logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

*बेमौसम बारिश-ओलों की मार: आम, उड़द-मूंग फसल प्रभावित* उमरिया //जिले के करकेली विकासखंड के घुलघुली क्षेत्र में बेमौसम बारिश के साथ ओले गिरने से किसानों की चिंता बढ़ गई है। अचानक बदले मौसम ने जहां जनजीवन को प्रभावित किया, वहीं खेतों में खड़ी फसलों को भी नुकसान पहुंचा है। क्षेत्र में बड़े पैमाने पर बोई गई गर्मी की उड़द और मूंग की फसल पर इसका असर साफ दिखाई दे रहा है। ओलावृष्टि के कारण आम के फल झड़ने लगे हैं, जिससे बागवानों को नुकसान उठाना पड़ रहा है। इसके साथ ही सब्जियों की फसल भी प्रभावित हुई है। घुलघुली सहित 20 से अधिक गांवों में बारिश और ओले गिरने की खबर है, जबकि पूरे जिले में बादल छाए हुए हैं और मौसम अस्थिर बना हुआ है। कृषि वैज्ञानिक डॉ. धनंजय सिंह के अनुसार, लगातार बारिश से फसलें पहले ही प्रभावित थीं, लेकिन ओलावृष्टि ने नुकसान और बढ़ा दिया है। खासकर उड़द और मूंग की फसल को अधिक क्षति होने की संभावना है, वहीं सब्जियों पर भी इसका असर पड़ेगा। फिलहाल इस स्थिति से बचाव के प्रभावी उपाय सीमित हैं, जिससे किसानों की चिंता और बढ़ गई है।

2 hrs ago
user_Neeraj Singh Raghuvanshi
Neeraj Singh Raghuvanshi
बांधवगढ़, उमरिया, मध्य प्रदेश•
2 hrs ago

*बेमौसम बारिश-ओलों की मार: आम, उड़द-मूंग फसल प्रभावित* उमरिया //जिले के करकेली विकासखंड के घुलघुली क्षेत्र में बेमौसम बारिश के साथ ओले गिरने से किसानों की चिंता बढ़ गई है। अचानक बदले मौसम ने जहां जनजीवन को प्रभावित किया, वहीं खेतों में खड़ी फसलों को भी नुकसान पहुंचा है। क्षेत्र में बड़े पैमाने पर बोई गई गर्मी की उड़द और मूंग की फसल पर इसका असर साफ दिखाई दे रहा है। ओलावृष्टि के कारण आम के फल झड़ने लगे हैं, जिससे बागवानों को नुकसान उठाना पड़ रहा है। इसके साथ ही सब्जियों की फसल

भी प्रभावित हुई है। घुलघुली सहित 20 से अधिक गांवों में बारिश और ओले गिरने की खबर है, जबकि पूरे जिले में बादल छाए हुए हैं और मौसम अस्थिर बना हुआ है। कृषि वैज्ञानिक डॉ. धनंजय सिंह के अनुसार, लगातार बारिश से फसलें पहले ही प्रभावित थीं, लेकिन ओलावृष्टि ने नुकसान और बढ़ा दिया है। खासकर उड़द और मूंग की फसल को अधिक क्षति होने की संभावना है, वहीं सब्जियों पर भी इसका असर पड़ेगा। फिलहाल इस स्थिति से बचाव के प्रभावी उपाय सीमित हैं, जिससे किसानों की चिंता और बढ़ गई है।

More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
  • चुनावी जीत की खुशी में झूमे कार्यकर्ता, प्रकाश चौराहे पर मिठाई बांटकर मनाया जश्न उमरिया तपस गुप्ता जिले के बिरसिंहपुर पाली नगर में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने पश्चिम बंगाल, असम में मिली चुनावी सफलता पर जोरदार जश्न मनाया। मंडल अध्यक्ष राधा विजय तिवारी के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं का उत्साह देखते ही बन रहा था। नगर के प्रमुख स्थल प्रकाश चौराहे पर बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता एकत्रित हुए और एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर अपनी खुशी का इजहार किया। कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं ने पटाखे फोड़कर जीत का जश्न और भी उत्साहपूर्ण बना दिया। भारत माता की जय तथा वंदे मातरम् के नारों से पूरा क्षेत्र गूंज उठा। