Shuru
Apke Nagar Ki App…
कागज़ों में काम पूरा है। जनता रोज़ इन मुश्किलों से जूझ रही है। हमें जमीनी स्तर पर काम तेज करना होगा। गाँव में आज भी बुनियादी समस्याएँ बनी हुई हैं, माननीय अध्यक्ष महोदय—नाली, पानी और सड़क की दिक्कत खत्म नहीं हुई।
Dilip Kumar Bharti
कागज़ों में काम पूरा है। जनता रोज़ इन मुश्किलों से जूझ रही है। हमें जमीनी स्तर पर काम तेज करना होगा। गाँव में आज भी बुनियादी समस्याएँ बनी हुई हैं, माननीय अध्यक्ष महोदय—नाली, पानी और सड़क की दिक्कत खत्म नहीं हुई।
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- गाँव में आज भी बुनियादी समस्याएँ बनी हुई हैं, माननीय अध्यक्ष महोदय—नाली, पानी और सड़क की दिक्कत खत्म नहीं हुई।1
- आज प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक जर्नलिस्ट एसोसिएशन, जनपद-बांदा के पदाधिकारियों ने जिलाधिकारी महोदय को अपनी विभिन्न मांगों को लेकर एक ज्ञापन सौंपा। एसोसिएशन ने प्रशासन का ध्यान पत्रकारों के साथ हो रहे दुर्व्यवहार और उत्पीड़न की घटनाओं की ओर आकर्षित किया। प्रमुख मांगें: ✅ पत्रकारों के खिलाफ बिना गहन जांच के मुकदमा दर्ज न किया जाए। ✅ सूचना विभाग में व्याप्त भेदभाव और 'तानाशाही' रवैये को खत्म किया जाए। ✅ पत्रकारों और प्रशासन के बीच बेहतर समन्वय के लिए मासिक बैठकें आयोजित हों। ✅ सरकारी योजनाओं का लाभ पत्रकारों और उनके परिवारों को भी मिले। लोकतंत्र के चौथे स्तंभ को मजबूत बनाए रखने के लिए यह लड़ाई जारी रहेगी। ✊ #JournalistRights #BandaNews #MediaUnity #JournalistProtection #PressFreedom DM Banda4
- 1. पन्ना में खुशियों में लगा ग्रहण। धू-धू कर जली बारातियों से भरी बस मची चीख-पुकार, सूझबूझ से टली बड़ी अनहोनी। पवई से देवेंद्रनगर जा रही एक बारातियों से भरी बस उस वक्त आग का गोला बन गई, जब वह शंकरगढ़ के पास पहुँची। बीच सड़क पर चलती बस में अचानक आग लगने से हड़कंप मच गया, लेकिन समय रहते बरती गई सावधानी ने कई जिंदगियां बचा लीं। जानकारी के मुताबिक, बारात पवई से देवेंद्रनगर की ओर खुशी-खुशी बढ़ रही थी। तभी अचानक बस के इंजन से धुआं उठने लगा और देखते ही देखते आग की लपटों ने पूरी बस को घेर लिया। आग इतनी भीषण थी कि पल भर में ही बस पूरी तरह जलकर खाक हो गई।1
- ** ब्रेकिंग न्यूज़ | सतना में गेहूं खरीदी केंद्र बना किसानों के लूट और शोषण का अड्डा ** 📍 कोटर तहसील के लौलाछ खरीदी केंद्र हमेशा आरोपो में रहता है। सूत्रों के अनुसार सतना जिले के लौलाछ गेहूं खरीदी केंद्र में भारी अनियमितताओं और किसानों से लूटखसोट के गंभीर आरोप सामने आए हैं। सूत्रों के अनुसार अन्नदाता जहां अपनी उपज बेचने पहुंच रहे हैं, वहीं उन्हें सुविधाओं के नाम पर सिर्फ परेशानी और लूट मिल रही है। 🔥 किसानों का आरोप— तौल में हेराफेरी,पर टाली 500 से 1500 की खुलेआम लूट! भीषण गर्मी में किसानों के बैठने के लिए छाया नहीं, पीने के पानी तक की व्यवस्था नहीं। किसानों का कहना है कि केंद्र पर तौल में गड़बड़ी कर उन्हें और अधिक आर्थिक नुकसान पहुंचाया जा रहा है। ⚡ प्रबंधक और पुत्र पर दबंगई के आरोप किसानों ने केंद्र प्रबंधक सुरेन्द्र सिंह और उनके पुत्र मनोज सिंह हीरो पर दमदारी, गुंडागर्दी और कथित लूटखसोट के गंभीर आरोप लगाए हैं। 🛑 किसानों ने कार्रवाई की मांग पीड़ित किसानों ने प्रशासन से मांग की है कि खरीदी केंद्र की तत्काल जांच कर दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जाए, आपात स्थिति बारिश से अनाज बचने का भी कोई प्रबंधन नहीं है ।।यदि बारिश हुई तो सरकार का गेहूं खराब हो सकता है । ❗सवाल बड़ा — क्या अन्नदाता के नाम पर चल रहा है घोटाला? अब निगाहें प्रशासन पर हैं कि इस कथित लूट के खिलाफ कब होगी कार्रवाई। 🎙️ N.D. NEWS | बड़ी खबर रावेन्द्र उरमलिया, सतना1
- Post by प्रखर प्रवक्ता न्यूज1
