logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

सुगौली चीनी मील के पेराई सत्र को लेकर जिलाधिकारी के कक्ष में हुई बैठक। बैठक में क्षेत्रीय विकास परिषद के अध्यक्ष सहित चीनी मील के अन्य अधिकारी शामिल रहे।

5 hrs ago
user_Shambhu sharan
Shambhu sharan
सुगौली, पूर्वी चंपारण, बिहार•
5 hrs ago

सुगौली चीनी मील के पेराई सत्र को लेकर जिलाधिकारी के कक्ष में हुई बैठक। बैठक में क्षेत्रीय विकास परिषद के अध्यक्ष सहित चीनी मील के अन्य अधिकारी शामिल रहे।

More news from बिहार and nearby areas
  • सुगौली चीनी मील के पेराई सत्र को लेकर जिलाधिकारी के कक्ष में हुई बैठक। बैठक में क्षेत्रीय विकास परिषद के अध्यक्ष सहित चीनी मील के अन्य अधिकारी शामिल रहे।
    1
    सुगौली चीनी मील के पेराई सत्र को लेकर जिलाधिकारी के कक्ष में हुई बैठक। बैठक में क्षेत्रीय विकास परिषद के अध्यक्ष सहित चीनी मील के अन्य अधिकारी शामिल रहे।
    user_Shambhu sharan
    Shambhu sharan
    सुगौली, पूर्वी चंपारण, बिहार•
    5 hrs ago
  • दिल्ली के रामलीला मैदान में INDIA गठबंधन की महारैली में तेजस्वी यादव ने 'वोट चोरी' के मुद्दे को लेकर अपनी बात रखी। उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग से जुड़े विपक्ष के रुख को भी उठाया। देखिए तेजस्वी यादव का पूरा बयान। #TejashwiYadav #RahulGandhi #INDIABloc #VoteChori #GyaneshKumar #KSRBiharNews दिल्ली के रामलीला मैदान में INDIA गठबंधन की महारैली में तेजस्वी यादव ने 'वोट चोरी' के मुद्दे को लेकर अपनी बात रखी। उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग से जुड़े विपक्ष के रुख को भी उठाया। देखिए तेजस्वी यादव का पूरा बयान। #TejashwiYadav #RahulGandhi #INDIABloc #VoteChori #GyaneshKumar #KSRBiharNews
    1
    दिल्ली के रामलीला मैदान में INDIA गठबंधन की महारैली में तेजस्वी यादव ने 'वोट चोरी' के मुद्दे को लेकर अपनी बात रखी। उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग से जुड़े विपक्ष के रुख को भी उठाया।

देखिए तेजस्वी यादव का पूरा बयान।

#TejashwiYadav #RahulGandhi #INDIABloc #VoteChori #GyaneshKumar #KSRBiharNews


दिल्ली के रामलीला मैदान में INDIA गठबंधन की महारैली में तेजस्वी यादव ने 'वोट चोरी' के मुद्दे को लेकर अपनी बात रखी। उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग से जुड़े विपक्ष के रुख को भी उठाया।
देखिए तेजस्वी यादव का पूरा बयान।
#TejashwiYadav #RahulGandhi #INDIABloc #VoteChori #GyaneshKumar #KSRBiharNews
    user_Ksr bihar news
    Ksr bihar news
    News Anchor सुगौली, पूर्वी चंपारण, बिहार•
    6 hrs ago
  • जगदीशपुर में महिला की संदिग्ध मौत! मां ने लगाया हत्या का आरोप, पति समेत ससुराल वाले फरार बिहार के पश्चिम चंपारण जिले के नौतन प्रखंड अंतर्गत जगदीशपुर थाना क्षेत्र के दिवुलिया वार्ड नंबर सात में एक 35 वर्षीय महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से इलाके में सनसनी फैल गई है। घटना के बाद मृतका के मायके वालों ने ससुराल पक्ष पर मारपीट कर हत्या करने का गंभीर आरोप लगाया है। मृतका की पहचान रौशन