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष राधा विजय तिवारी ने कहा कि यह जीत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नीतियों और संगठन की मेहनत का परिणाम है। उन्होंने कार्यकर्ताओं को बधाई देते हुए कहा कि पार्टी लगातार जनता के विश्वास पर खरी उतर रही है। कार्यक्रम में मौजूद अन्य पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने भी अपने विचार रखते हुए कहा कि देश के विभिन्न राज्यों में भाजपा की बढ़ती पकड़ यह दर्शाती है कि जनता विकास और सुशासन को प्राथमिकता दे रही है। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में पार्टी और मजबूती के साथ आगे बढ़ेगी। जश्न के दौरान स्थानीय नागरिकों की भी अच्छी-खासी भीड़ देखने को मिली, जिन्होंने इस मौके पर कार्यकर्ताओं के साथ खुशी साझा की। पूरे आयोजन में उत्सव जैसा माहौल बना रहा और कार्यकर्ताओं का जोश देर तक बना रहा। इस तरह बिरसिंहपुर पाली में भाजपा कार्यकर्ताओं ने चुनावी जीत को यादगार बनाते हुए एकजुटता और उत्साह का परिचय दिया।
    4
    चुनावी जीत की खुशी में झूमे कार्यकर्ता, प्रकाश चौराहे पर मिठाई बांटकर मनाया जश्न
उमरिया तपस गुप्ता 
जिले के बिरसिंहपुर पाली नगर में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने पश्चिम बंगाल, असम में मिली चुनावी सफलता पर जोरदार जश्न मनाया। मंडल अध्यक्ष राधा विजय तिवारी के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं का उत्साह देखते ही बन रहा था। नगर के प्रमुख स्थल प्रकाश चौराहे पर बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता एकत्रित हुए और एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर अपनी खुशी का इजहार किया।
कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं ने पटाखे फोड़कर जीत का जश्न और भी उत्साहपूर्ण बना दिया। भारत माता की जय तथा वंदे मातरम् के नारों से पूरा क्षेत्र गूंज उठा। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष राधा विजय तिवारी ने कहा कि यह जीत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नीतियों और संगठन की मेहनत का परिणाम है। उन्होंने कार्यकर्ताओं को बधाई देते हुए कहा कि पार्टी लगातार जनता के विश्वास पर खरी उतर रही है।
कार्यक्रम में मौजूद अन्य पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने भी अपने विचार रखते हुए कहा कि देश के विभिन्न राज्यों में भाजपा की बढ़ती पकड़ यह दर्शाती है कि जनता विकास और सुशासन को प्राथमिकता दे रही है। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में पार्टी और मजबूती के साथ आगे बढ़ेगी।
जश्न के दौरान स्थानीय नागरिकों की भी अच्छी-खासी भीड़ देखने को मिली, जिन्होंने इस मौके पर कार्यकर्ताओं के साथ खुशी साझा की। पूरे आयोजन में उत्सव जैसा माहौल बना रहा और कार्यकर्ताओं का जोश देर तक बना रहा।
इस तरह बिरसिंहपुर पाली में भाजपा कार्यकर्ताओं ने चुनावी जीत को यादगार बनाते हुए एकजुटता और उत्साह का परिचय दिया।
