*समाजसेवी रोहित शर्मा के पहल पर मंगलो टंगराटोली में लगा 25 केवी का नया ट्रांसफार्मर , ग्रामीणों ने जताया आभार* सिसई प्रखंड के मंगलो टंगराटोली गांव में पिछले एक महीने से अंधेरे का सामना कर रहे ग्रामीणों की समस्या का समाधान हो गया है। समाजसेवी रोहित शर्मा की त्वरित पहल पर विद्युत विभाग द्वारा मात्र तीन दिनों के भीतर 25 केवी का नया ट्रांसफार्मर लगा दिया गया है। बुधवार को विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल के प्रखंड अध्यक्ष सह समाजसेवी पंकज कुमार साहू और रोहित शर्मा ने संयुक्त रूप से फीता काटकर नए ट्रांसफार्मर का विधिवत उद्घाटन किया। गौरतलब है कि गांव का ट्रांसफार्मर एक माह पूर्व जल गया था। बीते शनिवार को ग्रामीणों ने इसकी सूचना समाजसेवी रोहित शर्मा को दी। ग्रामीणों की परेशानी को देखते हुए उन्होंने तुरंत संज्ञान लिया और बिजली विभाग के उच्च अधिकारियों से संपर्क कर नए ट्रांसफार्मर की मांग की। अधिकारियों ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सोमवार को ही नया ट्रांसफार्मर उपलब्ध करा दिया, जिससे ग्रामीणों में खुशी की लहर दौड़ गई।
*समाजसेवी रोहित शर्मा के पहल पर मंगलो टंगराटोली में लगा 25 केवी का नया ट्रांसफार्मर , ग्रामीणों ने जताया आभार* सिसई प्रखंड के मंगलो टंगराटोली गांव में पिछले एक महीने से अंधेरे का सामना कर रहे ग्रामीणों की समस्या का समाधान हो गया है। समाजसेवी रोहित शर्मा की त्वरित पहल पर विद्युत विभाग द्वारा मात्र तीन दिनों के भीतर 25 केवी का नया ट्रांसफार्मर लगा दिया गया है। बुधवार को विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल के प्रखंड अध्यक्ष सह समाजसेवी पंकज कुमार साहू और रोहित शर्मा ने संयुक्त रूप से फीता काटकर नए ट्रांसफार्मर का विधिवत उद्घाटन किया। गौरतलब है कि गांव का ट्रांसफार्मर एक माह पूर्व जल गया था। बीते शनिवार को ग्रामीणों ने इसकी सूचना समाजसेवी रोहित शर्मा को दी। ग्रामीणों की परेशानी को देखते हुए उन्होंने तुरंत संज्ञान लिया और बिजली विभाग के उच्च अधिकारियों से संपर्क कर नए ट्रांसफार्मर की मांग की। अधिकारियों ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सोमवार को ही नया ट्रांसफार्मर उपलब्ध करा दिया, जिससे ग्रामीणों में खुशी की लहर दौड़ गई।
- *समाजसेवी रोहित शर्मा के पहल पर मंगलो टंगराटोली में लगा 25 केवी का नया ट्रांसफार्मर , ग्रामीणों ने जताया आभार* सिसई प्रखंड के मंगलो टंगराटोली गांव में पिछले एक महीने से अंधेरे का सामना कर रहे ग्रामीणों की समस्या का समाधान हो गया है। समाजसेवी रोहित शर्मा की त्वरित पहल पर विद्युत विभाग द्वारा मात्र तीन दिनों के भीतर 25 केवी का नया ट्रांसफार्मर लगा दिया गया है। बुधवार को विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल के प्रखंड अध्यक्ष सह समाजसेवी पंकज कुमार साहू और रोहित शर्मा ने संयुक्त रूप से फीता काटकर नए ट्रांसफार्मर का विधिवत उद्घाटन किया। गौरतलब है कि गांव का ट्रांसफार्मर एक माह पूर्व जल गया था। बीते शनिवार को ग्रामीणों ने इसकी सूचना समाजसेवी रोहित शर्मा को दी। ग्रामीणों की परेशानी को देखते हुए उन्होंने तुरंत संज्ञान लिया और बिजली विभाग के उच्च अधिकारियों से संपर्क कर नए ट्रांसफार्मर की मांग की। अधिकारियों ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सोमवार को ही नया ट्रांसफार्मर उपलब्ध करा दिया, जिससे ग्रामीणों में खुशी की लहर दौड़ गई।1
- नीट पेपर लीक मामले में केन्द्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान पहली बार सांसद पहुंचने पर जोर दार स्वागत। केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान नीट पेपर लीक मामले में अपने इस्तीफा के बाद जब पहली बार संसद भवन पहुंचे तो बीजेपी सांसदों ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का जोरदार स्वागत किया।1
