कोरिया जिले मे ऐसीबी ने दी दस्तक सब इंस्पेक्टर व एएसआई को एसीबी ने 25 हजार की घूस लेते रंगे हाथों पकड़ा बैकुण्ठपुर कोरिया जिले के बचरापोड़ी पुलिस चौकी में एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) ने बड़ी कार्रवाई की है। चौकी प्रभारी सब-इंस्पेक्टर अब्दुल मुनाफ और उसके सहयोगी एएसआई ध्रुव प्रसाद यादव को एसीबी की टीम ने 25 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया है। मिली जानकारी के अनुसार, बचरा पोड़ी चौकी अंतर्गत रहने वाले निवासी सतेंद्र प्रजापति के घर के सामने पड़ोस में रहने वाले डेढ़ वर्ष के बच्चे की कुछ समय पहले गड्ढे में गिरने से मौत हो गई थी। इस मामले में मर्ग कायम हुआ था। आरोप है कि चौकी प्रभारी अब्दुल मुनाफ ने सतेंद्र प्रजापति को इसी मामले में फर्जी तरीके से फंसाने की धमकी दी और बचाने की एवज में 50 हजार रुपये रिश्वत की मांग की थी। बताया जा रहा है कि पीड़ित ग्रामीण ने इसकी शिकायत एंटी करप्शन ब्यूरो से की थी। शिकायत के सत्यापन के बाद एसीबी की टीम ने जाल बिछाया। तय योजना के तहत आज 25 हजार रुपये की पहली किस्त लेते समय सब-इंस्पेक्टर अब्दुल मुनाफ और उसके सहयोगी एएसआई ध्रुव प्रसाद यादव को टीम ने बचरापोड़ी पुलिस चौकी में ही रंगे हाथों पकड़ लिया। कार्रवाई के दौरान एसीबी अधिकारियों ने चौकी परिसर में आवश्यक दस्तावेजी प्रक्रिया पूरी की। दोनों आरोपियों के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। इस कार्रवाई के बाद पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया है।
कोरिया जिले मे ऐसीबी ने दी दस्तक सब इंस्पेक्टर व एएसआई को एसीबी ने 25 हजार की घूस लेते रंगे हाथों पकड़ा बैकुण्ठपुर कोरिया जिले के बचरापोड़ी पुलिस चौकी में एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) ने बड़ी कार्रवाई की है। चौकी प्रभारी सब-इंस्पेक्टर अब्दुल मुनाफ और उसके सहयोगी एएसआई ध्रुव प्रसाद यादव को एसीबी की टीम ने 25 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया है। मिली जानकारी के अनुसार, बचरा पोड़ी चौकी अंतर्गत रहने वाले निवासी सतेंद्र प्रजापति के घर के सामने पड़ोस में रहने वाले डेढ़ वर्ष के बच्चे की कुछ समय पहले गड्ढे में गिरने से मौत हो गई थी। इस मामले में मर्ग कायम हुआ था। आरोप है कि चौकी प्रभारी अब्दुल मुनाफ ने सतेंद्र प्रजापति को इसी मामले में
फर्जी तरीके से फंसाने की धमकी दी और बचाने की एवज में 50 हजार रुपये रिश्वत की मांग की थी। बताया जा रहा है कि पीड़ित ग्रामीण ने इसकी शिकायत एंटी करप्शन ब्यूरो से की थी। शिकायत के सत्यापन के बाद एसीबी की टीम ने जाल बिछाया। तय योजना के तहत आज 25 हजार रुपये की पहली किस्त लेते समय सब-इंस्पेक्टर अब्दुल मुनाफ और उसके सहयोगी एएसआई ध्रुव प्रसाद यादव को टीम ने बचरापोड़ी पुलिस चौकी में ही रंगे हाथों पकड़ लिया। कार्रवाई के दौरान एसीबी अधिकारियों ने चौकी परिसर में आवश्यक दस्तावेजी प्रक्रिया पूरी की। दोनों आरोपियों के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। इस कार्रवाई के बाद पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया है।
- 34 दिन कितने ने तकलीफ हुआ आदिवासियों को हमारे पऺडो समाज के लोगों को1
