Shuru
Apke Nagar Ki App…
सिठमरा गांव के समीप तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर खंती में गिरी, कार सवार चार लोग हुए घायल रुरा थाना क्षेत्र के सिठमरा गांव के समीप तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर खंती में जा गिरी।जिससे कार में सवार चार लोग घायल हो गए।चौकी प्रभारी सिठमरा अनूप पांडेय ने बताया कि घायलों को राहगीरों की मदद से एम्बुलेंस द्वारा उपचार हेतु अस्पताल भिजवाया गया है।
Arvind sharma kanpur dehat
सिठमरा गांव के समीप तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर खंती में गिरी, कार सवार चार लोग हुए घायल रुरा थाना क्षेत्र के सिठमरा गांव के समीप तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर खंती में जा गिरी।जिससे कार में सवार चार लोग घायल हो गए।चौकी प्रभारी सिठमरा अनूप पांडेय ने बताया कि घायलों को राहगीरों की मदद से एम्बुलेंस द्वारा उपचार हेतु अस्पताल भिजवाया गया है।
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- मृतक अफसार (उम्र लगभग 50 वर्ष) मूल रूप से गुलौली के निवासी बताए जा रहे हैं और कई वर्षों से कालपी में रह रहे थे। वह भोगनीपुर में बैनर का कार्य करते थे। बताया जा रहा है कि एक दिन पहले ही पत्नी को ओरछा मायके छोड़कर लौटे थे और रात में खाना खाकर कमरे में अकेले सोए थे। पास के कमरे में उनके बच्चे मौजूद थे। परिवार में तीन बेटियां (18, 16, 13 वर्ष) और एक छोटा बेटा है। सबसे बड़ा सवाल — पुलिस को सूचना क्यों नहीं दी गई? इतनी गंभीर घटना के बाद भी पुलिस को आधिकारिक सूचना न दिया जाना कई सवाल खड़े कर रहा है। क्या वजह रही कि मामला तुरंत प्रशासन तक नहीं पहुंचा? उठते तीखे सवाल: क्या यह सीधा आत्महत्या का मामला है या कुछ छुपाया जा रहा है? सूचना देने में देरी क्यों? क्या जांच से पहले ही सबूतों से छेड़छाड़ हुई? आखिर सच्चाई सामने आने से किसे डर? जब तक पुलिस की निष्पक्ष जांच नहीं होती, रहस्य बरकरार रहेगा। रामगंज में लोग दबी जुबान से चर्चा कर रहे हैं और प्रशासन से पारदर्शी कार्रवाई की मांग उठ रही है।1
- हवासपुर गांव के पास सिकंदरा झींझक मार्ग पर मंगलवार देर शाम करीब 8 बजे एक युवक संदिग्ध परिस्थितियों में घायल अवस्था में पड़ा मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसे तत्काल उपचार के लिए सीएचसी हवासपुर में भर्ती कराया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल ले जाते समय रास्ते में युवक की मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक सुरासी गांव निवासी सोनपाल सेंगुर नदी के पास सिकंदरा झींझक मार्ग पर अचेत अवस्था में पड़े मिले। मौके पर पुलिस को एक बाइक भी बरामद हुई है। प्रारंभिक जांच में आशंका जताई जा रही है कि युवक नशे की हालत में दुर्घटना का शिकार हुआ होगा, हालांकि मौत के वास्तविक कारणों का अभी स्पष्ट पता नहीं चल सका है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। मामले की गहन जांच की जा रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का खुलासा हो सकेगा।1
