♦️Barabanki News: एक जिद और उजड़ गया परिवार! कपड़े न मिलने पर फंदे से लटक गया 14 साल का लड़का निंदुरा बाराबंकी: घुंघटेर से एक बेहद चौंका देने वाली घटना सामने आई है, यहां होली में कपड़े खरीदने को लेकर पिता और पुत्र के बीच कुछ कहासुनी होने पर 14 साल के बच्चे ने आत्महत्या कर ली. फिलहाल पुलिस मामले की आगे जांच कर रही है। आपको बताते चलें बाराबंकी जिले के घुंघटेर थाना क्षेत्र के उधापुर गांव में बुधवार देर रात एक 14 वर्षीय बच्चे का शव आम के बगीचे में पेड़ से लटका हुआ मिला। यह बच्चा मंगलवार को दोपहर लगभग 1 बजे से लापता हो गया था। घुंघटेर पुलिस द्वारा शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। जानकारी के अनुसार, उदापुर गांव निवासी राजेश कुमार के पुत्र श्यामू रावत का शव उधापुर प्राथमिक विद्यालय के पीछे स्थित आम के बगीचे में रस्सी के सहारे पेड़ से लटका पाया गया। इस घटना की सूचना मिलते ही पूरे गांव में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही पुलिस टीम व थाना प्रभारी घुंघटेर बेचू सिंह यादव तत्काल मौके पर पहुंचे और शव को पेड़ से नीचे उतारा।आवश्यक पंचनामे की कार्रवाई पूरी करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल बाराबंकी भेज दिया गया। घटना की जानकारी मिलने पर परिजन गहरे सदमे में हैं। ग्रामीणों ने बताया कि मृतक बच्चे की होली के कपड़े खरीदने को लेकर अपने पिता के बीच कुछ कहासुनी हुई थी। इसके बाद बालक घर में रखा मोबाइल फोन और 2000 रुपये नकद लेकर घर से लापता हो गया था। वह मंगलवार दोपहर एक बजे से लापता बताया जा रहा था, जिसकी परिजनों द्वारा लगातार तलाश की जा रही थी। मृतक बालक अपने घर में सबसे बड़ा था और पिता के साथ घर के कामों में हाथ बंटाता था, साथ ही अपनी पढ़ाई भी करता था। इस दुखद घटना के बाद पूरे गांव में शोक का माहौल है।
♦️Barabanki News: एक जिद और उजड़ गया परिवार! कपड़े न मिलने पर फंदे से लटक गया 14 साल का लड़का निंदुरा बाराबंकी: घुंघटेर से एक बेहद चौंका देने वाली घटना सामने आई है, यहां होली में कपड़े खरीदने को लेकर पिता और पुत्र के बीच कुछ कहासुनी होने पर 14 साल के बच्चे ने आत्महत्या कर ली. फिलहाल पुलिस मामले की आगे जांच कर रही है। आपको बताते चलें बाराबंकी जिले के घुंघटेर थाना क्षेत्र के उधापुर गांव में बुधवार देर रात एक 14 वर्षीय बच्चे का शव आम के बगीचे में पेड़ से लटका हुआ मिला। यह बच्चा मंगलवार को दोपहर लगभग 1 बजे से लापता हो गया था। घुंघटेर पुलिस द्वारा शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। जानकारी के अनुसार, उदापुर गांव निवासी राजेश कुमार के पुत्र श्यामू रावत का शव उधापुर प्राथमिक विद्यालय के पीछे स्थित आम के बगीचे में रस्सी के सहारे पेड़ से लटका पाया गया। इस घटना की
सूचना मिलते ही पूरे गांव में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही पुलिस टीम व थाना प्रभारी घुंघटेर बेचू सिंह यादव तत्काल मौके पर पहुंचे और शव को पेड़ से नीचे उतारा।आवश्यक पंचनामे की कार्रवाई पूरी करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल बाराबंकी भेज दिया गया। घटना की जानकारी मिलने पर परिजन गहरे सदमे में हैं। ग्रामीणों ने बताया कि मृतक बच्चे की होली के कपड़े खरीदने को लेकर अपने पिता के बीच कुछ कहासुनी हुई थी। इसके बाद बालक घर में रखा मोबाइल फोन और 2000 रुपये नकद लेकर घर से लापता हो गया था। वह मंगलवार दोपहर एक बजे से लापता बताया जा रहा था, जिसकी परिजनों द्वारा लगातार तलाश की जा रही थी। मृतक बालक अपने घर में सबसे बड़ा था और पिता के साथ घर के कामों में हाथ बंटाता था, साथ ही अपनी पढ़ाई भी करता था। इस दुखद घटना के बाद पूरे गांव में शोक का माहौल है।
