logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

बलियापुर बीबीएम कॉलेज के समीप हुए एक भीषण सड़क हादसे में निरसा निवासी तेज रफ्तार बाइक सवार युवक की मौके पर हुई मौत बलियापुर बीबीएम कॉलेज के समीप हुए एक भीषण सड़क हादसे में निरसा निवासी तेज रफ्तार बाइक सवार युवक की मौके पर हुई मौत, मृतक युवक की पहचान बिपुल कुमार महतो के रूप में हुई है, जो निरसा के डुमरिया आखबेड़िया का रहने वाला बताया जा रहा है। जानकारी के मुताबिक, बिपुल कुमार महतो बाइक से बलियापुर से सिंदरी की ओर जा रहे थे। इसी दौरान बाइक की रफ्तार काफी तेज होने के कारण वह अनियंत्रित हो गई और सड़क किनारे खड़े हाईवा से जा टकराई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जुट गई। घटना की सूचना मिलते ही बलियापुर थाने की पुलिस घटना स्थल पर पहुंच गई

12 hrs ago
user_मो० फारुख (पत्रकार)
मो० फारुख (पत्रकार)
Newspaper publisher गोविंदपुर, धनबाद, झारखंड•
12 hrs ago

बलियापुर बीबीएम कॉलेज के समीप हुए एक भीषण सड़क हादसे में निरसा निवासी तेज रफ्तार बाइक सवार युवक की मौके पर हुई मौत बलियापुर बीबीएम कॉलेज के समीप हुए एक भीषण सड़क हादसे में निरसा निवासी तेज रफ्तार बाइक सवार युवक की मौके पर हुई मौत, मृतक युवक की पहचान बिपुल कुमार महतो के रूप में हुई है, जो निरसा के डुमरिया आखबेड़िया का रहने वाला बताया जा रहा है। जानकारी के मुताबिक, बिपुल कुमार महतो बाइक से बलियापुर से सिंदरी की ओर जा रहे थे। इसी दौरान बाइक की रफ्तार काफी तेज होने के कारण वह अनियंत्रित हो गई और सड़क किनारे खड़े हाईवा से जा टकराई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जुट गई। घटना की सूचना मिलते ही बलियापुर थाने की पुलिस घटना स्थल पर पहुंच गई

  • user_Birendra hembram
    Birendra hembram
    गोविंदपुर, धनबाद, झारखंड
    hi
    11 hrs ago
More news from झारखंड and nearby areas
  • डकाय दुबे बाबा के वार्षिक पूजन में उमड़ा आस्था का सैलाब। देवघर जिले के सोनारायठाड़ी प्रखंड़ के अंतर्गत डकाय गांव में स्थित श्री श्री 108 दुबे भयहरण बाबा का वार्षिक पूजन समारोह आज पूरे विधि-विधान और श्रद्धा के साथ आयोजित किया जा रहा है। सोमवार की सुबह से ही बाबा के दरबार में भक्तों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। झारखंड के देवघर, दुमका, धनबाद, गिरिडीह, जामताड़ा, साहिबगंज, पाकुड़ और बोकारो समेत कई जिलों से श्रद्धालु बाबा के दर्शन और पूजा-अर्चना के लिए पहुंचे हैं। वीओ: श्रद्धालु बाबा को दूध, जल, फूल, बेलपत्र, अक्षत और चंदन अर्पित कर रहे हैं। सच्ची हृदय से बाबा से जो भक्त मनोकामना मांगते हैं उसे बाबा अवश्य पूरा करते हैं बाबा पर अटूट विश्वास रखने वाले भक्तों की सारी मनोकामनाएं पूर्ण होती है।