logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

#BREAKINGशिवहर में करंट की #चपेट में आई 17 वर्षीय #खुशबू, तीन दिन बाद #पोखर के पास मिला श*व, #बिजली विभाग पर फूटा #गुस्सा **************************** शिवहर/जिले के हिरम्मा थाना क्षेत्र अंतर्गत हिरौता गांव वार्ड संख्या 12 में एक दर्दनाक हादसे ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया। 17 वर्षीय खुशबू कुमारी को बिजली के करंट लगने से मौत हो गई, जिसका शव घटना के तीन दिन बाद मंगलवार की सुबह एक पोखर के पास बिजली के तार में लिपटा मिलने से गांव में सनसनी फैल गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार, हिरौता निवासी लालबाबू दास की 17 वर्षीय पुत्री खुशबू कुमारी जो कुछ मंदबुद्धि थी बता दे की बीते तीन दिनों से लापता थी। परिजनों और ग्रामीणों द्वारा उसकी तलाश की जा रही थी, लेकिन उसका कोई पता नहीं चल पाया। मंगलवार सुबह जब कुछ ग्रामीण विजय शाह के पोखर की ओर गए, तो वहां एक शव पड़ा मिला औरा बिजली की तार टूटकर उसके पैर में लिपटा हुआ देख हड़कंप मच गया। पहचान करने पर शव खुशबू कुमारी का निकला। ग्रामीणों का आरोप है कि तीन दिन पहले ही खुशबू पोखर के पास गई थी, जहां जर्जर और नीचे झुके बिजली के तार की चपेट में आने से उसकी मौत हो गई। उनका कहना है कि इलाके में लंबे समय से बिजली के तार और पोल की स्थिति बेहद खराब है, जिसकी शिकायत कई बार की गई, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। इस लापरवाही को लेकर ग्रामीणों में भारी आक्रोश देखा जा रहा है। घटना की सूचना मिलते ही हिरम्मा थाना अध्यक्ष अभिषेक कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने स्थिति को नियंत्रित करते हुए शव को अपने कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। उसके बाद अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सुशील कुमार ने घटनास्थल पर पहुंचकर मामले का जायजा लिया,और उन्होंने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद और जांच प्रक्रिया पूरी होने के बाद असली कारण का पता लगेगा और कानूनी कार्रवाई की जाएगी। थाना अध्यक्ष ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला करंट लगने से मौत का प्रतीत होता है, हालांकि हर पहलू से जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का खुलासा हो सकेगा और आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। वहीं, तरियानी बिजली विभाग के कनीय अभियंता प्रकाश कुमार ने फिलहाल करंट से मौत की पुष्टि नहीं की है। उन्होंने कहा कि संबंधित लाइन कई दिनों से बंद थी। यदि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में करंट से मौत की पुष्टि होती है, तो विभाग द्वारा नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी और पीड़ित परिवार को सरकारी मुआवजा दिया जाएगा। इस घटना के बाद गांव में शोक और आक्रोश का माहौल है। ग्रामीणों ने बिजली विभाग पर गंभीर लापरवाही का आरोप लगाते हुए जर्जर तारों और झुके हुए पोल को जल्द ठीक कराने की मांग की है। द वॉयस ऑफ़ बिहार न्यूज़ डेस्क के लिए जिला #संवाददाता विनोद सिंह #राजपूत की रिपोर्ट #ViralvideoDummahirautashivhar

4 hrs ago
user_Vinod Singh Rajput, shivhar News
Vinod Singh Rajput, shivhar News
Newspaper publisher तरियानी चौक, शिवहर, बिहार•
4 hrs ago