अंसारी की पत्नी नुरैशा खातून के रूप में हुई है। परिजनों के मुताबिक, करीब 12 वर्ष पूर्व मुस्लिम रीति-रिवाज से नुरैशा की शादी हुई थी और इस शादी से चार छोटे-छोटे बच्चे हैं। मृतका की मां शैरुल खातून, जो धुधियावा सरैया थाना इंग्लिश की रहने वाली हैं, ने आरोप लगाया कि बीती रात उनकी बेटी के साथ मारपीट की गई थी, लेकिन सुबह ससुराल वालों ने उसकी मौत की सूचना दी। मां ने आशंका जताई है कि उनकी बेटी की हत्या की गई है। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि घटना के बाद पति समेत ससुराल के अन्य सदस्य घर छोड़कर फरार हो गए हैं। इधर, घटना की सूचना मिलते ही जगदीशपुर थानाध्यक्ष नितेश कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू कर दी। वहीं, फॉरेंसिक टीम ने भी घटनास्थल पर पहुंचकर आवश्यक साक्ष्य जुटाए हैं। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज अस्पताल, बेतिया भेज दिया है। थानाध्यक्ष नितेश कुमार के अनुसार, पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही महिला की मौत के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा। फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है और आगे की कानूनी कार्रवाई में जुटी है। सबसे दर्दनाक पहलू यह है कि इस घटना में चार छोटे-छोटे बच्चों के सिर से मां का साया उठ गया है। अब सबकी नजर पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पुलिस जांच पर टिकी है।
    1
    जगदीशपुर में महिला की संदिग्ध मौत! मां ने लगाया हत्या का आरोप, पति समेत ससुराल वाले फरार
बिहार के पश्चिम चंपारण जिले के नौतन प्रखंड अंतर्गत जगदीशपुर थाना क्षेत्र के दिवुलिया वार्ड नंबर सात में एक 35 वर्षीय महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से इलाके में सनसनी फैल गई है। घटना के बाद मृतका के मायके वालों ने ससुराल पक्ष पर मारपीट कर हत्या करने का गंभीर आरोप लगाया है। मृतका की पहचान रौशन अंसारी की पत्नी नुरैशा खातून के रूप में हुई है। परिजनों के मुताबिक, करीब 12 वर्ष पूर्व मुस्लिम रीति-रिवाज से नुरैशा की शादी हुई थी और इस शादी से चार छोटे-छोटे बच्चे हैं। मृतका की मां शैरुल खातून, जो धुधियावा सरैया थाना इंग्लिश की रहने वाली हैं, ने आरोप लगाया कि बीती रात उनकी बेटी के साथ मारपीट की गई थी, लेकिन सुबह ससुराल वालों ने उसकी मौत की सूचना दी। मां ने आशंका जताई है कि उनकी बेटी की हत्या की गई है। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि घटना के बाद पति समेत ससुराल के अन्य सदस्य घर छोड़कर फरार हो गए हैं। इधर, घटना की सूचना मिलते ही जगदीशपुर थानाध्यक्ष नितेश कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू कर दी। वहीं, फॉरेंसिक टीम ने भी घटनास्थल पर पहुंचकर आवश्यक साक्ष्य जुटाए हैं। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज अस्पताल, बेतिया भेज दिया है। थानाध्यक्ष नितेश कुमार के अनुसार, पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही महिला की मौत के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा। फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है और आगे की कानूनी कार्रवाई में जुटी है। सबसे दर्दनाक पहलू यह है कि इस घटना में चार छोटे-छोटे बच्चों के सिर से मां का साया उठ गया है। अब सबकी नजर पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पुलिस जांच पर टिकी है।