मनोकामना पूर्ण होने पर कई श्रद्धालु दंडवत करते हुए बाबा के दरबार तक पहुंच रहे हैं। भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पुलिस प्रशासन भी पूरी तरह मुस्तैद है। बारिश कम होने के कारण तालाब में पानी कम है, जिससे श्रद्धालुओं को स्नान कर पूजा करने में परेशानी हो रही थी। हालांकि सुबह करीब 9 बजे हुई हल्की बारिश से मौसम सुहाना हो गया और उमस भरी गर्मी से भक्तों को राहत मिली। बता दें कि दोपहर करीब एक बजे बाबा का वार्षिक महोत्सव विधि-विधान से शुरू हुआ। इस दौरान कुछ समय के लिए बाबा का दर्शन बंद कर दिया गया। पूजा-अर्चना के बाद मंदिर में आए ब्राह्मणों को खीर का महाभोग कराया जाएगा। इसके बाद श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद का वितरण किया जाएगा। स्थानीय मान्यता के अनुसार, वार्षिक पूजा के दिन क्षेत्र के लोग अपने घरों में दूध नहीं रखते, सभी समुदाय के लोग दूध बाबा को समर्पित करते हैं। इसी दूध से बाबा का अभिषेक और धार्मिक अनुष्ठान किया जाता है। वहीं, मनोकामना पूर्ण होने पर श्रद्धालुओं द्वारा बकरे की बलि देने की भी परंपरा है। आज बड़ी संख्या में श्रद्धालु अपनी मनोकामना पूर्ण होने के बाद बाबा के दरबार में पहुंचे हैं। फिलहाल शांतिपूर्ण माहौल में पूजा-अर्चना जारी है।
    1
    डकाय दुबे बाबा के वार्षिक पूजन में उमड़ा आस्था का सैलाब।
देवघर जिले के सोनारायठाड़ी प्रखंड़ के अंतर्गत डकाय गांव में स्थित श्री श्री 108 दुबे भयहरण बाबा का वार्षिक पूजन समारोह आज पूरे विधि-विधान और श्रद्धा के साथ आयोजित किया जा रहा है। सोमवार की सुबह से ही बाबा के दरबार में भक्तों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। झारखंड के देवघर, दुमका, धनबाद, गिरिडीह, जामताड़ा, साहिबगंज, पाकुड़ और बोकारो समेत कई जिलों से श्रद्धालु बाबा के दर्शन और पूजा-अर्चना के लिए पहुंचे हैं।
वीओ:
श्रद्धालु बाबा को दूध, जल, फूल, बेलपत्र, अक्षत और चंदन अर्पित कर रहे हैं। सच्ची हृदय से बाबा से जो भक्त मनोकामना मांगते हैं उसे बाबा अवश्य पूरा करते हैं बाबा पर अटूट विश्वास रखने वाले भक्तों की सारी मनोकामनाएं पूर्ण होती है।मनोकामना पूर्ण होने पर कई श्रद्धालु दंडवत करते हुए बाबा के दरबार तक पहुंच रहे हैं। भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पुलिस प्रशासन भी पूरी तरह मुस्तैद है।
बारिश कम होने के कारण तालाब में पानी कम है, जिससे श्रद्धालुओं को स्नान कर पूजा करने में परेशानी हो रही थी। हालांकि सुबह करीब 9 बजे हुई हल्की बारिश से मौसम सुहाना हो गया और उमस भरी गर्मी से भक्तों को राहत मिली।
बता दें कि दोपहर करीब एक बजे बाबा का वार्षिक महोत्सव विधि-विधान से शुरू हुआ। इस दौरान कुछ समय के लिए बाबा का दर्शन बंद कर दिया गया। पूजा-अर्चना के बाद मंदिर में आए ब्राह्मणों को खीर का महाभोग कराया जाएगा। इसके बाद श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद का वितरण किया जाएगा।
स्थानीय मान्यता के अनुसार, वार्षिक पूजा के दिन क्षेत्र के लोग अपने घरों में दूध नहीं रखते, सभी समुदाय के लोग दूध बाबा को समर्पित करते हैं। इसी दूध से बाबा का अभिषेक और धार्मिक अनुष्ठान किया जाता है।
वहीं, मनोकामना पूर्ण होने पर श्रद्धालुओं द्वारा बकरे की बलि देने की भी परंपरा है। आज बड़ी संख्या में श्रद्धालु अपनी मनोकामना पूर्ण होने के बाद बाबा के दरबार में पहुंचे हैं। फिलहाल शांतिपूर्ण माहौल में पूजा-अर्चना जारी है।
    user_यूके न्यूज जामताड़ा,(झारखंड)
    यूके न्यूज जामताड़ा,(झारखंड)
    जामताड़ा, जामताड़ा, झारखंड•
    11 hrs ago
