logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

लहरा के पास आमने-सामने भिड़ीं दो गाड़ियां, तीन युवक गंभीर घायल तेज रफ्तार बनी हादसे की वजह, पुलिस जांच में जुटी कुरारा(हमीरपुर ) जनपद हमीरपुर के कुरारा थाना के बेरी चौकी क्षेत्र के अंतर्गत लहरा गांव के पास बुधवार को दो गाड़ियों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। टक्कर इतनी भीषण थी कि घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई और कुछ समय के लिए सड़क पर जाम की स्थिति बन गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार, दोनों वाहन तेज रफ्तार में थे और अचानक आमने-सामने आ जाने से जोरदार भिड़ंत हो गई। दुर्घटना में बड़गांव निवासी दीपू निषाद तथा लहरा निवासी आसाराम पाल और अवधेश गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे की आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंच गए और घायलों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कदौरा पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद आसाराम पाल और अवधेश की हालत नाजुक देखते हुए उन्हें उच्च चिकित्सालय के लिए रेफर कर दिया गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी। पुलिस द्वारा दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है। फिलहाल सभी घायलों का इलाज जारी है।

2 hrs ago
user_Ranu Mansuri पत्रकार
Ranu Mansuri पत्रकार
कालपी, जालौन, उत्तर प्रदेश•
2 hrs ago
e64218f2-9e8e-44c7-9794-d9da3f1dd4be

लहरा के पास आमने-सामने भिड़ीं दो गाड़ियां, तीन युवक गंभीर घायल तेज रफ्तार बनी हादसे की वजह, पुलिस जांच में जुटी कुरारा(हमीरपुर ) जनपद हमीरपुर के कुरारा थाना के बेरी चौकी क्षेत्र के अंतर्गत लहरा गांव के पास बुधवार को दो गाड़ियों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में

2148ee3e-3d62-46da-a554-0f98ccdb6d2e

तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। टक्कर इतनी भीषण थी कि घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई और कुछ समय के लिए सड़क पर जाम की स्थिति बन गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार, दोनों वाहन तेज रफ्तार में थे और अचानक आमने-सामने आ जाने से जोरदार भिड़ंत हो गई।

दुर्घटना में बड़गांव निवासी दीपू निषाद तथा लहरा निवासी आसाराम पाल और अवधेश गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे की आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंच गए और घायलों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कदौरा पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद आसाराम पाल और अवधेश की हालत

60820597-62ef-4717-b81f-6dec73d7b8de

नाजुक देखते हुए उन्हें उच्च चिकित्सालय के लिए रेफर कर दिया गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी। पुलिस द्वारा दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है। फिलहाल सभी घायलों का इलाज जारी है।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • मच गई और कुछ समय के लिए सड़क पर जाम की स्थिति बन गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार, दोनों वाहन तेज रफ्तार में थे और अचानक आमने-सामने आ जाने से जोरदार भिड़ंत हो गई। दुर्घटना में बड़गांव निवासी दीपू निषाद तथा लहरा निवासी आसाराम पाल और अवधेश गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे की आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंच गए और घायलों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कदौरा पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद आसाराम पाल और अवधेश की हालत नाजुक देखते हुए उन्हें उच्च चिकित्सालय के लिए रेफर कर दिया गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी। पुलिस द्वारा दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है। फिलहाल सभी घायलों का इलाज जारी है।
    4
    मच गई और कुछ समय के लिए सड़क पर जाम की स्थिति बन गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार, दोनों वाहन तेज रफ्तार में थे और अचानक आमने-सामने आ जाने से जोरदार भिड़ंत हो गई। दुर्घटना में बड़गांव निवासी दीपू निषाद तथा लहरा निवासी आसाराम पाल और अवधेश गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे की आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंच गए और घायलों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कदौरा पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद आसाराम पाल और अवधेश की हालत नाजुक देखते हुए उन्हें उच्च चिकित्सालय के लिए रेफर कर दिया गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी। पुलिस द्वारा दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है। फिलहाल सभी घायलों का इलाज जारी है।
    user_Ranu Mansuri पत्रकार
    Ranu Mansuri पत्रकार
    कालपी, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • जोल्हूपुर मोड़ पर तेज रफ्तार का तांडव अज्ञात वाहन ने बाइक सवार युवक को मारी जोरदार टक्कर, हालत बेहद नाज़ुक चर्चित जोल्हूपुर मोड़ से मदारपुर जाने वाली सड़क पर तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने बाइक सवार युवक को भीषण टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि UP 77 A 8738 नंबर की बाइक सवार युवक सड़क पर दूर जा गिरा और गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद चालक मौके से फरार हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक युवक काफी देर तक सड़क पर तड़पता रहा। राहगीरों ने मानवता दिखाते हुए तुरंत एम्बुलेंस बुलवाई और घायल को सीएचसी कालपी पहुंचाया। वहां डॉ. विशाल सचान ने प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल रेफर किया। डॉक्टरों के अनुसार एक हाथ फ्रैक्चर है और सिर पर गहरी चोट, हालत नाज़ुक बनी हुई है। घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली कालपी पुलिस सक्रिय हुई। घायल को गार्ड की निगरानी में उरई के जिला अस्पताल भेजा गया, जहां इलाज जारी है। खबर लिखे जाने तक घायल की पहचान नहीं हो सकी।
    1
    जोल्हूपुर मोड़ पर तेज रफ्तार का तांडव 
अज्ञात वाहन ने बाइक सवार युवक को मारी जोरदार टक्कर, हालत बेहद नाज़ुक
चर्चित जोल्हूपुर मोड़ से मदारपुर जाने वाली सड़क पर तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने बाइक सवार युवक को भीषण टक्कर मार दी। 
टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि UP 77 A 8738 नंबर की बाइक सवार युवक सड़क पर दूर जा गिरा और गंभीर रूप से घायल हो गया। 
हादसे के बाद चालक मौके से फरार हो गया।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक युवक काफी देर तक सड़क पर तड़पता रहा। राहगीरों ने मानवता दिखाते हुए तुरंत एम्बुलेंस बुलवाई और घायल को सीएचसी कालपी पहुंचाया। 
वहां डॉ. विशाल सचान ने प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल रेफर किया।
डॉक्टरों के अनुसार एक हाथ फ्रैक्चर है और सिर पर गहरी चोट, हालत नाज़ुक बनी हुई है।
घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली कालपी पुलिस सक्रिय हुई। 
घायल को गार्ड की निगरानी में उरई के जिला अस्पताल भेजा गया, जहां इलाज जारी है।
खबर लिखे जाने तक घायल की पहचान नहीं हो सकी।
    user_Dev Patel
    Dev Patel
    रिपोर्टर कालपी, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    23 hrs ago
  • रुरा थाना क्षेत्र के कस्बा रुरा के ओवर ब्रिज पर का है।जहां बुधवार की दोपहर तेज रफ्तार दो बाइकों में आमने सामने जोरदार टक्कर हो गई।जिससे बाइक सवार चार घायल हो गए, जिसमें से लोग गंभीर रूप से घायल है।वहीं सूचना पर चौकी प्रभारी रुरा विनोद कुमार हमराही सिपाही सुधीर छौकर के साथ मौके पर पहुंचे और घायलों को उपचार हेतु सीएचसी रुरा भिजवाया।
    1
    रुरा थाना क्षेत्र के कस्बा रुरा के ओवर ब्रिज पर का है।जहां बुधवार की दोपहर तेज रफ्तार दो बाइकों में आमने सामने जोरदार टक्कर हो गई।जिससे बाइक सवार चार घायल हो गए, जिसमें से लोग गंभीर रूप से घायल है।वहीं सूचना पर चौकी प्रभारी रुरा विनोद कुमार हमराही सिपाही सुधीर छौकर के साथ मौके पर पहुंचे और घायलों को उपचार हेतु सीएचसी रुरा भिजवाया।
    user_Arvind sharma kanpur dehat
    Arvind sharma kanpur dehat
    Local News Reporter अकबरपुर, कानपुर देहात, उत्तर प्रदेश•
    11 min ago
  • Post by Labour addaa.
