 वर्षों से बदहाल कच्ची सड़क की किसी ने नहीं ली सुधि, समाजसेवी संतोष कुमार चौहान ने युवाओं के साथ उठाया मरम्मत का बीड़ा। आज रविवार को पूर्वी चंपारण के कल्याणपुर प्रखंड अंतर्गत मनी छपरा पंचायत के वार्ड संख्या तीन स्थित महादलित बस्ती में बदहाल सड़क को लेकर ग्रामीणों का आक्रोश सामने आया है। पिछले करीब 20 वर्षों से सड़क की जर्जर स्थिति से परेशान ग्रामीणों ने विरोध प्रदर्शन करते हुए अपनी नाराजगी जाहिर की। ग्रामीणों का कहना है कि इस मार्ग की सुधि लेने वाला कोई नहीं है। खासकर बारिश और रात के समय इस रास्ते से गुजरना किसी बड़ी चुनौती से कम नहीं है। बीमार लोगों और बच्चों को अस्पताल ले जाने में भी काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। कई बार वाहन रास्ते में फंस जाते हैं और दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। दरअसल, मनी छपरा से मेहसी जाने वाले मुख्य मार्ग से अवध किशोर सिंह चौहान के दरवाजे होते हुए परतापुर जाने वाली सड़क, राजेश मलिक के घर के रास्ते सिवान तक जाती है। इस कच्ची सड़क की बदहाल स्थिति को लेकर ग्रामीण लंबे समय से परेशान थे। ग्रामीणों का आरोप है कि जनप्रतिनिधियों द्वारा लगातार अनदेखी किए जाने के कारण सड़क की स्थिति बद से बदतर होती चली गई।इसी बीच समाजसेवी एवं युवा संतोष कुमार चौहान ने ग्रामीणों की परेशानी को देखते हुए पहल की। उन्होंने गांव के युवाओं के साथ खुद मौके पर खड़े होकर जेसीबी मशीन के माध्यम से सड़क पर मिट्टी भरवाने का कार्य शुरू कराया, ताकि ग्रामीणों को आवागमन में राहत मिल सके।ग्रामीणों ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि वर्षों से जिस समस्या का समाधान नहीं हो सका, उसके लिए आज गांव के युवाओं ने आगे आकर जिम्मेदारी निभाई है।अब सवाल यह है कि आखिर कब तक ग्रामीणों को मूलभूत सुविधाओं के लिए खुद ही संघर्ष करना पड़ेगा? क्या संबंधित जनप्रतिनिधि और प्रशासन इस सड़क की स्थायी मरम्मत की दिशा में पहल करेंगे?
- बदहाल सड़क से परेशान ग्रामीणों का फूटा गुस्सा, युवाओं ने जेसीबी से कराया सड़क का मरम्मत कार्य 20 वर्षों से बदहाल कच्ची सड़क की किसी ने नहीं ली सुधि, समाजसेवी संतोष कुमार चौहान ने युवाओं के साथ उठाया मरम्मत का बीड़ा। आज रविवार को पूर्वी चंपारण के कल्याणपुर प्रखंड अंतर्गत मनी छपरा पंचायत के वार्ड संख्या तीन स्थित महादलित बस्ती में बदहाल सड़क को लेकर ग्रामीणों का आक्रोश सामने आया है। पिछले करीब 20 वर्षों से सड़क की जर्जर स्थिति से परेशान ग्रामीणों ने विरोध प्रदर्शन करते हुए अपनी नाराजगी जाहिर की। ग्रामीणों का कहना है कि इस मार्ग की सुधि लेने वाला कोई नहीं है। खासकर बारिश और रात के समय इस रास्ते से गुजरना किसी बड़ी चुनौती से कम नहीं है। बीमार लोगों और बच्चों को अस्पताल ले जाने में भी काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। कई बार वाहन रास्ते में फंस जाते हैं और दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। दरअसल, मनी छपरा से मेहसी जाने वाले मुख्य मार्ग से अवध किशोर सिंह चौहान के दरवाजे होते हुए परतापुर जाने वाली सड़क, राजेश मलिक के घर के रास्ते सिवान तक जाती है। इस कच्ची सड़क की बदहाल स्थिति को लेकर ग्रामीण लंबे समय से परेशान थे। ग्रामीणों का आरोप है कि जनप्रतिनिधियों द्वारा लगातार अनदेखी किए जाने के कारण सड़क की स्थिति बद से बदतर होती चली गई।