logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

धानेश्वर धाम में 21-22 मई को दो दिवसीय भव्य महोत्सव लक्षकार समाज के तत्वावधान में होगा आयोजन, देशभर से जुटेंगे पदयात्री शाहपुरा- भैरू लाल लक्षकार भीलवाड़ा जिले की शाहपुरा पंचायत समिति के ग्राम फुलियाकलां में स्थित प्रसिद्ध श्री शिव चैना कुशला माता धानेश्वर धाम पर लक्षकार समाज द्वारा दो दिवसीय वार्षिक महोत्सव का भव्य आयोजन किया जा रहा है।अध्यक्ष सत्यनारायण न्यारा ने जानकारी देते हुए बताया कि 21 व 22 मई 2026, बुधवार-गुरुवार को धानेश्वर धाम में विशाल महोत्सव आयोजित होगा। जिसमें विशाल भजन संध्या प्रसिद्ध भजन गायकों द्वारा माता की भेंटें,हवन-आहुति विश्व शांति एवं क्षेत्र की खुशहाली के लिए ,सम्मान समारोह भामाशाहों, उत्कृष्ट कार्य करने वाले समाज बंधुओं एवं मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान किया जायेगा।मंदिर विकास हेतु बोलियो लगाई जाएगी, महाप्रसादी का आयोजन होगा जिसमें हजारों श्रद्धालुओं समाज बंधुओ को पंगत प्रसादी होगी, अध्यक्ष सत्य नारायण लखारा न्यारा ने बताया कि कार्यक्रम में भारत भर से हजारों समाज बंधु,पदयात्री श्रद्धालु माता चेना,कुशला के दर्शन के लिए पहुंचेंगे। महोत्सव को लेकर तैयारियां जोरों पर चल रही हैं। पूर्व ट्रस्ट अध्यक्ष विनोद कुमार लखारा ने बताया कि धानेश्वर धाम क्षेत्र के प्रसिद्ध धार्मिक स्थलों में से एक है। यहां हर साल हजारों भक्त अपनी मनोकामना लेकर आते हैं और माता का आशीर्वाद प्राप्त करते हैं। मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी गई हर मुराद यहां पूरी होती है।

2 hrs ago
user_Bheru lal luxkar
Bheru lal luxkar
Local News Reporter शाहपुरा, भीलवाड़ा, राजस्थान•
2 hrs ago
701f2b2e-5db3-488c-808e-29c7f561e5ee

धानेश्वर धाम में 21-22 मई को दो दिवसीय भव्य महोत्सव लक्षकार समाज के तत्वावधान में होगा आयोजन, देशभर से जुटेंगे पदयात्री शाहपुरा- भैरू लाल लक्षकार भीलवाड़ा जिले की शाहपुरा पंचायत समिति के ग्राम फुलियाकलां में स्थित प्रसिद्ध श्री शिव चैना कुशला माता धानेश्वर धाम पर लक्षकार समाज द्वारा दो दिवसीय वार्षिक महोत्सव का भव्य आयोजन किया जा रहा है।अध्यक्ष सत्यनारायण न्यारा ने जानकारी देते हुए बताया कि 21 व 22 मई 2026, बुधवार-गुरुवार को धानेश्वर धाम में विशाल महोत्सव आयोजित होगा। जिसमें विशाल भजन संध्या प्रसिद्ध भजन गायकों द्वारा माता की भेंटें,हवन-आहुति विश्व शांति एवं क्षेत्र की खुशहाली के लिए ,सम्मान समारोह भामाशाहों, उत्कृष्ट कार्य करने वाले समाज बंधुओं एवं मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान किया जायेगा।मंदिर विकास हेतु बोलियो लगाई जाएगी, महाप्रसादी का आयोजन होगा जिसमें हजारों श्रद्धालुओं समाज बंधुओ को पंगत प्रसादी होगी, अध्यक्ष सत्य नारायण लखारा न्यारा ने बताया कि कार्यक्रम में भारत भर से हजारों समाज बंधु,पदयात्री श्रद्धालु माता चेना,कुशला के दर्शन के लिए पहुंचेंगे। महोत्सव को लेकर तैयारियां जोरों पर चल रही हैं। पूर्व ट्रस्ट अध्यक्ष विनोद कुमार लखारा ने बताया कि धानेश्वर धाम क्षेत्र के प्रसिद्ध धार्मिक स्थलों में से एक है। यहां हर साल हजारों भक्त अपनी मनोकामना लेकर आते हैं और माता का आशीर्वाद प्राप्त करते हैं। मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी गई हर मुराद यहां पूरी होती है।