#BREAKINGशिवहर में करंट की #चपेट में आई 17 वर्षीय #खुशबू, तीन दिन बाद #पोखर के पास मिला श*व, #बिजली विभाग पर फूटा #गुस्सा **************************** शिवहर/जिले के हिरम्मा थाना क्षेत्र अंतर्गत हिरौता गांव वार्ड संख्या 12 में एक दर्दनाक हादसे ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया। 17 वर्षीय खुशबू कुमारी को बिजली के करंट लगने से मौत हो गई, जिसका शव घटना के तीन दिन बाद मंगलवार की सुबह एक पोखर के पास बिजली के तार में लिपटा मिलने से गांव में सनसनी फैल गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार, हिरौता निवासी लालबाबू दास की 17 वर्षीय पुत्री खुशबू कुमारी जो कुछ मंदबुद्धि थी बता दे की बीते तीन दिनों से लापता थी। परिजनों और ग्रामीणों द्वारा उसकी तलाश की जा रही थी, लेकिन उसका कोई पता नहीं चल पाया। मंगलवार सुबह जब कुछ ग्रामीण विजय शाह के पोखर की ओर गए, तो वहां एक शव पड़ा मिला औरा बिजली की तार टूटकर उसके पैर में लिपटा हुआ देख हड़कंप मच गया। पहचान करने पर शव खुशबू कुमारी का निकला। ग्रामीणों का आरोप है कि तीन दिन पहले ही खुशबू पोखर के पास गई थी, जहां जर्जर और नीचे झुके बिजली के तार की चपेट में आने से उसकी मौत हो गई। उनका कहना है कि इलाके में लंबे समय से बिजली के तार और पोल की स्थिति बेहद खराब है, जिसकी शिकायत कई बार की गई, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। इस लापरवाही को लेकर ग्रामीणों में भारी आक्रोश देखा जा रहा है। घटना की सूचना मिलते ही हिरम्मा थाना अध्यक्ष अभिषेक कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने स्थिति को नियंत्रित करते हुए शव को अपने कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। उसके बाद अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सुशील कुमार ने घटनास्थल पर पहुंचकर मामले का जायजा लिया,और उन्होंने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद और जांच प्रक्रिया पूरी होने के बाद असली कारण का पता लगेगा और कानूनी कार्रवाई की जाएगी। थाना अध्यक्ष ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला करंट लगने से मौत का प्रतीत होता है, हालांकि हर पहलू से जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का खुलासा हो सकेगा और आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। वहीं, तरियानी बिजली विभाग के कनीय अभियंता प्रकाश कुमार ने फिलहाल करंट से मौत की पुष्टि नहीं की है। उन्होंने कहा कि संबंधित लाइन कई दिनों से बंद थी। यदि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में करंट से मौत की पुष्टि होती है, तो विभाग द्वारा नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी और पीड़ित परिवार को सरकारी मुआवजा दिया जाएगा। इस घटना के बाद गांव में शोक और आक्रोश का माहौल है। ग्रामीणों ने बिजली विभाग पर गंभीर लापरवाही का आरोप लगाते हुए जर्जर तारों और झुके हुए पोल को जल्द ठीक कराने की मांग की है। द वॉयस ऑफ़ बिहार न्यूज़ डेस्क के लिए जिला #संवाददाता विनोद सिंह #राजपूत की रिपोर्ट #ViralvideoDummahirautashivhar

More news from बिहार and nearby areas
  • शिवहर के #जहांगीरपुर में #गुलाम गौस #हत्याकांड का #खुलासा एक अभियुक्त #गिरफ्तार शिवहर /श्यामपुर भट्ठहा थाना क्षेत्र के जहांगीरपुर अंसारी टोला में 13 वर्षीय गुलाम गौस की हत्या के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक नामजद अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया है। घटना में शामिल एक विधि विरुद्ध बालक को भी निरुद्ध किया गया है। पुलिस अधीक्षक शुभांक मिश्रा ने मंगलवार को प्रेस वार्ता में बताया कि गुलाम गौस की हत्या की सूचना मिलते ही अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सुशील कुमार एवं श्यामपुर भट्ठहा थानाध्यक्ष सुनील कुमार तत्काल घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने निरीक्षण कर शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल शिवहर भेज दिया था। एसपी ने बताया कि मृतक गुलाम गौस के पिता अब्दुल्ला अंसारी के फर्दबयान पर श्यामपुर भट्ठहा थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई है। दर्ज केस के आधार पर पुलिस ने त्वरित छापेमारी कर घटना में संलिप्त एक अभियुक्त को विधिवत गिरफ्तार कर लिया, जबकि एक विधि विरुद्ध बालक को निरुद्ध किया गया है। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि मामले की हर बिंदु पर जांच की जा रही है। अन्य संलिप्त लोगों की भूमिका की भी पड़ताल चल रही है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। द वॉयस ऑफ बिहार न्यूज़ डेस्क के लिए जिला #संवाददाता विनोद सिंह #राजपूत की रिपोर्ट #ViralvideoshivharpoliceSitamarhi
    1
    शिवहर के #जहांगीरपुर में #गुलाम गौस #हत्याकांड का #खुलासा एक अभियुक्त #गिरफ्तार
शिवहर /श्यामपुर भट्ठहा थाना क्षेत्र के जहांगीरपुर अंसारी टोला में 13 वर्षीय गुलाम गौस की हत्या के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक नामजद अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया है। घटना में शामिल एक विधि विरुद्ध बालक को भी निरुद्ध किया गया है।
पुलिस अधीक्षक शुभांक मिश्रा ने मंगलवार को प्रेस वार्ता में बताया कि गुलाम गौस की हत्या की सूचना मिलते ही अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सुशील कुमार एवं श्यामपुर भट्ठहा थानाध्यक्ष सुनील कुमार तत्काल घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने  निरीक्षण कर शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल शिवहर भेज दिया था।
एसपी ने बताया कि मृतक गुलाम गौस के पिता अब्दुल्ला अंसारी के फर्दबयान पर श्यामपुर भट्ठहा थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई है। दर्ज केस के आधार पर पुलिस ने त्वरित छापेमारी कर घटना में संलिप्त एक अभियुक्त को विधिवत गिरफ्तार कर लिया, जबकि एक विधि विरुद्ध बालक को निरुद्ध किया गया है।
पुलिस अधीक्षक ने कहा कि मामले की हर बिंदु पर जांच की जा रही है। अन्य संलिप्त लोगों की भूमिका की भी पड़ताल चल रही है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
द वॉयस ऑफ बिहार न्यूज़ डेस्क के लिए जिला #संवाददाता विनोद सिंह #राजपूत की रिपोर्ट
#ViralvideoshivharpoliceSitamarhi
    user_Vinod Singh Rajput, shivhar News
    Vinod Singh Rajput, shivhar News
    Newspaper publisher तरियानी चौक, शिवहर, बिहार•
    4 hrs ago
  • ये बात प्रदानमंत्री तक इसे पहुंचाया जाए धन्यवाद।
    1
    ये बात प्रदानमंत्री तक इसे पहुंचाया जाए 
धन्यवाद।
    user_Rahul Kumar
    Rahul Kumar
    तरियानी चौक, शिवहर, बिहार•
    21 hrs ago
  • Post by Vishwanath Sahni
    1
    Post by Vishwanath Sahni
    user_Vishwanath Sahni
    Vishwanath Sahni
    Nurse Madhuban, Purbi Champaran•
    3 hrs ago
  • शिवहर पुलिस की बड़ी सफलता: टॉप-10 अपराधी सलमगिर उर्फ छोटू गिरफ्तार 📝 Description: शिवहर जिले में अपराध के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। टॉप-10 अपराधियों की सूची में शामिल कुख्यात अपराधी सलमगिर उर्फ छोटू को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा है कि आरोपी अपने साथियों के साथ मिलकर डकैती की बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में था, लेकिन पुलिस ने समय रहते कार्रवाई करते हुए उसकी योजना को नाकाम कर दिया। गिरफ्तार अपराधी के खिलाफ जिले के विभिन्न थानों में डकैती, रंगदारी और हत्या के प्रयास जैसे कई गंभीर मामले दर्ज हैं। पुलिस लंबे समय से उसकी तलाश में थी। फिलहाल आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। पुलिस का कहना है कि अन्य फरार अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए भी लगातार छापेमारी जारी है। 🔖 Hashtags: #SheoharPolice #BreakingNews #BiharNews #CrimeNews #BigAction #Top10Criminal #PoliceAction #Sheohar #BiharPolice #Arrested #CrimeUpdate #HindiNews #ViralNews #NewsUpdate #IndiaNews