    user_Tapas Gupta
    Tapas Gupta
    पाली, उमरिया, मध्य प्रदेश•
    23 hrs ago
  • शहडोल । जैतपुर में रेत का 'मायाजाल': अधिकारियों ने कागजों में भरी रेत, हकीकत में मैदान खाली! जैतपुर (शहडोल): जैतपुर थाना क्षेत्र में रेत के अवैध कारोबार पर लगाम लगाने का प्रशासनिक दावा एक बार फिर सवालों के घेरे में है। एसडीएम और तहसीलदार की संयुक्त टीम ने भारी-भरकम लाव-लश्कर के साथ छापेमारी तो की, लेकिन असली खेल जब्ती के बाद शुरू हुआ। जनता पूछ रही है— साहब, कार्रवाई वाली रेत आखिर गई कहाँ? 👉कार्रवाई का शोर ज्यादा, जब्ती का हिसाब आधा! प्रशासनिक अमले ने संयुक्त कार्रवाई के दौरान सैकड़ों घन मीटर रेत जब्त करने का ढिंढोरा पीटा, लेकिन मौके से रेत का रहस्यमयी ढंग से गायब होना कई संदेह पैदा कर रहा है। 👉क्या जब्त की गई रेत को माफियाओं ने अधिकारियों की नाक के नीचे से चोरी कर लिया? या फिर जब्ती की कार्रवाई महज 'खानापूर्ति' थी ताकि रेत के असली सौदागरों को सुरक्षित रास्ता दिया जा सके? 👉पहरेदारी का ढोंग: सोती हुई पुलिस और जागता हुआ माफिया इस पूरी घटना का सबसे शर्मनाक पहलू वह मंजर है, जहाँ जब्त रेत और वाहनों की देखरेख के लिए तैनात पुलिस कर्मचारी जमीन पर लेटा हुआ मिला। विद्
    1
    शहडोल । जैतपुर में रेत का 'मायाजाल': अधिकारियों ने कागजों में भरी रेत, हकीकत में मैदान खाली!
जैतपुर (शहडोल): जैतपुर थाना क्षेत्र में रेत के अवैध कारोबार पर लगाम लगाने का प्रशासनिक दावा एक बार फिर सवालों के घेरे में है। एसडीएम और तहसीलदार की संयुक्त टीम ने भारी-भरकम लाव-लश्कर के साथ छापेमारी तो की, लेकिन असली खेल जब्ती के बाद शुरू हुआ। जनता पूछ रही है— साहब, कार्रवाई वाली रेत आखिर गई कहाँ?
👉कार्रवाई का शोर ज्यादा, जब्ती का हिसाब आधा!
प्रशासनिक अमले ने संयुक्त कार्रवाई के दौरान सैकड़ों घन मीटर रेत जब्त करने का ढिंढोरा पीटा, लेकिन मौके से रेत का रहस्यमयी ढंग से गायब होना कई संदेह पैदा कर रहा है।
👉क्या जब्त की गई रेत को माफियाओं ने अधिकारियों की नाक के नीचे से चोरी कर लिया?
या फिर जब्ती की कार्रवाई महज 'खानापूर्ति' थी ताकि रेत के असली सौदागरों को सुरक्षित रास्ता दिया जा सके?
👉पहरेदारी का ढोंग: सोती हुई पुलिस और जागता हुआ माफिया
इस पूरी घटना का सबसे शर्मनाक पहलू वह मंजर है, जहाँ जब्त रेत और वाहनों की देखरेख के लिए तैनात पुलिस कर्मचारी जमीन पर लेटा हुआ मिला।
विद्
    user_AZMAT KHAN
    AZMAT KHAN
    Newspaper advertising department सोहागपुर, शहडोल, मध्य प्रदेश•
    4 hrs ago
  • खबर: शहडोल जिले के खन्नौधी स्थित सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया शाखा में बीते कई महीनों से कैश की किल्लत ने आम उपभोक्ताओं की परेशानी बढ़ा दी है। ग्रामीणों का आरोप है कि बैंक पहुंचने पर हर बार एक ही जवाब मिलता है—“कैश नहीं है”, जिससे उन्हें बार-बार खाली हाथ लौटना पड़ रहा है। स्थानीय व्यापारियों का कहना है कि इस समस्या का सीधा असर कारोबार पर पड़ रहा है। लेन-देन प्रभावित होने से बाजार की रफ्तार धीमी पड़ गई है। बताया जा रहा है कि शाखा प्रबंधक अशुतोष सिंह के ट्रांसफर के बाद से हालात और