Shuru
Apke Nagar Ki App…
माननीय काशीराम कॉलोनी में जल की व्यवस्था न होने से लोग परेशान लखीमपुर खीरी संपादक महेश कुमार पांडे धौरहरा खीरी नगर पंचायत व तहसील धौरहरा के अंतर्गत निर्मित माननीय काशीराम कॉलोनी अमेठी रोड पर संचालित है जिसमें पानी की टंकी से सप्लाई नहीं मिल पा रही है अधिशासी अभियंता जल निगम से कई बार शिकायत की गई अभी तक कोई कार्यवाही नहीं कीगई
जनकल्याण न्यूज JK NEWS
माननीय काशीराम कॉलोनी में जल की व्यवस्था न होने से लोग परेशान लखीमपुर खीरी संपादक महेश कुमार पांडे धौरहरा खीरी नगर पंचायत व तहसील धौरहरा के अंतर्गत निर्मित माननीय काशीराम कॉलोनी अमेठी रोड पर संचालित है जिसमें पानी की टंकी से सप्लाई नहीं मिल पा रही है अधिशासी अभियंता जल निगम से कई बार शिकायत की गई अभी तक कोई कार्यवाही नहीं कीगई
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- लखीमपुर खीरी संपादक महेश कुमार पांडे धौरहरा खीरी नगर पंचायत व तहसील धौरहरा के अंतर्गत निर्मित माननीय काशीराम कॉलोनी अमेठी रोड पर संचालित है जिसमें पानी की टंकी से सप्लाई नहीं मिल पा रही है अधिशासी अभियंता जल निगम से कई बार शिकायत की गई अभी तक कोई कार्यवाही नहीं कीगई1
- लखीमपुर खीरी जनपद में अचानक बदले मौसम ने किसानों की मेहनत पर पानी फेर दिया। तेज आंधी, भारी बारिश और ओलावृष्टि के चलते खेतों में खड़ी गेहूं और सरसों की फसल बुरी तरह प्रभावित हुई है। खासकर ब्लॉक बिजुआ के रामालक्षना, राजगढ़ और गदियाना क्षेत्रों में ओलों की मार से फसलें जमीन पर बिछ गईं, जिससे किसानों को भारी आर्थिक नुकसान झेलना पड़ रहा है। किसानों का कहना है कि इस प्राकृतिक आपदा ने उनकी कमर तोड़ दी है। कई किसानों की पूरी फसल बर्बाद हो गई है, जिससे उनके सामने रोजी-रोटी का संकट खड़ा हो गया है। अन्नदाता इस समय बेहद कठिन परिस्थितियों से गुजर रहे हैं और शासन-प्रशासन से मदद की उम्मीद लगाए बैठे हैं। स्थानीय लोगों और किसानों ने प्रशासन से मांग की है कि जल्द से जल्द नुकसान का सर्वे कराया जाए और प्रभावित किसानों को उचित मुआवजा दिया जाए, ताकि उन्हें इस संकट से राहत मिल सके।1
- 🚨 धौरहरा में खुला खेल—जमीन पर कब्जा या सत्ता का घमंड? 🚨 धौरहरा में जो सामने आ रहा है, वो सिर्फ खबर नहीं… गरीबों पर खुला अन्याय है! 👉 विधायक के भाई गोपाल शंकर अवस्थी पर आरोप 👉 12 बीघा जमीन पर जबरन कब्जा 👉 वो जमीन जो सरकार ने 30–40 साल पहले गरीबों को जीने के लिए दी थी 👉 अब वही गरीब अपने ही हक से बेदखल! 😡 हद तो तब हो गई जब… 👉 मौनी बाबा की 10 बीघा जमीन भी नहीं छोड़ी गई! ⚠️ सवाल सीधा है: क्या गरीब की जमीन अब सुरक्षित नहीं? क्या सत्ता के दम पर सब कुछ हड़पा जा सकता है? 🔥 अगर ये सच है, तो ये सिर्फ कब्जा नहीं… गरीबों के हक की लूट है! प्रधान संपादक सन्नो आचार्य हक की आवाज न्यूज़ चैनल 8601660864 📢 अब चुप रहने का वक्त नहीं—आवाज उठाओ! 👉 इस पोस्ट को शेयर करो, ताकि सच दब न सके!1
- ⚫ प्रयागराज: मिर्झूरा गांव में दर्दनाक हादसा, थ्रेशर में फंसकर युवक की मौत प्रयागराज के बहरिया थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम मिर्झूरा में मंगलवार दोपहर एक बेहद दर्दनाक घटना सामने आई। खेत में गेहूं की थ्रेशिंग कर रहे एक युवक की थ्रेशर मशीन की चपेट में आने से मौके पर ही मौत हो गई। बताया जा रहा है कि युवक थ्रेशर मशीन में गेहूं डाल रहा था, तभी अचानक संतुलन बिगड़ने से वह मशीन के अंदर चला गया। जब तक आसपास मौजूद लोग कुछ समझ पाते, तब तक बहुत देर हो चुकी थी। घटना के बाद गांव में अफरा-तफरी मच गई और पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।1
