एकतरफा प्यार में सनकी कदम: युवक ने शराब के नशे में रेता अपना गला, हालत गंभीर अम्बेडकरनगर में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां एक युवक ने एकतरफा प्यार में आत्मघाती कदम उठा लिया। घटना अकबरपुर कोतवाली क्षेत्र के शहजादपुर इलाके की बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार, युवक शराब के नशे में था और मानसिक तनाव में आकर उसने धारदार वस्तु से अपना ही गला रेत लिया। घटना के बाद वह खून से लथपथ हालत में तड़पता रहा। आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और गंभीर रूप से घायल युवक को तत्काल जिला अस्पताल भिजवाया। वहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसकी हालत नाजुक देखते हुए उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया। बताया जा रहा है कि युवक एकतरफा प्रेम संबंध के चलते मानसिक रूप से परेशान था, जिसके चलते उसने यह खौफनाक कदम उठाया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है और युवक के परिजनों से भी पूछताछ की जा रही है। इस घटना से इलाके में दहशत और चर्चा का माहौल बना हुआ है।
एकतरफा प्यार में सनकी कदम: युवक ने शराब के नशे में रेता अपना गला, हालत गंभीर अम्बेडकरनगर में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां एक युवक ने एकतरफा प्यार में आत्मघाती कदम उठा लिया। घटना अकबरपुर कोतवाली क्षेत्र के शहजादपुर इलाके की बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार, युवक शराब के नशे में था और मानसिक तनाव में आकर उसने धारदार वस्तु से अपना ही गला रेत लिया। घटना के बाद वह खून से लथपथ हालत में तड़पता रहा। आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और गंभीर रूप से घायल युवक को तत्काल जिला अस्पताल भिजवाया। वहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसकी हालत नाजुक देखते हुए उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया। बताया जा रहा है कि युवक एकतरफा प्रेम संबंध के चलते मानसिक रूप से परेशान था, जिसके चलते उसने यह खौफनाक कदम उठाया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है और युवक के परिजनों से भी पूछताछ की जा रही है। इस घटना से इलाके में दहशत और चर्चा का माहौल बना हुआ है।
- 🚨 UP पुलिस में बड़ा फेरबदल 2017 बैच की IPS Prachi Singh को अंबेडकर नगर का नया SP नियुक्त किया गया है। वहीं 2018 बैच के IPS Abhijeet R. Shankar का तबादला देवरिया कर दिया गया है। अब दोनों जिलों में नई प्रशासनिक व्यवस्था लागू होगी।1
- अंबेडकर नगर के जहांगीरगंज थाना क्षेत्र में आज कार सवार तीन बदमाशों ने फायरिंग करते हुए मोटरसाइकिल सवार दो कपड़ा व्यापारियों को अपना निशाना बनाते हुए 18 लख रुपए के सनसनीखेज लूट के वारदात को अंजाम दिया है । घटना की सूचना पर पुलिस प्रशासन में जहां हड़कंप मच गया है वहीं व्यापारियों में दहशत व्याप्त है।1
- Post by Deepak Srivastava2
