Shuru
Apke Nagar Ki App…
गाजियाबाद के मोदीनगर में पुलिस ने 'ऑपरेशन प्रहार' के तहत बड़ी कामयाबी हासिल की है। चेकिंग के दौरान पुलिस टीम ने सौंदा रोड देवनगर के रहने वाले 40 वर्षीय शातिर तस्कर विकास को गिरफ्तार किया। अभियुक्त के पास से 1 किलो 42 ग्राम अवैध गांजा बरामद किया गया है। पूछताछ में आरोपी विकास ने खुलासा किया कि वह मेरठ से चोरी-छिपे गांजा लाकर उसकी छोटी-छोटी पुड़िया बनाता था और उसे ऊंचे दामों पर बेचकर अपने शौक पूरे करता था। विकास पर पहले से ही आबकारी और एनडीपीएस एक्ट के तहत चार मामले दर्ज थे, और इस गिरफ्तारी के बाद उस पर कुल पाँच मुकदमे दर्ज हो गए हैं। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/20 के तहत मामला दर्ज कर उसे जेल भेज दिया है।
पत्रकार जितेन्द्र ठाकुर
गाजियाबाद के मोदीनगर में पुलिस ने 'ऑपरेशन प्रहार' के तहत बड़ी कामयाबी हासिल की है। चेकिंग के दौरान पुलिस टीम ने सौंदा रोड देवनगर के रहने वाले 40 वर्षीय शातिर तस्कर विकास को गिरफ्तार किया। अभियुक्त के पास से 1 किलो 42 ग्राम अवैध गांजा बरामद किया गया है। पूछताछ में आरोपी विकास ने खुलासा किया कि वह मेरठ से चोरी-छिपे गांजा लाकर उसकी छोटी-छोटी पुड़िया बनाता था और उसे ऊंचे दामों पर बेचकर अपने शौक पूरे करता था। विकास पर पहले से ही आबकारी और एनडीपीएस एक्ट के तहत चार मामले दर्ज थे, और इस गिरफ्तारी के बाद उस पर कुल पाँच मुकदमे दर्ज हो गए हैं। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/20 के तहत मामला दर्ज कर उसे जेल भेज दिया है।
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- जनपद गाजियाबाद के थाना मुरादनगर क्षेत्र और थाना मोदीनगर क्षेत्र में टेम्पो चालकों से कुछ दलालों द्वारा लगातार अवैध वसूली की जा रही है। इस पूरी स्थिति को एक वीडियो के माध्यम से सामने लाया गया है, जिसमें एक टेम्पो चालक ने अपनी आपबीती बताते हुए इस अवैध वसूली का खुलासा किया है।1
- गाजियाबाद जिले के मोदीनगर में सावन मास के पहले अंतूला जल (Antoola Jal) का भव्य स्वागत किया गया। यह अंतूला जल हरिद्वार से काली खोली तक ले जाया जा रहा है, जिसे मानी भोला और निखिल भोला एक साथ ला रहे हैं। इस यात्रा को सफल बनाने के लिए मोदीनगर वासियों ने मानी भोला और निखिल भोला का डीजे और फूल-मालाओं के साथ जोरदार अभिनंदन किया। इस दौरान कई सेवादार शिवभक्त जैसे शिवा भोला, रिषभ भोला, हनी भोला, सुजल भोला और छोटू भोला सहित अन्य भक्तगण उपस्थित रहे।1
- गाजियाबाद के मोदीनगर में पुलिस ने 'ऑपरेशन प्रहार' के तहत बड़ी कामयाबी हासिल की है। चेकिंग के दौरान पुलिस टीम ने सौंदा रोड देवनगर के रहने वाले 40 वर्षीय शातिर तस्कर विकास को गिरफ्तार किया। अभियुक्त के पास से 1 किलो 42 ग्राम अवैध गांजा बरामद किया गया है। पूछताछ में आरोपी विकास ने खुलासा किया कि वह मेरठ से चोरी-छिपे गांजा लाकर उसकी छोटी-छोटी पुड़िया बनाता था और उसे ऊंचे दामों पर बेचकर अपने शौक पूरे करता था। विकास पर पहले से ही आबकारी और एनडीपीएस एक्ट के तहत चार मामले दर्ज थे, और इस गिरफ्तारी के बाद उस पर कुल पाँच मुकदमे दर्ज हो गए हैं। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/20 के तहत मामला दर्ज कर उसे जेल भेज दिया है।1
