logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

बाढ़ से घर तबाह, अब तक नहीं मिला मुआवजा! ग्रामीणों ने जिला पदाधिकारी को सौंपा मांग पत्र बिहार के पश्चिम चंपारण जिले के बैरिया प्रखंड के लौकरिया मुसहरी टोला पंचायत से एक ऐसा मामला सामने आया है, जहां पहले आगजनी में कई परिवारों के घर जलकर राख हो गए और उसके बाद बाढ़ के रौद्र रूप ने कई घरों को अपनी चपेट में ले लिया। बावजूद इसके, प्रभावित परिवारों को अब तक मुआवजे का इंतजार है। इसी को लेकर आज ग्रामीणों ने जिला पदाधिकारी को मांग पत्र सौंपकर न्याय की गुहार लगाई है। ग्रामीणों का आरोप है कि आगजनी में घर गंवाने वाले कई परिवारों को अब तक मुआवजा नहीं मिला। वहीं, बाढ़ के दौरान भी कई घर बुरी तरह प्रभावित हुए, लेकिन वास्तविक पीड़ितों को राहत राशि नहीं मिल सकी। ग्रामीणों ने यह भी आरोप लगाया है कि जो लोग मुआवजे के पात्र नहीं थे, उन्हें मुआवजा दे दिया गया, जबकि वास्तव में बाढ़ से प्रभावित परिवार आज भी सरकारी सहायता से वंचित हैं। इसी अनियमितता को लेकर ग्रामीणों ने जिला पदाधिकारी से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की है। साथ ही मांग पत्र के माध्यम से अपील की है कि जांच के बाद दोषियों के खिलाफ उचित कार्रवाई की जाए और सभी वास्तविक बाढ़ एवं आगजनी पीड़ित परिवारों को नियमानुसार मुआवजा उपलब्ध कराया जाए। अब देखना होगा कि ग्रामीणों की इस गुहार पर जिला प्रशासन कब तक संज्ञान लेता है और पीड़ित परिवारों को उनका हक मिल पाता है या नहीं।

6 hrs ago
user_S9 Bihar
S9 Bihar
News Anchor बेतिया, पश्चिम चंपारण, बिहार•
6 hrs ago

बाढ़ से घर तबाह, अब तक नहीं मिला मुआवजा! ग्रामीणों ने जिला पदाधिकारी को सौंपा मांग पत्र बिहार के पश्चिम चंपारण जिले के बैरिया प्रखंड के लौकरिया मुसहरी टोला पंचायत से एक ऐसा मामला सामने आया है, जहां पहले आगजनी में कई परिवारों के घर जलकर राख हो गए और उसके बाद बाढ़ के रौद्र रूप ने कई घरों को अपनी चपेट में ले लिया। बावजूद इसके, प्रभावित परिवारों को अब तक मुआवजे का इंतजार है। इसी को लेकर आज ग्रामीणों ने जिला पदाधिकारी को मांग पत्र सौंपकर न्याय की गुहार लगाई है। ग्रामीणों का आरोप है कि आगजनी में घर गंवाने वाले कई परिवारों को अब तक मुआवजा नहीं मिला। वहीं, बाढ़ के दौरान भी कई घर बुरी तरह प्रभावित हुए, लेकिन वास्तविक पीड़ितों को राहत राशि नहीं मिल सकी। ग्रामीणों ने यह भी आरोप लगाया है कि जो लोग मुआवजे के पात्र नहीं थे, उन्हें मुआवजा दे दिया गया, जबकि वास्तव में बाढ़ से प्रभावित परिवार आज भी सरकारी सहायता से वंचित हैं। इसी अनियमितता को लेकर ग्रामीणों ने जिला पदाधिकारी से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की है। साथ ही मांग पत्र के माध्यम से अपील की है कि जांच के बाद दोषियों के खिलाफ उचित कार्रवाई की जाए और सभी वास्तविक बाढ़ एवं आगजनी पीड़ित परिवारों को नियमानुसार मुआवजा उपलब्ध कराया जाए। अब देखना होगा कि ग्रामीणों की इस गुहार पर जिला प्रशासन कब तक संज्ञान लेता है और पीड़ित परिवारों को उनका हक मिल पाता है या नहीं।

More news from बिहार and nearby areas