  • देवलेश्वर धाम में सावन की तीसरी सोमवारी पर उमड़ा आस्था का सैलाब जामताड़ा:जिले में सावन की तीसरी सोमवारी पर नाला प्रखंड के देवली स्थित प्रसिद्ध बाबा देवलेश्वर धाम में आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा। बांग्ला श्रावण माह की अंतिम सोमवारी और हिंदी श्रावण माह की तीसरी सोमवारी के मौके पर अहले सुबह से ही हजारों की संख्या में श्रद्धालु मंदिर पहुंचने लगे। लगातार हो रही बारिश के बावजूद श्रद्धालुओं के उत्साह में कोई कमी नहीं दिखी। मंदिर परिसर में करीब तीन किलोमीटर लंबी कतार लगी रही और पूरा क्षेत्र हर-हर महादेव तथा बोल बम के जयकारों से गूंजता रहा। पौ फटते ही मंदिर में श्रद्धालुओं की कतार लगनी शुरू हो गई, जो दिन चढ़ने के साथ लगातार लंबी होती चली गई। महिला-पुरुष श्रद्धालुओं के साथ बड़ी संख्या में कांवरिया भी बाबा देवलेश्वर के जलाभिषेक के लिए पहुंचे। कई कांवरिया महेशमुंडा स्थित अजय नदी से कांवर में जल लेकर पैदल देवलेश्वर धाम पहुंचे और भगवान शिव का जलाभिषेक किया। श्रद्धालुओं ने बाबा देवलेश्वर पर जल, दूध, बेलपत्र, फूल सहित अन्य पूजन सामग्री अर्पित कर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। इसके बाद मंदिर परिसर में स्थापित अन्य देवी-देवताओं की भी पूजा कर सुख, शांति, समृद्धि और परिवार की खुशहाली की कामना की। कई श्रद्धालु मनोकामना पूर्ण होने पर शाष्टांग दंडवत करते हुए मंदिर पहुंचे। सुबह से लगातार हो रही बारिश के बावजूद श्रद्धालुओं की आस्था अडिग रही। बारिश में भी लोग कतार में खड़े होकर अपनी बारी का इंतजार करते रहे। मंदिर परिसर में भक्ति गीतों और शिव के जयकारों से माहौल पूरी तरह शिवमय बना रहा। नाला क्षेत्र में बांग्ला पंचांग के अनुसार आयोजित होने वाले श्रावणी मेले को लेकर आसपास के क्षेत्रों में भी भक्तिमय वातावरण बना रहा। श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए पुलिस प्रशासन और मंदिर कमेटी की ओर से सुरक्षा एवं विधि-व्यवस्था के विशेष इंतजाम किए गए थे। श्रद्धालुओं को कतारबद्ध तरीके से मंदिर में प्रवेश कराया गया। भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पुलिस पदाधिकारी, जवान और चौकीदारों के साथ कमेटी के सदस्य लगातार तैनात रहे। कमेटी के सदस्यों ने भी श्रद्धालुओं को व्यवस्थित तरीके से जलाभिषेक कराने में सक्रिय भूमिका निभाई। देवलेश्वर धाम जिले के प्रमुख शिवालयों में शामिल है। श्रावणी मेले के दौरान हर वर्ष जामताड़ा के अलावा आसपास के जिलों और दूसरे राज्यों से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु यहां पहुंचते हैं। इस बार सोमवारी पर भी सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ के कारण मंदिर परिसर और आसपास का क्षेत्र मेले जैसा नजर आया। देवलेश्वर धाम में महीनों तक चलने वाले अखंड हरिनाम संकीर्तन का भी आयोजन किया जा रहा है। इससे पूरे सावन मंदिर परिसर में धार्मिक और भक्तिमय वातावरण बना हुआ है। सोमवारी के दिन देर तक श्रद्धालुओं के मंदिर पहुंचने और बाबा देवलेश्वर के दर्शन एवं जलाभिषेक का सिलसिला जारी रहा।
    4
    देवलेश्वर धाम में सावन की तीसरी सोमवारी पर उमड़ा आस्था का सैलाब

