Shuru
Apke Nagar Ki App…
*हार्वेस्टर की चपेट में आने से महिला की मौत
इंडिया न्यूज यूपी एक्सप्रेस
*हार्वेस्टर की चपेट में आने से महिला की मौत
More news from Uttar Pradesh and nearby areas
- *मैहर मे विद्युत पोल में उतरे करंट से गोवंश की हुई मौत* सरला नगर रोड कचहरी के सामने लगे ट्रांसफॉर्म और विद्युत पोल में करंट उतरने से एक गोवंश की मौत हो गई, घटना आज शनिवार सुबह 11:00 बजे की है। प्रत्यक्ष दर्शियों के अनुसार बैल काफी देर तक करंट से चिपक कर तड़प रहा था, मगर किसी की हिम्मत नहीं हुई कि उसे करंट के चंगुल से बाहर छुड़ा सके, शहर भर मे जगह-जगह खुले ट्रांसफार्मर और कटी तारे हादसे को लगातार आमंत्रण दे रही हैं। घटना के बाद मौके पर पहुंचे विद्युत कर्मचारियों ने लाइन बंद करके सुधार कार्य शुरू कर दिया है। मगर विद्युत विभाग की लापरवाही से एक बैल अकस्मात ही काल के गाल में समा गया, जो कि अब जिम्मेदारी से पल्ला झाड़ते नजर आ रहे हैं1
- कस्बा पनवाड़ी में ईद उल फितर का त्योहार पूरे जोश1
- जमीन विवाद में महिला की मौत, मारपीट के आरोप में ससुराल पक्ष पर मुकदमा दर्ज उपचार के दौरान जिला अस्पताल में तोड़ा दम, पुलिस ने शुरू की अग्रिम विधिक कार्रवाई महोबा जिले के चरखारी थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम धवारी में जमीन विवाद ने गंभीर रूप ले लिया, जहां मारपीट की घटना में घायल महिला की उपचार के दौरान मौत हो गई। घटना के बाद पुलिस ने परिजनों की तहरीर पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार थाना चरखारी में लखन पुत्र कालीचरण निवासी ग्राम धवारी ने प्रार्थना पत्र देकर बताया कि उनकी पुत्री सुखदेवी (38 वर्ष), पत्नी स्वर्गीय आशाराम, का अपने ससुराल पक्ष के साथ जमीन को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा था। आरोप है कि 19 मार्च 2026 को इसी विवाद के चलते महिला के ससुर और अन्य परिजनों ने उसके साथ मारपीट की। घटना में गंभीर रूप से घायल सुखदेवी को उपचार के लिए जिला अस्पताल महोबा में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मृत्यु हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तहरीर के आधार पर अभियोग पंजीकृत कर लिया है। पुलिस द्वारा मामले में अग्रिम विधिक कार्रवाई सुनिश्चित की जा रही है। क्षेत्राधिकारी चरखारी दीपक दुबे ने बताया कि प्राप्त तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है तथा मामले की जांच कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है। पुलिस सभी तथ्यों को ध्यान में रखते हुए घटना के हर पहलू की जांच कर रही है। गांव में घटना के बाद तनाव का माहौल है, जबकि पुलिस स्थिति पर नजर बनाए हुए है। ⚖️📰1
- Post by Resident Evil2
- हमीरपुर में गैस सिलेंडर की किल्लत और बढ़ती कीमतों को लेकर समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने जोरदार प्रदर्शन किया। कार्यकर्ता हाथों में गैस सिलेंडर लेकर और सिर पर रखकर विरोध जताते नजर आए। उन्होंने केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा ¹। प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि गैस सिलेंडर की किल्लत और लगातार बढ़ती कीमतों से आम जनता परेशान है, लेकिन सरकार इस समस्या के समाधान के लिए गंभीर कदम नहीं उठा रही है। उनका कहना है कि रसोई गैस जैसी बुनियादी जरूरत भी अब आम लोगों की पहुंच से दूर होती जा रही है। रिपोर्ट निर्दोष राजपूत1
- जनपद बांदा में ईद-उल-फितर पर्व को सकुशल एवं शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न । व्यापक पुलिस प्रबंध किए गए हैं। पुलिस उपमहानिरीक्षक चित्रकूटधाम परिक्षेत्र बांदा राजेश एस.,जिलाधिकारी बांदा श्रीमती जे. रीभा एवं पुलिस अधीक्षक बांदा पलाश बंसल द्वारा शहर क्षेत्र में भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया तथा संबंधित अधिकारियों/कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए । भ्रमण के दौरान अधिकारियों द्वारा आमजन से संवाद स्थापित करते हुए त्यौहार को आपसी सौहार्द एवं भाईचारे के साथ मनाने की अपील की गई। साथ ही सभी जनपदवासियों को ईद-उल-फितर पर्व की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी गईं। पर्व को सकुशल सम्पन्न कराने हेतु जनपद में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। संवेदनशील स्थलों पर पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती की गई है तथा ड्रोन कैमरों के माध्यम से लगातार निगरानी की जा रही है। इसके अतिरिक्त सोशल मीडिया प्लेटफार्मों पर भी सतत निगरानी रखते हुए अफवाहों एवं भ्रामक खबरों पर कड़ी नजर रखी जा रही है।4
- बांदा नगर पालिका क्षेत्र के वार्ड नंबर 12, कटरा पश्चिम में नाला निर्माण को लेकर गंभीर अनियमितता उजागर हुई है। आधिकारिक दस्तावेज़ों में कार्य पूर्ण दर्शाया गया है, जबकि मौके पर निर्माण अधूरा पाया गया।प्राप्त जानकारी के अनुसार, नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी (EO) श्रीचंद्र ने मे० उर्मिला गुप्ता को निर्देश दिए थे कि कमलेश हजारिया के मकान से राजेश पंडा के मकान तक नाला निर्माण एक माह के भीतर पूरा कराया जाए। लेकिन जब स्थल का निरीक्षण किया गया, तो नाला केवल कमलेश हजारिया के मकान से बबली बुंदेला (सफाई नायक) के मकान तक ही बना मिला।इस संबंध में नगर पालिका के सहायक अभियंता (AE) जगदीश प्रसाद से बात करने पर उन्होंने बताया कि स्वीकृत नाला निर्माण की लंबाई 60 मीटर थी। जबकि स्थानीय लोगों के अनुसार कमलेश हजारिया से राजेश पंडा के मकान तक की दूरी लगभग 100 मीटर है।ऐसे में कई सवाल खड़े होते हैं— जब आदेश पूरे मार्ग (करीब 100 मीटर) के लिए था, तो निर्माण केवल 60 मीटर तक ही क्यों सीमित रहा? नाप-जोख किस आधार पर की गई और इसमें अंतर क्यों है?यदि कार्य अधूरा है, तो कागज़ों में इसे पूर्ण कैसे दर्शाया गया?स्थानीय नागरिकों में इस मुद्दे को लेकर आक्रोश है और वे मामले की निष्पक्ष जांच की मांग कर रहे हैं। यह प्रकरण नगर पालिका की कार्यप्रणाली और निगरानी व्यवस्था पर गंभीर प्रश्नचिह्न लगाता है। अब देखना यह होगा कि प्रशासन इस मामले में क्या कदम उठाता है और जिम्मेदारों की जवाबदेही कैसे तय होती है।1
- महोबा में जुआ खेलते जुआरियों का वीडियो वायरल,महोबकंठ थाना क्षेत्र के रजौनी गॉव का बताया जा रहा है वीडियो,पुलिस से बेखौफ होकर खुलेआम खेला जा रहा है जुआ,सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा वीडियो।1