बिगड़ गए हैं। पिछले करीब एक महीने से बैंक में कोई स्थायी मैनेजर तैनात नहीं किया गया, जिससे व्यवस्थाएं पूरी तरह चरमरा गई हैं। ग्रामीणों ने यह भी बताया कि फिलहाल बैंक की व्यवस्था बीसी पॉइंट और बैंक सखियों के सहारे चल रही है। ऐसे में यदि यह सुविधा भी बंद हो जाए, तो वृद्धा पेंशन, लाड़ली बहना योजना, किसान सम्मान निधि और अन्य सरकारी योजनाओं के छोटे-छोटे भुगतान भी अटक सकते हैं। आमजन और व्यापारियों ने आरएम और एलडीएम से मांग की है कि जल्द से जल्द इस समस्या पर ध्यान देते हुए बैंक में मैनेजर की नियुक्ति और कैश की पर्याप्त व्यवस्था सुनिश्चित की जाए, ताकि भविष्य में इस तरह की स्थिति दोबारा न बने।
    1
    खबर: शहडोल जिले के खन्नौधी स्थित सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया शाखा में बीते कई महीनों से कैश की किल्लत ने आम उपभोक्ताओं की परेशानी बढ़ा दी है। 
ग्रामीणों का आरोप है कि बैंक पहुंचने पर हर बार एक ही जवाब मिलता है—“कैश नहीं है”, जिससे उन्हें बार-बार खाली हाथ लौटना पड़ रहा है।
स्थानीय व्यापारियों का कहना है कि इस समस्या का सीधा असर कारोबार पर पड़ रहा है। लेन-देन प्रभावित होने से बाजार की रफ्तार धीमी पड़ गई है। बताया जा रहा है कि शाखा प्रबंधक अशुतोष सिंह के ट्रांसफर के बाद से हालात और बिगड़ गए हैं। 
पिछले करीब एक महीने से बैंक में कोई स्थायी मैनेजर तैनात नहीं किया गया, जिससे व्यवस्थाएं पूरी तरह चरमरा गई हैं।
ग्रामीणों ने यह भी बताया कि फिलहाल बैंक की व्यवस्था बीसी पॉइंट और बैंक सखियों के सहारे चल रही है। ऐसे में यदि यह सुविधा भी बंद हो जाए, तो वृद्धा पेंशन, लाड़ली बहना योजना, किसान सम्मान निधि और अन्य सरकारी योजनाओं के छोटे-छोटे भुगतान भी अटक सकते हैं।
आमजन और व्यापारियों ने आरएम और एलडीएम से मांग की है कि जल्द से जल्द इस समस्या पर ध्यान देते हुए बैंक में मैनेजर की नियुक्ति और कैश की पर्याप्त व्यवस्था सुनिश्चित की जाए, ताकि भविष्य में इस तरह की स्थिति दोबारा न बने।
    user_Sumit Singh Chandel
    Sumit Singh Chandel
    Local News Reporter गोहपारू, शहडोल, मध्य प्रदेश•
    5 hrs ago
  • भारी पेंडेंसी: मध्य प्रदेश में 22,000 से अधिक RTI आवेदन और अपीलें सालों से लंबित हैं। ऑनलाइन की कमी: डिजिटल युग में भी मध्य प्रदेश में RTI आवेदन ऑफलाइन (कागज पर) लिए जाते हैं, जिसके लिए राज्य सरकार का कोई समर्पित ऑनलाइन पोर्टल नहीं है, जबकि केंद्र का पोर्टल उपलब्ध है। कार्यकर्ताओं पर हमले: राज्य में RTI कार्यकर्ताओं को धमकियां, हमले और झूठे आपराधिक मामलों में फंसाने के आरोप सामने आए हैं। जानकारी न मिलना: कई मामलों में मांगी गई जानकारी का सही जवाब नहीं मिलता, जिससे कानून निष्प्रभावी हो गया है। प्रक्रिया में देरी: अपील प्रक्रिया (प्रथम और द्वितीय) में बहुत ज्यादा समय लग रहा है।
    1
    भारी पेंडेंसी: मध्य प्रदेश में 22,000 से अधिक RTI आवेदन और अपीलें सालों से लंबित हैं।
ऑनलाइन की कमी: डिजिटल युग में भी मध्य प्रदेश में RTI आवेदन ऑफलाइन (कागज पर) लिए जाते हैं, जिसके लिए राज्य सरकार का कोई समर्पित ऑनलाइन पोर्टल नहीं है, जबकि केंद्र का पोर्टल उपलब्ध है।