More news from राजस्थान and nearby areas
  • परिंडा वितरण एवं मातृशक्ति सम्मान समारोह सम्पन्न* भीलवाड़ा । भीषण गर्मी के इस दौर मे़ मूक प्राणियों खासकर पक्षियों के लिए दाना,पानी की व्यवस्था करना सनातन धर्म अनुसार अत्यंत पुण्य कार्य है। इसी सेवा भावना को चरितार्थ करते हुए श्री नामदेव समाज सेवा समिति,मेवाड़ महासभा द्वारा सुभाष नगर स्थित संत शिरोमणि श्री नामदेव सर्किल पर मेवाड़ महासभा द्वारा शानदार आयोजन कर लगभग 201 परिंडों का वितरण किया गया। साथ ही “मदर्स डे” के उपलक्ष में उपस्थित मातृशक्ति का स्वागत एवं सम्मान किया गया।* *मेवाड़ महासभा के महामंत्री कृष्ण कुमार टेलर (बुला) ने उक्त जानकारी देते हुए बताया कि कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अंतरराष्ट्रीय वीर रस के कवि योगेंद्र शर्मा एवं हर्षिता तोलम्बिया अहमदाबाद थे। अति विशिष्ट अतिथि के रूप में विधायक प्रतिनिधि बाबूलाल टांक,पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष लादूलाल तेली, केशव प्रन्यास सेवा समिति के अध्यक्ष हीरालाल टेलर एवं विश्व हिंदू परिषद के उपाध्यक्ष ओमप्रकाश बुलिया उपस्थित रहे। विशिष्ट अतिथियों में प्रधानाचार्य रामप्रकाश डीडवानिया,चैनसुख पोखरा एवं समाज सेवी रामचंद्र मूदड़ा शामिल थे।कार्यक्रम की अध्यक्षता बालमुकुंद तोलम्बिया ने की।* *अपने संबोधन में विधायक प्रतिनिधि बाबूलाल टांक ने कहा कि यह अवसर हमें समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाने के साथ-साथ मूक प्राणियों की सेवा करने की प्रेरणा देता है। उन्होंने सभी समाजबंधुओं से इस सेवा कार्य में अधिक से अधिक सहयोग करने का आह्वान किया। कार्यक्रम में अतिथियों का स्वागत विठ्ठल नामदेव जी के उपर्णा एवं मेवाड़ी पगड़ी पहनाकर किया गया। मातृ दिवस के अवसर पर मेवाड़ महिला प्रकोष्ठ की अध्यक्ष राजकुमारी बड़ीवाल, महामंत्री मंजूला बुलिया,वरिष्ठ उपाध्यक्ष कमलेश बुला, हर्षिता तोलम्बिया एवं रिशिका तोलम्बिया अहमदाबाद आदि का भी सम्मान किया गया।* *इस अवसर पर लादूलाल तेली का पश्चिम बंगाल में भाजपा को सफलता दिलाने में सक्रिय योगदान हेतु, समाज सेवी रामचंद्र मूदड़ा का सम्मान सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम एवं घायलों के प्रति त्वरित सहायता हेतु अभिनंदन किया गया। कार्यक्रम में वंदेमातरम,श्री विठ्ठल नामदेव जी का उद्घोष सत्यनारायण ठाड़ा द्वारा किया गया आयोजन में जिलाध्यक्ष उदयलाल छापरवाल, साहित्यिक मंत्री कवि ओमप्रकाश "उज्जवल", सचिव एवं सोशल मिड़िया प्रभारी प्रदीप लुडंर,दिनेश ऊटंवाल(मदर टेरसा स्कूल),नगर शाखा उपाध्यक्ष गोविंद डीडवानिया,देबीलाल कांवलिया,भैरूलाल खती,वरिष्ठ उपाध्यक्ष सुशील छापरवाल,कवि देवीलाल "दुलारा",युवा प्रकोष्ठ के उपाध्यक्ष द्विव्याशं बड़ीवाल,योगेंद्र घोसलिया एवं वरिष्ठ उपाध्यक्ष शुभम बुलिया का सक्रिय सहयोग रहा।* *उपरोक्त कार्यक्रम गोपाललाल छापरवाल मोड़ का निम्बाहेड़ा,LIC प्रशासनिक अधिकारी अजय मीणा,शिव बाल्दी खाध तेल वाले,कार्यकारी अध्यक्ष रमेश बुलिया,रोशन बुला माडंल,श्यामलाल छापरवाल,राधव शर्मा,आशीष शर्मा सहित कई गणमान्य उपस्थित थे।*