- *लखनऊ में ट्रक से सरकारी चावल चोरी का मामला* लखनऊ के तालकटोरा क्षेत्र में सरकारी चावल चोरी का वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में एक आरोपी ट्रक से चावल की बोरियां उतारता दिख रहा है। पुलिस ने इस मामले में जांच शुरू कर दी है और आरोपी की तलाश की जा रही है ¹। *क्या है मामला?* जानकारी के मुताबिक, ट्रक से सरकारी चावल चोरी किया जा रहा था। बेखौफ चोर ट्रक पर चढ़कर चावल की बोरियां उतार रहा था। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस हरकत में आई और आरोपी की तलाश शुरू की। क्या आप जानना चाहेंगे कि इस मामले में पुलिस ने क्या कार्रवाई की है या लखनऊ में चोरी की घटनाएं बढ़ रही हैं?1
- *गाजियाबाद में डीपीएस स्कूल के बाहर छात्रों का हंगामा* गाजियाबाद के डीपीएस स्कूल में पेरेंट्स का हंगामा जारी है। बिना किसी सूचना के टाइमिंग बढ़ाने पर विरोध कर रहे हैं। उनका कहना है कि स्कूल प्रबंधन सुनने को तैयार नहीं है। पेरेंट्स 8 घंटे से ज्यादा स्कूल चलाने पर रोक की मांग कर रहे हैं। स्कूल बसों की कमी के चलते फैसले का आरोप लगा रहे हैं ¹। *क्या है मामला?* पेरेंट्स का आरोप है कि स्कूल प्रशासन ने बिना किसी सूचना के स्कूल की टाइमिंग बढ़ा दी है, जिससे बच्चों को परेशानी हो रही है। उनका कहना है कि स्कूल बसों की कमी के कारण यह फैसला लिया गया है, जो कि गलत है। पेरेंट्स ने स्कूल प्रशासन से बातचीत करने की कोशिश की, लेकिन वे सुनने को तैयार नहीं हैं। क्या आप जानना चाहेंगे कि इस मामले में प्रशासन ने क्या कार्रवाई की है या गाजियाबाद में शिक्षा की स्थिति क्या है?1
- *UP के जिला फतेहपुर से BJP विधायक राजेंद्र पटेल का बेटा राहुल पटेल छुट्टियां मनाने नैनीताल पहुंचा। फॉर्च्यूनर जाम में फंसी तो हूटर बजाना शुरू कर दिया। SDM नवाजिश खालिक ने फॉर्च्यूनर रुकवा ली। "पापा विधायक हैं हमारे" ऐसा कहकर राहुल ने धौंस दिखाई। SDM ने तुरंत फॉर्च्यूनर सीज करवा दी।*1
- मंडी में निकला विशाल अजगर, मची अफरा-तफरी — वन विभाग ने किया सफल रेस्क्यू मसौली, बाराबंकी बाराबंकी जनपद के मसौली क्षेत्र स्थित सुल्तानपुर गांव के पास नवीन मंडी स्थल पर उस समय हड़कंप मच गया जब शाम करीब 7 बजे एक गोदाम में अचानक विशाल अजगर दिखाई दिया। गोदाम में काम कर रहे मजदूरों की नजर जैसे ही अजगर पर पड़ी, वहां अफरा-तफरी मच गई। डर के कारण कुछ समय के लिए काम पूरी तरह ठप हो गया और लोग सुरक्षित स्थानों की ओर भागने लगे। घटना की सूचना तुरंत डायल 112 पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों को शांत कराया और किसी भी तरह की घबराहट न फैलाने की अपील की। इसके बाद वन विभाग को सूचित किया गया। सूचना मिलते ही वन दरोगा सतीश कुमार मिश्रा अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और कड़ी मशक्कत के बाद अजगर का सुरक्षित रेस्क्यू किया। वन विभाग की टीम अजगर को अपने साथ ले गई और बाद में उसे सुरक्षित जंगल में छोड़ दिया गया। गनीमत रही कि इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई, लेकिन अचानक अजगर निकलने से इलाके में दहशत का माहौल बना रहा।1
