बरगी डैम में भीषण क्रूज हादसा, विरोध में युवक कांग्रेस—पुलिस से भिड़ंत* उमरिया। जबलपुर के बरगी डैम में हुए भीषण क्रूज हादसे के विरोध में जिला युवक कांग्रेस द्वारा आज उमरिया के गांधी चौक में जोरदार प्रदर्शन किया गया। यह प्रदर्शन जिला युवक कांग्रेस के अध्यक्ष अनुराग सिंह अम्बुज के नेतृत्व में एवं वरिष्ठ नेता विक्रम प्रताप सिंह के मार्गदर्शन में आयोजित किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल हुए। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने मध्य प्रदेश सरकार के मंत्री धर्मेंद्र भाव सिंह लोधी के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और उन्हें इस हादसे के लिए जिम्मेदार ठहराया। आक्रोशित कार्यकर्ताओं ने मंत्री का पुतला दहन करने का प्रयास किया, लेकिन मौके पर मौजूद पुलिस प्रशासन ने स्थिति को नियंत्रित करने के लिए सख्त रुख अपनाया। जैसे ही कार्यकर्ताओं ने पुतला जलाने की कोशिश की, पुलिस ने तत्काल वाटर कैनन का इस्तेमाल करते हुए उन पर पानी छोड़ा, जिससे वहां अफरा-तफरी का माहौल बन गया। इस दौरान युवक कांग्रेस के कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच तीखी झड़प भी हुई। हालांकि भारी पुलिस बल की मौजूदगी के चलते कार्यकर्ता पुतला पूरी तरह नहीं जला पाए, जिससे उनमें और अधिक आक्रोश देखने को मिला। इसके बाद भी कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच हल्की नोकझोंक जारी रही, जिससे गांधी चौक क्षेत्र में तनावपूर्ण स्थिति बनी रही। युवक कांग्रेस के ज़िलाध्यक्ष अनुराग सिंह ने आरोप लगाया कि बरगी डैम में हुआ हादसा पूरी तरह प्रशासनिक लापरवाही और सुरक्षा मानकों की अनदेखी का परिणाम है। उन्होंने कहा कि जब तक दोषियों पर सख्त कार्रवाई नहीं होती और मंत्री धर्मेंद्र भाव सिंह लोधी इस्तीफा नहीं देते, तब तक आंदोलन जारी रहेगा। इस प्रदर्शन के दौरान जिला किसान कांग्रेस अध्यक्ष शकील खान, राहुल सिंह, आयुष सिंह, हर्ष सिंह, विशाल अग्रवाल, अंबर सिंह, अंकुर सिंह, मोहम्मद समीर, पवन यादव, श्रेयांश तिवारी, कृष्णा, सागर यादव, राहुल साहू, डीप राय, दीपक, पारस नामदेव, हिमांशु यादव, आदर्श गोड, सुखलेंद्र सिंह, सौरभ सिंह सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।

- *बेमौसम बारिश-ओलों की मार: आम, उड़द-मूंग फसल प्रभावित* उमरिया //जिले के करकेली विकासखंड के घुलघुली क्षेत्र में बेमौसम बारिश के साथ ओले गिरने से किसानों की चिंता बढ़ गई है। अचानक बदले मौसम ने जहां जनजीवन को प्रभावित किया, वहीं खेतों में खड़ी फसलों को भी नुकसान पहुंचा है। क्षेत्र में बड़े पैमाने पर बोई गई गर्मी की उड़द और मूंग की फसल पर इसका असर साफ दिखाई दे रहा है। ओलावृष्टि के कारण आम के फल झड़ने लगे हैं, जिससे बागवानों को नुकसान उठाना पड़ रहा है। इसके साथ ही सब्जियों की फसल भी प्रभावित हुई है। घुलघुली सहित 20 से अधिक गांवों में बारिश और ओले गिरने की खबर है, जबकि पूरे जिले में बादल छाए हुए हैं और मौसम अस्थिर बना हुआ है। कृषि वैज्ञानिक डॉ. धनंजय सिंह के अनुसार, लगातार बारिश से फसलें पहले ही प्रभावित थीं, लेकिन ओलावृष्टि ने नुकसान और बढ़ा दिया है। खासकर उड़द और मूंग की फसल को अधिक क्षति होने की संभावना है, वहीं सब्जियों पर भी इसका असर पड़ेगा। फिलहाल इस स्थिति से बचाव के प्रभावी उपाय सीमित हैं, जिससे किसानों की चिंता और बढ़ गई है।2