    1
    शिवहर पुलिस की बड़ी सफलता: टॉप-10 अपराधी सलमगिर उर्फ छोटू गिरफ्तार
📝 Description:
शिवहर जिले में अपराध के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। टॉप-10 अपराधियों की सूची में शामिल कुख्यात अपराधी सलमगिर उर्फ छोटू को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
बताया जा रहा है कि आरोपी अपने साथियों के साथ मिलकर डकैती की बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में था, लेकिन पुलिस ने समय रहते कार्रवाई करते हुए उसकी योजना को नाकाम कर दिया।
गिरफ्तार अपराधी के खिलाफ जिले के विभिन्न थानों में डकैती, रंगदारी और हत्या के प्रयास जैसे कई गंभीर मामले दर्ज हैं। पुलिस लंबे समय से उसकी तलाश में थी।
फिलहाल आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। पुलिस का कहना है कि अन्य फरार अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए भी लगातार छापेमारी जारी है।
🔖 Hashtags:
#SheoharPolice #BreakingNews #BiharNews #CrimeNews #BigAction #Top10Criminal #PoliceAction #Sheohar #BiharPolice #Arrested #CrimeUpdate #HindiNews #ViralNews #NewsUpdate #IndiaNews
    user_Bihar ke Janta ki Awaaz
    Bihar ke Janta ki Awaaz
    शिवहर, शिवहर, बिहार•
    9 hrs ago
  • Post by Expose sitamarhi
    1
    Post by Expose sitamarhi
    user_Expose sitamarhi
    Expose sitamarhi
    Local News Reporter डुमरा, सीतामढ़ी, बिहार•
    16 min ago
  • पूर्वी चम्पारण के जिलाधिकारी सौरभ जोरवाल आज फुल एक्शन मोड में नजर आए। पताही पूर्वी पंचायत सरकार भवन में आयोजित समीक्षा बैठक के दौरान डीएम ने विकास योजनाओं की जमीनी हकीकत जानी। बड़ी कार्रवाई: आवास योजना में लापरवाही बरतने पर आवास पर्यवेक्षक जितेंद्र कुमार का वेतन तत्काल प्रभाव से स्थगित कर दिया गया है। सख्त हिदायत: डीएम ने स्पष्ट कहा कि सरकारी योजनाओं में देरी या भ्रष्टाचार किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। जनता को राहत:अब ग्रामीणों को छोटे कामों के लिए ब्लॉक या जिला मुख्यालय का चक्कर नहीं लगाना पड़ेगा, सभी जरूरी काम पंचायत स्तर पर ही निपटाए जाएंगे। डीएम ने परिसर में पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दिया। #Patahi #EastChamparan #DMAction #पताही #BiharNews #SaurabhJorwal #BreakingNews
    1
    पूर्वी चम्पारण के जिलाधिकारी सौरभ जोरवाल आज फुल एक्शन मोड में नजर आए। पताही पूर्वी पंचायत सरकार भवन में आयोजित समीक्षा बैठक के दौरान डीएम ने विकास योजनाओं की जमीनी हकीकत जानी।
बड़ी कार्रवाई: आवास योजना में लापरवाही बरतने पर आवास पर्यवेक्षक जितेंद्र कुमार का वेतन तत्काल प्रभाव से स्थगित कर दिया गया है।
सख्त हिदायत: डीएम ने स्पष्ट कहा कि सरकारी योजनाओं में देरी या भ्रष्टाचार किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
जनता को राहत:अब ग्रामीणों को छोटे कामों के लिए ब्लॉक या जिला मुख्यालय का चक्कर नहीं लगाना पड़ेगा, सभी जरूरी काम पंचायत स्तर पर ही निपटाए जाएंगे।
डीएम ने परिसर में पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दिया।
#Patahi #EastChamparan #DMAction #पताही #BiharNews #SaurabhJorwal #BreakingNews
    user_Santosh Raut Jaurnalist
    Santosh Raut Jaurnalist
    पटही, पूर्वी चंपारण, बिहार•
    2 hrs ago
  • सुरसंड में भीषण आग कई दुकानें जलकर खाक . . . #mediasursan
    1
    सुरसंड में भीषण आग कई दुकानें जलकर खाक
.