कार्यकर्ताओं पर हमले: राज्य में RTI कार्यकर्ताओं को धमकियां, हमले और झूठे आपराधिक मामलों में फंसाने के आरोप सामने आए हैं।
जानकारी न मिलना: कई मामलों में मांगी गई जानकारी का सही जवाब नहीं मिलता, जिससे कानून निष्प्रभावी हो गया है।
प्रक्रिया में देरी: अपील प्रक्रिया (प्रथम और द्वितीय) में बहुत ज्यादा समय लग रहा है।
    user_Shahdol news
    Shahdol news
    Voice of people सोहागपुर, शहडोल, मध्य प्रदेश•
    8 hrs ago
  • हमारी जनगणना, हमारा विकास राष्ट्रीय अभियान में जिलेवासी करें सहयोग - कलेक्टर ==== कलेक्टर ने जनगणना प्रचार रथ को दिखाई हरी झंडी ==== शहडोल 4 मई 2026- कलेक्टर एवं प्रमुख जिला जनगणना अधिकारी डॉ. केदार सिंह ने जनगणना कार्य के प्रचार-प्रसार हेतु जनसंपर्क संचालनालय भोपाल द्वारा प्रदाय की गई जनगणना प्रचार रथ को कलेक्ट्रेट परिसर से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। प्रचार रथ द्वारा शहडोल जिले के समस्त विकासखंडों में पहुंचकर जनगणना हेतु किए जा रहे कार्यों के प्रति जनमानस को जागरूक किया जाएगा तथा लोगों को जनगणना के महत्व की जानकारी दी जाएगी। कलेक्टर डॉ. केदार सिंह ने जिलेवासियों से अपील करते हुए कहा है कि जनगणना-2027 के तहत 1 मई से 30 मई तक मकान सूचीकरण का कार्य किया जा रहा है। जनगणना कार्य में संलग्न अधिकारी एवं कर्मचारी मकान गणना सहित 33 प्रकार की जानकारी प्राप्त करेंगे। सभी जिलेवासी अधिकारियों एवं कर्मचारियों का सहयोग करते हुए जनगणना के अंतर्गत मकान गणना कार्य में सहभागिता सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि जनगणना का उद्देश्य देश की जनसंख्या, सामाजिक एवं आर्थिक स्थिति का सटीक आंकलन करना है, जिससे भविष्य की योजनाओं को बेहतर एवं प्रभावी तरीके से लागू किया जा सके। जनगणना एक महत्वपूर्ण राष्ट्रीय प्रक्रिया है, जिसमें प्रत्येक नागरिक की भागीदारी आवश्यक है। सही एवं सटीक जानकारी देकर जिलेवासी देश के विकास में महत्वपूर्ण योगदान दे सकते हैं। कलेक्टर ने नागरिकों से सतर्क रहने की अपील करते हुए कहा कि जानकारी देने से पहले अधिकारी अथवा कर्मचारी का पहचान पत्र अवश्य जांच लें। केवल अधिकृत शासकीय कर्मचारियों को ही जानकारी प्रदान करें तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल प्रशासन को दें।
    1
    हमारी जनगणना, हमारा विकास राष्ट्रीय अभियान में जिलेवासी करें सहयोग - कलेक्टर
====
कलेक्टर ने जनगणना प्रचार रथ को दिखाई हरी झंडी
====
शहडोल 4 मई 2026- कलेक्टर एवं प्रमुख जिला जनगणना अधिकारी डॉ. केदार सिंह ने जनगणना कार्य के प्रचार-प्रसार हेतु जनसंपर्क संचालनालय भोपाल द्वारा प्रदाय की गई जनगणना प्रचार रथ को कलेक्ट्रेट परिसर से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। प्रचार रथ द्वारा शहडोल जिले के समस्त विकासखंडों में पहुंचकर जनगणना हेतु किए जा रहे कार्यों के प्रति जनमानस को जागरूक किया जाएगा तथा लोगों को जनगणना के महत्व की जानकारी दी जाएगी।