    user_S9 Bihar
    S9 Bihar
    News Anchor बेतिया, पश्चिम चंपारण, बिहार•
    1 hr ago
  • कोरम के अभाव में सवा घंटे बाद समाप्त हुई नगर निगम बोर्ड की बैठक, सभी मुद्दों पर नहीं हो सकी चर्चा: गरिमा* * *==कोरम घट जाने के कारण वैधानिक कारणों से विवश होकर समाप्त कर देनी पड़ी नगर निगम बोर्ड के विशेष बैठक के आगे की कार्यवाही,* बेतिया। महापौर गरिमा देवी सिकारिया ने बताया कि नगर निगम बोर्ड की सोमवार को आहूत महत्वपूर्ण बैठक करीब सवा घंटे तक ही चल सकी। बैठक में निर्धारित एजेंडे पर चर्चा के बीच नगर पार्षदों के एक-एक कर बाहर निकलने के कारण सदन में आवश्यक कोरम पूरा नहीं रह गया। अंततः बैठक को जितनी चर्चा हुई उतने पर ही समाप्त करना पड़ा। इस घटनाक्रम पर महापौर श्रीमती सिकारिया ने बताया कि बैठक की शुरुआत में सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से संचालित हो रही थी। करीब सवा घंटे तक विभिन्न चर्चा भी हुई। लेकिन इसके बाद अपनी-अपनी बातों और कारणों से नगर पार्षद एक-एक कर बैठक से बाहर निकलने लगे। देखते ही देखते सदन में उपस्थित सदस्यों की संख्या इतनी कम हो गई कि बैठक जारी रखने के लिए निर्धारित आवश्यक कोरम भी पूरा नहीं रह गया। महापौर श्रीमती सिकारिया ने कहा कि ऐसी परिस्थिति में बोर्ड की बैठक की कार्यवाही आगे जारी रखना संभव नहीं था। लिहाजा विवश होकर बैठक समाप्त करनी पड़ी।
    1
    कोरम के अभाव में सवा घंटे बाद समाप्त हुई नगर निगम बोर्ड की बैठक, सभी मुद्दों पर नहीं हो सकी चर्चा: गरिमा*
*
*==कोरम घट जाने के कारण वैधानिक कारणों से विवश होकर समाप्त कर देनी पड़ी नगर निगम बोर्ड के विशेष बैठक के आगे की कार्यवाही,* 
बेतिया। महापौर गरिमा देवी सिकारिया ने बताया कि नगर निगम बोर्ड की सोमवार को आहूत महत्वपूर्ण बैठक करीब सवा घंटे तक ही चल सकी। बैठक में निर्धारित एजेंडे पर चर्चा के बीच नगर पार्षदों के एक-एक कर बाहर निकलने के कारण सदन में आवश्यक कोरम पूरा नहीं रह गया। अंततः बैठक को जितनी चर्चा हुई उतने पर ही समाप्त करना पड़ा।
इस घटनाक्रम पर महापौर श्रीमती सिकारिया ने बताया कि बैठक की शुरुआत में सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से संचालित हो रही थी। करीब सवा घंटे तक विभिन्न चर्चा भी हुई। लेकिन इसके बाद अपनी-अपनी बातों और कारणों से नगर पार्षद एक-एक कर बैठक से बाहर निकलने लगे। देखते ही देखते सदन में उपस्थित सदस्यों की संख्या इतनी कम हो गई कि बैठक जारी रखने के लिए निर्धारित आवश्यक कोरम भी पूरा नहीं रह गया।
महापौर श्रीमती सिकारिया ने कहा कि ऐसी परिस्थिति में बोर्ड की बैठक की कार्यवाही आगे जारी रखना संभव नहीं था। लिहाजा विवश होकर बैठक समाप्त करनी पड़ी।
    user_Makhan Kumar
    Makhan Kumar
    Bettiah, Pashchim Champaran•
    3 hrs ago
  • जिला मुख्यालय स्थित समाहरणालय में जन सुनवाई हुई। 2 November. जिला पदाधिकारी माननीय श्री तरन जोत सिंह ने 38 मामलों की सुनवाई की। 02.11.2026.