- जालौन जालौन ट्रैक्टरों की रेस में बाइक सवार ने गंवाई जान ट्रैक्टरों की होड़ में फंसा बाइक चालक टक्कर लगने से बाइक सवार की दर्दनाक मौत हादसे के बाद एक ट्रैक्टर चालक मौके से फरार दूसरे ट्रैक्टर चालक को स्थानीय लोगों ने पकड़ा कोंच कोतवाली के पंचानन चौराहे का मामला3
- हनुमान की मूर्ति खंडित होने पर जताई नाराजगी राजपुर कानपुर देहात। सटटी थाना के अफसरिया गांव के समीप सड़क किनारे स्थापित हनुमान की मूर्ति खंडित मिलने पर ग्रामीणों ने नाराजगी जताई। हनुमान मूर्ति के सेवादार ने एक के एक युवक पर संदेह जाहिर कर आक्रोश जताया। जानकारी पर पहुंचे भोगनीपुर सीओ ने सिकन्दरा से नायाब तहसीलदार सुधीर कुमार ने लोगों को समझाकर अराजक तत्वों पर कार्रवाई का आश्वासन दिया। सेवादार ने एक युवक के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। अफसरिया की मडैया निवासी नाथूराम ने पुलिस को बताया कि अफसरिया स्थित एक स्थान पर हनुमान की मूर्ति स्थापित है। उसने वहा मंदिर का स्वरूप देकर अपना जीवन जीर्णोद्धार के लिए समर्पित किया है। मंगलवार को एक युवक ने हनुमान की मूर्ति क्षतिग्रस्त कर दी। सूचना पर भोगनीपुर सीओ संजय कुमार मौके पर पहुँचें। सेवादार को समझाकर घटना की जांच का आश्वासन दिया। थानाध्यक्ष कालीचरन कुशवाहा ने बताया कि फिलहाल तहरीर नहीं मिली है मामले की छानबीन की जा रही है। आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।4
- Post by Bheem rajawat 96288004581
- जालौन। चित्रगुप्त समिति की बैठक अरविंद श्रीवास्तव के आवास पर अध्यक्ष दीपक श्रीवास्तव की अध्यक्षता में आयोजित हुई। जिसमें भगवान चित्रगुप्त की पूजा कार्यक्रम के साथ सात विषयों पर चर्चा की गई। बैठक में बुधवार को भगवान चित्रगुप्त की पूजा का निर्णय लिया गया। होली के बाद चैत्र मास की कृष्ण पक्ष द्वितीया के दिन होने वाली चित्रगुप्त पूजा के कार्यक्रम को लेकर चित्रगुप्त समिति की अरविंद श्रीवास्तव के आवास पर आयोजित की गई। इस वर्ष होली का पर्व चार दिवसीय होने के कारण निर्णय लिया गया कि पूजा चैत्र द्वितीया चार मार्च दिन बुधवार को होगी। सामूहिक पूजा, अर्चना मोहल्ला नारोभास्कर स्थित वीरेंद्र भवन में स्थापित भगवान श्रीचित्रगुप्त मंदिर में होगी। बैठक में कार्यकारिणी के विस्तार, आगामी वर्ष में समिति के चुनाव से पूर्व सदस्यता अभियान चलाए जाने और समिति के कार्यक्रमों के आयोजनों के साथ कायस्थों समाज के जनहित के कार्यों को लेकर चर्चा की गई। आजीवन सदस्यता को लेकर कहा कि पूर्व में समिति में जो आजीवन सदस्य रहे हैं उनके वरिष्ठ उत्तराधिकारी को आजीवन सदस्यता के रूप में समिति में स्वीकार किया जाए और उनसे आजीवन सदस्यता शुल्क न लेकर समिति के नाम जमा धन के पूर्व के बॉन्ड को ही समिति के बैंक खाते में सर्व सम्मति से ट्रांसफर करवाकर समायोजित किया जाए। समिति की बैठक में मंदिर निर्माण के संबंध में भी विचार विमर्श हुआ और एक ट्रस्ट बनाए जाने पर चर्चा की गई। बैठक का संचालन मंत्री अरविंद श्रीवास्तव ने किया। इस मौके पर दिलीप श्रीवास्तव, श्रवण श्रीवास्तव, महेंद्र निगम, विजय निगम, उपमंत्री सुशील श्रीवास्तव, अनुराग श्रीवास्तव, विकास श्रीवास्तव अजय श्रीवास्तव, मृत्युंजय श्रीवास्तव आदि रहे।1
