जोल्हूपुर मोड़ पर तेज रफ्तार का तांडव अज्ञात वाहन ने बाइक सवार युवक को मारी जोरदार टक्कर, हालत बेहद नाज़ुक चर्चित जोल्हूपुर मोड़ से मदारपुर जाने वाली सड़क पर तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने बाइक सवार युवक को भीषण टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि UP 77 A 8738 नंबर की बाइक सवार युवक सड़क पर दूर जा गिरा और गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद चालक मौके से फरार हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक युवक काफी देर तक सड़क पर तड़पता रहा। राहगीरों ने मानवता दिखाते हुए तुरंत एम्बुलेंस बुलवाई और घायल को सीएचसी कालपी पहुंचाया। वहां डॉ. विशाल सचान ने प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल रेफर किया। डॉक्टरों के अनुसार एक हाथ फ्रैक्चर है और सिर पर गहरी चोट, हालत नाज़ुक बनी हुई है। घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली कालपी पुलिस सक्रिय हुई। घायल को गार्ड की निगरानी में उरई के जिला अस्पताल भेजा गया, जहां इलाज जारी है। खबर लिखे जाने तक घायल की पहचान नहीं हो सकी।
जोल्हूपुर मोड़ पर तेज रफ्तार का तांडव अज्ञात वाहन ने बाइक सवार युवक को मारी जोरदार टक्कर, हालत बेहद नाज़ुक चर्चित जोल्हूपुर मोड़ से मदारपुर जाने वाली सड़क पर तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने बाइक सवार युवक को भीषण टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि UP 77 A 8738 नंबर की बाइक सवार युवक सड़क पर दूर जा गिरा और गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद चालक मौके से फरार हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक युवक काफी देर तक सड़क पर तड़पता रहा। राहगीरों ने मानवता दिखाते हुए तुरंत एम्बुलेंस बुलवाई और घायल को सीएचसी कालपी पहुंचाया। वहां डॉ. विशाल सचान ने प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल रेफर किया। डॉक्टरों के अनुसार एक हाथ फ्रैक्चर है और सिर पर गहरी चोट, हालत नाज़ुक बनी हुई है। घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली कालपी पुलिस सक्रिय हुई। घायल को गार्ड की निगरानी में उरई के जिला अस्पताल भेजा गया, जहां इलाज जारी है। खबर लिखे जाने तक घायल की पहचान नहीं हो सकी।
- रुरा थाना क्षेत्र के सिठमरा गांव के समीप तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर खंती में जा गिरी।जिससे कार में सवार चार लोग घायल हो गए।चौकी प्रभारी सिठमरा अनूप पांडेय ने बताया कि घायलों को राहगीरों की मदद से एम्बुलेंस द्वारा उपचार हेतु अस्पताल भिजवाया गया है।1
- मंगलपुर थाना क्षेत्र के मालतीपुर गांव में मामूली बात को लेकर दबंगों द्वारा घर में घुसकर मारपीट किए जाने का मामला सामने आया है। घटना में एक महिला समेत चार लोग घायल हो गए। मारपीट का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जानकारी के अनुसार मालतीपुर गांव निवासी महेंद्र कुमार ने थाने पहुंचकर पुलिस को तहरीर दी। उन्होंने बताया कि मंगलवार दोपहर करीब 12 बजे पड़ोस में रहने वाला ओमकार कथित रूप से शराब के नशे में उनके घर के सामने लघुशंका कर रहा था। मना करने पर विवाद हो गया। आरोप है कि इसके बाद ओमकार अपने साथियों गुलशन, सुनील, अनुज, सर्वेश, कन्हैया, शिवनारायण, श्रीकृष्ण, अर्पित तथा दो अज्ञात व्यक्तियों के साथ लाठी-डंडा लेकर उनके घर पहुंचा और मारपीट शुरू कर दी। इस घटना में प्रेमा देवी सहित चार लोगों को चोटें आईं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को मेडिकल परीक्षण के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि तहरीर के आधार पर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी।1
- पेड़ पर लकड़ी तोड़ रहे युवक की हाईटेंशन लाईन के करंट से मौत राजपुर कानपुर देहात। सटटी थाना क्षेत्र के बीरवल का पुर्वा गाँव में मंगलवार सुबह लकड़ी तोडने को आम के पेड़ पर चढे एक युवक की पेड़ से गुजरी हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से मौत हो गई। पेड़ पर तार में शव चिपका देख ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव को ग्रामीणों की मदद से शव को नीचे उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। ततारपुर गाँव के मजरा बीरवल के पुर्वा गाँव निवासी कपूर सिंह (45) मजदूरी करता था। मंगलवार सुबह वह गांव किनारे खलिहान में आम के पेड़ पर चढ़कर पत्ते तोड़ रहा था। पेड़ के बीच से गुजरी हाइटेंशन लाइन की चपेट में आने से कपूर सिंह की मौत हो गई। पेड़ पर शव लिपटा देख किसानों ने परिजनों और पुलिस को सूचना दी। पुलिस और फॉरेंसिक की टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए। मृतक के छोटे भाई सोहनलाल ने बताया कि कपूर सिंह मजदूरी करते थे। मंगलवार को होली के चलते वह गाँव किनारे लकड़ी तोड़ने गये थे। हादसे से मृतक की माँ निर्मला देवी, भाई रामसिंह, श्री कृष्ण, मोहन, सोहन बिलखते रहे। मृतक की पत्नी निर्मला की बर्षो पहले मौत हो चुकी है। बेटा श्रषि , पवन, अंशू, बेटियां शिवानी व साधना बिलखते रहे। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि लाइन ढीली होकर लटक रही है। विभाग के तार न कसने की वजह से हादसा हुआ है। सटटी थानाध्यक्ष कालीचरण ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। तहरीर मिलने पर कार्यवाही होगी।3