- जिला कलेक्टर उमरिया ने जन सुनवाई में सुनी 69 आवेदकों की समस्या उमरिया बांधवगढ़ से रवि कश्यप की रिपोर्ट Umaria News 241
- प्रति. श्रीमान पेशाक मेरा पुलिए अधीरक महोदय जिला-उमरिया (म०प्र०) विषय- मुझ प्रार्थिया बुल्ली बाई साहू पति स्व. मोहन साहू के साथ आये दिन गाली गलौज किये जाने एवं इज्जत से बेइज्जत किये जाने के संबंध में आवेदन पत्र। मान्यवर, निवेदन है कि प्रार्थिया बुल्ली बाई साहू पति स्व. मोहन साहू निवासी ग्राम डोगरी टोला (बडार) थाना व तहसील मानपुर जिला उमरिया म०प्र० की पुस्तैनी निवासी हूँ- 1. यह कि प्रार्थिया विधवा महिला है जो कि बालक दास साहू पिता बेलानी साहू द्वारा दिनांक 24.01.2026 को करीब 12 बजे दिन मेरे घर में आकर गाली गलौज कर रहा था तथा मुझ प्रार्थिया के साथ अवैध संबंध बनाये जाने का प्रयास कर रहा था तब प्रार्थिया हल्ला गुहार करने पर अपनी इज्जत बचाते हुये घर के अंदर घुसी रही जब दबंग घर से बाहर गया तब प्रार्थिया घर के बाहर निकलकर अपने आस-पास के लोगों को आप बीती बताई व दिनांक 25.01.2026 को लिखित सूचना थाना मानपुर में प्रस्तुत की जिसकी पावती संलग्न है। 2. यह कि प्रार्थिया के साथ दबंग आये दिन बाद-विवाद करता रहता है. व धमकी देता है, कि मैं तुम्हारे इज्जत के साथ खिलवाड कर सकता हूँ शासन प्रशासन मेरा कुछ भी नहीं बिगाड़ सकता है, मैं धन बल से संपन्न हूँ। 3. यह कि प्रार्थिया अनाथ महिला है, दबंग के द्वारा आये दिन जमीनी विवाद को लेकर विवाद करता रहता है, जो कि मुझ प्रार्थिया की दो पुत्रियों है, जो विवाहित है अप्रिय घटना घटित होने के संबंध में जानकारी प्राप्त होने पर बच्चियों के साथ भी अवैध संबंध बनाने का बात कह रहा है. जिसकी जानकारी गाँव के प्रतिष्ठित लोगों को भी है। यह कि दबंग बालक दास पिला बेलानी साह आये दिन धमकी देता रहता है कि मे तुम्हारे साथ इज्जत का खिलवाड करते हुये मौत के घाट उत्तार दूँगा। तुम मेरा कुछ 1520ी नहीं बिगाड़ सकती हये क्योकि तुम अनाथ महिला हो तुम्हारे आगे पीछे कोई नहीं मेजो चाहेगा तुम्हारे साथ कत्य कर सकता है जो कि पार्थिया थाना मानपुर मे लिखित सूचना प्रस्तुत की है, जिसमे थाना प्रभारी मानपुर मुकेश मस्कोले के द्वारा मोटी रकम लेकर अपराधी को बढ़ावा दिया जाना आम बात है. तथा मुझ प्रार्थिया को धमकी दी जाती है. कि में थाना प्रभारी हूँ तुम्हारी इज्जत को मैं खिलवाड़ करवा सकता हूँ.1
- Post by Shivam1
