Shuru
Apke Nagar Ki App…
लगातार हो रही बारिश व तेज हवा के कारण बाजरा व मक्का के खेत हुए जलमग्न कानपुर देहात मे लगातार दो दिन से हो रही बारिश व तेज हवा के झोंको के कारण बाजरा मक्का व धान की फसल को हुआ भारी नुकसान सारी फसल खेतोँ मे हो गई पट्ट किसानों को हो रही बड़ी परेशानी वहीं लोगों का घर से निकलना भी बंद कर दिया मौसम ने ऐसे मे सभीको भारी परेशानी मे डाल दिया
Chhunna khan
लगातार हो रही बारिश व तेज हवा के कारण बाजरा व मक्का के खेत हुए जलमग्न कानपुर देहात मे लगातार दो दिन से हो रही बारिश व तेज हवा के झोंको के कारण बाजरा मक्का व धान की फसल को हुआ भारी नुकसान सारी फसल खेतोँ मे हो गई पट्ट किसानों को हो रही बड़ी परेशानी वहीं लोगों का घर से निकलना भी बंद कर दिया मौसम ने ऐसे मे सभीको भारी परेशानी मे डाल दिया
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- लगातार बारिश से सड़कें बनीं तालाब, बाजरे की फसल बर्बाद होने की आशंका से किसान भयभीत झींझक। क्षेत्र में लगातार हो रही बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। कई गांवों की सड़कें जलभराव के चलते तालाब में तब्दील हो गई हैं। रास्तों पर पानी भरने से ग्रामीणों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वहीं खेतों में भी पानी भरने लगा है, जिससे बाजरे की फसल को नुकसान होने की आशंका बढ़ गई है। किसानों का कहना है कि कई दिनों से रुक-रुककर हो रही बारिश के कारण खेतों में पानी जमा है। यदि बारिश का सिलसिला जारी रहा तो पकने के कगार पर पहुंची बाजरे की फसल खराब हो सकती है। इससे किसानों को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ेगा। ग्रामीणों ने जलभराव वाले रास्तों से पानी निकासी की व्यवस्था कराने की मांग की है। वहीं किसान फसल बचाने के लिए खेतों से पानी निकालने में जुटे हैं।2
- लगातार हो रही बारिश व तेज हवा के कारण बाजरा व मक्का के खेत हुए जलमग्न कानपुर देहात मे लगातार दो दिन से हो रही बारिश व तेज हवा के झोंको के कारण बाजरा मक्का व धान की फसल को हुआ भारी नुकसान सारी फसल खेतोँ मे हो गई पट्ट किसानों को हो रही बड़ी परेशानी वहीं लोगों का घर से निकलना भी बंद कर दिया मौसम ने ऐसे मे सभीको भारी परेशानी मे डाल दिया1
- लगातार बारिश से अकबरपुर कोतवाली परिसर में जलभराव, पानी के बीच काम करने को मजबूर पुलिसकर्मी लगातार बारिश से अकबरपुर कोतवाली परिसर में जलभराव, पानी के बीच काम करने को मजबूर पुलिसकर्मी कानपुर देहात। जिले में पिछले करीब 40 घंटे से रुक-रुककर हो रही बारिश से जनजीवन प्रभावित हो गया है। शहर से लेकर सरकारी कार्यालयों तक जलभराव की स्थिति दिखाई देने लगी है। लगातार बारिश के चलते अकबरपुर कोतवाली परिसर भी पानी से भर गया, जिससे पुलिसकर्मियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। कोतवाली परिसर में बने पुलिसकर्मियों के आवासों तक बारिश का पानी पहुंच गया है। वहीं कार्यालय के अंदर मालखाने तक पानी भरने से जरूरी कामकाज प्रभावित हो रहा है। इसके बावजूद पुलिसकर्मी जलभराव के बीच अपने रोजमर्रा के जरूरी कार्यों को निपटाने में जुटे हुए हैं। पानी के बीच बैठकर काम करते नजर आए पुलिसकर्मी बारिश का पानी कोतवाली परिसर में जमा होने के कारण पुलिसकर्मियों को पानी के बीच बैठकर कार्यालयी कार्य करना पड़ रहा है। लगातार बारिश के चलते परिसर की जलनिकासी व्यवस्था भी प्रभावित नजर आ रही है। ऐसे में पुलिसकर्मियों के साथ फरियादियों को भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। लगातार बारिश से बढ़ी मुश्किलें लगातार हो रही बारिश के कारण जिले के कई हिस्सों में जलभराव की स्थिति बन रही है। निचले इलाकों में पानी जमा होने से लोगों की आवाजाही प्रभावित है। अकबरपुर कोतवाली परिसर की तस्वीरें भी बारिश की स्थिति और जलभराव की गंभीरता को बयां कर रही हैं। स्थानीय स्तर पर जलनिकासी की व्यवस्था दुरुस्त किए जाने की जरूरत महसूस हो रही है।1