इसी बीच समाजसेवी एवं युवा संतोष कुमार चौहान ने ग्रामीणों की परेशानी को देखते हुए पहल की। उन्होंने गांव के युवाओं के साथ खुद मौके पर खड़े होकर जेसीबी मशीन के माध्यम से सड़क पर मिट्टी भरवाने का कार्य शुरू कराया, ताकि ग्रामीणों को आवागमन में राहत मिल सके।ग्रामीणों ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि वर्षों से जिस समस्या का समाधान नहीं हो सका, उसके लिए आज गांव के युवाओं ने आगे आकर जिम्मेदारी निभाई है।अब सवाल यह है कि आखिर कब तक ग्रामीणों को मूलभूत सुविधाओं के लिए खुद ही संघर्ष करना पड़ेगा? क्या संबंधित जनप्रतिनिधि और प्रशासन इस सड़क की स्थायी मरम्मत की दिशा में पहल करेंगे?1
- दैनिक सिरहा टाइम्स के सहायक संपादक डॉ. मनीष कुमार सिंह को संपादक ने सौंपा सराहनीय दायित्व, पत्रकारों की नियुक्ति का किया आह्वान। डॉ मनीष कुमार सिंह सहायक संपादक दैनिक सिरहा टाइम्स मोतिहारी पूर्वी चम्पारण बिहार। दैनिक सिरहा टाइम्स के सहायक संपादक डॉ. मनीष कुमार सिंह को संपादक ने सौंपा सराहनीय दायित्व, पत्रकारों की नियुक्ति का किया आह्वान। डॉ मनीष कुमार सिंह सहायक संपादक दैनिक सिरहा टाइम्स मोतिहारी पूर्वी चम्पारण बिहार। मोतिहारी, पूर्वी चम्पारण (बिहार)।राष्ट्रीय हिंदी समाचार पत्र दैनिक सिरहा टाइम्स के संपादक रवि कुमार भार्गव ने दैनिक सिरहा टाइम्स के सहायक संपादक डॉ. मनीष कुमार सिंह को प्रशस्ति पत्र एवं परिचय पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। इस अवसर पर उन्होंने डॉ. सिंह को पत्रकारिता जगत में सक्रिय रूप से कार्य करने तथा समाचार पत्र के विस्तार और संगठन को मजबूत बनाने की जिम्मेदारी सौंपी। संपादक रवि कुमार भार्गव ने डॉ. मनीष कुमार सिंह से आह्वान किया कि वे पत्रकारिता के क्षेत्र में पूरी निष्ठा, ईमानदारी और जिम्मेदारी के साथ कार्य करें। साथ ही राष्ट्रीय स्तर से लेकर राज्य, जिला, अनुमंडल एवं प्रखंड स्तर तक योग्य और कर्मठ पत्रकारों की नियुक्ति कर दैनिक सिरहा टाइम्स के संगठन का विस्तार करें।उन्होंने कहा कि पत्रकारिता लोकतंत्र का महत्वपूर्ण स्तंभ है। पत्रकारों को निष्पक्षता, सत्यता और जनहित को सर्वोपरि रखते हुए समाज की समस्याओं एवं जनसरोकार से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाना चाहिए।इस अवसर पर डॉ. मनीष कुमार सिंह ने संपादक रवि कुमार भार्गव के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे सौंपी गई जिम्मेदारियों का पूरी ईमानदारी और निष्ठा के साथ निर्वहन करेंगे तथा दैनिक सिरहा टाइम्स को मजबूत बनाने के लिए योग्य पत्रकारों को संगठन से जोड़ने का प्रयास करेंगे।डॉ. मनीष कुमार सिंह,सहायक संपादक दैनिक सिरहा टाइम्स,मोतिहारी, पूर्वी चम्पारण, बिहार।1