- अटरिया: गर्भवती की मौत पर भड़का प्रशासन, 'किंग हॉस्पिटल' सीज; जांच के लिए टीम ने डाला डेरा संवाददाता ,,नरेश गुप्ता अटरिया सीतापुर जनपद के सिधौली कस्बे से एक दहला देने वाला मामला सामने आया है, जहाँ एक निजी अस्पताल में इलाज के दौरान गर्भवती महिला की मौत हो गई। इस घटना ने स्वास्थ्य विभाग और स्थानीय प्रशासन को हिलाकर रख दिया है। शनिवार को जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग की संयुक्त टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए न केवल अस्पताल को बंद कराया, बल्कि मृतका के घर पहुंचकर परिजनों के बयान भी दर्ज किए। परिजनों के घर पहुंची जांच टीम, डेढ़ घंटे तक हुई पूछताछ शनिवार दोपहर करीब 4:30 बजे प्रशासन की एक भारी-भरकम टीम अटरिया स्थित मृतका मानसी के घर पहुंची। इस टीम में एसीएमओ डॉ. सुक्रती, डिप्टी सीएमओ डॉ. नीरज गोयल, एसडीएम सिधौली राखी वर्मा और सीएचसी अधीक्षक डॉ. आनंद कुमार सिंह जैसे बड़े अधिकारी शामिल थे। अधिकारियों ने परिजनों से इलाज की प्रक्रिया और अस्पताल के व्यवहार को लेकर करीब 90 मिनट तक विस्तृत पूछताछ की। मृतका की ननद द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर साक्ष्य जुटाए गए। परिजनों ने आरोप लगाया है कि डॉक्टरों की घोर लापरवाही और समय पर सही इलाज न मिलने के कारण मानसी की जान गई। प्रशासन का कड़ा एक्शन: अस्पताल सीज, लाइसेंस रद्द करने की तैयारी मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए एसडीएम राखी वर्मा ने तत्काल प्रभाव से किंग हॉस्पिटल को सीज करने के आदेश दिए। अस्पताल के सभी दस्तावेजों और वहां मौजूद चिकित्सा उपकरणों की जांच शुरू कर दी गई है। एसडीएम राखी वर्मा का बयान: "परिजनों के बयान दर्ज कर लिए गए हैं। जांच पूरी होने तक अस्पताल बंद रहेगा। यदि लापरवाही और अवैध संचालन के प्रमाण मिलते हैं, तो अस्पताल का रजिस्ट्रेशन स्थायी रूप से निरस्त किया जाएगा और संबंधितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज होगा।" लापरवाही पर उठे सवाल यह घटना निजी अस्पतालों की कार्यशैली पर एक बार फिर गंभीर सवाल खड़े करती है। मृतका के परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है और वे दोषियों को जेल भेजने की मांग पर अड़े हैं। स्वास्थ्य विभाग अब इस बात की पड़ताल कर रहा है कि क्या अस्पताल के पास पर्याप्त विशेषज्ञ डॉक्टर और आपातकालीन सुविधाएं मौजूद थीं या नहीं।4
- लखनऊ में King George's Medical University (KGMU) के ऑर्थोपेडिक विभाग में हुई कहा-सुनी का मामला तूल पकड़ता नजर आया।* जानकारी के मुताबिक, इस विवाद में डॉक्टर और अजीत सिंह पटेल के बीच बहस हुई थी, जिसके बाद मामला बढ़ गया। बताया जा रहा है कि इस घटना के विरोध में नेता अजीत सिंह KGMU पहुंचकर धरना देने की कोशिश कर रहे थे। हालांकि, मौके पर मौजूद पुलिस ने स्थिति को संभालते हुए उन्हें वापस कर दिया और धरना नहीं देने दिया। फिलहाल प्रशासन ने मौके पर शांति बनाए रखी है और मामले को शांत कराने की कोशिश की जा रही है।1
- इलेक्शन के पहले ही कांग्रेस मैदान छोड़कर भाग चुकी है, UDF को भी लॉक बंद करके बंगाल की खाड़ी में फेंकने का समय आ गया है... योगी आदित्यनाथ असम में1
- *थाना सतरिख पुलिस टीम द्वारा "यक्ष ऐप(Yaksh App)की मदद से शातिर हिस्ट्रीशीटर को गिरफ्तार कर चोरी की घटना का किया गया सफल अनावरण, चोरी के 08 अदद मोबाइल, नगदी और मोटरसाइकिल बरामद-* पुलिस अधीक्षक बाराबंकी के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में, थाना सतरिख पुलिस द्वारा *'यक्ष ऐप'* तकनीक का प्रभावी प्रयोग करते हुए एक शातिर अपराधी को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त हुई है। थाना सतरिख पुलिस टीम द्वारा मु0अ0सं0- 135/2026 धारा 305 ए/317(4) बीएनएस में प्रकाश में आये अभियुक्त रामू गौतम पुत्र राम कुंवारे निवासी ग्राम रसूलपुर आलमपुर थाना सतरिख जनपद बाराबंकी को झबरा