    3
    परिंडा वितरण एवं मातृशक्ति सम्मान समारोह सम्पन्न*
भीलवाड़ा । भीषण गर्मी के इस दौर मे़ मूक प्राणियों खासकर पक्षियों के लिए दाना,पानी की व्यवस्था करना सनातन धर्म अनुसार अत्यंत पुण्य कार्य है। इसी सेवा भावना को चरितार्थ करते हुए श्री नामदेव समाज सेवा समिति,मेवाड़ महासभा द्वारा सुभाष नगर स्थित संत शिरोमणि श्री नामदेव सर्किल पर मेवाड़ महासभा द्वारा शानदार आयोजन कर  लगभग 201 परिंडों का वितरण किया गया। साथ ही “मदर्स डे” के उपलक्ष में उपस्थित मातृशक्ति का स्वागत एवं सम्मान किया गया।*
*मेवाड़ महासभा के महामंत्री कृष्ण कुमार टेलर (बुला) ने उक्त जानकारी देते हुए बताया कि कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अंतरराष्ट्रीय वीर रस के कवि  योगेंद्र शर्मा एवं हर्षिता तोलम्बिया अहमदाबाद थे। अति विशिष्ट अतिथि के रूप में  विधायक प्रतिनिधि बाबूलाल टांक,पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष लादूलाल तेली, केशव प्रन्यास सेवा समिति के अध्यक्ष हीरालाल टेलर एवं विश्व हिंदू परिषद के उपाध्यक्ष ओमप्रकाश बुलिया उपस्थित रहे। विशिष्ट अतिथियों में प्रधानाचार्य रामप्रकाश डीडवानिया,चैनसुख पोखरा एवं समाज सेवी रामचंद्र मूदड़ा शामिल थे।कार्यक्रम की अध्यक्षता बालमुकुंद तोलम्बिया ने की।*
*अपने संबोधन में विधायक प्रतिनिधि बाबूलाल टांक ने कहा कि यह अवसर हमें समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाने के साथ-साथ मूक प्राणियों की सेवा करने की प्रेरणा देता है। उन्होंने सभी समाजबंधुओं से इस सेवा कार्य में अधिक से अधिक सहयोग करने का आह्वान किया। कार्यक्रम में अतिथियों का स्वागत विठ्ठल नामदेव जी के उपर्णा एवं मेवाड़ी पगड़ी पहनाकर किया गया। मातृ दिवस के अवसर पर मेवाड़ महिला प्रकोष्ठ की अध्यक्ष राजकुमारी बड़ीवाल, महामंत्री मंजूला बुलिया,वरिष्ठ उपाध्यक्ष कमलेश बुला, हर्षिता तोलम्बिया एवं रिशिका तोलम्बिया अहमदाबाद आदि का भी सम्मान किया गया।*
*इस अवसर पर लादूलाल तेली का पश्चिम बंगाल में भाजपा को सफलता दिलाने में सक्रिय योगदान हेतु, समाज सेवी रामचंद्र मूदड़ा का सम्मान सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम एवं घायलों के प्रति त्वरित सहायता हेतु अभिनंदन किया गया। कार्यक्रम में वंदेमातरम,श्री विठ्ठल नामदेव जी का उद्घोष सत्यनारायण ठाड़ा द्वारा किया गया आयोजन में जिलाध्यक्ष उदयलाल छापरवाल, साहित्यिक मंत्री कवि ओमप्रकाश "उज्जवल", सचिव एवं सोशल मिड़िया प्रभारी प्रदीप लुडंर,दिनेश ऊटंवाल(मदर टेरसा स्कूल),नगर शाखा उपाध्यक्ष गोविंद डीडवानिया,देबीलाल कांवलिया,भैरूलाल खती,वरिष्ठ उपाध्यक्ष सुशील छापरवाल,कवि देवीलाल "दुलारा",युवा प्रकोष्ठ के उपाध्यक्ष द्विव्याशं बड़ीवाल,योगेंद्र घोसलिया एवं वरिष्ठ उपाध्यक्ष शुभम बुलिया का सक्रिय सहयोग रहा।*
*उपरोक्त कार्यक्रम गोपाललाल छापरवाल मोड़ का निम्बाहेड़ा,LIC प्रशासनिक अधिकारी अजय मीणा,शिव बाल्दी खाध तेल वाले,कार्यकारी अध्यक्ष रमेश बुलिया,रोशन बुला माडंल,श्यामलाल छापरवाल,राधव शर्मा,आशीष शर्मा सहित कई गणमान्य उपस्थित थे।*
    user_Anil Tailor (journalist)
    Anil Tailor (journalist)