.
.
#mediasursan
    user_RITIK RAJPUT
    RITIK RAJPUT
    Yoga instructor Aurai, Muzaffarpur•
    2 hrs ago
  • #BREAKINGशिवहर में करंट की #चपेट में आई 17 वर्षीय #खुशबू, तीन दिन बाद #पोखर के पास मिला श*व, #बिजली विभाग पर फूटा #गुस्सा **************************** शिवहर/जिले के हिरम्मा थाना क्षेत्र अंतर्गत हिरौता गांव वार्ड संख्या 12 में एक दर्दनाक हादसे ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया। 17 वर्षीय खुशबू कुमारी को बिजली के करंट लगने से मौत हो गई, जिसका शव घटना के तीन दिन बाद मंगलवार की सुबह एक पोखर के पास बिजली के तार में लिपटा मिलने से गांव में सनसनी फैल गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार, हिरौता निवासी लालबाबू दास की 17 वर्षीय पुत्री खुशबू कुमारी जो कुछ मंदबुद्धि थी बता दे की बीते तीन दिनों से लापता थी। परिजनों और ग्रामीणों द्वारा उसकी तलाश की जा रही थी, लेकिन उसका कोई पता नहीं चल पाया। मंगलवार सुबह जब कुछ ग्रामीण विजय शाह के पोखर की ओर गए, तो वहां एक शव पड़ा मिला औरा बिजली की तार टूटकर उसके पैर में लिपटा हुआ देख हड़कंप मच गया। पहचान करने पर शव खुशबू कुमारी का निकला। ग्रामीणों का आरोप है कि तीन दिन पहले ही खुशबू पोखर के पास गई थी, जहां जर्जर और नीचे झुके बिजली के तार की चपेट में आने से उसकी मौत हो गई। उनका कहना है कि इलाके में लंबे समय से बिजली के तार और पोल की स्थिति बेहद खराब है, जिसकी शिकायत कई बार की गई, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। इस लापरवाही को लेकर ग्रामीणों में भारी आक्रोश देखा जा रहा है। घटना की सूचना मिलते ही हिरम्मा थाना अध्यक्ष अभिषेक कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने स्थिति को नियंत्रित करते हुए शव को अपने कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। उसके बाद अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सुशील कुमार ने घटनास्थल पर पहुंचकर मामले का जायजा लिया,और उन्होंने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद और जांच प्रक्रिया पूरी होने के बाद असली कारण का पता लगेगा और कानूनी कार्रवाई की जाएगी। थाना अध्यक्ष ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला करंट लगने से मौत का प्रतीत होता है, हालांकि हर पहलू से जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का खुलासा हो सकेगा और आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। वहीं, तरियानी बिजली विभाग के कनीय अभियंता प्रकाश कुमार ने फिलहाल करंट से मौत की पुष्टि नहीं की है। उन्होंने कहा कि संबंधित लाइन कई दिनों से बंद थी। यदि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में करंट से मौत की पुष्टि होती है, तो विभाग द्वारा नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी और पीड़ित परिवार को सरकारी मुआवजा दिया जाएगा। इस घटना के बाद गांव में शोक और आक्रोश का माहौल है। ग्रामीणों ने बिजली विभाग पर गंभीर लापरवाही का आरोप लगाते हुए जर्जर तारों और झुके हुए पोल को जल्द ठीक कराने की मांग की है। द वॉयस ऑफ़ बिहार न्यूज़ डेस्क के लिए जिला #संवाददाता विनोद सिंह #राजपूत की रिपोर्ट #ViralvideoDummahirautashivhar
    1
