Shuru
Apke Nagar Ki App…
#हसपुरा प्रखंड के जमाल बीघा गांव में हुई लाखो की बड़ी चोरी को तीन सप्ताह बीत गए, लेकिन अब तक एक भी चोर की गिरफ्तारी नहीं हुई! ग्रामीणों में भारी आक्रोश है। ग्रामीणों ने एकजुट होकर प्रशासन से जल्द कार्रवाई की मांग की। ग्रामीणों ने साफ कहा है कि यदि एक सप्ताह के अंदर चोरों की गिरफ्तारी नहीं होती है, तो प्रखंड कार्यालय हसपुरा पर धरना-प्रदर्शन किया जाएगा।
NAITIK BHARAT NEWS
#हसपुरा प्रखंड के जमाल बीघा गांव में हुई लाखो की बड़ी चोरी को तीन सप्ताह बीत गए, लेकिन अब तक एक भी चोर की गिरफ्तारी नहीं हुई! ग्रामीणों में भारी आक्रोश है। ग्रामीणों ने एकजुट होकर प्रशासन से जल्द कार्रवाई की मांग की। ग्रामीणों ने साफ कहा है कि यदि एक सप्ताह के अंदर चोरों की गिरफ्तारी नहीं होती है, तो प्रखंड कार्यालय हसपुरा पर धरना-प्रदर्शन किया जाएगा।
More news from बिहार and nearby areas
- Post by NAITIK BHARAT NEWS1
- रफीगंज थाना क्षेत्र के भल्लु खैरा गांव में गाली-गलौज को लेकर दो पक्षों के बीच मारपीट हो गई। इस घटना में दोनों पक्षों से दो महिलाएं घायल हो गईं। घायलों में प्रथम पक्ष की कमला देवी (उम्र 45 वर्ष), पति सत्येंद्र यादव तथा दूसरे पक्ष की रीता कुमारी, पुत्री इंद्रदेव यादव शामिल हैं। बताया जाता है कि आपसी विवाद के दौरान दोनों पक्षों में कहासुनी हुई, जो देखते ही देखते मारपीट में बदल गई। घटना के बाद दोनों घायलों को इलाज के सोमवार रात्रि 9 लिए रफीगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया, जहां चिकित्सकों द्वारा उपचार किया गया। चिकित्सकों के अनुसार कमला देवी को गंभीर चोट आई है।1
- बिहार के अरवल जिले के करपी में पेट्रोल पंप पर धांधली आम जनता को पेट्रोल नहीं दिया जा रहा है और जर्किन में भरके ऑफिस में रखा जा रहा है1
- हसपुरा, औरंगाबाद म वि खुटहन के बच्चे शैक्षणिक परिभ्रमण पर राजगीर गए1
- अरवल। पटना से सासाराम जाने के क्रम में पंचायती राज्य मंत्री बिहार सरकार सह अरवल प्रभारी मंत्री माननीय दीपक प्रकाश जी को राष्ट्रीय लोक मोर्चा के कार्यकर्ताओ ने अरवल में स्वागत किया1
- Post by गौरव कुमार1
- गया। माहुरी वैश्य मंडल, गया के तत्वावधान में 42वाँ माँ मथुरासनी महोत्सव श्रद्धा एवं भक्ति के साथ आयोजित किया जा रहा है। इस अवसर पर दिनांक 11 मार्च 2026, दिन बुधवार को प्रातः 09:00 बजे गुरुद्वारा रोड से एक भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी। यह शोभायात्रा गुरुद्वारा रोड → स्टेशन रोड → बाटा मोड़ → टिकारी रोड → गोल पत्थर → रमना रोड → टावर चौक → किरानी घाट होते हुए जनकपुर, मानपुर स्थित माँ मथुरासनी मंदिर तक जाएगी। शोभायात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु, महिला-पुरुष एवं युवा भाग लेंगे और पूरे मार्ग में भक्तिमय वातावरण रहेगा। महोत्सव के अंतर्गत 13 मार्च 2026, दिन शुक्रवार को संध्या 6:00 बजे से माँ का भव्य जागरण माहुरी वैश्य मंडल भवन, गोसाई बाग गुरुद्वारा, गया में आयोजित किया जाएगा, जिसमें भजन-कीर्तन एवं जागरण कार्यक्रम होगा। इसके पश्चात 15 मार्च 2026, दिन रविवार को दोपहर 2:00 बजे से माँ का भव्य भंडारा माहुरी वैश्य मंडल भवन, गोसाई बाग गुरुद्वारा, गया में आयोजित किया जाएगा, जिसमें श्रद्धालु प्रसाद ग्रहण करेंगे। माहुरी वैश्य मंडल के सचिव अमित कुमार ‘पिंटू’ ने महोत्सव के संबंध में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इसकी विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने समाज के सभी लोगों एवं श्रद्धालुओं से इस पावन आयोजन को भव्य एवं सफल बनाने के लिए अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने का आमंत्रण दिया।1
- रफीगंज थाना कांड संख्या 653/24 में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए पोक्सो एक्ट एवं आईटी एक्ट के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान गया जिला के आंती थाना क्षेत्र के विरनामा गांव निवासी सुरेन्द्र कुमार उर्फ बाहु कुमार के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार आरोपी पर दुष्कर्म से संबंधित मामला दर्ज था। मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। रफीगंज थाना पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त को जेल भेज कर मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।1