    1
    Post by Labour addaa.
    user_Labour addaa.
    Labour addaa.
    Plumber Bhognipur, Kanpur Dehat•
    45 min ago
  • उकुरुआ में जल संकट बना अभिशाप चार साल से सूखे हैंडपंप, 50 घरों में पानी बंद रमजान में रोजेदार बेहाल कदौरा (जालौन) विकास खंड कदौरा की उकुरुआ ग्राम पंचायत इन दिनों भीषण जल संकट से जूझ रही है। हालात ऐसे हैं कि करीब 50 घरों में पाइपलाइन से पानी की सप्लाई ठप पड़ी है और गांव के लगभग चार हैंडपंप बीते कई वर्षों से खराब पड़े हैं। ग्रामीण बूंद-बूंद पानी के लिए दर-दर भटकने को मजबूर हैं, लेकिन जिम्मेदारों की उदासीनता ने समस्या को और गहरा दिया है। ग्रामीणों का आरोप है कि प्रधान और संबंधित अधिकारियों से कई बार शिकायत की गई, मगर समाधान के नाम पर केवल आश्वासन मिले। गांव के बुजुर्गों का कहना है कि चार साल से हैंडपंप खराब पड़े हैं, पर कोई सुनवाई नहीं हुई। क्या हम इंसान नहीं हैं? महिलाओं और बच्चों को रोजाना दूर-दराज से पानी ढोकर लाना पड़ रहा है। इससे घर-गृहस्थी, बच्चों की पढ़ाई और स्वच्छता सभी प्रभावित हो रहे हैं। *रमजान में बढ़ी परेशानी* इस समय पवित्र माह रमजान चल रहा है। गांव की मस्जिद के पास लगा हैंडपंप भी खराब है, जिससे रोजेदारों को सेहरी और इफ्तार के लिए दूर से पानी लाना पड़ रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि ऐसे संवेदनशील समय में भी प्रशासन की अनदेखी बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। रोजेदारों के लिए पानी केवल सुविधा नहीं, बल्कि धार्मिक और दैनिक आवश्यकता का हिस्सा है। *मरम्मत’ के नाम पर मजाक!* ग्रामीणों ने गंभीर आरोप लगाए हैं कि एक हैंडपंप से पाइप तक निकाल दिए गए और लोगों से कहा गया कि उसके मुंह पर पॉलिथीन लगाकर छोड़ दें। इस कथित लापरवाही का वीडियो भी सामने आया है। ग्रामीणों का कहना है कि यह समाधान नहीं, बल्कि उनके साथ खुला मजाक है। अगर मशीनरी ठीक नहीं है तो बदली जाए, लेकिन इस तरह दिखावा क्यों?—ग्रामीण सवाल उठा रहे हैं। अधूरी टंकी, खतरे का गड्ढा गांव में पानी की टंकी निर्माण के लिए आरसीसी खुदाई कराई गई, मगर निर्माण कार्य अधूरा छोड़ दिया गया। खुदा हुआ गड्ढा अब हादसे को न्योता दे रहा है। बच्चों के गिरने का खतरा बना हुआ है। ग्रामीणों का आरोप है कि योजना का बजट तो आया, पर काम जमीन पर नहीं उतरा। अधूरा निर्माण अब गांव के लिए नई मुसीबत बन गया है। *ग्रामीणों का वर्जन* शानू खान कहते हैं, हमने कई बार अधिकारियों को बताया, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। पानी के बिना जीना मुश्किल हो गया है। हसीब खान का कहना है, रमजान में रोजेदारों को बहुत दिक्कत हो रही है। मस्जिद के पास का हैंडपंप भी खराब है, हमें दूर से पानी लाना पड़ता है। बाबू खां ने आरोप लगाया, मरम्मत के नाम पर पाइप निकालकर छोड़ दिया गया। यह सरासर लापरवाही है। कल्लू, शमीम, कमलेश और सलमान खान का कहना है, महिलाएं सुबह-शाम पानी के लिए भटकती हैं। अगर जल्द व्यवस्था नहीं हुई तो बड़ा आंदोलन करेंगे। स्वास्थ्य पर खतरा पानी की कमी से साफ-सफाई प्रभावित हो रही है। गर्मी