बता दें की आजकल चोर,लुटेरे,बदमाश नयी नयी तरकीब बनाकर आमजन के साथ चोरी लूट छैनेती रेप जैसी घटनाओं को अंजाम दे डालते हैं जबकी पुलिस ऐसे बदमाशों पर लगाम लगाने को लेकर मुठभेड़ कर गिरफ्तार कर जेल भेज देते हैं फिर ऐसे बदमाश अपनी हरकतों से बाज नहीं आते हैं। ऐसा ही एक मामला उ0प्र के जिला बुलंदशहर के थाना क्षेत्र का सामने आया है। इस क्षेत्र का एक गौकशी करने वाले 50 हजार रुपए के ईनामी मुकीम पुत्र बाबू संग हुई मुठभेड़ में आरोपी घायल अवस्था में गिरफ्तार कर लिया गया और उसको ईलाज हेतु सी0एच0सी भेज दिया गया। सी0ओ प्रेमसुख दरिया ने बताया की 16 अगस्त 26 को चोला क्षेत्र के गांव सुतारी के जंगल में कुछ गौकशो द्वारा गौकशी की घटना को अंजाम दिया गया था जिसमें चोला थाना पर मुकदमा दर्ज कराया गया था जिसमें मुकीम पुत्र बाबू फरार चल रहा था जिस पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा 50 हजार रुपए का ईनाम घोषित किया गया था। इसी मामले में फरार चल रहे आरोपी मुकीम संग आज चोला पुलिस की मुठभेड़ हो गयी जिसमें मुकीम घायल हो गया। घायल को गिरफ्तार कर ईलाज हेतु सी0एच0सी भेज दिया गया है और अग्रिम कार्यवाही की जा रही है। इस मौके की सी0ओ प्रेमसुख दरिया की रिपोर्ट पेश है।
बता दें की आजकल चोर,लुटेरे,बदमाश नयी नयी तरकीब बनाकर आमजन के साथ चोरी लूट छैनेती रेप जैसी घटनाओं को अंजाम दे डालते हैं जबकी पुलिस ऐसे बदमाशों पर लगाम लगाने को लेकर मुठभेड़ कर गिरफ्तार कर जेल भेज देते हैं फिर ऐसे बदमाश अपनी हरकतों से बाज नहीं आते हैं। ऐसा ही एक मामला उ0प्र के जिला बुलंदशहर के थाना क्षेत्र का सामने आया है। इस क्षेत्र का एक गौकशी करने वाले 50 हजार रुपए के ईनामी मुकीम पुत्र बाबू संग हुई मुठभेड़ में आरोपी घायल अवस्था में गिरफ्तार कर लिया गया और उसको ईलाज हेतु सी0एच0सी भेज दिया गया। सी0ओ प्रेमसुख दरिया ने बताया की 16 अगस्त 26 को चोला क्षेत्र के गांव सुतारी के जंगल में कुछ गौकशो द्वारा गौकशी की घटना को अंजाम दिया गया था जिसमें चोला थाना पर मुकदमा दर्ज कराया गया था जिसमें मुकीम पुत्र बाबू फरार चल रहा था जिस पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा 50 हजार रुपए का ईनाम घोषित किया गया था। इसी मामले में फरार चल रहे आरोपी मुकीम संग आज चोला पुलिस की मुठभेड़ हो गयी जिसमें मुकीम घायल हो गया। घायल को गिरफ्तार कर ईलाज हेतु सी0एच0सी भेज दिया गया है और अग्रिम कार्यवाही की जा रही है। इस मौके की सी0ओ प्रेमसुख दरिया की रिपोर्ट पेश है।
- ब्रेकिंग न्यूज़ सीतापुर: खेत में धान की पिटाई कर रहे किसान को सांप ने डसा, किसान की कुछ देर में मौत ब्रेकिंग न्यूज़ सीतापुर: खेत में धान की पिटाई कर रहे किसान को सांप ने डसा, किसान की कुछ देर में मौत महमूदाबाद/सीतापुर। सीतापुर जिले के महमूदाबाद क्षेत्र की ग्राम पंचायत समनापुर में खेत में धान की पिटाई कर रहे एक किसान की सांप के डसने से मौत हो गई। मृतक की पहचान करीब 50 वर्षीय रामचंद्र के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, रामचंद्र अपने खेत में धान की पिटाई कर रहे थे। इसी दौरान उन्हें सांप ने डस लिया। घटना के बाद परिजन उन्हें आनन-फानन में अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया। किसान की मौत से परिवार में कोहराम मचा हुआ है।3