- स्वच्छता अभियान पर कचरे का तमाचा! सड़ता कूड़ा, जिम्मेदार कौन?* गुमला: एक ओर जिला प्रशासन और नगर परिषद शहर को स्वच्छ, सुंदर और साफ बनाने के लिए लगातार अभियान चला रहे हैं, वहीं दूसरी ओर गुमला के शास्त्री नगर प्रवेश मोड़ पर कचरे का ढेर इन दावों की हकीकत बयां कर रहा है। मुख्य सड़क किनारे फैली गंदगी से राहगीरों और आसपास के लोगों को दुर्गंध के साथ बीमारियों का खतरा भी सताने लगा है। बरसात के मौसम में यह कचरा मच्छरों और संक्रमण का कारण बन सकता है। इस समस्या के लिए केवल प्रशासन ही नहीं, बल्कि आम लोगों की लापरवाही भी जिम्मेदार है। कई लोग खुले में कचरा फेंककर शहर की स्वच्छता को नुकसान पहुंचा रहे हैं। स्थानीय लोगों ने नगर परिषद से जल्द कचरा हटाने और नियमित सफाई व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग की है। यदि समय रहते इस पर ध्यान नहीं दिया गया, तो यह गंदगी शहर की छवि के साथ-साथ लोगों के स्वास्थ्य पर भी भारी पड़ सकती है।1
- भाजपा जिलाध्यक्ष सीमा देवी ने गुरू पूर्णिमा के अवसर पर ब्राह्मणों को अंगवस्त्र दिया। शुरू ऐप्प न्यूज़ संवाददाता। खूंटी। भारतीय जनता पार्टी के खूंटी जिला महिला मोर्चा अध्यक्ष सीमा देवी ने बुधवार को गुरू पूर्णिमा को अवसर पर गोबिन्दपुर मंडल में जरियागढ़ गांव आकर दशभुजी मंदिर में श्राद्धा और भक्ति भाव से पुजा अर्चना करने के बाद ब्राह्मणों के बीच अंगवस्त्र देते हुए कही की भगवान के बाद ब्राह्मण ही इस संसार का रक्षक और मार्ग दर्शक होते हैं। उन्होंने कहा की भगवान संसार के सभी प्रणियों को हमेशा सुख, चैन और अमन प्रदान करें, साथ ही क्षेत्र में हरियाली के साथ सभी मनुष्य के चेहरे में खुशी का मुस्कान खिलते रहे। मौके पर मंदिर के मुख्य पुजारी विजय पाढी,मुरारी नन्द दास,घनश्याम दास, तारकेश्वर दास,रामलखन सिंह,उमेश साहु, जगरनाथ साहु के अलावे अन्य लोग उपस्थित थे।1
- अल्बर्ट एक्का चौक पर JPSC-JSSC की परीक्षाओं में धांधली के ख़िलाफ़ काफ़ी संख्या में छात्र प्रदर्शन करने पहुंचे है। रांची// अल्बर्ट एक्का चौक पर JPSC-JSSC की परीक्षाओं में धांधली के ख़िलाफ़ काफ़ी संख्या में छात्र प्रदर्शन करने पहुंचे है।1
- खूंटी में पलाश कार्यक्रम के अंतर्गत 151 विद्यालयों के शिक्षकों के लिए चार दिवसीय प्रशिक्षण का शुभारंभ। शुरू ऐप्प न्यूज़ संवाददाता। खूंटी। जिले में गुणवत्तापूर्ण एवं बहुभाषी शिक्षा को सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से पलाश (मल्टीलिंगुअल एजुकेशन) कार्यक्रम के अंतर्गत चार दिवसीय शिक्षक प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ सोमवार को किया गया। यह प्रशिक्षण जिले के सभी छह प्रखंडों के 151 पलाश विद्यालयों के शिक्षक-शिक्षिकाओं के लिए आयोजित किया जा रहा है। यह प्रशिक्षण दो स्थलों सीएम स्कूल ऑफ एक्सीलेंस गर्ल्स, खूंटी तथा जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (DIET), खूंटी में आयोजित किया जा रहा है। प्रशिक्षण के माध्यम से शिक्षकों को मातृभाषा आधारित बहुभाषी शिक्षण, बाल-केंद्रित शिक्षण पद्धतियों तथा कक्षा-कक्ष में प्रभावी अधिगम सुनिश्चित करने हेतु आवश्यक कौशल विकसित किए जाएंगे। कार्यक्रम में राज्य स्तर से एमएलई टीम के सदस्य नीरज कुमार राणा एवं शैलेंद्र अवस्थी प्रशिक्षण का संचालन एवं शैक्षणिक सहयोग प्रदान कर रहे हैं। इस अवसर पर जिला कार्यक्रम समन्वयक अंकज कुमार, जिला अकादमिक समन्वयक अजय सिन्हा, सादिया फातिमा, शिक्षा विभाग के अन्य पदाधिकारी, मास्टर ट्रेनर्स तथा सभी प्रतिभागी शिक्षक-शिक्षिकाएं उपस्थित रहे। चार दिवसीय प्रशिक्षण के दौरान पलाश कार्यक्रम की मूल अवधारणा, मातृभाषा आधारित बहुभाषी शिक्षा, प्रभावी शिक्षण-अधिगम प्रक्रियाएं, गतिविधि आधारित एवं बाल-केंद्रित शिक्षण, द्विभाषी शिक्षण सामग्री का प्रभावी उपयोग तथा विद्यार्थियों के अधिगम परिणामों में सुधार से संबंधित विभिन्न विषयों पर विस्तृत प्रशिक्षण दिया जाएगा। इस प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य शिक्षकों की व्यावसायिक दक्षता का विकास करते हुए विद्यालयों में गुणवत्तापूर्ण, समावेशी एवं प्रभावी शिक्षण व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाना है, जिससे विद्यार्थियों के सीखने के स्तर में सकारात्मक एवं स्थायी सुधार सुनिश्चित किया जा सके।1
- सिल्ली में बस और ट्रक की भीषण टक्कर के कारण रास्ता पूरी तरह से जाम हो चुका है. रांची से सिल्ली की तरफ आने-जाने वाले सभी यात्रियों से अनुरोध है कि वे इस रूट का उपयोग करने से बचें, अपना रूट बदल लें और पूरी सावधानी बरतें. सुरक्षित रहें और यात्रा के दौरान यातायात नियमों का पालन करें.1