ताल तिराहा के पास से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त थाना सतरिख का हिस्ट्रीशीटर (HS No. 44A) अपराधी है। अभियुक्त के कब्जे से चोरी के 5200/-रुपये नकद, कुल 08अदद एंड्राइड मोबाइल फोन (2 अदद फोन खाटू श्याम मंदिर, ग्राम मजीठा, थाना सतरिख व 6 अदद फोन अर्जुनगंज, लखनऊ से चोरी किए गए) व एक अदद चोरी की मोटरसाइकिल बरामद की गई। पूछताछ में अभियुक्त द्वारा थाना सतरिख क्षेत्रान्तर्गत ग्राम मंजीठा स्थित श्री खाटू श्याम मन्दिर एवं जनपद लखनऊ में कारित की गई चोरी की घटना को स्वीकार किया गया। *पुलिस टीम द्वारा घटना स्थल लगे CCTV कैमरों की फुटेज का गहन विश्लेषण किया गया। फुटेज में कैद संदिग्ध व्यक्ति के चेहरे की पहचान सुनिश्चित करने हेतु यक्ष ऐप पर डेटा चेक किया गया, जिससे अभियुक्त की पहचान तथा अभियुक्त की संलिप्तता तत्काल प्रमाणित हुई।2
- गांव में पसरा मातम, हर जुबां पर अरुण की अच्छाई मासूम बच्चों के सिर से उठा पिता का साया, कटनी रेलवे ट्रैक पर मिला युवक का शव, हत्या की आशंका बाराबंकी जनपद के मसौली थाना क्षेत्र के राजापुर गांव निवासी 31 वर्षीय अरुण कुमार का शव मध्य प्रदेश के कटनी में रेलवे ट्रैक पर संदिग्ध परिस्थितियों में मिलने से पूरे गांव में शोक और आक्रोश का माहौल है। परिजनों ने इसे हादसा मानने से इनकार करते हुए हत्या की आशंका जताई है और निष्पक्ष जांच की मांग की है। मृतक अरुण कुमार पूर्व प्रधान जगदीश यादव के पुत्र थे और पिछले एक वर्ष से कटनी में एक रेलवे ठेकेदार के साथ काम कर रहे थे। 31 मार्च को वह चित्रकूट एक्सप्रेस से अपने घर बाराबंकी लौटने के लिए निकले थे। उसी रात करीब 10 बजे उन्होंने परिजनों से आखिरी बार फोन पर बात की थी। बातचीत के दौरान वह काफी घबराए हुए थे और उन्होंने कहा था— "मेरा किसी ने वीडियो बना लिया है, मेरी जान को खतरा है।" इसके बाद उनका मोबाइल फोन बंद हो गया। गांव के लोगों का कहना है कि अरुण कुमार बेहद मिलनसार और सरल स्वभाव के युवक थे। वह जिस किसी से भी मिलते थे, बेहद प्रेम और सम्मान से बात करते थे। उनकी अचानक हुई मौत से पूरे गांव में सन्नाटा पसरा हुआ है। परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़ अरुण अपने पीछे पत्नी, दो मासूम बच्चों और बुजुर्ग माता-पिता को छोड़ गए हैं। बड़े बेटे प्रिंस (9 वर्ष) और छोटे बेटे अंशु (4 वर्ष) को अभी यह भी नहीं पता कि उनके सिर से पिता का साया हमेशा के लिए उठ चुका है। पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल है और वह बार-बार पति का नाम लेकर बेहोश हो जा रही है। मां का कलेजा चीर देने वाला दर्द मृतक की मां अपने बेटे की मौत की खबर सुनते ही बेसुध हो जाती हैं। रोते-बिलखते हुए बार-बार कहती हैं— "हमार बेटवा हमका छोड़ के काहे चला गवा… अब हम का जीब… हमार सहारा छिन गवा… भगवान हमका काहे जिंदा छोड़े हैं…" उनकी यह हालत देख हर किसी का कलेजा कांप उठा। भाई ललित का छलका दर्द छोटे भाई ललित का रो-रोकर बुरा हाल है। उन्होंने बिलखते हुए कहा— "भैया ने हमेशा हमें सहारा दिया… आज वही हमें छोड़कर चले गए। हम कैसे जी पाएंगे उनके बिना… हमारी दुनिया ही उजड़ गई।" बहन का दर्द सुन हर आंख नम एक बहन रोते हुए बार-बार अपने भाई को पुकार रही थी— "भइया, तू हमें छोड़कर कैसे चला गया… अभी तो हमारी शादी भी करनी थी… अब किसके सहारे जिएंगे हम… एक बार वापस आ जाओ भइया…" इस हृदय विदारक घटना ने पूरे गांव को झकझोर कर रख दिया है। परिजन शव लेने के लिए कटनी रवाना हो चुके हैं और उन्होंने मामले की गहन जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।2