- निंदूरा क्षेत्र के विभिन्न गांवों में बंदरों का आतंक, किसान और दुकानदार परेशान धान की तैयार फसल को पहुंचा रहे नुकसान, लोगों के हाथों से सामान छीनकर भाग रहे बंदर बाराबंकी के निंदूरा ब्लॉक क्षेत्र के विभिन्न गांवों और कस्बों में बंदरों का आतंक बढ़ता जा रहा है। बंदरों के उत्पात से ग्रामीण के साथ-साथ किसानों को भी नुकसान पहुंचा रहे हैं बंदर लोगों के हाथों से सामान छीनकर भाग जाते हैं, वहीं खेतों में पहुंचकर किसानों की फसलों को नुकसान पहुंचा रहे हैं। क्षेत्र के ग्रामीणों के मुताबिक, बंदरों के झुंड गांवों की गलियों, घरों की छतों और आसपास के खेतों में घूमते रहते हैं। कई बार बंदर लोगों के हाथों में मौजूद खाने-पीने की चीजें और अन्य सामान छीनकर भाग जाते हैं। अचानक बंदरों के सामने आ जाने से लोग घबरा जाते हैं। इस कारण लोगों को घरों से बाहर निकलते समय भी सतर्क रहना पड़ता है। ग्रामीणों का कहना है कि बंदरों के आतंक के चलते सामान्य जनजीवन प्रभावित हो रहा है। किसानों का कहना है कि फसल तैयार होने के समय बंदरों द्वारा नुकसान पहुंचाए जाने से उनकी मेहनत पर पानी फिरने का खतरा बना रहता है। बंदरों को खेतों से भगाने के लिए किसानों को बार-बार खेतों की ओर दौड़ना पड़ता है। इसके बावजूद बंदर कुछ समय बाद दोबारा खेतों में पहुंच जाते हैं। इससे किसानों का समय और मेहनत दोनों खर्च हो रहे हैं। कस्बों और बाजारों में भी बढ़ी परेशानी बंदरों का आतंक केवल गांवों और खेतों तक सीमित नहीं है, बल्कि कस्बों और बाजारों में भी दुकानदारों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। दुकानों के आसपास बंदरों के पहुंचने से सामान को सुरक्षित रखना चुनौती बन गया है। खाने-पीने की वस्तुओं की दुकानों पर विशेष सतर्कता बरतनी पड़ती है। बंदरों के अचानक दुकानों के पास पहुंचने से दुकानदारों को अपने सामान की निगरानी करनी पड़ती है। इससे उनके रोजमर्रा के कारोबार पर भी असर पड़ने की आशंका बनी रहती है। ग्रामीणों, किसानों और दुकानदारों का कहना है कि बंदरों की बढ़ती समस्या से निजात दिलाने के लिए संबंधित विभाग को प्रभावी कदम उठाने चाहिए। लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि बंदरों के आतंक पर रोक लगाने के लिए उचित व्यवस्था की जाए, ताकि ग्रामीणों को राहत मिल सके और किसानों की तैयार फसल को नुकसान से बचाया जा सके1
- मिशन 2027 को लेकर बसपा ने भरी हुंकार, माल में कैडर बैठक के जरिए संगठन मजबूत करने पर मंथन लखनऊ। मिशन 2027 को लेकर बसपा ने भरी हुंकार, माल में कैडर बैठक के जरिए संगठन मजबूत करने पर मंथन लखनऊ।1