जामताड़ा:जिले में सावन की तीसरी सोमवारी पर नाला प्रखंड के देवली स्थित प्रसिद्ध बाबा देवलेश्वर धाम में आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा। बांग्ला श्रावण माह की अंतिम सोमवारी और हिंदी श्रावण माह की तीसरी सोमवारी के मौके पर अहले सुबह से ही हजारों की संख्या में श्रद्धालु मंदिर पहुंचने लगे। लगातार हो रही बारिश के बावजूद श्रद्धालुओं के उत्साह में कोई कमी नहीं दिखी। मंदिर परिसर में करीब तीन किलोमीटर लंबी कतार लगी रही और पूरा क्षेत्र हर-हर महादेव तथा बोल बम के जयकारों से गूंजता रहा।
पौ फटते ही मंदिर में श्रद्धालुओं की कतार लगनी शुरू हो गई, जो दिन चढ़ने के साथ लगातार लंबी होती चली गई। महिला-पुरुष श्रद्धालुओं के साथ बड़ी संख्या में कांवरिया भी बाबा देवलेश्वर के जलाभिषेक के लिए पहुंचे। कई कांवरिया महेशमुंडा स्थित अजय नदी से कांवर में जल लेकर पैदल देवलेश्वर धाम पहुंचे और भगवान शिव का जलाभिषेक किया।
श्रद्धालुओं ने बाबा देवलेश्वर पर जल, दूध, बेलपत्र, फूल सहित अन्य पूजन सामग्री अर्पित कर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। इसके बाद मंदिर परिसर में स्थापित अन्य देवी-देवताओं की भी पूजा कर सुख, शांति, समृद्धि और परिवार की खुशहाली की कामना की। कई श्रद्धालु मनोकामना पूर्ण होने पर शाष्टांग दंडवत करते हुए मंदिर पहुंचे।
सुबह से लगातार हो रही बारिश के बावजूद श्रद्धालुओं की आस्था अडिग रही। बारिश में भी लोग कतार में खड़े होकर अपनी बारी का इंतजार करते रहे। मंदिर परिसर में भक्ति गीतों और शिव के जयकारों से माहौल पूरी तरह शिवमय बना रहा। नाला क्षेत्र में बांग्ला पंचांग के अनुसार आयोजित होने वाले श्रावणी मेले को लेकर आसपास के क्षेत्रों में भी भक्तिमय वातावरण बना रहा।
श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए पुलिस प्रशासन और मंदिर कमेटी की ओर से सुरक्षा एवं विधि-व्यवस्था के विशेष इंतजाम किए गए थे। श्रद्धालुओं को कतारबद्ध तरीके से मंदिर में प्रवेश कराया गया। भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पुलिस पदाधिकारी, जवान और चौकीदारों के साथ कमेटी के सदस्य लगातार तैनात रहे। कमेटी के सदस्यों ने भी श्रद्धालुओं को व्यवस्थित तरीके से जलाभिषेक कराने में सक्रिय भूमिका निभाई।
देवलेश्वर धाम जिले के प्रमुख शिवालयों में शामिल है। श्रावणी मेले के दौरान हर वर्ष जामताड़ा के अलावा आसपास के जिलों और दूसरे राज्यों से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु यहां पहुंचते हैं। इस बार सोमवारी पर भी सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ के कारण मंदिर परिसर और आसपास का क्षेत्र मेले जैसा नजर आया।
देवलेश्वर धाम में महीनों तक चलने वाले अखंड हरिनाम संकीर्तन का भी आयोजन किया जा रहा है। इससे पूरे सावन मंदिर परिसर में धार्मिक और भक्तिमय वातावरण बना हुआ है। सोमवारी के दिन देर तक श्रद्धालुओं के मंदिर पहुंचने और बाबा देवलेश्वर के दर्शन एवं जलाभिषेक का सिलसिला जारी रहा।
    user_Suman Bhattacharjee
    Suman Bhattacharjee
    Local News Reporter जामताड़ा, जामताड़ा, झारखंड•
    14 hrs ago