बढ़ने के साथ संक्रामक बीमारियों का खतरा भी मंडराने लगा है। विशेषज्ञों के अनुसार, स्वच्छ पेयजल की अनुपलब्धता से डायरिया और अन्य जलजनित रोग फैल सकते हैं। गांव में जल संकट अब केवल असुविधा नहीं, बल्कि जीवन और स्वास्थ्य से जुड़ा गंभीर सवाल बन चुका है। *प्रशासन से मांग* ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से तत्काल हस्तक्षेप की मांग की है। उनकी प्रमुख मांगें हैं— सभी खराब हैंडपंपों की तत्काल मरम्मत। अधूरी पड़ी पानी की टंकी का निर्माण शीघ्र पूरा कराया जाए और क्षतिग्रस्त आरसीसी कार्य दुरुस्त हो। नियमित जलापूर्ति की ठोस व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। जिम्मेदार अधिकारियों की जवाबदेही तय की जाए। उकुरुआ ग्राम पंचायत का यह जल संकट प्रशासनिक व्यवस्था पर बड़ा सवाल खड़ा कर रहा है। अब देखना यह है कि क्या जिम्मेदार अधिकारी इस पीड़ा को समझते हुए ठोस कदम उठाते हैं, या फिर ग्रामीणों को यूं ही प्यास से जूझना पड़ेगा।
    4
    उकुरुआ में जल संकट बना अभिशाप
चार साल से सूखे हैंडपंप, 50 घरों में पानी बंद
रमजान में रोजेदार बेहाल
कदौरा (जालौन)
विकास खंड कदौरा की उकुरुआ ग्राम पंचायत इन दिनों भीषण जल संकट से जूझ रही है। हालात ऐसे हैं कि करीब 50 घरों में पाइपलाइन से पानी की सप्लाई ठप पड़ी है और गांव के लगभग चार हैंडपंप बीते कई वर्षों से खराब पड़े हैं। ग्रामीण बूंद-बूंद पानी के लिए दर-दर भटकने को मजबूर हैं, लेकिन जिम्मेदारों की उदासीनता ने समस्या को और गहरा दिया है।
ग्रामीणों का आरोप है कि प्रधान और संबंधित अधिकारियों से कई बार शिकायत की गई, मगर समाधान के नाम पर केवल आश्वासन मिले। गांव के बुजुर्गों का कहना है कि चार साल से हैंडपंप खराब पड़े हैं, पर कोई सुनवाई नहीं हुई। क्या हम इंसान नहीं हैं? महिलाओं और बच्चों को रोजाना दूर-दराज से पानी ढोकर लाना पड़ रहा है। इससे घर-गृहस्थी, बच्चों की पढ़ाई और स्वच्छता सभी प्रभावित हो रहे हैं।
*रमजान में बढ़ी परेशानी*
इस समय पवित्र माह रमजान चल रहा है। गांव की मस्जिद के पास लगा हैंडपंप भी खराब है, जिससे रोजेदारों को सेहरी और इफ्तार के लिए दूर से पानी लाना पड़ रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि ऐसे संवेदनशील समय में भी प्रशासन की अनदेखी बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। रोजेदारों के लिए पानी केवल सुविधा नहीं, बल्कि धार्मिक और दैनिक आवश्यकता का हिस्सा है।
*मरम्मत’ के नाम पर मजाक!*
ग्रामीणों ने गंभीर आरोप लगाए हैं कि एक हैंडपंप से पाइप तक निकाल दिए गए और लोगों से कहा गया कि उसके मुंह पर पॉलिथीन लगाकर छोड़ दें। इस कथित लापरवाही का वीडियो भी सामने आया है। ग्रामीणों का कहना है कि यह समाधान नहीं, बल्कि उनके साथ खुला मजाक है। अगर मशीनरी ठीक नहीं है तो बदली जाए, लेकिन इस तरह दिखावा क्यों?—ग्रामीण सवाल उठा रहे हैं।
अधूरी टंकी, खतरे का गड्ढा
गांव में पानी की टंकी निर्माण के लिए आरसीसी खुदाई कराई गई, मगर निर्माण कार्य अधूरा छोड़ दिया गया। खुदा हुआ गड्ढा अब हादसे को न्योता दे रहा है। बच्चों के गिरने का खतरा बना हुआ है। ग्रामीणों का आरोप है कि योजना का बजट तो आया, पर काम जमीन पर नहीं उतरा। अधूरा निर्माण अब गांव के लिए नई मुसीबत बन गया है।