कलेक्टर डॉ. केदार सिंह ने जिलेवासियों से अपील करते हुए कहा है कि जनगणना-2027 के तहत 1 मई से 30 मई तक मकान सूचीकरण का कार्य किया जा रहा है। जनगणना कार्य में संलग्न अधिकारी एवं कर्मचारी मकान गणना सहित 33 प्रकार की जानकारी प्राप्त करेंगे। सभी जिलेवासी अधिकारियों एवं कर्मचारियों का सहयोग करते हुए जनगणना के अंतर्गत मकान गणना कार्य में सहभागिता सुनिश्चित करें।
उन्होंने कहा कि जनगणना का उद्देश्य देश की जनसंख्या, सामाजिक एवं आर्थिक स्थिति का सटीक आंकलन करना है, जिससे भविष्य की योजनाओं को बेहतर एवं प्रभावी तरीके से लागू किया जा सके। जनगणना एक महत्वपूर्ण राष्ट्रीय प्रक्रिया है, जिसमें प्रत्येक नागरिक की भागीदारी आवश्यक है। सही एवं सटीक जानकारी देकर जिलेवासी देश के विकास में महत्वपूर्ण योगदान दे सकते हैं।
कलेक्टर ने नागरिकों से सतर्क रहने की अपील करते हुए कहा कि जानकारी देने से पहले अधिकारी अथवा कर्मचारी का पहचान पत्र अवश्य जांच लें। केवल अधिकृत शासकीय कर्मचारियों को ही जानकारी प्रदान करें तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल प्रशासन को दें।
    user_पंडित कृष्णा मिश्रा पत्रकार
    पंडित कृष्णा मिश्रा पत्रकार
    Astrologer सोहागपुर, शहडोल, मध्य प्रदेश•
    21 hrs ago
  • शहडोल: मध्य प्रदेश के शहडोल जिले से एक अत्यंत गंभीर और संवेदनशील मामला सामने आया है। जिले के जयसिंहनगर थाना क्षेत्र में एक कलयुगी ससुर द्वारा अपनी ही बहू के साथ जबरन दुष्कर्म (रेप) करने की घटना दर्ज की गई है। पुलिस ने मामले की गंभीरता को समझते हुए त्वरित कार्रवाई की और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। क्या है पूरा मामला? प्राप्त जानकारी के अनुसार, पीड़िता ने बीते 2 मई 2026 को जयसिंहनगर थाने में पहुंचकर अपनी रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पीड़िता का आरोप है कि उसके ससुर ने उसके साथ जबरन दुष्कर्म किया है। इस अमानवीय घटना के बाद से क्षेत्र में हड़कंप मच गया और पीड़िता न्याय की गुहार लगाने पुलिस के पास पहुंची। पुलिस की त्वरित कार्रवाई और गिरफ्तारी मामले की संवेदनशीलता और गंभीरता को देखते हुए, जयसिंहनगर थाना पुलिस ने तुरंत संज्ञान लिया और भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी। पुलिस टीम ने तत्परता दिखाते हुए 3 मई 2026 को आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की पहचान जयपाल प्रजापति (उम्र 42 वर्ष), पिता नत्थू प्रजापति, निवासी वार्ड क्रमांक 01, जयसिंहनगर के रूप में हुई है। इसके बाद, 4 मई 2026 को आरोपी को माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया। पुलिस टीम की सराहनीय भूमिका इस पूरी कार्रवाई को अंजाम देने वाली पुलिस टीम की भूमिका बेहद सराहनीय रही। निरीक्षक अजय कुमार (थाना प्रभारी, जयसिंहनगर) के नेतृत्व में गठित टीम में उप-निरीक्षक (सउनि) प्रमोद कुमार, प्रधान आरक्षक (प्रआर.) नंदकुमार, प्रधान आरक्षक बरेलाल, आरक्षक सुजीत सिंह और आरक्षक धीरसाह शामिल रहे। पुलिसकर्मियों की इस मुस्तैदी से पीड़िता को त्वरित न्याय दिलाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। शहडोल पुलिस की इस तत्परता से महिलाओं के खिलाफ होने वाले अपराधों पर सख्त संदेश गया है।
    1