  • जगदीशपुर में महिला की संदिग्ध मौत! मां ने लगाया हत्या का आरोप, पति समेत ससुराल वाले फरार बिहार के पश्चिम चंपारण जिले के नौतन प्रखंड अंतर्गत जगदीशपुर थाना क्षेत्र के दिवुलिया वार्ड नंबर सात में एक 35 वर्षीय महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से इलाके में सनसनी फैल गई है। घटना के बाद मृतका के मायके वालों ने ससुराल पक्ष पर मारपीट कर हत्या करने का गंभीर आरोप लगाया है। मृतका की पहचान रौशन अंसारी की पत्नी नुरैशा खातून के रूप में हुई है। परिजनों के मुताबिक, करीब 12 वर्ष पूर्व मुस्लिम रीति-रिवाज से नुरैशा की शादी हुई थी और इस शादी से चार छोटे-छोटे बच्चे हैं। मृतका की मां शैरुल खातून, जो धुधियावा सरैया थाना इंग्लिश की रहने वाली हैं, ने आरोप लगाया कि बीती रात उनकी बेटी के साथ मारपीट की गई थी, लेकिन सुबह ससुराल वालों ने उसकी मौत की सूचना दी। मां ने आशंका जताई है कि उनकी बेटी की हत्या की गई है। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि घटना के बाद पति समेत ससुराल के अन्य सदस्य घर छोड़कर फरार हो गए हैं। इधर, घटना की सूचना मिलते ही जगदीशपुर थानाध्यक्ष नितेश कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू कर दी। वहीं, फॉरेंसिक टीम ने भी घटनास्थल पर पहुंचकर आवश्यक साक्ष्य जुटाए हैं। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज अस्पताल, बेतिया भेज दिया है। थानाध्यक्ष नितेश कुमार के अनुसार, पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही महिला की मौत के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा। फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है और आगे की कानूनी कार्रवाई में जुटी है। सबसे दर्दनाक पहलू यह है कि इस घटना में चार छोटे-छोटे बच्चों के सिर से मां का साया उठ गया है। अब सबकी नजर पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पुलिस जांच पर टिकी है।
    1
    जगदीशपुर में महिला की संदिग्ध मौत! मां ने लगाया हत्या का आरोप, पति समेत ससुराल वाले फरार
बिहार के पश्चिम चंपारण जिले के नौतन प्रखंड अंतर्गत जगदीशपुर थाना क्षेत्र के दिवुलिया वार्ड नंबर सात में एक 35 वर्षीय महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से इलाके में सनसनी फैल गई है। घटना के बाद मृतका के मायके वालों ने ससुराल पक्ष पर मारपीट कर हत्या करने का गंभीर आरोप लगाया है। मृतका की पहचान रौशन अंसारी की पत्नी नुरैशा खातून के रूप में हुई है। परिजनों के मुताबिक, करीब 12 वर्ष पूर्व मुस्लिम रीति-रिवाज से नुरैशा की शादी हुई थी और इस शादी से चार छोटे-छोटे बच्चे हैं। मृतका की मां शैरुल खातून, जो धुधियावा सरैया थाना इंग्लिश की रहने वाली हैं, ने आरोप लगाया कि बीती रात उनकी बेटी के साथ मारपीट की गई थी, लेकिन सुबह ससुराल वालों ने उसकी मौत की सूचना दी। मां ने आशंका जताई है कि उनकी बेटी की हत्या की गई है। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि घटना के बाद पति समेत ससुराल के अन्य सदस्य घर छोड़कर फरार हो गए हैं। इधर, घटना की सूचना मिलते ही जगदीशपुर थानाध्यक्ष नितेश कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू कर दी। वहीं, फॉरेंसिक टीम ने भी घटनास्थल पर पहुंचकर आवश्यक साक्ष्य जुटाए हैं। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज अस्पताल, बेतिया भेज दिया है। थानाध्यक्ष नितेश कुमार के अनुसार, पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही महिला की मौत के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा। फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है और आगे की कानूनी कार्रवाई में जुटी है। सबसे दर्दनाक पहलू यह है कि इस घटना में चार छोटे-छोटे बच्चों के सिर से मां का साया उठ गया है। अब सबकी नजर पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पुलिस जांच पर टिकी है।