*ग्रामीणों का वर्जन*
शानू खान कहते हैं, हमने कई बार अधिकारियों को बताया, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। पानी के बिना जीना मुश्किल हो गया है।
हसीब खान का कहना है, रमजान में रोजेदारों को बहुत दिक्कत हो रही है। मस्जिद के पास का हैंडपंप भी खराब है, हमें दूर से पानी लाना पड़ता है।
बाबू खां ने आरोप लगाया, मरम्मत के नाम पर पाइप निकालकर छोड़ दिया गया। यह सरासर लापरवाही है।
कल्लू, शमीम, कमलेश और सलमान खान का कहना है, महिलाएं सुबह-शाम पानी के लिए भटकती हैं। अगर जल्द व्यवस्था नहीं हुई तो बड़ा आंदोलन करेंगे।
स्वास्थ्य पर खतरा
पानी की कमी से साफ-सफाई प्रभावित हो रही है। गर्मी बढ़ने के साथ संक्रामक बीमारियों का खतरा भी मंडराने लगा है। विशेषज्ञों के अनुसार, स्वच्छ पेयजल की अनुपलब्धता से डायरिया और अन्य जलजनित रोग फैल सकते हैं। गांव में जल संकट अब केवल असुविधा नहीं, बल्कि जीवन और स्वास्थ्य से जुड़ा गंभीर सवाल बन चुका है।
*प्रशासन से मांग*
ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से तत्काल हस्तक्षेप की मांग की है। उनकी प्रमुख मांगें हैं—
सभी खराब हैंडपंपों की तत्काल मरम्मत।
अधूरी पड़ी पानी की टंकी का निर्माण शीघ्र पूरा कराया जाए और क्षतिग्रस्त आरसीसी कार्य दुरुस्त हो।
नियमित जलापूर्ति की ठोस व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।
जिम्मेदार अधिकारियों की जवाबदेही तय की जाए।
उकुरुआ ग्राम पंचायत का यह जल संकट प्रशासनिक व्यवस्था पर बड़ा सवाल खड़ा कर रहा है। अब देखना यह है कि क्या जिम्मेदार अधिकारी इस पीड़ा को समझते हुए ठोस कदम उठाते हैं, या फिर ग्रामीणों को यूं ही प्यास से जूझना पड़ेगा।
    user_Raja patrakaar
    Raja patrakaar
    रिपोर्टर भोगनीपुर, कानपुर देहात, उत्तर प्रदेश•
    1 day ago
  • खबर कानपुर देहात पत्रकार: इकबाल अहमद थाना डेरापुर पुलिस को मिली बड़ी सफलता जनपद कानपुर देहात के थाना डेरापुर पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस टीम ने अवैध असलहा रखने वाले एक युवक को गिरफ्तार किया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार पुलिस ने अमित सिंह पुत्र श्री रामकुमार, निवासी कुदौली मडौली, थाना मंगलपुर, जनपद कानपुर देहात, उम्र करीब 21 वर्ष को एक अदद नाजायज तमंचा 315 बोर एवं एक अदद जिंदा कारतूस 315 बोर के साथ गिरफ्तार किया है। इस संबंध में थाना डेरापुर में अभियुक्त के विरुद्ध प्रथम सूचना रिपोर्ट संख्या 0045/2026 धारा 3/25 आयुध अधिनियम के तहत मुकदमा पंजीकृत किया गया है। पुलिस द्वारा आवश्यक विधिक कार्रवाई कर अभियुक्त को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है। थाना डेरापुर पुलिस का कहना है कि क्षेत्र में अपराध और अवैध असलहों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।
    4
    खबर कानपुर देहात
पत्रकार: इकबाल अहमद
थाना डेरापुर पुलिस को मिली बड़ी सफलता