- पकड़ीदयाल बाजार में बड़ा फैसला लेने की तैयारी! सप्ताह में एक दिन बंद रहेंगी दुकानें? व्यवसायियों की बैठक में उठा मुद्दा। #Pakridayal #PakriDayalNews #EastChamparan #MotihariNews #BusinessMeeting #ShopClosed #MarketUpdate #व्यवसायीबैठक #पकड़ीदयाल #दुकानबंदी #बाजारबंद #पूर्वीचंपारण #बिहारन्यूज #KhabarOfPoint #rajumukhiya1
- सुगौली चीनी मील के पेराई सत्र को लेकर जिलाधिकारी के कक्ष में हुई बैठक। बैठक में क्षेत्रीय विकास परिषद के अध्यक्ष सहित चीनी मील के अन्य अधिकारी शामिल रहे।1
- दिल्ली के रामलीला मैदान में INDIA गठबंधन की महारैली में तेजस्वी यादव ने 'वोट चोरी' के मुद्दे को लेकर अपनी बात रखी। उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग से जुड़े विपक्ष के रुख को भी उठाया। देखिए तेजस्वी यादव का पूरा बयान। #TejashwiYadav #RahulGandhi #INDIABloc #VoteChori #GyaneshKumar #KSRBiharNews दिल्ली के रामलीला मैदान में INDIA गठबंधन की महारैली में तेजस्वी यादव ने 'वोट चोरी' के मुद्दे को लेकर अपनी बात रखी। उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग से जुड़े विपक्ष के रुख को भी उठाया। देखिए तेजस्वी यादव का पूरा बयान। #TejashwiYadav #RahulGandhi #INDIABloc #VoteChori #GyaneshKumar #KSRBiharNews1
- दीपावली एवं छठ घाटों पर एलईडी के माध्यम से नशे के खिलाफ अभियान चलाकर होगा व्यापक प्रचार-प्रसार गोपालगंज। बिहार नशामुक्ति अभियान के तहत सोमवार को समाहरणालय सभागार में डीएम समीर सौरभ की उपस्थिति में जिला स्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में अभियान की प्रगति की समीक्षा करते हुए डीएम ने सभी संबंधित विभागों एवं नगर निकायों को नशामुक्त समाज के निर्माण के लिए व्यापक जनजागरूकता अभियान चलाने का सख्त निर्देश दिया। उन्होंने निर्देश दिया कि आगामी दीपावली एवं छठ महापर्व के अवसर पर विशेष रूप से छठ घाटों सहित सभी प्रमुख सार्वजनिक स्थलों पर एलईडी स्क्रीन के माध्यम से नशामुक्ति का व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि अभियान केवल औपचारिकता तक सीमित नहीं रहे, बल्कि प्रत्येक स्तर पर आमजन की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित की जाए। उल्लेखनीय है कि बिहार सरकार के निर्देशानुसार 27 अक्टूबर से 26 नवंबर 2026 तक नशामुक्ति अभियान संचालित किया जा रहा है। इसके तहत नगर निकायों, पंचायत भवनों, बस स्टैंडों, सार्वजनिक स्थलों, जीविका संकुल संघों एवं अन्य प्रमुख स्थानों पर होर्डिंग, जिंगल्स तथा विभिन्न प्रचार माध्यमों से नियमित जागरूकता कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं। इस अभियान के तहत जीविका दीदियों एवं प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की बहनों द्वारा शराब, अन्य मादक पदार्थों एवं सूखे नशे के दुष्प्रभावों के प्रति लोगों को जागरूक किया जा रहा है। इसके लिए संवाद, संगीत, शपथ, संकल्प, जागरूकता रैली एवं अन्य गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है। आईसीडीएस द्वारा भी आंगनबाड़ी केंद्रों पर जनजागरूकता कार्यक्रम संचालित किए जा रहे