  • गांडेय पंचायत अंतर्गत कल्याणपुर गांव स्थित खेल मैदान में एक दिवसीय फुटबॉल टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबले के साथ हुआ समापन गांडेय पंचायत अंतर्गत कल्याणपुर गांव स्थित खेल मैदान में सोमवार सुबह आयोजित पंचायत स्तरीय एक दिवसीय फुटबॉल टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबले के साथ सोमवार की शाम 6 बजे शानदार समापन हुआ। प्रतियोगिता में कुल आठ टीमों ने हिस्सा लिया।
    1
    गांडेय पंचायत अंतर्गत कल्याणपुर गांव स्थित खेल मैदान में एक दिवसीय फुटबॉल टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबले के साथ हुआ समापन
गांडेय पंचायत अंतर्गत कल्याणपुर गांव स्थित खेल मैदान में सोमवार सुबह आयोजित पंचायत स्तरीय एक दिवसीय फुटबॉल टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबले के साथ सोमवार की शाम 6 बजे शानदार समापन हुआ। प्रतियोगिता में कुल आठ टीमों ने हिस्सा लिया।
    user_Shivani Seth
    Shivani Seth
    गंडे, गिरिडीह, झारखंड•
    5 hrs ago
  • खनिज संशोधन विधेयक के विरोध में झामुमो की बैठक, आंदोलन की चेतावनी डुमरी/गिरिडीह । झामुमो के प्रधान कार्यालय, करियारी में पार्टी की प्रखंड कमिटी की बैठक सोमवार को हुई। बैठक की अध्यक्षता पार्टी के प्रखंड अध्यक्ष राजकुमार महतो उर्फ राजू ने की। यह बैठक केंद्र सरकार द्वारा पारित _खान एवं खनिज संशोधन विधेयक 2026_ के विरोध में आयोजित की गई थी। इसमें मुख्य अतिथि के रूप में जिलाध्यक्ष संजय सिंह और केंद्रीय समिति सदस्य अखिलेश महतो उर्फ राजू उपस्थित रहे। बैठक में केंद्र सरकार द्वारा पारित विधेयक का जमकर विरोध किया गया। वक्ताओं ने कहा कि यदि केंद्र सरकार यह विधेयक वापस नहीं लेती है, तो उसके खिलाफ जोरदार आंदोलन किया जाएगा। नेताओं ने यह भी कहा कि झारखंड से खनिज संपदा को बाहर जाने से रोका जाएगा।बैठक में जिला उपाध्यक्ष अजीत कुमार उर्फ पप्पू, जिला सचिव महाल सोरेन, प्रमुख उषा देवी, बरकत अली, उप प्रमुख उपेंद्र महतो, डेगलाल महतो, संध्या राज, विजय यादव, संजय मेहता, मिथलेश महतो, भोली महतो, अनिल रजक, शमसुद्दीन अंसारी, डेगनारायण महतो, खिरोधर यादव, अख्तर अंसारी, करामत हुसैन, गौरी शंकर प्रसाद, रीतलाल मंडल, संजय कुमार वर्मा, जलील अंसारी, टहलू साव, मोहम्मद खुर्शीद, कमलापति मंडल, मनीष रजक, सतीश मंडल, गुलाम सरवर आदि उपस्थित थे।
    4
    खनिज संशोधन विधेयक के विरोध में झामुमो की बैठक, आंदोलन की चेतावनी
डुमरी/गिरिडीह । झामुमो के प्रधान कार्यालय, करियारी में पार्टी की प्रखंड कमिटी की बैठक सोमवार को हुई। बैठक की अध्यक्षता पार्टी के प्रखंड अध्यक्ष राजकुमार महतो उर्फ राजू ने की। यह बैठक केंद्र सरकार द्वारा पारित _खान एवं खनिज संशोधन विधेयक 2026_ के विरोध में आयोजित की गई थी। इसमें मुख्य अतिथि के रूप में जिलाध्यक्ष संजय सिंह और केंद्रीय समिति सदस्य अखिलेश महतो उर्फ राजू उपस्थित रहे। बैठक में केंद्र सरकार द्वारा पारित विधेयक का जमकर विरोध किया गया। वक्ताओं ने कहा कि यदि केंद्र सरकार यह विधेयक वापस नहीं लेती है, तो उसके खिलाफ जोरदार आंदोलन किया जाएगा। नेताओं ने यह भी कहा कि झारखंड से खनिज संपदा को बाहर जाने से रोका जाएगा।