- सिकंदरा में लगातार दूसरे दिन बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त, स्कूल बंद; जलभराव से बढ़ी परेशानी, फसलों पर संकट कानपुर देहात जिले में लगातार दूसरे दिन हो रही बारिश से आम जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हो गया है। सिकंदरा क्षेत्र में लगातार बारिश के चलते लोग घरों में रहने को मजबूर हैं। शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों तक कई स्थानों पर सड़कों और गलियों में जलभराव की स्थिति बन गई है, जिससे लोगों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बारिश को देखते हुए जिला प्रशासन ने कक्षा एक से 12वीं तक के सभी विद्यालयों को बंद रखने के निर्देश दिए हैं। वहीं, ग्रामीण इलाकों में गलियों और रास्तों में पानी भरने से ग्रामीणों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। लगातार हो रही बारिश से किसानों की चिंता भी बढ़ गई है। खेतों में खड़ी बाजरा, मक्का, तिल समेत अन्य फसलों को नुकसान होने की आशंका है। शनिवार सुबह करीब 9 बजे किसानों का कहना है कि यदि बारिश का सिलसिला जारी रहा तो फसलों को और अधिक नुकसान हो सकता है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार जिले में अगले दो दिनों तक बारिश का दौर जारी रहने और आसमान में बादल छाए रहने की संभावना बनी हुई है। इससे लोगों के साथ किसानों की चिंता भी बढ़ गई है।1
- कानपुर देहात: दो दिन से जारी मूसलाधार बारिश ने नगर पंचायत राजपुर (अटल नगर) के प्रशासनिक दावों की पोल खोल दी है। बारिश के कारण पीड़ित हसन अहमद का कच्चा मकान अचानक ताश के पत्तों की तरह ढह गया। गनीमत रही कि हादसे के वक्त घर में कोई मौजूद नहीं था, जिससे एक बड़ी अनहोनी टल कानपुर देहात: दो दिन से जारी मूसलाधार बारिश ने नगर पंचायत राजपुर (अटल नगर) के प्रशासनिक दावों की पोल खोल दी है। बारिश के कारण पीड़ित हसन अहमद का कच्चा मकान अचानक ताश के पत्तों की तरह ढह गया। गनीमत रही कि हादसे के वक्त घर में कोई मौजूद नहीं था, जिससे एक बड़ी अनहोनी टल गई। हसन अहमद का आरोप है कि प्रधानमंत्री/मुख्यमंत्री आवास योजना के लिए उन्होंने कई बार अधिकारियों के दरवाजे खटखटाए, लेकिन हर बार सिर्फ़ अनदेखी ही हाथ लगी। आज आलम यह है कि घर जमींदोज होने के बाद पूरा परिवार खुले आसमान के नीचे तिरपाल के सहारे दिन काटने को मजबूर है। यह घटना साबित करती है कि विकास के दावे कागजों में चाहे जितने मजबूत हों, धरातल पर हकीकत आज भी सिर्फ़ 'शून्य' है।1
- *थाना कुदरकोट व एसओजी/सर्विलांस की संयुक्त पुलिस टीम द्वारा थाना कुदरकोट क्षेत्रांर्गत हुई चोरी का सफल अनावरण करते हुए 01 अंतरराज्यीय शातिर चोर को मय चोरी किये हुए माल सहित गिरफ्तार करने के संबंध में अपर पुलिस अधीक्षक औरैया द्वारा दी गई बाइट।*1
- Yogi Sarkar में अब भागकर शादी करने वालों के लिए बड़ा झटका, बदला नियम, अब परिवार की टेंशन हुई दूर ? #YogiAdityanath #UPNews #MarriageRule #LoveMarriage #UPGovernment #MarriageRegistration #YogiModel #BreakingNews #JMDNews #ViralNews Yogi Sarkar में अब भागकर शादी करने वालों के लिए बड़ा झटका, बदला नियम, अब परिवार की टेंशन हुई दूर ? #YogiAdityanath #UPNews #MarriageRule #LoveMarriage #UPGovernment #MarriageRegistration #YogiModel #BreakingNews #RishibabuAhirani #ViralNews1
- परिवार बाहर बैठा था, तभी भरभराकर गिरा कच्चा मकान, बड़ा हादसा टला झींझक। लगातार हो रही बारिश के बीच जलिहापुर गांव के मजरा सिमरिया पुरवा में शनिवार दोपहर कच्चा मकान अचानक भरभराकर गिर गया। हादसे के समय परिवार के लोग मकान के बाहर बैठे थे, जिससे बड़ा हादसा होने से टल गया। हालांकि मकान के मलबे में गृहस्थी का सामान दबकर खराब हो गया। सिमरिया पुरवा निवासी कुसमा देवी पत्नी शिवपाल शनिवार दोपहर परिवार के साथ मकान के बाहर बैठी थीं। इसी दौरान अचानक कच्चा मकान ढह गया। मकान गिरने की तेज आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। गनीमत रही कि परिवार के सदस्य पहले से ही बाहर बैठे थे, अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था। मकान के मलबे में चारपाई, कपड़े, अनाज समेत गृहस्थी का अन्य सामान दब गया, जिससे परिवार को काफी नुकसान हुआ। पीड़ित परिवार ने प्रशासन से नुकसान का आकलन कर आर्थिक सहायता दिलाए जाने की मांग की है।1