जनपद कानपुर देहात के थाना डेरापुर पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस टीम ने अवैध असलहा रखने वाले एक युवक को गिरफ्तार किया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार पुलिस ने अमित सिंह पुत्र श्री रामकुमार, निवासी कुदौली मडौली, थाना मंगलपुर, जनपद कानपुर देहात, उम्र करीब 21 वर्ष को एक अदद नाजायज तमंचा 315 बोर एवं एक अदद जिंदा कारतूस 315 बोर के साथ गिरफ्तार किया है।
इस संबंध में थाना डेरापुर में अभियुक्त के विरुद्ध प्रथम सूचना रिपोर्ट संख्या 0045/2026 धारा 3/25 आयुध अधिनियम के तहत मुकदमा पंजीकृत किया गया है।
पुलिस द्वारा आवश्यक विधिक कार्रवाई कर अभियुक्त को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है। थाना डेरापुर पुलिस का कहना है कि क्षेत्र में अपराध और अवैध असलहों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।
    user_Patrkar ekbal ahmad
    Patrkar ekbal ahmad
    Patrkar up voice news kanpur dehat सिकंदरा, कानपुर देहात, उत्तर प्रदेश•
    48 min ago
  • Post by Shivganesh dwivedi कुलगाँव टाइ
    1
    Post by Shivganesh dwivedi कुलगाँव टाइ
    user_Shivganesh dwivedi कुलगाँव टाइ
    Shivganesh dwivedi कुलगाँव टाइ
    Local News Reporter सिकंदरा, कानपुर देहात, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों की उपस्थिति में विधि-विधान से होली दहन किया गया आप को बता दें कि इस दौरान इटौरा चौकी प्रभारी अनुपम मिश्रा ने अपनी टीम के मौके पर पहुंचे और सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया उन्होंने होली स्थलों का निरीक्षण कर व्यवस्था को दुरुस्त बनाए रखने के निर्देश दिए वहीं पुलिस प्रशासन की मौजूदगी से लोगों में सुरक्षा का भाव बना रहा और पर्व शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ इसी के मद्देनजर रखते हुए हम आप को बताते चलें कि होलिका दहन के दौरान बच्चों युवाओं और बुजुर्गों में उत्साह देखने को मिला और लोगों ने एक-दूसरे को पर्व की शुभकामनाएं दीं और सौहार्दपूर्ण माहौल में त्योहार
    2
    श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों की उपस्थिति में विधि-विधान से होली दहन किया गया
आप को बता दें कि इस दौरान इटौरा चौकी प्रभारी अनुपम मिश्रा ने अपनी टीम के मौके पर पहुंचे और सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया उन्होंने होली स्थलों का निरीक्षण कर व्यवस्था को दुरुस्त बनाए रखने के निर्देश दिए वहीं पुलिस प्रशासन की मौजूदगी से लोगों में सुरक्षा का भाव बना रहा और पर्व शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ
इसी के मद्देनजर रखते हुए हम आप को बताते चलें कि होलिका दहन के दौरान बच्चों युवाओं और बुजुर्गों में उत्साह देखने को मिला और लोगों ने एक-दूसरे को पर्व की शुभकामनाएं दीं और सौहार्दपूर्ण माहौल में त्योहार
    user_Ranu Mansuri पत्रकार
    Ranu Mansuri पत्रकार
    कालपी, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    16 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.