- अम्बेडकरनगर जिले के जहांगीरगंज थानाक्षेत्र में दिनदहाड़े हुई दुस्साहसिक तरीके से लूट, घटना के विषय में आलापुर क्षेत्राधिकारी प्रदीप सिंह चंदेल जानकारी देते हुए बताया कि......सूने वीडियो1
- उत्तर प्रदेश के जनपद मिर्जापुर मैं मॉर्निंग वॉक पर निकले वकील राजीव कुमार सिंह की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी गई वारदात को बाइक सवार दो हमलावरों ने अंजाम दिया बताया जा रहा है कि एक गमछा धारी बदमाश वकील के बिल्कुल पास पहुंचा और देशी तमंचे से गोली मार दी जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई प्रत्यक्ष दर्शियों के मुताबिक वारदात के बाद भागने की कोशिश में बदमाशों की बाइक तुरंत स्टार्ट नहीं हो सकी बाइक पर बैठे दूसरे बदमाश ने करीब उन्नीस बार किक मारकर बाइक स्टार्ट करने की कोशिश की लेकिन सफलता नहीं मिली के इसके बाद गमछा धारी हमलावर ने तमंचा बाइक के बैग में रखा और तीन कोशिशो के बाद बाइक स्टार्ट कर दी इसी दौरान दूसरे हमलावर ने उधर आ रहे दो लोगों को तमंचा दिखाकर रोक दिया जिससे मौके पर दहशत फैल गई।।1
- अजीत मिश्रा (खोजी) गणेशपुर: 'सूदखोर' कल्लू सोनार के जाल में फंसा गरीब, 30 हजार के बदले मांगे सवा लाख! गरीबों की मजबूरी, सूदखोर की तिजोरी: गणेशपुर में जारी है कल्लू सोनार की 'गुंडा टैक्स' जैसी वसूली। बस्ती पुलिस ध्यान दे! गणेशपुर में कानून को ठेंगा दिखा रहा सूदखोर कल्लू सोनार। क्या प्रशासन की नाक के नीचे चल रहा है अवैध ब्याज का काला धंधा? पीड़ित ने लगाई न्याय की गुहार। सिकटा का 'सूदखोर' और गणेशपुर की 'दहशत': आखिर कब थमेगा कल्लू सोनार का कहर? ब्याज माफिया कल्लू सोनार का शिकार बना मनोज, न्याय के लिए दर-दर भटक रहा पीड़ित। 30% ब्याज की दरिंदगी: कल्लू सोनार के चंगुल में फंसा गणेशपुर का मजबूर तबका। ब्यूरो रिपोर्ट: बस्ती मंडल | 12 अप्रैल, 2026 बस्ती।। जनपद के नगर पंचायत गणेशपुर से एक रोंगटे खड़े कर देने वाला मामला सामने आया है, जहाँ एक स्वर्ण व्यवसायी की 'रक्तबीज' जैसी सूदखोरी ने मानवता को शर्मसार कर दिया है। सिकटा का निवासी और गणेशपुर में सोने की दुकान चलाने वाला कल्लू सोनार अब गरीबों के लिए साक्षात काल बन चुका है। अपनी दुकान की आड़ में वह ब्याज का ऐसा काला धंधा चला रहा है, जिसने कई परिवारों की कमर तोड़ दी है। मजबूरी का सौदा: 30% तक की अवैध वसूली ताजा मामला मनोज कुमार नामक व्यक्ति का है, जिसने अपनी पारिवारिक मजबूरी और डिलीवरी के खर्चों के लिए कल्लू सोनार से मदद की गुहार लगाई थी। पीड़ित ने बताया कि उसने अपनी गृहस्थी के गहने—पाउजेब, पायल और कान के झाले—गिरवी रखकर मात्र 30,000 रुपये उधार लिए थे। लेकिन, कल्लू सोनार की दरिंदगी का आलम यह है कि महज 8-9 महीनों के भीतर उस 30 हजार की राशि को ब्याज के चक्रव्यूह में फंसाकर 1,20,000 रुपये बना दिया गया। 