    user_S9 Bihar
    S9 Bihar
    News Anchor बेतिया, पश्चिम चंपारण, बिहार•
    2 hrs ago
  • कोरम के अभाव में सवा घंटे बाद समाप्त हुई नगर निगम बोर्ड की बैठक, सभी मुद्दों पर नहीं हो सकी चर्चा: गरिमा* * *==कोरम घट जाने के कारण वैधानिक कारणों से विवश होकर समाप्त कर देनी पड़ी नगर निगम बोर्ड के विशेष बैठक के आगे की कार्यवाही,* बेतिया। महापौर गरिमा देवी सिकारिया ने बताया कि नगर निगम बोर्ड की सोमवार को आहूत महत्वपूर्ण बैठक करीब सवा घंटे तक ही चल सकी। बैठक में निर्धारित एजेंडे पर चर्चा के बीच नगर पार्षदों के एक-एक कर बाहर निकलने के कारण सदन में आवश्यक कोरम पूरा नहीं रह गया। अंततः बैठक को जितनी चर्चा हुई उतने पर ही समाप्त करना पड़ा। इस घटनाक्रम पर महापौर श्रीमती सिकारिया ने बताया कि बैठक की शुरुआत में सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से संचालित हो रही थी। करीब सवा घंटे तक विभिन्न चर्चा भी हुई। लेकिन इसके बाद अपनी-अपनी बातों और कारणों से नगर पार्षद एक-एक कर बैठक से बाहर निकलने लगे। देखते ही देखते सदन में उपस्थित सदस्यों की संख्या इतनी कम हो गई कि बैठक जारी रखने के लिए निर्धारित आवश्यक कोरम भी पूरा नहीं रह गया। महापौर श्रीमती सिकारिया ने कहा कि ऐसी परिस्थिति में बोर्ड की बैठक की कार्यवाही आगे जारी रखना संभव नहीं था। लिहाजा विवश होकर बैठक समाप्त करनी पड़ी।
    1
    कोरम के अभाव में सवा घंटे बाद समाप्त हुई नगर निगम बोर्ड की बैठक, सभी मुद्दों पर नहीं हो सकी चर्चा: गरिमा*
*
*==कोरम घट जाने के कारण वैधानिक कारणों से विवश होकर समाप्त कर देनी पड़ी नगर निगम बोर्ड के विशेष बैठक के आगे की कार्यवाही,* 
बेतिया। महापौर गरिमा देवी सिकारिया ने बताया कि नगर निगम बोर्ड की सोमवार को आहूत महत्वपूर्ण बैठक करीब सवा घंटे तक ही चल सकी। बैठक में निर्धारित एजेंडे पर चर्चा के बीच नगर पार्षदों के एक-एक कर बाहर निकलने के कारण सदन में आवश्यक कोरम पूरा नहीं रह गया। अंततः बैठक को जितनी चर्चा हुई उतने पर ही समाप्त करना पड़ा।
इस घटनाक्रम पर महापौर श्रीमती सिकारिया ने बताया कि बैठक की शुरुआत में सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से संचालित हो रही थी। करीब सवा घंटे तक विभिन्न चर्चा भी हुई। लेकिन इसके बाद अपनी-अपनी बातों और कारणों से नगर पार्षद एक-एक कर बैठक से बाहर निकलने लगे। देखते ही देखते सदन में उपस्थित सदस्यों की संख्या इतनी कम हो गई कि बैठक जारी रखने के लिए निर्धारित आवश्यक कोरम भी पूरा नहीं रह गया।
महापौर श्रीमती सिकारिया ने कहा कि ऐसी परिस्थिति में बोर्ड की बैठक की कार्यवाही आगे जारी रखना संभव नहीं था। लिहाजा विवश होकर बैठक समाप्त करनी पड़ी।
    user_Makhan Kumar
    Makhan Kumar
    Bettiah, Pashchim Champaran•
    4 hrs ago
  • जिला मुख्यालय स्थित समाहरणालय में जन सुनवाई हुई। 2 November. जिला पदाधिकारी माननीय श्री तरन जोत सिंह ने 38 मामलों की सुनवाई की। 02.11.2026.