- gram panchayat narbadapara janpad ambikapur ki mahila mahtari vandan yojna ka paisa nahi milne ki sikayat karte.khas report himanshu raj patrkar md news ambikapur district.surguja c.g.7805838076.4
- छत्तीसगढ़ शासन का स्पष्टीकरण रमजान में मुस्लिम कर्मचारीयों को समय से पूर्व छुट्टी की खबर निराधार और भ्रामक रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक विकास विभाग ने सोशल मीडिया और अन्य सूचना माध्यमों पर प्रसारित हो रही एक खबर का खंडन करते हुए इसे पूरी तरह से भ्रामक करार दिया है। पिछले कुछ दिनों से विभिन्न मंचों पर यह दावा किया जा रहा था कि प्रदेश सरकार ने रमजान के महीने के दौरान मुस्लिम शासकीय कर्मचारियों को कार्यालय समय से एक घंटा पहले घर जाने की विशेष अनुमति प्रदान की है। अब शासन ने आधिकारिक पत्र जारी कर स्पष्ट किया है कि विभाग द्वारा इस तरह का कोई भी आदेश या निर्देश जारी नहीं किया गया है। भ्रामक दावों पर सरकार का रुख पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक विकास विभाग, मंत्रालय (महानदी भवन) द्वारा जारी पत्र क्रमांक 94/obc/2026 के अनुसार, विभाग के संज्ञान में यह बात आई है कि मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से कर्मचारियों के बीच एक गलत सूचना साझा की जा रही है। संयुक्त सचिव अनुपम त्रिवेदी के हस्ताक्षर से जारी इस स्पष्टीकरण में कहा गया है कि “रमजान में शासकीय मुस्लिम कर्मचारियों को एक घंटा पूर्व कार्यालय छोड़ने संबंधी कोई निर्देश जारी नहीं किया गया है, अतः मीडिया में आ रही ऐसी खबरें आधारहीन हैं।”1
- ज़िला कांग्रेस कमेटी कोरबा ने केंद्र सरकार द्वारा मनरेगा योजना मे किये गये बदलाव के विरोध मे कोसाबड़ी से कलेक्ट्रटे कार्यालय ज्ञापन सौपने पहुचे. कांग्रेस का कहना है की मनरेगा मे बदलाव ना किया जाये. मनरेगा योजना को उसके मूल स्वरूप मे ही रहने दिया जाए। कांग्रेस के कार्यकर्ता व नेता बड़ी संख्या मे कोसाबाड़ी से कलेक्टरेट कार्यालय पहुचे । सुरक्षा की दृस्टि से पुलिस प्रशासन द्वारा सुरक्षा के इंतजाम किये गए थे बड़ी संख्या मे पुलिस बल तैनात रही व बेरीकेटिंग किया गया था । ज्ञापन सौपने के लिए सांसद ज्योत्सना महंत पूर्व कैबिनेट मंत्री जय सिंह अग्रवाल सहित बड़ी संख्या मे कांग्रेस के पदद्धिकारी व यूथ कोंग्रेस के कार्यकर्ता पहुचे।1
- Post by किसान5
- वेतन न मिलने से आक्रोशित मजदूर 7 घंटे हाईटेंशन टावर पर चढ़ा, प्रशासन की पहल से सुलझा मामला जिले में हाईटेंशन टावर पर चढ़कर विरोध और आत्महत्या की धमकी देने की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही हैं। इसी कड़ी में मंगलवार को बरगवां थाना क्षेत्र के पाली टोला अंतर्गत खरखटा गांव में एक मजदूर करीब 7 घंटे तक हाईटेंशन बिजली टावर पर चढ़ा रहा, जिससे पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, विजय कुमार पनिका भारत सरकार की मिनी रत्न कंपनी नॉर्दर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (एनसीएल) के गोरबी ब्लॉक-बी क्षेत्र में ओबी क्लाउड टेक कंपनी के माध्यम से कार्यरत था। विजय का आरोप है कि कंपनी ने उसे बिना किसी ठोस कारण के नौकरी से हटा दिया, साथ ही मजदूरी की सैलरी और पीएफ की राशि का भुगतान भी नहीं किया गया। इसी से आक्रोशित होकर वह मंगलवार सुबह हाईटेंशन टावर पर चढ़ गया और आत्महत्या की धमकी देने लगा। टावर पर चढ़े युवक ने वहीं से एक वीडियो भी बनाया, जिसमें वह अपने गांव का नक्शा दिखाते हुए यह कहते हुए सुनाई दे रहा है कि वह “अंतिम बार अपने गांव को देख रहा है।” घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और जिला प्रशासन मौके पर पहुंच गया और युवक को सुरक्षित नीचे उतारने के प्रयास शुरू किए गए। बरगवां थाना प्रभारी ने बताया कि मंगलवार सुबह करीब 10 बजे घटना की सूचना मिली थी। पुलिस टीम मौके पर मौजूद रही और लगातार युवक को समझाइश दी जाती रही। साथ ही संबंधित कंपनी के अधिकारियों को भी बुलाया गया। प्रारंभिक तौर पर मामला एक ओवरबर्डन ठेका कंपनी से जुड़ा पाया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए तहसीलदार दीपेन्द्र तिवारी और बरगवां थाना निरीक्षक की मौजूदगी में प्रशासन व कंपनी प्रतिनिधियों के बीच वार्ता हुई। लंबी बातचीत के बाद कंपनी ने विजय कुमार पनिका को चार माह का वेतन देने और पूर्व में काटी गई राशि की भरपाई करने पर सहमति जताई। इसके अलावा अन्य प्रभावित कर्मचारियों को भी सहयोग देने का आश्वासन दिया गया। प्रशासन की पहल के बाद शाम को युवक सुरक्षित रूप से टावर से नीचे उतरा, जिसके साथ ही करीब 7 घंटे चला तनावपूर्ण घटनाक्रम समाप्त हुआ। प्रशासन ने मामले को शांतिपूर्ण ढंग से सुलझने की पुष्टि की है। इस घटना के बाद एनसीएल गोरबी ब्लॉक-बी क्षेत्र में कार्यरत ठेका कंपनियों की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े हो गए हैं। स्थानीय लोगों और श्रमिक संगठनों ने ठेका मजदूरों के अधिकारों की सुरक्षा के लिए सख्त निगरानी और जवाबदेही तय करने की मांग की है। श्रमिक संगठनों ने इसे मजदूर हित में उठाया गया सकारात्मक कदम बताया है।1
- Jabalpur शहपुरा ब्रिज हादसे पर उबाल, नकली नोट लेकर कलेक्ट्रेट पहुँचे मध्य भारत मोर्चा नेता1
- संविधान अभी जिंदा है साथियों आदिवासियों के ऊपर अन्याचार नहीं होने दुंगा नेताओं का तानाशाही नहीं चलेगी1
- कोरबा की एफसीआई गोदाम में मंगलवार को बड़ी संख्या में पीडीएस संचालक एकत्रित हो गए उन्हें जब पता चला कि उनके शहरी क्षेत्र में खाद्यान्न की आपूर्ति की बजाय आज भी ग्रामीण क्षेत्र में राशन भेजा जा रहा है तो वह जिम्मेदार लोगों पर बरस पड़े बातचीत से शुरू हुई तकरार मारपीट तक पहुंचती इससे पहले ही किसी तरह कुछ लोगों ने हस्तक्षेप कर विवाद को बढने से रोक लिया. पीडीएस से जुड़े लोगों ने बताया की परिवहन व्यवस्था में परिवर्तन कर देने से शहरी क्षेत्र में राशन के लिए त्राहि त्राहि मच गई पीडीएस संघ के अध्यक्ष विनोद अग्रवाल ने बताया की खाद्यान्न नहीं मिलने के कारण हम लोगों का दुकान चलाना मुश्किल हो गया है कार्ड धारी उत्तेजित हो जाते हैं उन्हें संभालना बड़ा मुश्किल हो जाता है.पीडीएस संघ के संरक्षक रामकुमार सिंह ने बताया की भंडारण की व्यवस्था शून्य है कार्ड धारी परेशान होकर हमें भी परेशान कर रहे हैं रामकुमार सिंह बताया कि विभाग के कुछ लोगों की लापरवाही के कारण गरीबों के घरों में चूल्हा नहीं जल रहा है ऐसी दशा में लोग दुकानदारों पर आरोप लगा रहे हैं.1