20 से 30 प्रतिशत की दर से वसूला जा रहा यह ब्याज किसी भी संवैधानिक कानून की धज्जियां उड़ाने के लिए काफी है। दहशत का पर्याय बना 'कल्लू सोनार' ग्रामीणों का आरोप है कि कल्लू सोनार सिर्फ एक दुकानदार नहीं, बल्कि एक पेशेवर सूदखोर है जो लोगों की लाचारी को अपनी तिजोरी भरने का जरिया बनाता है। गिरवी रखे सामान को हड़पना और ब्याज पर ब्याज लगाकर मूलधन से चार गुना वसूली करना उसकी कार्यशैली बन चुकी है। प्रशासन की चुप्पी पर सवाल? आखिर कब तक गणेशपुर के गरीब इस आर्थिक शोषण की बलि चढ़ते रहेंगे? क्या बस्ती पुलिस और स्थानीय प्रशासन इस अवैध ब्याज माफिया के खिलाफ कोई कठोर कार्रवाई करेगा? पीड़ित मनोज कुमार ने वीडियो के जरिए अपनी व्यथा सुनाई है और अब सबकी नजरें पुलिस प्रशासन पर टिकी हैं। हमारी मांग: कल्लू सोनार के ब्याज के कारोबार की गहन जांच हो। पीड़ितों के गिरवी रखे जेवर तुरंत वापस कराए जाएं। अवैध बैंकिंग और सूदखोरी अधिनियम के तहत सख्त मुकदमा दर्ज हो। 1. व्यवस्था पर प्रहार : "यह केवल एक व्यक्ति की कहानी नहीं, बल्कि उस सड़ी-गली व्यवस्था पर तमाचा है जहाँ कानून की नाक के नीचे कल्लू सोनार जैसे 'आर्थिक नरभक्षी' पल रहे हैं। जब गरीब अपनी गाढ़ी कमाई का हिस्सा इन दरिंदों के हवाले कर देता है, तब प्रशासन की खामोशी मिलीभगत का अहसास कराती है। क्या खाकी का खौफ खत्म हो चुका है, या फिर इन सूदखोरों की पहुँच सत्ता के गलियारों तक है?" 2. सूदखोर की मानसिकता पर चोट: "कल्लू सोनार जैसे लोग समाज के घुन हैं, जो मजहब और मानवता की नहीं, सिर्फ 'फीसदी' की भाषा समझते हैं। गिरवी रखे जेवरों पर कुंडली मारकर बैठना और फिर उसी मजबूर इंसान को सरेआम बेइज्जत करना, यह इनकी पुरानी कार्यशैली है। 30% ब्याज कोई व्यापार नहीं, बल्कि गरीब का गला रेतने जैसा है।" 3. जनता के लिए आह्वान (अपील): "आज मनोज कुमार का घर उजड़ रहा है, कल आपकी बारी हो सकती है। इन 'सफेदपोश डकैतों' के खिलाफ जब तक समूचा समाज उठ खड़ा नहीं होगा, तब तक गणेशपुर की गलियों में ऐसी चीखें गूंजती रहेंगी। डरिए मत, आवाज उठाइए!" "गरीब की हाय से बना ये महल ज्यादा दिन नहीं टिकेगा। अब वक्त आ गया है कि प्रशासन इस आतंक का अंत करे।" "अब कागजी कार्रवाई का वक्त बीत चुका है। बस्ती मंडल के अधिकारियों को तय करना होगा कि वे कानून के रक्षक हैं या इन सूदखोरों के मूक दर्शक। कल्लू सोनार जैसे लोगों को जेल की सलाखों के पीछे होना चाहिए, न कि गणेशपुर के चौराहे पर सीना तानकर घूमना चाहिए। इंसाफ में देरी, अन्याय को बढ़ावा है!"1
- *विश्व होमियोपेथिक दिवस के शुभ अवसर पर जिले के चिकित्सकों को मिला* *सम्मान* डॉ उमंग खन्ना के अगुआई में होम्यो शक्ति 2026 द्वारा लखनऊ के अटल बिहारी कन्वोकेशन सेंटर में में एक दिवसीय होमियोपेथिक सेमिनार आयोजन हुआ जिसमें जनपद के तीन चिकित्सक डॉ देवेंद्र सोनी, डॉ नरेंद्र सोनी और डॉ डोना इन्द्रानी को *उदासीन अखाड़े के साधु महेंद्र मुकुंद गिरी* द्वारा होम्योपैथिक शाईनिंग अवॉर्ड से सम्मानित किया गया यह सम्मान इन डॉक्टर्स के उनके उत्कृष्ट कार्य के लिए दिया गया। इस कार्यक्रम में *उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक* मौजूद रहे , देश-विदेश के कई नामचिन पुरोधा डॉक्टर्स और हस्तियां मौजूद रही। वापस लौट कर आए इन में डॉक्टर को बधाई और शुभकामनाएं का ताता लगा रहा जिले में खुशी का माहौल है1