    1
    जिला मुख्यालय स्थित समाहरणालय  में जन सुनवाई हुई।  2 November.
जिला पदाधिकारी माननीय श्री तरन जोत सिंह ने 38 मामलों की सुनवाई की।  02.11.2026.
    user_Vivek Kumar
    Vivek Kumar
    Teacher बेतिया, पश्चिम चंपारण, बिहार•
    6 hrs ago
  • दीपावली-छठ में भी नहीं मिला मानदेय , ------विगत छह माह से टकटकी लगाए बैठे हैं ग्रामीण आवास कर्मी। ------ नौतन में ग्रामीण आवास सहायकों का काली पट्टी लगाकर जोरदार विरोध प्रदर्शन नौतन/ प्रखंड कार्यालय के समझ सोमवार को ग्रामीण आवास कर्मीयों का गुस्सा फूट पड़ा। प्रखंड कार्यालय में कार्यरत सभी ग्रामीण आवास कर्मियों ने काली पट्टी बांधकर सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया और अपना आक्रोश व्यक्त किया।प्रखंड अध्यक्ष मीरा कुमारी ने बताया कि हम सभी ग्रामीण आवास कर्मी पिछले 6 महीनों से बिना मानदेय के काम कर रहे हैं। विभाग द्वारा हमसे प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत सर्वे, जियो टैगिंग, आवास निर्माण की निगरानी, लाभुकों का सत्यापन सहित तमाम कार्य लगातार करायें जा रहे हैं।लेकिन मानदेय के नाम पर विगत छह महीनों से हमें कुछ नहीं मिल रहा है। कहा कि दीपावली और छठ महापर्व में भी हम सभी का मानदेय नहीं दिया गया, जिससे हम सभी को परिवार चलाने में काफी कठिनाई का सामना करना पड़ा। महापर्व में भी हमारे घरों में रौशनी की उम्मीद नहीं दिख रही। सरकार की यह उपेक्षापूर्ण रवैया अब बर्दाश्त नही हो रही है।इसी के विरोध में आज हम सभी ने काली पट्टी लगाकर सांकेतिक विरोध प्रदर्शन किया है।इस संबंध में प्रखंड विकास पदाधिकारी को ज्ञापन देकर सूचित किया गया है। सहायकों ने जल्द जल्द से लंबित मानदेय का भुगतान करने की मांग की है। विरोध प्रदर्शन में मुख्य रूप से प्रखंड अध्यक्ष मीरा कुमारी, आवास पर्यवेक्षक मनोज कुमार, आवास सहायक संगीता कुमारी, दिनेश चौरसिया, अनुज कुमार, मुन्ना कुमार पांडेय, नवीन कुमार चौबे, मनीष कुमार, संतोष कुमार, रविरंजन कुमार, शनि कुमार, छोटू खान, अमरेश कुमार, मुकेश कुमार सहित प्रखंड के सभी ग्रामीण आवास सहायक उपस्थित थे।
    4
    दीपावली-छठ में भी नहीं मिला मानदेय , 
------विगत छह माह से टकटकी लगाए बैठे हैं ग्रामीण आवास कर्मी।
------ नौतन में ग्रामीण आवास सहायकों का काली पट्टी लगाकर जोरदार विरोध प्रदर्शन
नौतन/ प्रखंड कार्यालय के समझ सोमवार को ग्रामीण आवास कर्मीयों का गुस्सा फूट पड़ा। प्रखंड कार्यालय में कार्यरत सभी ग्रामीण आवास कर्मियों ने काली पट्टी बांधकर सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया और अपना आक्रोश व्यक्त किया।प्रखंड अध्यक्ष मीरा कुमारी ने बताया कि हम सभी ग्रामीण आवास कर्मी पिछले 6 महीनों से बिना मानदेय के काम कर रहे हैं। विभाग द्वारा हमसे प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत सर्वे, जियो टैगिंग, आवास निर्माण की निगरानी, लाभुकों का सत्यापन सहित तमाम कार्य लगातार करायें जा रहे हैं।