- तेज रफ्तार का कहर,ऑटो और बल्कर की आमने-सामने भिड़ंत, दो गंभीर घायल उमरिया तपस गुप्ता जिले के बिरसिंहपुर पाली क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है, जहां जैन पेट्रोल पंप के पास दोपहर करीब 2 बजे एक ऑटो और बल्कर के बीच जोरदार आमने-सामने टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि ऑटो के परखच्चे उड़ गए और बल्कर भी अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। इस दुर्घटना में ऑटो चालक सतीश बैगा और उसमें सवार बलदेव बैगा गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से दोनों को तत्काल पाली अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका प्राथमिक उपचार किया गया। लेकिन हालत गंभीर होने के कारण डॉक्टरों ने उन्हें शहडोल मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। घायल सतीश बैगा ग्राम खमरिया, थाना ढीमरखेड़ा जिला कटनी का निवासी है, जो पाली-गिंजरी में अपनी बुआ के यहां रहकर ऑटो चलाकर अपना जीवनयापन करता था। वहीं दूसरा घायल बलदेव बैगा, थाना पाली के रौगड़ गांव का रहने वाला है, जो स्वयं भी ऑटो चालक बताया जा रहा है। हादसे के बाद एक और गंभीर पहलू सामने आया। घायल के परिजन राजा परस्ते ने आरोप लगाया कि पाली अस्पताल में समय पर एंबुलेंस की व्यवस्था नहीं मिल सकी। उनका कहना है कि करीब दो घंटे तक एंबुलेंस के लिए इधर-उधर भटकते रहे, लेकिन सुविधा नहीं मिली। अंततः उन्हें खुद के साधन से ही घायल को शहडोल ले जाने के लिए कहा गया। इस लापरवाही ने स्वास्थ्य व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। वहीं हादसे के बाद बल्कर चालक मौके से फरार हो गया, जिसकी तलाश पुलिस द्वारा की जा रही है। मामले में पाली थाना प्रभारी राजेश चंद्र मिश्रा ने बताया कि ऑटो और बल्कर की टक्कर में दो लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जिन्हें शहडोल रेफर किया गया है। पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है। यह हादसा एक बार फिर तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाने के खतरों की याद दिलाता है, साथ ही आपातकालीन सेवाओं की तैयारियों पर भी सवाल खड़े करता है।1
- शहडोल: जिले की थाना कोतवाली पुलिस ने चोरी की तीन बड़ी वारदातों का सफल खुलासा करते हुए एक बाल अपचारी (नाबालिग) को गिरफ्तार करने में बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी गए लगभग 2 लाख रुपये के मशरूका (सोना-चांदी के जेवरात, नकदी और अन्य सामान) बरामद किए हैं। क्या थीं घटनाएं? पुलिस द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, क्षेत्र में चोरी की तीन घटनाएं सामने आई थीं: किराना गोदाम में चोरी: फरियादी अशोक कुमार मोर ने शिकायत की कि शाई मंदिर के पीछे स्थित उनके किराना गोदाम का दरवाजा तोड़कर 17-18 अप्रैल 2026 की रात को अज्ञात चोरों ने डालडा कंपनी का तेल (180 पाउच) और चाय पत्ती चोरी कर ली। साथ ही, सीसीटीवी कैमरों को भी क्षतिग्रस्त कर दिया गया था। इसमें लगभग ₹45,000 का नुकसान हुआ। वैष्णो देवी गए परिवार के घर चोरी: फरियादी नंदलाल यादव ने बताया कि उनका परिवार 20 अप्रैल को वैष्णो देवी दर्शन के लिए गया था। 