    शहडोल: मध्य प्रदेश के शहडोल जिले से एक अत्यंत गंभीर और संवेदनशील मामला सामने आया है। जिले के जयसिंहनगर थाना क्षेत्र में एक कलयुगी ससुर द्वारा अपनी ही बहू के साथ जबरन दुष्कर्म (रेप) करने की घटना दर्ज की गई है। पुलिस ने मामले की गंभीरता को समझते हुए त्वरित कार्रवाई की और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
क्या है पूरा मामला? प्राप्त जानकारी के अनुसार, पीड़िता ने बीते 2 मई 2026 को जयसिंहनगर थाने में पहुंचकर अपनी रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पीड़िता का आरोप है कि उसके ससुर ने उसके साथ जबरन दुष्कर्म किया है। इस अमानवीय घटना के बाद से क्षेत्र में हड़कंप मच गया और पीड़िता न्याय की गुहार लगाने पुलिस के पास पहुंची।
पुलिस की त्वरित कार्रवाई और गिरफ्तारी मामले की संवेदनशीलता और गंभीरता को देखते हुए, जयसिंहनगर थाना पुलिस ने तुरंत संज्ञान लिया और भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी। पुलिस टीम ने तत्परता दिखाते हुए 3 मई 2026 को आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की पहचान जयपाल प्रजापति (उम्र 42 वर्ष), पिता नत्थू प्रजापति, निवासी वार्ड क्रमांक 01, जयसिंहनगर के रूप में हुई है। इसके बाद, 4 मई 2026 को आरोपी को माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया।
पुलिस टीम की सराहनीय भूमिका इस पूरी कार्रवाई को अंजाम देने वाली पुलिस टीम की भूमिका बेहद सराहनीय रही। निरीक्षक अजय कुमार (थाना प्रभारी, जयसिंहनगर) के नेतृत्व में गठित टीम में उप-निरीक्षक (सउनि) प्रमोद कुमार, प्रधान आरक्षक (प्रआर.) नंदकुमार, प्रधान आरक्षक बरेलाल, आरक्षक सुजीत सिंह और आरक्षक धीरसाह शामिल रहे। पुलिसकर्मियों की इस मुस्तैदी से पीड़िता को त्वरित न्याय दिलाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। शहडोल पुलिस की इस तत्परता से महिलाओं के खिलाफ होने वाले अपराधों पर सख्त संदेश गया है।
    user_Policewala news
    Policewala news
    सोहागपुर, शहडोल, मध्य प्रदेश•
    23 hrs ago
  • Post by Sumit Singh Chandel
    1
    Post by Sumit Singh Chandel
    user_Sumit Singh Chandel
    Sumit Singh Chandel
    Local News Reporter गोहपारू, शहडोल, मध्य प्रदेश•
    5 hrs ago
  • यह बात समझ में नहीं आ रही कि बीजेपी को वोट कैसे हो रहा है वादों में नही उतरी भाजपा
    1
    यह बात समझ में नहीं आ रही कि बीजेपी को वोट कैसे हो रहा है वादों में  नही उतरी भाजपा
    user_Shahdol news
    Shahdol news
    Voice of people सोहागपुर, शहडोल, मध्य प्रदेश•
    9 hrs ago
  • *भवानीपुर से ममता बनर्जी स्वयं चुनाव हार गई..उसके बाद वे भड़क गई और अनाप-सनाप आरोप लगाने लगी।* इस की सत्यता की पुष्टि हम किसी भी प्रकार से नहीं करते है ये सिर्फ वायरल वीडियो है
    1
    *भवानीपुर से ममता बनर्जी स्वयं चुनाव हार गई..उसके बाद वे भड़क गई और अनाप-सनाप आरोप लगाने लगी।* इस की सत्यता की पुष्टि हम किसी भी प्रकार से नहीं करते है ये सिर्फ वायरल वीडियो है
    user_पंडित कृष्णा मिश्रा पत्रकार
    पंडित कृष्णा मिश्रा पत्रकार
    Astrologer सोहागपुर, शहडोल, मध्य प्रदेश•
    22 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.