लेकिन मानदेय के नाम पर विगत छह महीनों से हमें कुछ नहीं मिल रहा है। कहा कि दीपावली और छठ महापर्व में भी हम सभी का मानदेय नहीं दिया गया, जिससे हम सभी को परिवार चलाने में काफी कठिनाई का सामना करना पड़ा। महापर्व में भी हमारे घरों में रौशनी की उम्मीद नहीं दिख रही। सरकार की यह उपेक्षापूर्ण रवैया अब बर्दाश्त नही  हो रही है।इसी के विरोध में आज हम सभी ने काली पट्टी लगाकर सांकेतिक विरोध प्रदर्शन किया है।इस संबंध में प्रखंड विकास पदाधिकारी को ज्ञापन देकर सूचित किया गया है। सहायकों ने जल्द जल्द से लंबित मानदेय का भुगतान करने की मांग की है। विरोध प्रदर्शन में मुख्य रूप से प्रखंड अध्यक्ष मीरा कुमारी, आवास पर्यवेक्षक मनोज कुमार, आवास सहायक संगीता कुमारी, दिनेश चौरसिया, अनुज कुमार, मुन्ना कुमार पांडेय, नवीन कुमार चौबे, मनीष कुमार, संतोष कुमार, रविरंजन कुमार, शनि कुमार, छोटू खान, अमरेश कुमार, मुकेश कुमार सहित प्रखंड के सभी ग्रामीण आवास सहायक उपस्थित थे।
    user_मुकेश कुमार
    मुकेश कुमार
    Press advisory नौतन, पश्चिम चंपारण, बिहार•
    8 hrs ago
  • सुगौली चीनी मील के पेराई सत्र को लेकर जिलाधिकारी के कक्ष में हुई बैठक। बैठक में क्षेत्रीय विकास परिषद के अध्यक्ष सहित चीनी मील के अन्य अधिकारी शामिल रहे।
    1
    सुगौली चीनी मील के पेराई सत्र को लेकर जिलाधिकारी के कक्ष में हुई बैठक। बैठक में क्षेत्रीय विकास परिषद के अध्यक्ष सहित चीनी मील के अन्य अधिकारी शामिल रहे।
    user_Shambhu sharan
    Shambhu sharan
    सुगौली, पूर्वी चंपारण, बिहार•
    6 hrs ago
  • दिल्ली के रामलीला मैदान में INDIA गठबंधन की महारैली में तेजस्वी यादव ने 'वोट चोरी' के मुद्दे को लेकर अपनी बात रखी। उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग से जुड़े विपक्ष के रुख को भी उठाया। देखिए तेजस्वी यादव का पूरा बयान। #TejashwiYadav #RahulGandhi #INDIABloc #VoteChori #GyaneshKumar #KSRBiharNews दिल्ली के रामलीला मैदान में INDIA गठबंधन की महारैली में तेजस्वी यादव ने 'वोट चोरी' के मुद्दे को लेकर अपनी बात रखी। उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग से जुड़े विपक्ष के रुख को भी उठाया। देखिए तेजस्वी यादव का पूरा बयान। #TejashwiYadav #RahulGandhi #INDIABloc #VoteChori #GyaneshKumar #KSRBiharNews
    1
    दिल्ली के रामलीला मैदान में INDIA गठबंधन की महारैली में तेजस्वी यादव ने 'वोट चोरी' के मुद्दे को लेकर अपनी बात रखी। उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग से जुड़े विपक्ष के रुख को भी उठाया।

देखिए तेजस्वी यादव का पूरा बयान।

#TejashwiYadav #RahulGandhi #INDIABloc #VoteChori #GyaneshKumar #KSRBiharNews


दिल्ली के रामलीला मैदान में INDIA गठबंधन की महारैली में तेजस्वी यादव ने 'वोट चोरी' के मुद्दे को लेकर अपनी बात रखी। उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग से जुड़े विपक्ष के रुख को भी उठाया।
देखिए तेजस्वी यादव का पूरा बयान।
#TejashwiYadav #RahulGandhi #INDIABloc #VoteChori #GyaneshKumar #KSRBiharNews