- गाजियाबाद के साहिबाबाद क्षेत्र में आज मुहर्रम का जुलूस पूरे श्रद्धा, अनुशासन और पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ निकाला गया। वर्षों से चली आ रही यह परंपरा आज भी लोगों की आस्था और सांस्कृतिक विरासत को जीवंत बनाए हुए है। मुहर्रम को केवल एक धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि त्याग, धैर्य, इंसाफ और मानवता के मूल्यों को याद करने का एक अवसर भी माना जाता है, जो सामाजिक सौहार्द और आपसी सम्मान का संदेश देता है। इस्लामी कैलेंडर का पहला महीना मुहर्रम है और इसकी दसवीं तारीख, जिसे आशूरा के नाम से जाना जाता है, इमाम हुसैन और उनके साथियों की शहादत की याद में मनाई जाती है। यह दिन अन्याय के विरुद्ध संघर्ष, सत्य, न्याय और इंसानियत के लिए दिए गए सर्वोच्च बलिदान का प्रतीक माना जाता है। साहिबाबाद में निकलने वाले इस जुलूस में बड़ी संख्या में लोग शामिल होते हैं। ताज़िए, मातमी जुलूस और पारंपरिक आयोजन इस ऐतिहासिक परंपरा को आगे बढ़ाते हैं। इस शांतिपूर्ण आयोजन को संपन्न कराने के लिए प्रशासन की ओर से सुरक्षा और यातायात की उचित व्यवस्था भी की गई है।4
- उत्तर प्रदेश के आगरा में खाद्य सुरक्षा विभाग और पुलिस ने एक संयुक्त कार्रवाई करते हुए नकली देसी घी बनाने और बेचने वाले एक बड़े गिरोह का भंडाफोड़ किया है। जांच में सामने आया है कि मुख्य आरोपी वीरेंद्र सिंह पिछले लगभग 10 वर्षों से यह अवैध कारोबार चला रहा था। वह मधुसूदन और पारस जैसे प्रतिष्ठित ब्रांडों सहित अन्य नामी कंपनियों के नाम पर नकली देसी घी तैयार कर बाजार में बेचता था, जिससे उपभोक्ताओं के स्वास्थ्य से खिलवाड़ हो रहा था और असली कंपनियों को भी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा था। छापेमारी के दौरान अधिकारियों ने मौके से भारी मात्रा में तैयार नकली घी, पैकिंग मशीनें, डिब्बे, विभिन्न ब्रांडों के रैपर और अन्य संबंधित सामग्री जब्त की। वीरेंद्र सिंह को घटना स्थल से गिरफ्तार कर लिया गया है और उसके खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की जांच की जा रही है। अधिकारियों ने बताया कि बरामद घी के नमूने प्रयोगशाला में जांच के लिए भेजे गए हैं। साथ ही, यह भी पता लगाया जा रहा है कि इस नकली घी की आपूर्ति किन-किन जिलों और बाजारों में की जा रही थी।1
- असम के प्रसिद्ध कामाख्या मंदिर परिसर से एक बेहद हैरान और विचलित करने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि एक युवा जोड़ा श्रद्धालुओं की भारी भीड़ से बचते हुए सड़क किनारे की दीवार के सहारे आगे बढ़ने का प्रयास कर रहा था। इसी दौरान, भीड़ में मौजूद कुछ हुड़दंगी तत्वों ने न केवल उन्हें चारों तरफ से घेरकर फब्तियां कसीं, बल्कि विशेष रूप से युवती पर पानी और पानी की बोतलें भी फेंकीं। इस घटना के सार्वजनिक होने के बाद से सोशल मीडिया पर लोगों का भारी गुस्सा भड़क उठा है। इस कृत्य ने धार्मिक स्थलों पर महिलाओं की सुरक्षा, सार्वजनिक व्यवहार के मानकों और नैतिक पुलिसिंग (मोरल पुलिसिंग) के गंभीर मुद्दों पर एक बार फिर से सवाल खड़े कर दिए हैं। हालांकि, इस पूरे मामले पर अधिकारियों की ओर से अभी तक कोई विस्तृत बयान जारी नहीं किया गया है।1
- लखनऊ के लोकबंधु अस्पताल परिसर स्थित वन स्टॉप सेंटर में शुक्रवार सुबह करीब 5:30 बजे शॉर्ट सर्किट के कारण भीषण आग लग गई। यह घटना एलडीए कॉलोनी, कानपुर रोड स्थित सेंटर में हुई, जिससे परिसर में हड़कंप मच गया। हालांकि, घटना में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई और सेंटर में मौजूद सभी लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। जिस समय आग लगी, शेल्टर होम में एक महिला, दो लड़कियां और चार कर्मचारी मौजूद थे। अस्पताल स्टाफ ने तत्परता दिखाते हुए आग पर तुरंत काबू पा लिया, जिससे स्थिति और बिगड़ने से बच गई। इस घटना के संबंध में बिजली विभाग की लापरवाही सामने आई है, क्योंकि पहले ही ट्रिपिंग की सूचना दी गई थी, लेकिन शिकायत के बावजूद बिजली अधिकारियों ने फोन नहीं उठाया। वहीं, दमकल विभाग मौके पर करीब एक घंटे की देरी से पहुंचा, तब तक अस्पताल स्टाफ आग पर पूरी तरह नियंत्रण पा चुका था। पुलिस कुछ ही मिनटों में मौके पर पहुंच गई थी। लगातार हो रही आग की घटनाओं को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। घटना का एक वीडियो भी सामने आया है।1