- Post by Shivganesh dwivedi कुलगाँव टाइ1
- जालौन में हथियार लहराते युवक का वीडियो वायरल, पुलिस ने की तलाश तेज जालौन में सोशल मीडिया पर अवैध हथियारों के प्रदर्शन का एक नया मामला सामने आया है। जिसने पूरे जिले में हड़कंप मचा दिया है। ‘अंशुल ठाकुर’ नामक युवक के कई वीडियो तेजी से वायरल हो रहे हैं, जिनमें वह देसी कट्टे और अन्य हथियारों के साथ न केवल पोज़ देते हुए बल्कि फायरिंग करते हुए भी नजर आ रहा है। बताया जा रहा है कि आरोपी युवक जालौन जिले के एट थाना क्षेत्र के बिलायां गांव का निवासी है। उसके सोशल मीडिया अकाउंट पर ऐसे करीब दर्जनभर वीडियो मौजूद हैं, जिनमें वह विभिन्न हथियारों का खुलेआम प्रदर्शन कर रहा है। वायरल वीडियो में अंशुल ठाकुर कभी देसी कट्टा लहराता दिखाई देता है, तो कभी अन्य हथियारों के साथ फोटो और रील्स बनाता हुआ दिखता है। कुछ वीडियो में वह फायरिंग करते हुए भी नजर आ रहा है। वीडियो सामने आने के बाद स्थानीय लोगों में दहशत फैल गई और सोशल मीडिया पर इस मामले को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई। मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस ने जांच शुरू कर दी। सीओ कोंच परमेश्वर प्रसाद ने बताया कि आरोपी की पहचान की जा चुकी है और उसकी तलाश में पुलिस टीमों को लगा दिया गया है। उन्होंने कहा युवक की लोकेशन ट्रेस की जा रही है। पुलिस इस बात की भी जांच कर रही है कि वीडियो में दिखाए गए हथियार असली हैं या नकली। यदि हथियार वास्तविक पाए जाते हैं, तो यह किसी अवैध हथियार आपूर्ति नेटवर्क का संकेत हो सकता है। यह मामला साइबर निगरानी पर भी सवाल खड़े कर रहा है। विशेषज्ञों का कहना है कि यदि युवक लंबे समय से इस तरह के वीडियो सोशल मीडिया पर डाल रहा था, तो पुलिस या साइबर सेल की नजर इस पर पहले क्यों नहीं पड़ी। इस घटना ने न केवल जिले में बल्कि पूरे क्षेत्र में कानून-व्यवस्था और सोशल मीडिया के दुरुपयोग को लेकर चिंता बढ़ा दी है। फिलहाल पुलिस आरोपी की गिरफ्तारी और हथियारों के स्रोत की जानकारी जुटाने में जुटी हुई है।1
- औरैया के एरवाकटरा पुलिस को होली पर शरारती तत्वों पर बड़ी कार्यवाही की तैयारी। एसपी अभिषेक भारती के निर्देशन में थानाध्यक्ष विनेश कुमार सिंह ने उपनिरीक्षक मुकेश कुमार, उपनिरीक्षक हरिहर सिंह, उपनिरीक्षक हबीब खा, उपनिरीक्षक विमल कुमार सहित भारी पुलिस बल के साथ कस्बे के कटरा तिराह से लेकर सराफा बाजार, किशनी रोड सहित बाजारों में फ्लैग मार्च कर सभी लोगों से आपसी भाईचारा के बीच त्यौहार मनाने की अपील की।1
- रुरा थाना क्षेत्र के पुत्तीपुरवा गांव का रहने वाला 40 वर्षीय करिश्मा खेतों में काम करने गया था।देर शाम वापसी न होने पर परिजनों ने उनकी काफी खोजबीन की।किंतु उनका कोई पता न चल सका।इसी के चलते पीड़ित मालिक सरतेज सिंह ने थाने में अपने नौकर के लापता होने की तहरीर दी। मंगलवार को करीब दो बजे के आस पास थाना प्रभारी सुधीर भारद्वाज ने बताया कि गुमशुदगी दर्ज कर लापता व्यक्ति की तलाश शुरू की गई है।1
- मंगलपुर थाना क्षेत्र के नैपलापुर गांव में मामूली कहासुनी के बाद पड़ोसियों द्वारा लाठी-डंडा और कुल्हाड़ी लेकर हमला करने का मामला सामने आया है। घटना में दो सगे भाई घायल हो गए। नैपलापुर निवासी लोकेंद्र सिंह ने मंगलवार करीब 1 बजे पुलिस को दी तहरीर में बताया कि सुबह लगभग 7 बजे पड़ोस के विक्रांत सिंह, विकास सिंह, गौरव सिंह और विजय सिंह उसके घर आ धमके। आरोप है कि बीती रात उसके भाई देवेंद्र सिंह से हुई मामूली कहासुनी को लेकर आरोपी लाठी-डंडा और कुल्हाड़ी लेकर दरवाजे पर पहुंचे और गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर आरोपियों ने मारपीट शुरू कर दी, जिससे लोकेंद्र सिंह के सिर में गंभीर चोटें आईं। शोर सुनकर बीच-बचाव करने आए उसके भाई देवेंद्र सिंह को भी दबंगों ने पीट दिया। सूचना पर पुलिस ने दोनों घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा और तहरीर के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है।1
- Post by Shivganesh dwivedi कुलगाँव टाइ3