हैं। अभियान की उपलब्धियां : अभियान की शुरुआत से अब तक विभिन्न विभागों के माध्यम से 13,561 लोगों ने नशामुक्ति की शपथ ली है। वहीं नगर निकायों द्वारा संचालित जागरूकता गतिविधियों के तहत 70 कार्यक्रमों में जिंगल्स का प्रसारण, 14 नुक्कड़ नाटकों का आयोजन, 199 स्थानों पर होर्डिंग एवं 53 स्थानों पर सेल्फी स्टैंड स्थापित किए गए हैं। इसके अतिरिक्त 10 स्थानों पर एलईडी वैन के माध्यम से प्रचार-प्रसार किया गया। मीरगंज, गोपालगंज एवं बरौली नगर परिषद के सार्वजनिक स्थलों पर भी अभियान के तहत विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। डीएम ने सभी संबंधित पदाधिकारियों को अभियान के अंतिम दिन तक निर्धारित गतिविधियों को प्रभावी ढंग से संचालित करने तथा दीपावली एवं छठ के दौरान जनजागरूकता के प्रयासों को और तेज करने का निर्देश दिया। बैठक में अमृतेश कुमार, अधीक्षक, मद्य निषेध, एसडीओ गोपालगंज डॉ प्रेरणा सिंह एवं हथुआ सहित विभिन्न जिला स्तरीय पदाधिकारी एवं सभी नगर निकायों के कार्यपालक पदाधिकारी उपस्थित रहे।1
- मुजफ्फरपुर के गोबर सही में गैस पाइपलाइन के फटने से पांच लोगों की करने की आशंका। विकास कुमार जिला संवाददाता दैनिक सिरहा टाइम्स मुजफ्फरपुर मुजफ्फरपुर के गोबर सही में गैस पाइपलाइन के फटने से पांच लोगों की करने की आशंका। इस घटना में कुछ लोग घायल भी हुए जिनका चल रहा है इलाज। विकास कुमार जिला संवाददाता दैनिक सिरहा टाइम्स मुजफ्फरपुर मुजफ्फरपुर 02 नवंबर 2026 मुजफ्फरपुर-मुजफ्फरपुर के गोबर सही में गैस पाइपलाइन के फटने से पांच लोगों की करने की आशंका। इस घटना में कुछ लोग घायल भी हुए जिनका चल रहा है इलाज। गैस पाइपलाइन विस्फोट: शहर के गोबरसही इलाके में गैस पाइपलाइन फटने से रोंगटे खड़े कर देने वाला भीषण हादसा सामने आया है. पाइपलाइन में हुए जोरदार विस्फोट के बाद 2 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई है. धमाके की तीव्रता इतनी भयानक थी कि आसपास की दुकानें और व्यावसायिक प्रतिष्ठान बुरी तरह क्षतिग्रस्त होकर मलबे के ढेर में तब्दील हो गए. घटना के तत्काल बाद पूरे क्षेत्र में आसमान छूता धुएं का गुबार फैल गया और स्थानीय लोगों के बीच चीख-पुकार व भगदड़ मच गई.नाला निर्माण के लिये लगाये गये जसीबी से गैस पाइप लाइन क्षतिग्रस्त हो गया. इससे रिसाव चालू हो गया. स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना स्थानीय जिला और पुलिस प्रशासन को दिया. लेकिन प्रशासन ने कोई सुधी नहीं ली. परिणामस्वरूप गैस पाइप लाइन फटा और तबाही मच गयी.घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस व जिला प्रशासन मौके पर पहुंच राहत व घायलों को अस्पताल पहुंचाने का कार्य शुरू कर दिया. वहीं, इस घटना से आक्रोशित लोगों ने बबाल मचाना शुरू कर दिया. स्थानीय लोग मुख्य सड़क व गोबरसही से सकरी-सरैया जानेवाली सड़क को जाम कर दिया है.1
- #खौफनाक दों सरकारी स्कूलों में बच्चियों पर हमला,# #आंध्र: 10 वीं की छात्रा का कक्षा में इलेक्ट्रिक आरी से हाथ काटा,# #पंचकुला पहली कक्षा की बच्ची को तीसरी के छात्र ने ईट लाते मारी।1