    1
    जिला मुख्यालय स्थित समाहरणालय  में जन सुनवाई हुई।  2 November.
जिला पदाधिकारी माननीय श्री तरन जोत सिंह ने 38 मामलों की सुनवाई की।  02.11.2026.
    user_Vivek Kumar
    Vivek Kumar
    Teacher बेतिया, पश्चिम चंपारण, बिहार•
    5 hrs ago
  • दीपावली-छठ में भी नहीं मिला मानदेय , ------विगत छह माह से टकटकी लगाए बैठे हैं ग्रामीण आवास कर्मी। ------ नौतन में ग्रामीण आवास सहायकों का काली पट्टी लगाकर जोरदार विरोध प्रदर्शन नौतन/ प्रखंड कार्यालय के समझ सोमवार को ग्रामीण आवास कर्मीयों का गुस्सा फूट पड़ा। प्रखंड कार्यालय में कार्यरत सभी ग्रामीण आवास कर्मियों ने काली पट्टी बांधकर सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया और अपना आक्रोश व्यक्त किया।प्रखंड अध्यक्ष मीरा कुमारी ने बताया कि हम सभी ग्रामीण आवास कर्मी पिछले 6 महीनों से बिना मानदेय के काम कर रहे हैं। विभाग द्वारा हमसे प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत सर्वे, जियो टैगिंग, आवास निर्माण की निगरानी, लाभुकों का सत्यापन सहित तमाम कार्य लगातार करायें जा रहे हैं।लेकिन मानदेय के नाम पर विगत छह महीनों से हमें कुछ नहीं मिल रहा है। कहा कि दीपावली और छठ महापर्व में भी हम सभी का मानदेय नहीं दिया गया, जिससे हम सभी को परिवार चलाने में काफी कठिनाई का सामना करना पड़ा। महापर्व में भी हमारे घरों में रौशनी की उम्मीद नहीं दिख रही। सरकार की यह उपेक्षापूर्ण रवैया अब बर्दाश्त नही हो रही है।इसी के विरोध में आज हम सभी ने काली पट्टी लगाकर सांकेतिक विरोध प्रदर्शन किया है।इस संबंध में प्रखंड विकास पदाधिकारी को ज्ञापन देकर सूचित किया गया है। सहायकों ने जल्द जल्द से लंबित मानदेय का भुगतान करने की मांग की है। विरोध प्रदर्शन में मुख्य रूप से प्रखंड अध्यक्ष मीरा कुमारी, आवास पर्यवेक्षक मनोज कुमार, आवास सहायक संगीता कुमारी, दिनेश चौरसिया, अनुज कुमार, मुन्ना कुमार पांडेय, नवीन कुमार चौबे, मनीष कुमार, संतोष कुमार, रविरंजन कुमार, शनि कुमार, छोटू खान, अमरेश कुमार, मुकेश कुमार सहित प्रखंड के सभी ग्रामीण आवास सहायक उपस्थित थे।
    4
    दीपावली-छठ में भी नहीं मिला मानदेय , 
------विगत छह माह से टकटकी लगाए बैठे हैं ग्रामीण आवास कर्मी।
------ नौतन में ग्रामीण आवास सहायकों का काली पट्टी लगाकर जोरदार विरोध प्रदर्शन
नौतन/ प्रखंड कार्यालय के समझ सोमवार को ग्रामीण आवास कर्मीयों का गुस्सा फूट पड़ा। प्रखंड कार्यालय में कार्यरत सभी ग्रामीण आवास कर्मियों ने काली पट्टी बांधकर सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया और अपना आक्रोश व्यक्त किया।प्रखंड अध्यक्ष मीरा कुमारी ने बताया कि हम सभी ग्रामीण आवास कर्मी पिछले 6 महीनों से बिना मानदेय के काम कर रहे हैं। विभाग द्वारा हमसे प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत सर्वे, जियो टैगिंग, आवास निर्माण की निगरानी, लाभुकों का सत्यापन सहित तमाम कार्य लगातार करायें जा रहे हैं।