- शौचालय न होने पर विधायक से महिलाओं ने की शिकायत आनंद नगर में शौचालय न होने से नाराज महिलाओं ने विधायक से की शिकायत, विधायक ने बीडीओ से की तत्काल बात जिले के ब्लॉक मिहिपूरवा क्षेत्र के ग्राम सभा बढ़खड़िया जो कतर्नियाघाट वन्य जीव प्रभाग से सटा हुआ है। इसी ग्राम सभा के मजरे तुलसीपुरवा में शौचालय नहीं है। जिससे गांव की महिलाओ को शौच करने के लिए बाहर जाना पड़ता हैं। शौच के दौरान जंगली जानवरों का खतरा भी बना रहता है। इसकी शिकायत गांव की महिलाओ ने कई बार की लेकिन अब तक कोई सुनवाई नहीं है। वही बुधवार को अचानक बलहा विधायक सरोज सोनकर गांव पहुंची और महिलाओं से समस्याएं पूछी तो गांव की करीब एक दर्जन से अधिक महिलाओं ने विधायक को अपनी समस्या बताई महिलाओं ने विधायक से कहा कि विधायक जी मेरे घर में शौचालय नहीं है मुझे शौच करने के लिए बाहर जाना पड़ता है। जंगली जानवरों का भी खतरा बना रहता है। महिलाओं की समस्याओ पर विधायक बलहा सरोज सोनकर ने तत्काल खंड विकास अधिकारी मिहिपुरवा विनोद यादव को फोन किया और कहा कि इस गांव में शौचालय क्यों नहीं बने क्या समस्या है। मुझे तत्काल बताओ। अगर आपसे न हो सके तो मै ऊंचे बात करूं। मुझे दो तीन दिन में पूरी जानकारी दीजिए।1
- लखीमपुर खीरी। लखीमपुर खीरी के सभी जगहों पर तेज आंधी और मूसला धार बारिश हुई वही कही जगहों पर वोले भी गिरे वही कस्बा मैलानी में हो रही जोरदार बारिश से हुआ कई जगहों पर जल भराव1
- ASTv24 digital शाहिद लखाही लखीमपुर खीरी। जनपद में बुधवार को अचानक बदले मौसम ने किसानों की मेहनत पर पानी फेर दिया। तेज आंधी, बेमौसम बारिश और ओलावृष्टि ने खेतों में खड़ी फसलों को भारी नुकसान पहुंचाया है। खासकर गेहूं, मसूर और केले की फसलें बुरी तरह प्रभावित हुई हैं, जिससे किसानों की चिंता बढ़ गई है। लखीमपुर खीरी के बिजुआ रामालक्षना ,राजगढ़, गदियाना बम्हनपुर, दौलतापुर, रामपुर, छेदुईपतिया सहित आसपास के कई गांवों में तेज हवाओं के साथ हुई बारिश और ओलों की मार से गेहूं की तैयार फसल खेतों में गिर गई। कई जगहों पर बालियां टूटकर बिखर गईं, जिससे उत्पादन पर सीधा असर पड़ने की आशंका है। वहीं मसूर की फसल भी जमीन पर गिरकर खराब हो गई है। केले की फसल को सबसे ज्यादा नुकसान हुआ है। तेज आंधी के चलते बड़ी संख्या में केले के पेड़ टूटकर गिर गए, जिससे किसानों को भारी आर्थिक झटका लगा है। इसके अलावा आम के बागों में भी नुकसान देखा गया है, जहां फूल झड़ने से इस बार उत्पादन घटने की संभावना जताई जा रही है। किसानों का कहना है कि फसल कटाई के बिल्कुल नजदीक थी और वे अच्छी पैदावार की उम्मीद लगाए बैठे थे, लेकिन अचानक आई इस आपदा ने उनकी सारी उम्मीदों पर पानी फेर दिया। खेतों में जलभराव और फसलों के गिरने से नुकसान और बढ़ गया है। बारिश के बाद मौसम में ठंडक बढ़ने से जनजीवन भी प्रभावित हुआ है। उधर, प्रभावित किसानों ने प्रशासन से मांग की है कि जल्द से जल्द फसल क्षति का सर्वे कराया जाए और उन्हें उचित मुआवजा दिया जाए, ताकि उनकी आर्थिक स्थिति को संभाला जा सके।1
- "ये इंडिया नहीं है, नेपाल है. पानी डाल साफ़ करो" इन गुटका खोरों ने भारत की अंतरराष्ट्रीय बेइज्जती कराई है नेपाली पुलिसकर्मी ने इन लोगों को गुटखा थूकते सड़क पर देख लिया फिर कहा- आप लोग इतने बड़े देश 'इंडिया' से आये हो और ऐसा काम कर रहे हो1