Shuru
Apke Nagar Ki App…
लगभग तीन साल में ही गड्ढों में तब्दील हुए सिकंदरा–रसूलाबाद मार्ग के झींझक रेलवे ओवरब्रिज पर आखिरकार निरीक्षण के बाद मरम्मत कार्य शुरू हो गया देखना ये है कि इस बार सड़क सच में टिकेगी या फिर कुछ महीनों बाद फिर वही गड्ढा होने शुरू होगे।
Shivganesh dwivedi कुलगाँव टाइ
लगभग तीन साल में ही गड्ढों में तब्दील हुए सिकंदरा–रसूलाबाद मार्ग के झींझक रेलवे ओवरब्रिज पर आखिरकार निरीक्षण के बाद मरम्मत कार्य शुरू हो गया देखना ये है कि इस बार सड़क सच में टिकेगी या फिर कुछ महीनों बाद फिर वही गड्ढा होने शुरू होगे।
- User10057Rasulabad, Kanpur Dehat👏20 hrs ago
- User10057Rasulabad, Kanpur Dehat👏20 hrs ago
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- पेड़ पर लकड़ी तोड़ रहे युवक की हाईटेंशन लाईन के करंट से मौत राजपुर कानपुर देहात। सटटी थाना क्षेत्र के बीरवल का पुर्वा गाँव में मंगलवार सुबह लकड़ी तोडने को आम के पेड़ पर चढे एक युवक की पेड़ से गुजरी हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से मौत हो गई। पेड़ पर तार में शव चिपका देख ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव को ग्रामीणों की मदद से शव को नीचे उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। ततारपुर गाँव के मजरा बीरवल के पुर्वा गाँव निवासी कपूर सिंह (45) मजदूरी करता था। मंगलवार सुबह वह गांव किनारे खलिहान में आम के पेड़ पर चढ़कर पत्ते तोड़ रहा था। पेड़ के बीच से गुजरी हाइटेंशन लाइन की चपेट में आने से कपूर सिंह की मौत हो गई। पेड़ पर शव लिपटा देख किसानों ने परिजनों और पुलिस को सूचना दी। पुलिस और फॉरेंसिक की टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए। मृतक के छोटे भाई सोहनलाल ने बताया कि कपूर सिंह मजदूरी करते थे। मंगलवार को होली के चलते वह गाँव किनारे लकड़ी तोड़ने गये थे। हादसे से मृतक की माँ निर्मला देवी, भाई रामसिंह, श्री कृष्ण, मोहन, सोहन बिलखते रहे। मृतक की पत्नी निर्मला की बर्षो पहले मौत हो चुकी है। बेटा श्रषि , पवन, अंशू, बेटियां शिवानी व साधना बिलखते रहे। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि लाइन ढीली होकर लटक रही है। विभाग के तार न कसने की वजह से हादसा हुआ है। सटटी थानाध्यक्ष कालीचरण ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। तहरीर मिलने पर कार्यवाही होगी।3
- Post by Shivganesh dwivedi कुलगाँव टाइ1
- औरैया के अछल्दा थाना क्षेत्र में होली पर्व के मद्देनजर शांति व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक अभिषेक भारती ने कस्बा व ग्रामीण क्षेत्रों में सुरक्षा बल के साथ फ्लैग मार्च किया। फ्लैग मार्च नगरिया तिराहे से शुरू होकर ब्लॉक चौराहे होते हुए संवेदनशील गौतला गांव तक निकाला गया। इस दौरान पुलिस अधीक्षक अभिषेक भारती ने व्यापारियों से संवाद कर दुकानों व प्रतिष्ठानों पर सीसीटीवी कैमरे लगवाने की अपील की। फ्लैग मार्च में सीओ बिधूना पी. पुनीत मिश्र, थाना प्रभारी पंकज मिश्रा, वरिष्ठ उपनिरीक्षक सुरेश सिंह, उपनिरीक्षक राशिद, पीएसी बल व पुलिस बल मौजूद रहा। पुलिस अधीक्षक ने नगरिया तिराहे पर लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच की तथा गौतला गांव में खराब पड़े कैमरों को सही तरीके से चालू कराने के निर्देश दिए। उन्होंने थाना प्रभारी पंकज मिश्रा को अन्य प्रमुख स्थानों पर भी सीसीटीवी कैमरे लगवाने के निर्देश दिए। पुलिस अधीक्षक अभिषेक भारती ने लोगों से आपसी भाईचारा बनाए रखने और अफवाहों से दूर रहने की अपील की तथा अफवाह फैलाने वालों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी है।1
- औरैया में सदर कोतवाली के सामने रात में अचानक कपड़ो की दुकान में आग लग गयी। सूचना पर पहुँची दमकल की टीम ने आग पर बड़ी मशक्कत के बाद काबू पाया। तब तक दुकान में रखे लाखों रुपये का माल स्वाहा हो गया।1
- औरैया,उत्तर प्रदेश शराब के नशे में भाई बना हैवान बड़े भाई की पीट-पीटकर हत्या1
- Post by Ck Singh1
- मंगलपुर थाना क्षेत्र के नैपलापुर गांव में मामूली कहासुनी के बाद पड़ोसियों द्वारा लाठी-डंडा और कुल्हाड़ी लेकर हमला करने का मामला सामने आया है। घटना में दो सगे भाई घायल हो गए। नैपलापुर निवासी लोकेंद्र सिंह ने मंगलवार करीब 1 बजे पुलिस को दी तहरीर में बताया कि सुबह लगभग 7 बजे पड़ोस के विक्रांत सिंह, विकास सिंह, गौरव सिंह और विजय सिंह उसके घर आ धमके। आरोप है कि बीती रात उसके भाई देवेंद्र सिंह से हुई मामूली कहासुनी को लेकर आरोपी लाठी-डंडा और कुल्हाड़ी लेकर दरवाजे पर पहुंचे और गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर आरोपियों ने मारपीट शुरू कर दी, जिससे लोकेंद्र सिंह के सिर में गंभीर चोटें आईं। शोर सुनकर बीच-बचाव करने आए उसके भाई देवेंद्र सिंह को भी दबंगों ने पीट दिया। सूचना पर पुलिस ने दोनों घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा और तहरीर के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है।1
- Post by Shivganesh dwivedi कुलगाँव टाइ3
- औरैया। फूलगंज सामाजिक एवं सांस्कृतिक समिति औरैया द्वारा होली के अवसर पर हर वर्ष की भांति महामूर्ख सम्मेलन का आयोजन किया गया। जिसके अंतर्गत फाग गायन, हास्य कवियों द्वारा हास्य रचनाएं सुनाई गई एवं छोटे बच्चों द्वारा सांस्कृतिक नृत्य का प्रदर्शन किया गया। कार्यक्रम के दौरान समिति के सदस्य, सभासद गण एवं वरिष्ठ नागरिकों की उपस्थिति रही।2