बैठक में जिला उपाध्यक्ष अजीत कुमार उर्फ पप्पू, जिला सचिव महाल सोरेन, प्रमुख उषा देवी, बरकत अली, उप प्रमुख उपेंद्र महतो, डेगलाल महतो, संध्या राज, विजय यादव, संजय मेहता, मिथलेश महतो, भोली महतो, अनिल रजक, शमसुद्दीन अंसारी, डेगनारायण महतो, खिरोधर यादव, अख्तर अंसारी, करामत हुसैन, गौरी शंकर प्रसाद, रीतलाल मंडल, संजय कुमार वर्मा, जलील अंसारी, टहलू साव, मोहम्मद खुर्शीद, कमलापति मंडल, मनीष रजक, सतीश मंडल, गुलाम सरवर आदि उपस्थित थे।
    user_Ajay Kumar Rajak
    Ajay Kumar Rajak
    Local News Reporter डुमरी, गिरिडीह, झारखंड•
    7 hrs ago
  • गांव के गली से संबधित हमारे गाँव अरारी बिरनी गिरिडीह मे 1 गली है जिस गली से रोज 150 से 200 बच्चे स्कूल आवागमन करते हैं और बारिश के कारण 1 से 1.1/2 km की दूरी जायदा करनी पड़ती है हमारे गाँव के मुखिया से कई बार शिकायत करने के बाद भी कोई सुनवाई नहीं हुई
    1
    गांव के गली से संबधित 
हमारे गाँव अरारी बिरनी गिरिडीह मे 1 गली है जिस गली से रोज 150 से 200 बच्चे स्कूल आवागमन करते हैं और बारिश के कारण 1 से 1.1/2 km की दूरी जायदा करनी पड़ती है हमारे गाँव के मुखिया से कई बार शिकायत करने के बाद भी कोई सुनवाई नहीं हुई
    user_Madhu rana
    Madhu rana
    बिरनी, गिरिडीह, झारखंड•
    11 hrs ago
  • अह वीडियो देवघर का है बिना हेलमेट के घूम रहे पुलिस वाला आम पब्लिक के लिए कानून बना है पुलिस प्रशासन के लिए नहीं आप लोग कमेंट राय बताए
    1
    अह वीडियो देवघर का है बिना हेलमेट के घूम रहे पुलिस वाला 
आम पब्लिक के लिए कानून बना है पुलिस प्रशासन के लिए नहीं 
आप लोग कमेंट राय बताए
    user_Jharkhand ka new khabar
    Jharkhand ka new khabar
    Voice of people सोना राय थरही, देवघर, झारखंड•
    13 hrs ago
  • डकाय दुबे बाबा का आज वार्षिक महोत्सव में भारी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे उनके दरबार।
    1
    डकाय दुबे बाबा का आज वार्षिक महोत्सव में भारी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे उनके दरबार।
    user_यूके न्यूज जामताड़ा,(झारखंड)
    यूके न्यूज जामताड़ा,(झारखंड)
    जामताड़ा, जामताड़ा, झारखंड•
    16 hrs ago
  • शिव भक्त के सेवा में आपका भाई कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता प्रदेश कोऑर्डिनेटर जिला प्रभारी देवघर रत्न से सम्मानित अवधेश कुमार प्रजापति।
    1
    शिव भक्त के सेवा में आपका भाई कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता प्रदेश कोऑर्डिनेटर जिला प्रभारी देवघर रत्न से सम्मानित अवधेश कुमार प्रजापति।
    user_Awadhesh Kumar Prajapati
    Awadhesh Kumar Prajapati
    Voice of people देवघर, देवघर, झारखंड•
    15 hrs ago
  • कॉलेज के काम से निकले बिपुल घर वापस नहीं लौटे... BBM कॉलेज के पास दर्दनाक हादसा! #DhanbadNews #AccidentNews
    1
    कॉलेज के काम से निकले बिपुल घर वापस नहीं लौटे... BBM कॉलेज के पास दर्दनाक हादसा! 

#DhanbadNews #AccidentNews
    user_The KB Live
    The KB Live
    मसालिया, दुमका, झारखंड•
    14 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.