लेकिन मानदेय के नाम पर विगत छह महीनों से हमें कुछ नहीं मिल रहा है। कहा कि दीपावली और छठ महापर्व में भी हम सभी का मानदेय नहीं दिया गया, जिससे हम सभी को परिवार चलाने में काफी कठिनाई का सामना करना पड़ा। महापर्व में भी हमारे घरों में रौशनी की उम्मीद नहीं दिख रही। सरकार की यह उपेक्षापूर्ण रवैया अब बर्दाश्त नही  हो रही है।इसी के विरोध में आज हम सभी ने काली पट्टी लगाकर सांकेतिक विरोध प्रदर्शन किया है।इस संबंध में प्रखंड विकास पदाधिकारी को ज्ञापन देकर सूचित किया गया है। सहायकों ने जल्द जल्द से लंबित मानदेय का भुगतान करने की मांग की है। विरोध प्रदर्शन में मुख्य रूप से प्रखंड अध्यक्ष मीरा कुमारी, आवास पर्यवेक्षक मनोज कुमार, आवास सहायक संगीता कुमारी, दिनेश चौरसिया, अनुज कुमार, मुन्ना कुमार पांडेय, नवीन कुमार चौबे, मनीष कुमार, संतोष कुमार, रविरंजन कुमार, शनि कुमार, छोटू खान, अमरेश कुमार, मुकेश कुमार सहित प्रखंड के सभी ग्रामीण आवास सहायक उपस्थित थे।
    user_मुकेश कुमार
    मुकेश कुमार
    Press advisory नौतन, पश्चिम चंपारण, बिहार•
    7 hrs ago
  • बदहाल सड़क से परेशान ग्रामीणों का फूटा गुस्सा, युवाओं ने जेसीबी से कराया सड़क का मरम्मत कार्य 20 वर्षों से बदहाल कच्ची सड़क की किसी ने नहीं ली सुधि, समाजसेवी संतोष कुमार चौहान ने युवाओं के साथ उठाया मरम्मत का बीड़ा। आज रविवार को पूर्वी चंपारण के कल्याणपुर प्रखंड अंतर्गत मनी छपरा पंचायत के वार्ड संख्या तीन स्थित महादलित बस्ती में बदहाल सड़क को लेकर ग्रामीणों का आक्रोश सामने आया है। पिछले करीब 20 वर्षों से सड़क की जर्जर स्थिति से परेशान ग्रामीणों ने विरोध प्रदर्शन करते हुए अपनी नाराजगी जाहिर की। ग्रामीणों का कहना है कि इस मार्ग की सुधि लेने वाला कोई नहीं है। खासकर बारिश और रात के समय इस रास्ते से गुजरना किसी बड़ी चुनौती से कम नहीं है। बीमार लोगों और बच्चों को अस्पताल ले जाने में भी काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। कई बार वाहन रास्ते में फंस जाते हैं और दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। दरअसल, मनी छपरा से मेहसी जाने वाले मुख्य मार्ग से अवध किशोर सिंह चौहान के दरवाजे होते हुए परतापुर जाने वाली सड़क, राजेश मलिक के घर के रास्ते सिवान तक जाती है। इस कच्ची सड़क की बदहाल स्थिति को लेकर ग्रामीण लंबे समय से परेशान थे। ग्रामीणों का आरोप है कि जनप्रतिनिधियों द्वारा लगातार अनदेखी किए जाने के कारण सड़क की स्थिति बद से बदतर होती चली गई।इसी बीच समाजसेवी एवं युवा संतोष कुमार चौहान ने ग्रामीणों की परेशानी को देखते हुए पहल की। उन्होंने गांव के युवाओं के साथ खुद मौके पर खड़े होकर जेसीबी मशीन के माध्यम से सड़क पर मिट्टी भरवाने का कार्य शुरू कराया, ताकि ग्रामीणों को आवागमन में राहत मिल सके।ग्रामीणों ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि वर्षों से जिस समस्या का समाधान नहीं हो सका, उसके लिए आज गांव के युवाओं ने आगे आकर जिम्मेदारी निभाई है।अब सवाल यह है कि आखिर कब तक ग्रामीणों को मूलभूत सुविधाओं के लिए खुद ही संघर्ष करना पड़ेगा? क्या संबंधित जनप्रतिनिधि और प्रशासन इस सड़क की स्थायी मरम्मत की दिशा में पहल करेंगे?