27 अप्रैल को वापस लौटने पर उन्होंने पाया कि ताला तोड़कर सोने-चांदी के जेवरात और नकदी सहित लगभग ₹1,25,000 की चोरी हुई है। सूने घर में चोरी: फरियादी आत्मानंद शुक्ला ने सूचित किया कि उनके सूने ससुराल के घर में अज्ञात व्यक्ति ने घुसकर सामान अस्त-व्यस्त किया और लगभग ₹10,000 नकद की चोरी कर ली। त्वरित कार्रवाई और बरामदगी तीनों घटनाओं के बाद पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर तकनीकी साक्ष्य, सीसीटीवी फुटेज और मुखबिर की सूचना के आधार पर जांच की। इसके बाद 05 मई 2026 को बाल अपचारी को पकड़ लिया गया। पूछताछ में उसने तीनों वारदातों को स्वीकार किया। आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर बाल न्यायालय में पेश कर दिया गया है। इस सराहनीय कार्य में थाना प्रभारी कोतवाली शहडोल के नेतृत्व में प्र.आर. पंचम सिंह, प्र.आर. बैजनाथ सिंह और प्र.आर. सिद्धार्थ रैकवार की महत्वपूर्ण भूमिका रही।1
- Post by Manoj Singh1
- बरगी डैम में भीषण क्रूज हादसा, विरोध में युवक कांग्रेस—पुलिस से भिड़ंत* उमरिया। जबलपुर के बरगी डैम में हुए भीषण क्रूज हादसे के विरोध में जिला युवक कांग्रेस द्वारा आज उमरिया के गांधी चौक में जोरदार प्रदर्शन किया गया। यह प्रदर्शन जिला युवक कांग्रेस के अध्यक्ष अनुराग सिंह अम्बुज के नेतृत्व में एवं वरिष्ठ नेता विक्रम प्रताप सिंह के मार्गदर्शन में आयोजित किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल हुए। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने मध्य प्रदेश सरकार के मंत्री धर्मेंद्र भाव सिंह लोधी के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और उन्हें इस हादसे के लिए जिम्मेदार ठहराया। आक्रोशित कार्यकर्ताओं ने मंत्री का पुतला दहन करने का प्रयास किया, लेकिन मौके पर मौजूद पुलिस प्रशासन ने स्थिति को नियंत्रित करने के लिए सख्त रुख अपनाया। जैसे ही कार्यकर्ताओं ने पुतला जलाने की कोशिश की, पुलिस ने तत्काल वाटर कैनन का इस्तेमाल करते हुए उन पर पानी छोड़ा, जिससे वहां अफरा-तफरी का माहौल बन गया। इस दौरान युवक कांग्रेस के कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच तीखी झड़प भी हुई। हालांकि भारी पुलिस बल की मौजूदगी के चलते कार्यकर्ता पुतला पूरी तरह नहीं जला पाए, जिससे उनमें और अधिक आक्रोश देखने को मिला। इसके बाद भी कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच हल्की नोकझोंक जारी रही, जिससे गांधी चौक क्षेत्र में तनावपूर्ण स्थिति बनी रही। युवक कांग्रेस के ज़िलाध्यक्ष अनुराग सिंह ने आरोप लगाया कि बरगी डैम में हुआ हादसा पूरी तरह प्रशासनिक लापरवाही और सुरक्षा मानकों की अनदेखी का परिणाम है। उन्होंने कहा कि जब तक दोषियों पर सख्त कार्रवाई नहीं होती और मंत्री धर्मेंद्र भाव सिंह लोधी इस्तीफा नहीं देते, तब तक आंदोलन जारी रहेगा। इस प्रदर्शन के दौरान जिला किसान कांग्रेस अध्यक्ष शकील खान, राहुल सिंह, आयुष सिंह, हर्ष सिंह, विशाल अग्रवाल, अंबर सिंह, अंकुर सिंह, मोहम्मद समीर, पवन यादव, श्रेयांश तिवारी, कृष्णा, सागर यादव, राहुल साहू, डीप राय, दीपक, पारस नामदेव, हिमांशु यादव, आदर्श गोड, सुखलेंद्र सिंह, सौरभ सिंह सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।1