    Journalist भीलवाड़ा, भीलवाड़ा, राजस्थान•
    4 hrs ago
  • hmare gava me gar das gaya esha liya chadar ke niche hzke izb
    1
    hmare gava me gar das gaya esha liya chadar ke niche hzke izb
    user_Kishan
    Kishan
    सरवर, अजमेर, राजस्थान•
    4 hrs ago
  • केकड़ी में गैस की अनियमित सप्लाई से गुस्साए लोगों ने अजमेर-कोटा रोड जाम कर दिया। बुकिंग के बाद भी लंबे इंतजार और एजेंसी के कई चक्कर लगाने के बाद भी गैस सिलेंडर न मिलने से शहरवासी आक्रोशित थे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने लोगों को समझा-बुझाकर जाम खुलवाया, जिसके बाद आवागमन सामान्य हो सका।
    2
    केकड़ी में गैस की अनियमित सप्लाई से गुस्साए लोगों ने अजमेर-कोटा रोड जाम कर दिया। बुकिंग के बाद भी लंबे इंतजार और एजेंसी के कई चक्कर लगाने के बाद भी गैस सिलेंडर न मिलने से शहरवासी आक्रोशित थे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने लोगों को समझा-बुझाकर जाम खुलवाया, जिसके बाद आवागमन सामान्य हो सका।
    user_Pawan kumar Rathi
    Pawan kumar Rathi
    Voice of people केकड़ी, अजमेर, राजस्थान•
    6 hrs ago
  • राहुल गांधी की एक वायरल रील को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर 7 घंटे के लिए ब्लॉक कर दिया गया। इस घटना ने राजनीतिक गलियारों और सोशल मीडिया पर खूब हंगामा मचाया। इसे अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता पर सवाल के रूप में देखा जा रहा है।
    1
    राहुल गांधी की एक वायरल रील को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर 7 घंटे के लिए ब्लॉक कर दिया गया। इस घटना ने राजनीतिक गलियारों और सोशल मीडिया पर खूब हंगामा मचाया। इसे अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता पर सवाल के रूप में देखा जा रहा है।
    user_Dev karan Mali
    Dev karan Mali
    Local News Reporter Bhilwara, Rajasthan•
    7 hrs ago
  • भीलवाड़ा के होलीखेड़ा गांव में एक किसान के खेत पर बिजली की डीपी जल गई। गनीमत रही कि समय रहते आग पर काबू पा लिया गया और कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ।
    2
    भीलवाड़ा के होलीखेड़ा गांव में एक किसान के खेत पर बिजली की डीपी जल गई। गनीमत रही कि समय रहते आग पर काबू पा लिया गया और कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ।
    user_देबी लाल जाट
    देबी लाल जाट
    Farmer Mandalgarh, Bhilwara•
    9 hrs ago
  • सभी क्षेत्रवासी भक्ति रस का आनंद लें रहे हैं।
    1
    सभी क्षेत्रवासी भक्ति रस का आनंद लें रहे हैं।
    user_समाज की हलचल लोकेश कुमार सेन
    समाज की हलचल लोकेश कुमार सेन
    बूंदी, बूंदी, राजस्थान•
    24 min ago