    user_Ksr bihar news
    Ksr bihar news
    News Anchor सुगौली, पूर्वी चंपारण, बिहार•
    7 hrs ago
  • दीपावली एवं छठ घाटों पर एलईडी के माध्यम से नशे के खिलाफ अभियान चलाकर होगा व्यापक प्रचार-प्रसार गोपालगंज। बिहार नशामुक्ति अभियान के तहत सोमवार को समाहरणालय सभागार में डीएम समीर सौरभ की उपस्थिति में जिला स्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में अभियान की प्रगति की समीक्षा करते हुए डीएम ने सभी संबंधित विभागों एवं नगर निकायों को नशामुक्त समाज के निर्माण के लिए व्यापक जनजागरूकता अभियान चलाने का सख्त निर्देश दिया। उन्होंने निर्देश दिया कि आगामी दीपावली एवं छठ महापर्व के अवसर पर विशेष रूप से छठ घाटों सहित सभी प्रमुख सार्वजनिक स्थलों पर एलईडी स्क्रीन के माध्यम से नशामुक्ति का व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि अभियान केवल औपचारिकता तक सीमित नहीं रहे, बल्कि प्रत्येक स्तर पर आमजन की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित की जाए। उल्लेखनीय है कि बिहार सरकार के निर्देशानुसार 27 अक्टूबर से 26 नवंबर 2026 तक नशामुक्ति अभियान संचालित किया जा रहा है। इसके तहत नगर निकायों, पंचायत भवनों, बस स्टैंडों, सार्वजनिक स्थलों, जीविका संकुल संघों एवं अन्य प्रमुख स्थानों पर होर्डिंग, जिंगल्स तथा विभिन्न प्रचार माध्यमों से नियमित जागरूकता कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं। इस अभियान के तहत जीविका दीदियों एवं प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की बहनों द्वारा शराब, अन्य मादक पदार्थों एवं सूखे नशे के दुष्प्रभावों के प्रति लोगों को जागरूक किया जा रहा है। इसके लिए संवाद, संगीत, शपथ, संकल्प, जागरूकता रैली एवं अन्य गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है। आईसीडीएस द्वारा भी आंगनबाड़ी केंद्रों पर जनजागरूकता कार्यक्रम संचालित किए जा रहे हैं। अभियान की उपलब्धियां : अभियान की शुरुआत से अब तक विभिन्न विभागों के माध्यम से 13,561 लोगों ने नशामुक्ति की शपथ ली है। वहीं नगर निकायों द्वारा संचालित जागरूकता गतिविधियों के तहत 70 कार्यक्रमों में जिंगल्स का प्रसारण, 14 नुक्कड़ नाटकों का आयोजन, 199 स्थानों पर होर्डिंग एवं 53 स्थानों पर सेल्फी स्टैंड स्थापित किए गए हैं। इसके अतिरिक्त 10 स्थानों पर एलईडी वैन के माध्यम से प्रचार-प्रसार किया गया। मीरगंज, गोपालगंज एवं बरौली नगर परिषद के सार्वजनिक स्थलों पर भी अभियान के तहत विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। डीएम ने सभी संबंधित पदाधिकारियों को अभियान के अंतिम दिन तक निर्धारित गतिविधियों को प्रभावी ढंग से संचालित करने तथा दीपावली एवं छठ के दौरान जनजागरूकता के प्रयासों को और तेज करने का निर्देश दिया। बैठक में अमृतेश कुमार, अधीक्षक, मद्य निषेध, एसडीओ गोपालगंज डॉ प्रेरणा सिंह एवं हथुआ सहित विभिन्न जिला स्तरीय पदाधिकारी एवं सभी नगर निकायों के कार्यपालक पदाधिकारी उपस्थित रहे।
    1