    1
    बदहाल सड़क से परेशान ग्रामीणों का फूटा गुस्सा, युवाओं ने जेसीबी से कराया सड़क का मरम्मत कार्य
20 वर्षों से बदहाल कच्ची सड़क की किसी ने नहीं ली सुधि, समाजसेवी संतोष कुमार चौहान ने युवाओं के साथ उठाया मरम्मत का बीड़ा।
आज रविवार को पूर्वी चंपारण के कल्याणपुर प्रखंड अंतर्गत मनी छपरा पंचायत के वार्ड संख्या तीन स्थित महादलित बस्ती में बदहाल सड़क को लेकर ग्रामीणों का आक्रोश सामने आया है। पिछले करीब 20 वर्षों से सड़क की जर्जर स्थिति से परेशान ग्रामीणों ने विरोध प्रदर्शन करते हुए अपनी नाराजगी जाहिर की। ग्रामीणों का कहना है कि इस मार्ग की सुधि लेने वाला कोई नहीं है। खासकर बारिश और रात के समय इस रास्ते से गुजरना किसी बड़ी चुनौती से कम नहीं है। बीमार लोगों और बच्चों को अस्पताल ले जाने में भी काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। कई बार वाहन रास्ते में फंस जाते हैं और दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। दरअसल, मनी छपरा से मेहसी जाने वाले मुख्य मार्ग से अवध किशोर सिंह चौहान के दरवाजे होते हुए परतापुर जाने वाली सड़क, राजेश मलिक के घर के रास्ते सिवान तक जाती है। इस कच्ची सड़क की बदहाल स्थिति को लेकर ग्रामीण लंबे समय से परेशान थे। ग्रामीणों का आरोप है कि जनप्रतिनिधियों द्वारा लगातार अनदेखी किए जाने के कारण सड़क की स्थिति बद से बदतर होती चली गई।इसी बीच समाजसेवी एवं युवा संतोष कुमार चौहान ने ग्रामीणों की परेशानी को देखते हुए पहल की। उन्होंने गांव के युवाओं के साथ खुद मौके पर खड़े होकर जेसीबी मशीन के माध्यम से सड़क पर मिट्टी भरवाने का कार्य शुरू कराया, ताकि ग्रामीणों को आवागमन में राहत मिल सके।ग्रामीणों ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि वर्षों से जिस समस्या का समाधान नहीं हो सका, उसके लिए आज गांव के युवाओं ने आगे आकर जिम्मेदारी निभाई है।अब सवाल यह है कि आखिर कब तक ग्रामीणों को मूलभूत सुविधाओं के लिए खुद ही संघर्ष करना पड़ेगा? क्या संबंधित जनप्रतिनिधि और प्रशासन इस सड़क की स्थायी मरम्मत की दिशा में पहल करेंगे?