- रुरा थाना क्षेत्र के पुत्तीपुरवा गांव का रहने वाला 40 वर्षीय करिश्मा खेतों में काम करने गया था।देर शाम वापसी न होने पर परिजनों ने उनकी काफी खोजबीन की।किंतु उनका कोई पता न चल सका।इसी के चलते पीड़ित मालिक सरतेज सिंह ने थाने में अपने नौकर के लापता होने की तहरीर दी। मंगलवार को करीब दो बजे के आस पास थाना प्रभारी सुधीर भारद्वाज ने बताया कि गुमशुदगी दर्ज कर लापता व्यक्ति की तलाश शुरू की गई है।1
- मंगलपुर थाना क्षेत्र के मालतीपुर गांव में मामूली बात को लेकर दबंगों द्वारा घर में घुसकर मारपीट किए जाने का मामला सामने आया है। घटना में एक महिला समेत चार लोग घायल हो गए। मारपीट का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जानकारी के अनुसार मालतीपुर गांव निवासी महेंद्र कुमार ने थाने पहुंचकर पुलिस को तहरीर दी। उन्होंने बताया कि मंगलवार दोपहर करीब 12 बजे पड़ोस में रहने वाला ओमकार कथित रूप से शराब के नशे में उनके घर के सामने लघुशंका कर रहा था। मना करने पर विवाद हो गया। आरोप है कि इसके बाद ओमकार अपने साथियों गुलशन, सुनील, अनुज, सर्वेश, कन्हैया, शिवनारायण, श्रीकृष्ण, अर्पित तथा दो अज्ञात व्यक्तियों के साथ लाठी-डंडा लेकर उनके घर पहुंचा और मारपीट शुरू कर दी। इस घटना में प्रेमा देवी सहित चार लोगों को चोटें आईं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को मेडिकल परीक्षण के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि तहरीर के आधार पर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी।1
- पेड़ पर लकड़ी तोड़ रहे युवक की हाईटेंशन लाईन के करंट से मौत राजपुर कानपुर देहात। सटटी थाना क्षेत्र के बीरवल का पुर्वा गाँव में मंगलवार सुबह लकड़ी तोडने को आम के पेड़ पर चढे एक युवक की पेड़ से गुजरी हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से मौत हो गई। पेड़ पर तार में शव चिपका देख ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव को ग्रामीणों की मदद से शव को नीचे उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। ततारपुर गाँव के मजरा बीरवल के पुर्वा गाँव निवासी कपूर सिंह (45) मजदूरी करता था। मंगलवार सुबह वह गांव किनारे खलिहान में आम के पेड़ पर चढ़कर पत्ते तोड़ रहा था। पेड़ के बीच से गुजरी हाइटेंशन लाइन की चपेट में आने से कपूर सिंह की मौत हो गई। पेड़ पर शव लिपटा देख किसानों ने परिजनों और पुलिस को सूचना दी। पुलिस और फॉरेंसिक की टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए। मृतक के छोटे भाई सोहनलाल ने बताया कि कपूर सिंह मजदूरी करते थे। मंगलवार को होली के चलते वह गाँव किनारे लकड़ी तोड़ने गये थे। हादसे से मृतक की माँ निर्मला देवी, भाई रामसिंह, श्री कृष्ण, मोहन, सोहन बिलखते रहे। मृतक की पत्नी निर्मला की बर्षो पहले मौत हो चुकी है। बेटा श्रषि , पवन, अंशू, बेटियां शिवानी व साधना बिलखते रहे। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि लाइन ढीली होकर लटक रही है। विभाग के तार न कसने की वजह से हादसा हुआ है। सटटी थानाध्यक्ष कालीचरण ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। तहरीर मिलने पर कार्यवाही होगी।3