- जनपद बांदा में संचालित गेहूं क्रय केंद्रों की व्यवस्थाओं का जायजा लेने हेतु आज जिलाधिकारी बांदा अमित आसेरी जी द्वारा प्रशासनिक अधिकारियों के साथ मंडी स्थल स्थित विभिन्न क्रय केंद्रों का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने केंद्रों पर क्रय प्रक्रिया, व्यवस्थाओं एवं किसानों को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं का गहनता से अवलोकन किया। जिलाधिकारी ने मौके पर उपस्थित किसानों से संवाद स्थापित कर उनकी समस्याओं एवं सुझावों की जानकारी प्राप्त की। किसानों द्वारा उठाई गई समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए संबंधित अधिकारियों को उनके त्वरित एवं प्रभावी निस्तारण के निर्देश दिए गए। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने निर्देशित किया कि प्रत्येक क्रय केंद्र पर सत्यापन करने वाले कार्मिकों का नाम, पद एवं संपर्क विवरण स्पष्ट रूप से प्रदर्शित किया जाए, जिससे किसानों को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े। साथ ही उन्होंने कहा कि केंद्रों पर पारदर्शिता एवं सुगमता बनाए रखना सुनिश्चित किया जाए। इसके अतिरिक्त जिलाधिकारी ने सभी क्रय केंद्रों पर किसानों के लिए पेयजल, छाया एवं बैठने की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने टोकन व्यवस्था को सुव्यवस्थित ढंग से संचालित करने पर भी जोर दिया, ताकि किसानों को अनावश्यक प्रतीक्षा न करनी पड़े और क्रय प्रक्रिया सुचारू रूप से संचालित हो सके। निरीक्षण के दौरान अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व श्री कुमार धर्मेंद्र, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट प्रशिक्षु रेखा सियाक सहित संबंधित अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित रहे। जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि गेहूं क्रय कार्य को शासन की मंशानुसार पारदर्शिता, समयबद्धता एवं गुणवत्ता के साथ संपन्न कराया जाए तथा किसी भी प्रकार की लापरवाही पाए जाने पर संबंधित के विरुद्ध कठोर कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।3
- *डीएम ने गेहूं क्रय केंद्रों की व्यवस्थाओं का लिया जायजा* रिपोर्ट-अल्तमश हुसैन-7054881233 बांदा।जनपद बांदा में संचालित गेहूं क्रय केंद्रों की व्यवस्थाओं का जायजा लेने हेतु आज जिलाधिकारी बांदा अमित आसेरी द्वारा प्रशासनिक अधिकारियों के साथ मंडी स्थल स्थित विभिन्न क्रय केंद्रों का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने केंद्रों पर क्रय प्रक्रिया, व्यवस्थाओं एवं किसानों को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं का गहनता से अवलोकन किया। जिलाधिकारी ने मौके पर उपस्थित किसानों से संवाद स्थापित कर उनकी समस्याओं एवं सुझावों की जानकारी प्राप्त की। किसानों द्वारा उठाई गई समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए संबंधित अधिकारियों को उनके त्वरित एवं प्रभावी निस्तारण के निर्देश दिए गए। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने निर्देशित किया कि प्रत्येक क्रय केंद्र पर सत्यापन करने वाले कार्मिकों का नाम, पद एवं संपर्क विवरण स्पष्ट रूप से प्रदर्शित किया जाए, जिससे किसानों को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े। साथ ही उन्होंने कहा कि केंद्रों पर पारदर्शिता एवं सुगमता बनाए रखना सुनिश्चित किया जाए। इसके अतिरिक्त जिलाधिकारी ने सभी क्रय केंद्रों पर किसानों के लिए पेयजल, छाया एवं बैठने की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने टोकन व्यवस्था को सुव्यवस्थित ढंग से संचालित करने पर भी जोर दिया, ताकि किसानों को अनावश्यक प्रतीक्षा न करनी पड़े और क्रय प्रक्रिया सुचारू रूप से संचालित हो सके। निरीक्षण के दौरान अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व श्री कुमार धर्मेंद्र, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट प्रशिक्षु रेखा सियाक सहित संबंधित अधिकारीध्कर्मचारी उपस्थित रहे। जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि गेहूं क्रय कार्य को शासन की मंशानुसार पारदर्शिता, समयबद्धता एवं गुणवत्ता के साथ संपन्न कराया जाए तथा किसी भी प्रकार की लापरवाही पाए जाने पर संबंधित के विरुद्ध कठोर कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।1
- हमें व्यवस्था को मजबूत बनाना होगा जैसे जनता का समय पर काम हो सके टार्जन पापुलेशन अब बार-बार उसे आपस में भटकना न पड़े1