    user_Prabhat Ranjan Ranjan
    Prabhat Ranjan Ranjan
    मोतिहारी, पूर्वी चंपारण, बिहार•
    9 hrs ago
  • बाढ़ से घर तबाह, अब तक नहीं मिला मुआवजा! ग्रामीणों ने जिला पदाधिकारी को सौंपा मांग पत्र बिहार के पश्चिम चंपारण जिले के बैरिया प्रखंड के लौकरिया मुसहरी टोला पंचायत से एक ऐसा मामला सामने आया है, जहां पहले आगजनी में कई परिवारों के घर जलकर राख हो गए और उसके बाद बाढ़ के रौद्र रूप ने कई घरों को अपनी चपेट में ले लिया। बावजूद इसके, प्रभावित परिवारों को अब तक मुआवजे का इंतजार है। इसी को लेकर आज ग्रामीणों ने जिला पदाधिकारी को मांग पत्र सौंपकर न्याय की गुहार लगाई है। ग्रामीणों का आरोप है कि आगजनी में घर गंवाने वाले कई परिवारों को अब तक मुआवजा नहीं मिला। वहीं, बाढ़ के दौरान भी कई घर बुरी तरह प्रभावित हुए, लेकिन वास्तविक पीड़ितों को राहत राशि नहीं मिल सकी। ग्रामीणों ने यह भी आरोप लगाया है कि जो लोग मुआवजे के पात्र नहीं थे, उन्हें मुआवजा दे दिया गया, जबकि वास्तव में बाढ़ से प्रभावित परिवार आज भी सरकारी सहायता से वंचित हैं। इसी अनियमितता को लेकर ग्रामीणों ने जिला पदाधिकारी से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की है। साथ ही मांग पत्र के माध्यम से अपील की है कि जांच के बाद दोषियों के खिलाफ उचित कार्रवाई की जाए और सभी वास्तविक बाढ़ एवं आगजनी पीड़ित परिवारों को नियमानुसार मुआवजा उपलब्ध कराया जाए। अब देखना होगा कि ग्रामीणों की इस गुहार पर जिला प्रशासन कब तक संज्ञान लेता है और पीड़ित परिवारों को उनका हक मिल पाता है या नहीं।
    1
    बाढ़ से घर तबाह, अब तक नहीं मिला मुआवजा! ग्रामीणों ने जिला पदाधिकारी को सौंपा मांग पत्र
बिहार के पश्चिम चंपारण जिले के बैरिया प्रखंड के लौकरिया मुसहरी टोला पंचायत से एक ऐसा मामला सामने आया है, जहां पहले आगजनी में कई परिवारों के घर जलकर राख हो गए और उसके बाद बाढ़ के रौद्र रूप ने कई घरों को अपनी चपेट में ले लिया। बावजूद इसके, प्रभावित परिवारों को अब तक मुआवजे का इंतजार है। इसी को लेकर आज ग्रामीणों ने जिला पदाधिकारी को मांग पत्र सौंपकर न्याय की गुहार लगाई है। ग्रामीणों का आरोप है कि आगजनी में घर गंवाने वाले कई परिवारों को अब तक मुआवजा नहीं मिला। वहीं, बाढ़ के दौरान भी कई घर बुरी तरह प्रभावित हुए, लेकिन वास्तविक पीड़ितों को राहत राशि नहीं मिल सकी। ग्रामीणों ने यह भी आरोप लगाया है कि जो लोग मुआवजे के पात्र नहीं थे, उन्हें मुआवजा दे दिया गया, जबकि वास्तव में बाढ़ से प्रभावित परिवार आज भी सरकारी सहायता से वंचित हैं। इसी अनियमितता को लेकर ग्रामीणों ने जिला पदाधिकारी से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की है। साथ ही मांग पत्र के माध्यम से अपील की है कि जांच के बाद दोषियों के खिलाफ उचित कार्रवाई की जाए और सभी वास्तविक बाढ़ एवं आगजनी पीड़ित परिवारों को नियमानुसार मुआवजा उपलब्ध कराया जाए। अब देखना होगा कि ग्रामीणों की इस गुहार पर जिला प्रशासन कब तक संज्ञान लेता है और पीड़ित परिवारों को उनका हक मिल पाता है या नहीं।
    user_S9 Bihar
    S9 Bihar
    News Anchor बेतिया, पश्चिम चंपारण, बिहार•
    5 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.