- 🚨 पटना: मल्लिकार्जुन खड़गे के बयान पर युवक भड़का! 😱 फिर क्या हुआ? पटना में मल्लिकार्जुन खड़गे के बयान को लेकर एक युवक के गुस्से में आने का मामला चर्चा में है। आखिर युवक ने क्या किया और वहां क्या हुआ? जानिए इस वायरल मामले से जुड़ी पूरी कहानी।1
- 🙏 सम्मान और गौरव का सुखद पल 🙏 बिसवां नगर के भव्य भरत मिलाप समारोह में श्री बालाजी मंदिर, बाबा महावीर दास कुटी चैरिटेबल ट्रस्ट के सम्मानित साथियों को सम्मानित किए जाने पर हम सभी हृदय से आभार व्यक्त करते हैं। इस अवसर पर माननीय विधायक श्री निर्मल वर्मा जी, जिला उपाध्यक्ष बड़े भाई श्री सुधाकर शुक्ला जी, श्री पंकज गुप्ता जी एवं कुंवर दिनकर प्रताप सिंह जी की गरिमामयी उपस्थिति रही। 🙏 नवयुवक भरत मिलाप समिति द्वारा दिया गया यह सम्मान हमारे लिए केवल स्मृति चिह्न नहीं, बल्कि धार्मिक एवं सामाजिक कार्यों को और अधिक उत्साह से आगे बढ़ाने की प्रेरणा है। पिछले 52 वर्षों से समिति द्वारा इस गौरवशाली परंपरा निरंतर 🙏 सम्मान और गौरव का सुखद पल 🙏 बिसवां नगर के भव्य भरत मिलाप समारोह में श्री बालाजी मंदिर, बाबा महावीर दास कुटी चैरिटेबल ट्रस्ट के सम्मानित साथियों को सम्मानित किए जाने पर हम सभी हृदय से आभार व्यक्त करते हैं। इस अवसर पर माननीय विधायक श्री निर्मल वर्मा जी, जिला उपाध्यक्ष बड़े भाई श्री सुधाकर शुक्ला जी, श्री पंकज गुप्ता जी एवं कुंवर दिनकर प्रताप सिंह जी की गरिमामयी उपस्थिति रही। 🙏 नवयुवक भरत मिलाप समिति द्वारा दिया गया यह सम्मान हमारे लिए केवल स्मृति चिह्न नहीं, बल्कि धार्मिक एवं सामाजिक कार्यों को और अधिक उत्साह से आगे बढ़ाने की प्रेरणा है। पिछले 52 वर्षों से समिति द्वारा इस गौरवशाली परंपरा को निरंतर जीवंत बनाए रखना पूरे बिसवां नगर के लिए गर्व की बात है। आप सभी का स्नेह, सहयोग और सम्मान यूँ ही बना रहे। बाबा महावीर दास कुटी चैरिटेबल ट्रस्ट परिवार की ओर से सभी का हृदय से धन्यवाद एवं आभार। 🙏🚩 🔱 जय श्री बालाजी महाराज! हर-हर महादेव! 🔱2
- भौली में भव्य कलश यात्रा के साथ श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ, 150 महिलाओं ने लिया भाग भौली में भव्य कलश यात्रा के साथ श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ, 150 महिलाओं ने लिया भाग बांके बिहारी मंदिर में गूंजे श्रीकृष्ण के जयकारे, वृंदावन धाम के कथा व्यास ब्रज बिहारी महाराज करेंगे अमृतमयी कथा का रसपान बीकेटी, लखनऊ। बख्शी का तालाब नगर पंचायत क्षेत्र के भौली स्थित ठाकुरद्वारा बांके बिहारी मंदिर में सोमवार, 26 अक्टूबर 2026 को भव्य कलश यात्रा के साथ श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ हुआ। कलश यात्रा में लगभग 150 महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। धार्मिक जयकारों और भक्ति गीतों से पूरा क्षेत्र भक्तिमय हो उठा। श्रद्धालुओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते हुए भगवान श्रीकृष्ण के प्रति अपनी आस्था और श्रद्धा प्रकट की। कार्यक्रम का आयोजन मंदिर अध्यक्ष राजेश सिंह उर्फ अनिल सिंह की देखरेख में किया जा रहा है। श्री