माहुरी वैश्य मंडल गया के तत्वावधान मे 42वां माँ मथुरासनी महोत्सव श्रद्धा एवं भक्ति के साथ आयोजन l गया। माहुरी वैश्य मंडल, गया के तत्वावधान में 42वाँ माँ मथुरासनी महोत्सव श्रद्धा एवं भक्ति के साथ आयोजित किया जा रहा है। इस अवसर पर दिनांक 11 मार्च 2026, दिन बुधवार को प्रातः 09:00 बजे गुरुद्वारा रोड से एक भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी। यह शोभायात्रा गुरुद्वारा रोड → स्टेशन रोड → बाटा मोड़ → टिकारी रोड → गोल पत्थर → रमना रोड → टावर चौक → किरानी घाट होते हुए जनकपुर, मानपुर स्थित माँ मथुरासनी मंदिर तक जाएगी। शोभायात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु, महिला-पुरुष एवं युवा भाग लेंगे और पूरे मार्ग में भक्तिमय वातावरण रहेगा। महोत्सव के अंतर्गत 13 मार्च 2026, दिन शुक्रवार को संध्या 6:00 बजे से माँ का भव्य जागरण माहुरी वैश्य मंडल भवन, गोसाई बाग गुरुद्वारा, गया में आयोजित किया जाएगा, जिसमें भजन-कीर्तन एवं जागरण कार्यक्रम होगा। इसके पश्चात 15 मार्च 2026, दिन रविवार को दोपहर 2:00 बजे से माँ का भव्य भंडारा माहुरी वैश्य मंडल भवन, गोसाई बाग गुरुद्वारा, गया में आयोजित किया जाएगा, जिसमें श्रद्धालु प्रसाद ग्रहण करेंगे। माहुरी वैश्य मंडल के सचिव अमित कुमार ‘पिंटू’ ने महोत्सव के संबंध में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इसकी विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने समाज के सभी लोगों एवं श्रद्धालुओं से इस पावन आयोजन को भव्य एवं सफल बनाने के लिए अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने का आमंत्रण दिया।

- राष्ट्रीय मानवाधिकार संगठन के प्रदेश अध्यक्ष एवं भाजपा नेता डॉ. मनीष पंकज मिश्रा को उनके सामाजिक कार्यों और जनसेवा के प्रति समर्पण को देखते हुए क्राइम दस्तक के द्वारा सम्मान पत्र देकर सम्मानित किया गया। यह सम्मान उन्हें समाज में मानवाधिकार, सामाजिक न्याय तथा जनकल्याण के क्षेत्र में किए गए उल्लेखनीय योगदान के लिए प्रदान किया गया।इस अवसर पर क्राइम दस्तक के प्रधान संपादक ने डॉ. मनीष पंकज मिश्रा के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि उन्होंने हमेशा समाज के कमजोर, पीड़ित और जरूरतमंद लोगों की आवाज़ उठाने का कार्य किया है। मानवाधिकार की रक्षा, सामाजिक जागरूकता और जनहित के मुद्दों पर उनकी सक्रिय भूमिका समाज के लिए प्रेरणादायक है। उन्होंने कहा कि ऐसे लोगों को सम्मानित करना समाज के लिए एकसकारात्मक संदेश है, जिससे अन्य लोग भी सामाजिक कार्यों के लिए प्रेरित होते हैं।सम्मान प्राप्त करने के बाद डॉ. मनीष पंकज मिश्रा ने क्राइम दस्तक परिवार का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह सम्मान केवल उनका नहीं बल्कि उन सभी लोगों का है जो समाज सेवा के कार्यों में उनके साथ सहयोग करते हैं। उन्होंने कहा कि समाज के प्रति सेवा भाव से कार्य करना उनका कर्तव्य है और आगे भी वे इसी भावना के साथ समाज के गरीब, असहाय और पीड़ित लोगों की मदद के लिए निरंतर कार्य करते रहेंगे।डॉ. मिश्रा ने कहा कि समाज में न्याय, समानता और मानवाधिकार की रक्षा के लिए सभी को मिलकर प्रयास करना चाहिए। उन्होंने क्राइम दस्तक के प्रधान संपादक तथा पूरी टीम को धन्यवाद देते हुए कहा कि इस प्रकार का सम्मान उन्हें आगे और बेहतर कार्य करने के लिए प्रेरणा देता है।इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने भी डॉ. मनीष पंकज मिश्रा को सम्मानित होने पर बधाई और शुभकामनाएं दी तथा उनके उज्ज्वल भविष्य और समाज सेवा के कार्यों के लिए निरंतर सफलता की कामना की।1