  • बनेठा थाना इलाके में अवैध हथियारों की सूचना से क्षेत्र में फैली सनसनी-पुलिस कार्यवाही पर उठने लगे सवाल, भागचंद सैनी हत्याकांड के बीच रूपवास-ककोड़ क्षेत्र में फिर से हथियार व बारूद मिलने की चर्चा-कई लोगों को डिटेन कर पूछताछ जारी दूनी/टोंक(हरि शंकर माली)। उनियारा सर्किल के बनेठा थाना क्षेत्र में शनिवार, 9 मई को उस समय सनसनी फैल गई, जब रूपवास-ककोड़ के पास पहाड़ी इलाके में आधा दर्जन अवैध हथियार और बारूद मिलने की सूचना सामने आई। हालांकि देर रात तक पुलिस प्रशासन की ओर से मामले की आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई, लेकिन पूरे क्षेत्र में घटनाक्रम को लेकर चर्चाओं का दौर तेज हो गया। सूत्रों के अनुसार सूचना मिलते ही बनेठा थाना पुलिस सक्रिय हो गई और क्षेत्र में गतिविधियां बढ़ा दी गईं। वहीं रूपवास ग्राम पंचायत के सरपंच (प्रशासक) छोटूलाल मीणा सहित ग्रामीणों ने कथित तौर से आरोप लगाया कि पुलिस ने शनिवार दिन में राजेन्द्र बैरवा को फोन कर थाने पर बुलाया तथा देर रात गांव में दबिश देकर रूपवास से बाबू हरिजन, गड़ूल, चन्नी हरिजन सहित कुल चार जनों को तथा ककोड़ क्षेत्र से भी कुछ लोगों को पूछताछ के नाम पर हिरासत में लिया। जानकारी यह भी है कि बाबूलाल हरिजन को कांस्टेबल भागचंद सैनी की हत्या के बाद भी पूछताछ के लिए डिटेन किया था और बाद में पूछताछ कर छोड़ दिया गया था। ग्रामीणों का कथित रूप से आरोप है कि इन लोगों को ककोड़ पुलिस चौकी और बनेठा थाना में घंटों बैठाकर परेशान किया गया और थाने में बंद कर दिया गया। ग्रामीणों में बिना स्पष्ट जानकारी लंबे समय तक थाने में बैठाने की कार्रवाई को लेकर नाराजगी देखी जा रही है। जानकारी के मुताबिक पुलिस रूपवास और ककोड़ क्षेत्र के कुछ लोगों से लगातार पूछताछ कर रही है। वहीं उनियारा पुलिस उपाधीक्षक आकांक्षा चौधरी भी पूरे मामले पर नजर बनाए हुए हैं और घटनाक्रम की मॉनिटरिंग कर रही हैं। इधर, ककोड़ चौकी पर तैनात सिपाही भागचंद सैनी की 3 मई को संदिग्ध परिस्थितियों में मिली लाश और चर्चित हत्याकांड का मामला अभी पूरी तरह शांत भी नहीं हुआ था कि अब अवैध हथियारों की सूचना ने पूरे इलाके का माहौल फिर गर्मा दिया है। ग्रामीणों और आमजन के बीच पुलिस की कार्यशैली तथा हत्याकांड के खुलासे को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं। गौरतलब है कि पुलिस ने भागचंद सैनी हत्याकांड में ट्रक-ट्रेलर चालक जीजा-साला को शिकारी बताते हुए गिरफ्तार कर मामले का खुलासा करने का दावा किया था, लेकिन अब क्षेत्र में यह सवाल भी उठने लगे हैं कि गिरफ्तार आरोपी ही वास्तविक हत्यारे हैं या मामले में अभी और परतें खुलना बाकी हैं। पुलिस द्वारा जारी प्रेस नोट में संभावित सह-आरोपियों का उल्लेख किए जाने के बाद संशय और चर्चाएं और तेज हो गई हैं। फिलहाल पूरे घटनाक्रम को लेकर ग्रामीणों, आमजन और क्षेत्रीय लोगों में उत्सुकता और संशय का माहौल बना हुआ है। पुलिस की आगामी कार्रवाई और आधिकारिक खुलासे पर सभी की नजरें टिकी हुई हैं।
    1
    बनेठा थाना इलाके में अवैध हथियारों की सूचना से क्षेत्र में फैली सनसनी-पुलिस कार्यवाही पर उठने लगे सवाल,
 
भागचंद सैनी हत्याकांड के बीच रूपवास-ककोड़ क्षेत्र में फिर से हथियार व बारूद मिलने की चर्चा-कई लोगों को डिटेन कर पूछताछ जारी