वृंदावन धाम के राष्ट्रीय कथा व्यास पूज्य ब्रज बिहारी महाराज के सानिध्य में कथा का शुभारंभ हुआ। इस अवसर पर श्रद्धालुओं ने धार्मिक अनुष्ठानों में भाग लेकर सुख-समृद्धि और कल्याण की कामना की। एक नवंबर तक बहेगी भक्ति की रसधारा आयोजकों के अनुसार, श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन 26 अक्टूबर से 1 नवंबर 2026 तक किया जाएगा। प्रतिदिन शाम 6 बजे से रात 10 बजे तक कथा का आयोजन होगा। कथा व्यास पूज्य ब्रज बिहारी महाराज भगवान श्रीकृष्ण की दिव्य लीलाओं, भक्तिमय प्रसंगों और श्रीमद्भागवत महापुराण की महिमा का विस्तार से वर्णन करेंगे। कथा के माध्यम से श्रद्धालुओं को धर्म, भक्ति, सदाचार और आध्यात्मिक जीवन के महत्व का संदेश दिया जाएगा। आयोजकों को उम्मीद है कि सात दिवसीय इस धार्मिक आयोजन से भौली सहित आसपास के क्षेत्रों में श्रद्धा और भक्ति का माहौल बना रहेगा। जनप्रतिनिधियों और गणमान्य लोगों के पहुंचने की संभावना इस धार्मिक आयोजन से जुड़े प्रमुख नामों में विधान परिषद सदस्य पवन सिंह चौहान, लखनऊ की महापौर सुषमा खर्कवाल, बीकेटी विधायक योगेश शुक्ला, लखनऊ उत्तर के विधायक नीरज बोरा, उत्तर प्रदेश सरकार के पूर्व मंत्री नकुल दुबे तथा महमूदाबाद, सीतापुर की विधायक आशा मौर्य शामिल हैं। आयोजकों के अनुसार, इन जनप्रतिनिधियों और गणमान्य लोगों के कार्यक्रम में शामिल होने की संभावना है। आयोजक मंडल ने श्रद्धालुओं से की अपील कार्यक्रम के आयोजक मंडल में भाजपा किसान मोर्चा के अध्यक्ष अरुण सिंह उर्फ गप्पू, लखनऊ के चौक क्षेत्र के पार्षद अनुराग मिश्रा तथा ठाकुरद्वारा मंदिर भौली से जुड़े महर्षि उपमागद संतदास जी महाराज सहित अन्य लोग शामिल हैं। आयोजक मंडल ने क्षेत्र के सभी श्रद्धालुओं से श्रीमद्भागवत कथा में शामिल होकर कथा श्रवण करने और धर्मलाभ प्राप्त करने की अपील की है। भव्य कलश यात्रा के साथ शुरू हुए इस आयोजन को लेकर स्थानीय श्रद्धालुओं में उत्साह का माहौल है।1
- वरिष्ठ शिक्षक देवी प्रसाद मिश्र के निज निवास पर सजी साहित्यिक महफिल, न्यूज़ नंबर 2 बाराबंकी साहित्य की सुरम्य संध्या में कविताओं ने बाँधा समाँ, काव्य गोष्ठी में बही अविरल धारा बाराबंकी साहित्य समाज का दर्पण ही नहीं, बल्कि मानवीय संवेदनाओं, जीवन-मूल्यों और सांस्कृतिक चेतना का संवाहक भी है। जब शब्दों में संवेदना का स्पर्श और कविता में हृदय की धड़कन समाहित हो जाती है, तब साहित्यिक आयोजन केवल गोष्ठी नहीं, बल्कि भावनाओं का उत्सव बन जाता है। कुछ ऐसा ही मनोरम दृश्य श्री शंख साहित्य सेवा संस्थान एवं मानव कल्याण समिति के तत्वावधान में वरिष्ठ शिक्षक देवी प्रसाद मिश्र के निज निवास पर आयोजित काव्य गोष्ठी में देखने को मिला। काव्य, विचार और संवेदनाओं से सजी इस साहित्यिक संध्या में कवियों ने अपनी रचनाओं के माध्यम से श्रोताओं को भावविभोर कर दिया। काव्य गोष्ठी की अध्यक्षता भाजपा नेता मनोज श्रीवास्तव ने की, जबकि कार्यक्रम का कुशल संचालन हरिहर दत्त पांडेय एवं कवि प्रमोद पंकज ने किया। दोनों संचालकों ने अपनी साहित्यिक अभिव्यक्ति और सधे हुए अंदाज से आयोजन को गरिमा प्रदान की तथा काव्यधारा को निरंतर प्रवाहमान बनाए रखा।