- 🙏👍🤔1
- डा दिनेश तिवारी अयोध्या कोतवाली क्षेत्र बीकापुर के शीतला हैजा माता मंदिर गांगे तारा मजरूद्दीनपुर निकट खजुराहट रेलवे स्टेशन गोला बाजार के पास पूर्व आयोजित श्रीमद् देवी भागवत कथा पुराण के चौथे दिन व्यास पीठाधीश्वर प्रवीण कृष्ण प्रभु जी महराज ने श्रीमद् देवी भागवत महापुराण कथा ज्ञान यज्ञ प्रसंग :- में कहा कि जब सृष्टि में असंतुलन बढ़ गया और असुरों का अत्याचार चरम पर पहुँच गया, तब देवताओं ने आदिशक्ति से रक्षा की प्रार्थना की। उसी समय आदिशक्ति ने माँ तारा के रूप में अवतार लिया। “तारा” शब्द का अर्थ होता है- तारण करने वाली, अर्थात जो अपने भक्तों को हर संकट और भय से पार लगाती हैं। एक प्रसिद्ध कथा के अनुसार, जब समुद्र मंथन के समय भयंकर विष निकला और उसे पीकर भगवान शिव अचेत हो गए, तब सम्पूर्ण ब्रह्मांड संकट में पड़ गया। उस समय माँ तारा प्रकट हुईं। उन्होंने माँ के स्नेह से शिव को अपनी गोद में लिया और उन्हें स्तनपान कराया। माँ के इस अमृत तुल्य दूध से शिव के भीतर का विष शांत हुआ और वे पुनः जाग्रत हो गए। इस प्रकार माँ तारा ने स्वयं महादेव को भी जीवनदान दिया, इसलिए उन्हें “उद्धार करने वाली माता” कहा जाता है। माँ तारा का स्वरूप अत्यंत दिव्य और रहस्यमय है- नीले वर्ण की देह, गले में मुंडमाला, हाथों में खड्ग और कमंडल, और उनके चरणों में शिव विराजमान। यह दर्शाता है कि माँ तारा केवल विनाश ही नहीं, बल्कि सृष्टि के संरक्षण और पुनर्जीवन की शक्ति भी हैं।एक अन्य कथा में कहा जाता है कि जब संसार अज्ञान और भय के अंधकार में डूब जाता है, तब माँ तारा अपने भक्तों को ज्ञान का प्रकाश देती हैं। वे तंत्र साधना में विशेष रूप से पूजित हैं और अपने साधकों को अद्भुत सिद्धियाँ और आत्मिक शांति प्रदान करती हैं। माँ तारा की कृपा से भक्त को भय, रोग, शत्रु और जीवन के सभी संकटों से मुक्ति मिलती है। जो सच्चे मन से उनकी आराधना करता है, माँ तारा उसे कभी निराश नहीं करतीं और हर कठिन परिस्थिति में उसका मार्गदर्शन करती हैं। उक्त कथा के प्रमुख यजमान हेमंत मिश्रा,कालिका मिश्रा निवासी उरुआ अमौना (खोजनपुर) पो०बारुन कल्पना मिश्रा, विद्यावती मिश्रा, अवनीश मिश्रा के साथ कथा को सफल बनाने में लगे अंकित मिश्रा ,रिषभ तिवारी , रविन्द्र तिवारी, छोटू तिवारी, मनीष उपाध्याय आदि लोगों द्वारा कथा श्रवण करने वाले लोगों को सम्मान सहित उचित स्थान देने में लगे देखे गये है। कथा को श्रवण करने दूर दराज से आए प्रमुख लोगों में मनोज पाण्डेय, शीतला प्रसाद मिश्र, पं०दुर्गा प्रसाद उपाध्याय, संदीप मिश्रा, राहुल दुबे, राजेन्द्र प्रसाद पाठक, आदि सैकड़ो लोगों के साथ हजारों की संख्य मे लोग कथा श्रवण करने भक्त गण आये थे। मंचासीन व्यास जी की फोटो1