- गया जी -बुडको रोड्स की पोल खुली: विभाग, इंजीनियर या ठेकेदार?1
- Post by SATISH KUMAR (पत्रकार)1
- गया पुलिस की त्वरित कार्रवाई, चाकन्द थाना पुलिस ने देशी कट्टा के साथ दो अपराधियों को किया गिरफ्तार जाँच में जुटी पुलिस आगे कार्रवाई की जा रही है इसमें जितने लोग शामिल होंगे सभी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा1
- सोमवार की शाम करीब साढ़े आठ बजे समेकित जांच चौकी डोभी पर उत्पाद विभाग द्वारा करोड़ों रुपए की अवैध शराब का विनष्टीकरण किया गया। इसमें देशी, विदेशी, अंग्रेजी शराब के साथ-साथ महुआ चुलाई शराब एवं महुआ फूल भी शामिल थे। यह कार्रवाई उत्पाद विभाग के निरीक्षक रामप्रीती कुमार एवं प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी सह अनुमंडल कल्याण पदाधिकारी शेरघाटी अमल किशोर की मौजूदगी में की गई। इस दौरान उत्पाद निरीक्षक रामप्रीती कुमार ने बताया कि विभिन्न मामलों में जब्त की गई अवैध शराब एवं महुआ फूल को नियमानुसार नष्ट किया गया है, ताकि इसका दुरुपयोग न हो सके। उत्पाद विभाग की टीम पूरी प्रक्रिया के दौरान मौजूद रहे । इस दौरान क्या कहते है उत्पाद निरीक्षक2
- Post by MD aurangzeb2
- रफीगंज थाना क्षेत्र के भल्लु खैरा गांव में गाली-गलौज को लेकर दो पक्षों के बीच मारपीट हो गई। इस घटना में दोनों पक्षों से दो महिलाएं घायल हो गईं। घायलों में प्रथम पक्ष की कमला देवी (उम्र 45 वर्ष), पति सत्येंद्र यादव तथा दूसरे पक्ष की रीता कुमारी, पुत्री इंद्रदेव यादव शामिल हैं। बताया जाता है कि आपसी विवाद के दौरान दोनों पक्षों में कहासुनी हुई, जो देखते ही देखते मारपीट में बदल गई। घटना के बाद दोनों घायलों को इलाज के सोमवार रात्रि 9 लिए रफीगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया, जहां चिकित्सकों द्वारा उपचार किया गया। चिकित्सकों के अनुसार कमला देवी को गंभीर चोट आई है।1
- गया। माहुरी वैश्य मंडल, गया के तत्वावधान में 42वाँ माँ मथुरासनी महोत्सव श्रद्धा एवं भक्ति के साथ आयोजित किया जा रहा है। इस अवसर पर दिनांक 11 मार्च 2026, दिन बुधवार को प्रातः 09:00 बजे गुरुद्वारा रोड से एक भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी। यह शोभायात्रा गुरुद्वारा रोड → स्टेशन रोड → बाटा मोड़ → टिकारी रोड → गोल पत्थर → रमना रोड → टावर चौक → किरानी घाट होते हुए जनकपुर, मानपुर स्थित माँ मथुरासनी मंदिर तक जाएगी। शोभायात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु, महिला-पुरुष एवं युवा भाग लेंगे और पूरे मार्ग में भक्तिमय वातावरण रहेगा। महोत्सव के अंतर्गत 13 मार्च 2026, दिन शुक्रवार को संध्या 6:00 बजे से माँ का भव्य जागरण माहुरी वैश्य मंडल भवन, गोसाई बाग गुरुद्वारा, गया में आयोजित किया जाएगा, जिसमें भजन-कीर्तन एवं जागरण कार्यक्रम होगा। इसके पश्चात 15 मार्च 2026, दिन रविवार को दोपहर 2:00 बजे से माँ का भव्य भंडारा माहुरी वैश्य मंडल भवन, गोसाई बाग गुरुद्वारा, गया में आयोजित किया जाएगा, जिसमें श्रद्धालु प्रसाद ग्रहण करेंगे। माहुरी वैश्य मंडल के सचिव अमित कुमार ‘पिंटू’ ने महोत्सव के संबंध में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इसकी विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने समाज के सभी लोगों एवं श्रद्धालुओं से इस पावन आयोजन को भव्य एवं सफल बनाने के लिए अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने का आमंत्रण दिया।1