दूनी/टोंक(हरि शंकर माली)। उनियारा सर्किल के बनेठा थाना क्षेत्र में शनिवार, 9 मई को उस समय सनसनी फैल गई, जब रूपवास-ककोड़ के पास पहाड़ी इलाके में आधा दर्जन अवैध हथियार और बारूद मिलने की सूचना सामने आई। हालांकि देर रात तक पुलिस प्रशासन की ओर से मामले की आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई, लेकिन पूरे क्षेत्र में घटनाक्रम को लेकर चर्चाओं का दौर तेज हो गया। सूत्रों के अनुसार सूचना मिलते ही बनेठा थाना पुलिस सक्रिय हो गई और क्षेत्र में गतिविधियां बढ़ा दी गईं। वहीं रूपवास ग्राम पंचायत के सरपंच (प्रशासक) छोटूलाल मीणा सहित ग्रामीणों ने कथित तौर से आरोप लगाया कि पुलिस ने शनिवार दिन में राजेन्द्र बैरवा को फोन कर थाने पर बुलाया तथा देर रात गांव में दबिश देकर रूपवास से बाबू हरिजन, गड़ूल, चन्नी हरिजन सहित कुल चार जनों को तथा ककोड़ क्षेत्र से भी कुछ लोगों को पूछताछ के नाम पर हिरासत में लिया। जानकारी यह भी है कि बाबूलाल हरिजन को कांस्टेबल भागचंद सैनी की हत्या के बाद भी पूछताछ के लिए डिटेन किया था और बाद में पूछताछ कर छोड़ दिया गया था। ग्रामीणों का कथित रूप से आरोप है कि इन लोगों को ककोड़ पुलिस चौकी और बनेठा थाना में घंटों बैठाकर परेशान किया गया और थाने में बंद कर दिया गया। ग्रामीणों में बिना स्पष्ट जानकारी लंबे समय तक थाने में बैठाने की कार्रवाई को लेकर नाराजगी देखी जा रही है। जानकारी के मुताबिक पुलिस रूपवास और ककोड़ क्षेत्र के कुछ लोगों से लगातार पूछताछ कर रही है। वहीं उनियारा पुलिस उपाधीक्षक आकांक्षा चौधरी भी पूरे मामले पर नजर बनाए हुए हैं और घटनाक्रम की मॉनिटरिंग कर रही हैं। इधर, ककोड़ चौकी पर तैनात सिपाही भागचंद सैनी की 3 मई को संदिग्ध परिस्थितियों में मिली लाश और चर्चित हत्याकांड का मामला अभी पूरी तरह शांत भी नहीं हुआ था कि अब अवैध हथियारों की सूचना ने पूरे इलाके का माहौल फिर गर्मा दिया है। ग्रामीणों और आमजन के बीच पुलिस की कार्यशैली तथा हत्याकांड के खुलासे को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं। गौरतलब है कि पुलिस ने भागचंद सैनी हत्याकांड में ट्रक-ट्रेलर चालक जीजा-साला को शिकारी बताते हुए गिरफ्तार कर मामले का खुलासा करने का दावा किया था, लेकिन अब क्षेत्र में यह सवाल भी उठने लगे हैं कि गिरफ्तार आरोपी ही वास्तविक हत्यारे हैं या मामले में अभी और परतें खुलना बाकी हैं। पुलिस द्वारा जारी प्रेस नोट में संभावित सह-आरोपियों का उल्लेख किए जाने के बाद संशय और चर्चाएं और तेज हो गई हैं। फिलहाल पूरे घटनाक्रम को लेकर ग्रामीणों, आमजन और क्षेत्रीय लोगों में उत्सुकता और संशय का माहौल बना हुआ है। पुलिस की आगामी कार्रवाई और आधिकारिक खुलासे पर सभी की नजरें टिकी हुई हैं।
    user_आपणी दूनी@आवाज आपकी , हिम्मत स
    आपणी दूनी@आवाज आपकी , हिम्मत स
    Reporter दूनी, टोंक, राजस्थान•
    1 hr ago
  • टोंक में कांस्टेबल भागचंद सैनी की हत्या के कई रहस्य अभी तक सुलझ नहीं पाए हैं। पुलिस जांच में कई अहम सवालों के जवाब नहीं मिलने से परिजनों और स्थानीय लोगों में संदेह गहराया है। वे अब मामले की निष्पक्ष CID जांच की मांग कर रहे हैं।
    1
    टोंक में कांस्टेबल भागचंद सैनी की हत्या के कई रहस्य अभी तक सुलझ नहीं पाए हैं। पुलिस जांच में कई अहम सवालों के जवाब नहीं मिलने से परिजनों और स्थानीय लोगों में संदेह गहराया है। वे अब मामले की निष्पक्ष CID जांच की मांग कर रहे हैं।
    user_आपणी दूनी@आवाज आपकी , हिम्मत स
    आपणी दूनी@आवाज आपकी , हिम्मत स
    Reporter दूनी, टोंक, राजस्थान•
    11 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.