    #BREAKINGशिवहर में करंट की #चपेट में आई 17 वर्षीय #खुशबू, तीन दिन बाद #पोखर के पास मिला श*व, #बिजली विभाग पर फूटा #गुस्सा
****************************
शिवहर/जिले के हिरम्मा थाना क्षेत्र अंतर्गत हिरौता गांव वार्ड संख्या 12 में एक दर्दनाक हादसे ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया। 17 वर्षीय खुशबू कुमारी को बिजली के करंट लगने से मौत हो गई, जिसका शव घटना के तीन दिन बाद मंगलवार की सुबह एक पोखर के पास बिजली के तार में लिपटा मिलने से गांव में सनसनी फैल गई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, हिरौता निवासी लालबाबू दास की 17 वर्षीय पुत्री खुशबू कुमारी जो कुछ मंदबुद्धि थी बता दे की बीते तीन दिनों से लापता थी। परिजनों और ग्रामीणों द्वारा उसकी तलाश की जा रही थी, लेकिन उसका कोई पता नहीं चल पाया। मंगलवार सुबह जब कुछ ग्रामीण विजय शाह के पोखर की ओर गए, तो वहां एक शव पड़ा मिला औरा बिजली की  तार टूटकर उसके पैर में लिपटा हुआ देख हड़कंप मच गया। पहचान करने पर शव खुशबू कुमारी का निकला।
ग्रामीणों का आरोप है कि तीन दिन पहले ही खुशबू पोखर के पास गई थी, जहां जर्जर और नीचे झुके बिजली के तार की चपेट में आने से उसकी मौत हो गई। उनका कहना है कि इलाके में लंबे समय से बिजली के तार और पोल की स्थिति बेहद खराब है, जिसकी शिकायत कई बार की गई, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। इस लापरवाही को लेकर ग्रामीणों में भारी आक्रोश देखा जा रहा है। घटना की सूचना मिलते ही हिरम्मा थाना अध्यक्ष अभिषेक कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने स्थिति को नियंत्रित करते हुए शव को अपने कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। उसके बाद अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सुशील कुमार ने घटनास्थल पर पहुंचकर मामले का जायजा लिया,और उन्होंने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद और जांच प्रक्रिया पूरी होने के बाद असली कारण का पता लगेगा और कानूनी कार्रवाई की जाएगी।  
थाना अध्यक्ष ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला करंट लगने से मौत का प्रतीत होता है, हालांकि हर पहलू से जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का खुलासा हो सकेगा और आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
वहीं, तरियानी बिजली विभाग के कनीय अभियंता प्रकाश कुमार ने फिलहाल करंट से मौत की पुष्टि नहीं की है। उन्होंने कहा कि संबंधित लाइन कई दिनों से बंद थी। यदि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में करंट से मौत की पुष्टि होती है, तो विभाग द्वारा नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी और पीड़ित परिवार को सरकारी मुआवजा दिया जाएगा। इस घटना के बाद गांव में शोक और आक्रोश का माहौल है। ग्रामीणों ने बिजली विभाग पर गंभीर लापरवाही का आरोप लगाते हुए जर्जर तारों और झुके हुए पोल को जल्द ठीक कराने की मांग की है। 
द वॉयस ऑफ़ बिहार न्यूज़ डेस्क के लिए जिला #संवाददाता विनोद सिंह #राजपूत की रिपोर्ट 
#ViralvideoDummahirautashivhar
    user_Vinod Singh Rajput, shivhar News
    Vinod Singh Rajput, shivhar News
    Newspaper publisher तरियानी चौक, शिवहर, बिहार•
    4 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.