    दीपावली एवं छठ घाटों पर एलईडी के माध्यम से नशे के खिलाफ अभियान चलाकर होगा व्यापक प्रचार-प्रसार
गोपालगंज। बिहार नशामुक्ति अभियान के तहत सोमवार को समाहरणालय सभागार में डीएम समीर सौरभ की उपस्थिति में जिला स्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में अभियान की प्रगति की समीक्षा करते हुए डीएम ने सभी संबंधित विभागों एवं नगर निकायों को नशामुक्त समाज के निर्माण के लिए व्यापक जनजागरूकता अभियान चलाने का सख्त निर्देश दिया। उन्होंने निर्देश दिया कि आगामी दीपावली एवं छठ महापर्व के अवसर पर विशेष रूप से छठ घाटों सहित सभी प्रमुख सार्वजनिक स्थलों पर एलईडी स्क्रीन के माध्यम से नशामुक्ति का व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि अभियान केवल औपचारिकता तक सीमित नहीं रहे, बल्कि प्रत्येक स्तर पर आमजन की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित की जाए।
उल्लेखनीय है कि बिहार सरकार के निर्देशानुसार 27 अक्टूबर से 26 नवंबर 2026 तक नशामुक्ति अभियान संचालित किया जा रहा है। इसके तहत नगर निकायों, पंचायत भवनों, बस स्टैंडों, सार्वजनिक स्थलों, जीविका संकुल संघों एवं अन्य प्रमुख स्थानों पर होर्डिंग, जिंगल्स तथा विभिन्न प्रचार माध्यमों से नियमित जागरूकता कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं। इस अभियान के तहत जीविका दीदियों एवं प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की बहनों द्वारा शराब, अन्य मादक पदार्थों एवं सूखे नशे के दुष्प्रभावों के प्रति लोगों को जागरूक किया जा रहा है। इसके लिए संवाद, संगीत, शपथ, संकल्प, जागरूकता रैली एवं अन्य गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है। आईसीडीएस द्वारा भी आंगनबाड़ी केंद्रों पर जनजागरूकता कार्यक्रम संचालित किए जा रहे हैं।
अभियान की उपलब्धियां :
अभियान की शुरुआत से अब तक विभिन्न विभागों के माध्यम से 13,561 लोगों ने नशामुक्ति की शपथ ली है। वहीं नगर निकायों द्वारा संचालित जागरूकता गतिविधियों के तहत 70 कार्यक्रमों में जिंगल्स का प्रसारण, 14 नुक्कड़ नाटकों का आयोजन, 199 स्थानों पर होर्डिंग एवं 53 स्थानों पर सेल्फी स्टैंड स्थापित किए गए हैं। इसके अतिरिक्त 10 स्थानों पर एलईडी वैन के माध्यम से प्रचार-प्रसार किया गया। मीरगंज, गोपालगंज एवं बरौली नगर परिषद के सार्वजनिक स्थलों पर भी अभियान के तहत विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। डीएम ने सभी संबंधित पदाधिकारियों को अभियान के अंतिम दिन तक निर्धारित गतिविधियों को प्रभावी ढंग से संचालित करने तथा दीपावली एवं छठ के दौरान जनजागरूकता के प्रयासों को और तेज करने का निर्देश दिया। बैठक में अमृतेश कुमार, अधीक्षक, मद्य निषेध, एसडीओ गोपालगंज डॉ प्रेरणा सिंह एवं हथुआ सहित विभिन्न जिला स्तरीय पदाधिकारी एवं सभी नगर निकायों के कार्यपालक पदाधिकारी उपस्थित रहे।
    user_The pulse india
    The pulse india
    Aggregate supplier Gopalganj, Bihar•
    2 hrs ago