गोष्ठी में हरिहर दत्त पांडेय, डॉ. संजय तिवारी ‘अमर’, शिवेश राजा, राघवेंद्र तिवारी ‘प्रियम’, पल्लवी गुप्ता, जान्हवी ओझा, निर्भय निश्चल एवं विशाल मिश्रा सहित अनेक कवियों ने अपनी काव्य रचनाओं का पाठ किया। कवियों की विविध भावभूमि से जुड़ी रचनाओं ने कहीं जीवन के यथार्थ को स्वर दिया, तो कहीं मानवीय संवेदनाओं, सामाजिक सरोकारों और मानवीय मूल्यों की महत्ता को रेखांकित किया। शब्दों की इस भावपूर्ण प्रस्तुति ने उपस्थित साहित्यप्रेमियों को मंत्रमुग्ध कर दिया। काव्य पाठ के दौरान वातावरण साहित्यिक ऊर्जा, आत्मीयता और भावनात्मक अनुराग से सराबोर रहा।कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे मनोज श्रीवास्तव ने साहित्यिक आयोजनों को समाज में सकारात्मक चेतना के प्रसार का सशक्त माध्यम बताया। गोष्ठी ने यह संदेश दिया कि साहित्य केवल मनोरंजन का साधन नहीं, बल्कि समाज को दिशा देने, विचारों को परिष्कृत करने और मानवीय संवेदनाओं को जीवंत बनाए रखने का प्रभावी माध्यम भी है।इस अवसर पर राजेश शुक्ला, योगेंद्र गुप्ता, शरद श्रीवास्तव एवं नवल किशोर तिवारी सहित अनेक गणमान्य एवं साहित्यप्रेमी उपस्थित रहे। आत्मीयता, सौहार्द और साहित्यिक अनुराग से परिपूर्ण इस आयोजन ने एक बार फिर सिद्ध किया कि कविता की शक्ति लोगों के हृदयों को जोड़ने और समाज में संवेदना के दीप प्रज्वलित करने में निहित है।काव्य की इस अविस्मरणीय संध्या ने साहित्य के प्रति अनुराग को नई ऊर्जा प्रदान की और उपस्थित जनों के मन में शब्दों की मधुर स्मृतियाँ अंकित कर दीं।1
- बता दें की आजकल चोर,लुटेरे,बदमाश नयी नयी तरकीब बनाकर आमजन के साथ चोरी लूट छैनेती रेप जैसी घटनाओं को अंजाम दे डालते हैं जबकी पुलिस ऐसे बदमाशों पर लगाम लगाने को लेकर मुठभेड़ कर गिरफ्तार कर जेल भेज देते हैं फिर ऐसे बदमाश अपनी हरकतों से बाज नहीं आते हैं। ऐसा ही एक मामला उ0प्र के जिला बुलंदशहर के थाना क्षेत्र का सामने आया है। इस क्षेत्र का एक गौकशी करने वाले 50 हजार रुपए के ईनामी मुकीम पुत्र बाबू संग हुई मुठभेड़ में आरोपी घायल अवस्था में गिरफ्तार कर लिया गया और उसको ईलाज हेतु सी0एच0सी भेज दिया गया। सी0ओ प्रेमसुख दरिया ने बताया की 16 अगस्त 26 को चोला क्षेत्र के गांव सुतारी के जंगल में कुछ गौकशो द्वारा गौकशी की घटना को अंजाम दिया गया था जिसमें चोला थाना पर मुकदमा दर्ज कराया गया था जिसमें मुकीम पुत्र बाबू फरार चल रहा था जिस पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा 50 हजार रुपए का ईनाम घोषित किया गया था। इसी मामले में फरार चल रहे आरोपी मुकीम संग आज चोला पुलिस की मुठभेड़ हो गयी जिसमें मुकीम घायल हो गया। घायल को गिरफ्तार कर ईलाज हेतु सी0एच0सी भेज दिया गया है और अग्रिम कार्यवाही की जा रही है। इस मौके की सी0ओ प्रेमसुख दरिया की रिपोर्ट पेश है।1