  • बाढ़ से घर तबाह, अब तक नहीं मिला मुआवजा! ग्रामीणों ने जिला पदाधिकारी को सौंपा मांग पत्र बिहार के पश्चिम चंपारण जिले के बैरिया प्रखंड के लौकरिया मुसहरी टोला पंचायत से एक ऐसा मामला सामने आया है, जहां पहले आगजनी में कई परिवारों के घर जलकर राख हो गए और उसके बाद बाढ़ के रौद्र रूप ने कई घरों को अपनी चपेट में ले लिया। बावजूद इसके, प्रभावित परिवारों को अब तक मुआवजे का इंतजार है। इसी को लेकर आज ग्रामीणों ने जिला पदाधिकारी को मांग पत्र सौंपकर न्याय की गुहार लगाई है। ग्रामीणों का आरोप है कि आगजनी में घर गंवाने वाले कई परिवारों को अब तक मुआवजा नहीं मिला। वहीं, बाढ़ के दौरान भी कई घर बुरी तरह प्रभावित हुए, लेकिन वास्तविक पीड़ितों को राहत राशि नहीं मिल सकी। ग्रामीणों ने यह भी आरोप लगाया है कि जो लोग मुआवजे के पात्र नहीं थे, उन्हें मुआवजा दे दिया गया, जबकि वास्तव में बाढ़ से प्रभावित परिवार आज भी सरकारी सहायता से वंचित हैं। इसी अनियमितता को लेकर ग्रामीणों ने जिला पदाधिकारी से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की है। साथ ही मांग पत्र के माध्यम से अपील की है कि जांच के बाद दोषियों के खिलाफ उचित कार्रवाई की जाए और सभी वास्तविक बाढ़ एवं आगजनी पीड़ित परिवारों को नियमानुसार मुआवजा उपलब्ध कराया जाए। अब देखना होगा कि ग्रामीणों की इस गुहार पर जिला प्रशासन कब तक संज्ञान लेता है और पीड़ित परिवारों को उनका हक मिल पाता है या नहीं।
    1
    बाढ़ से घर तबाह, अब तक नहीं मिला मुआवजा! ग्रामीणों ने जिला पदाधिकारी को सौंपा मांग पत्र
बिहार के पश्चिम चंपारण जिले के बैरिया प्रखंड के लौकरिया मुसहरी टोला पंचायत से एक ऐसा मामला सामने आया है, जहां पहले आगजनी में कई परिवारों के घर जलकर राख हो गए और उसके बाद बाढ़ के रौद्र रूप ने कई घरों को अपनी चपेट में ले लिया। बावजूद इसके, प्रभावित परिवारों को अब तक मुआवजे का इंतजार है। इसी को लेकर आज ग्रामीणों ने जिला पदाधिकारी को मांग पत्र सौंपकर न्याय की गुहार लगाई है। ग्रामीणों का आरोप है कि आगजनी में घर गंवाने वाले कई परिवारों को अब तक मुआवजा नहीं मिला। वहीं, बाढ़ के दौरान भी कई घर बुरी तरह प्रभावित हुए, लेकिन वास्तविक पीड़ितों को राहत राशि नहीं मिल सकी। ग्रामीणों ने यह भी आरोप लगाया है कि जो लोग मुआवजे के पात्र नहीं थे, उन्हें मुआवजा दे दिया गया, जबकि वास्तव में बाढ़ से प्रभावित परिवार आज भी सरकारी सहायता से वंचित हैं। इसी अनियमितता को लेकर ग्रामीणों ने जिला पदाधिकारी से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की है। साथ ही मांग पत्र के माध्यम से अपील की है कि जांच के बाद दोषियों के खिलाफ उचित कार्रवाई की जाए और सभी वास्तविक बाढ़ एवं आगजनी पीड़ित परिवारों को नियमानुसार मुआवजा उपलब्ध कराया जाए। अब देखना होगा कि ग्रामीणों की इस गुहार पर जिला प्रशासन कब तक संज्ञान लेता है और पीड़ित परिवारों को उनका हक मिल पाता है या नहीं।
    user_S9 Bihar
    S9 Bihar
    News Anchor बेतिया, पश्चिम चंपारण, बिहार•
    6 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.