20 साल सेना में सेवा के बाद गांव लौटे जितेंद्र यादव, ग्रामीणों ने फूल-मालाओं से किया स्वागत 20 साल सेना में सेवा के बाद गांव लौटे जितेंद्र यादव, ग्रामीणों ने फूल-मालाओं से किया स्वागत खलियारी / सोनभद्र जनपद के नगवां ब्लॉक अंतर्गत तेनुआ गांव निवासी भारतीय सेना से सेवानिवृत्त हुए जितेंद्र यादव के गांव पहुंचने पर ग्रामीणों ने गर्मजोशी से स्वागत किया। फूल-मालाओं और जयकारों के साथ ग्रामीणों ने उनका अभिनंदन कर देश सेवा के लिए सम्मान जताया। जितेंद्र यादव ने भारतीय सेना में 20 वर्षों तक अपनी सेवाएं दीं। सेवानिवृत्ति के बाद पहली बार अपने गांव पहुंचे जितेंद्र यादव ने कहा कि सेना में बिताए गए 20 वर्ष उनके जीवन के सबसे गौरवपूर्ण और यादगार पल रहे। देश के अलग-अलग हिस्सों में सेवा करने का अवसर मिलना उनके लिए सौभाग्य की बात रही। उन्होंने कहा कि सेवानिवृत्त होकर अपने परिवार, गांव और क्षेत्रवासियों के बीच लौटना बेहद भावुक करने वाला क्षण है। बहुत कम लोगों को यह अवसर मिलता है कि वे देश की सेवा पूरी कर सकुशल अपने लोगों के बीच वापस लौट सकें। बताया गया कि जितेंद्र यादव के पुत्र विकास यादव भी भारतीय सेना में अग्निवीर के रूप में कार्यरत रहे हैं। उन्होंने भी अपने पद से इस्तीफा देकर घर वापसी कर ली है। पिता-पुत्र के गांव पहुंचने पर परिजनों, शुभचिंतकों और ग्रामीणों ने उनका स्वागत किया। इस दौरान ग्रामीणों ने जितेंद्र यादव की सैन्य सेवा की सराहना करते हुए उनके स्वस्थ और सुखद भविष्य की कामना की। स्वागत कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।
20 साल सेना में सेवा के बाद गांव लौटे जितेंद्र यादव, ग्रामीणों ने फूल-मालाओं से किया स्वागत 20 साल सेना में सेवा के बाद गांव लौटे जितेंद्र यादव, ग्रामीणों ने फूल-मालाओं से किया स्वागत खलियारी / सोनभद्र जनपद के नगवां ब्लॉक अंतर्गत तेनुआ गांव निवासी भारतीय सेना से सेवानिवृत्त हुए जितेंद्र यादव के गांव पहुंचने पर ग्रामीणों ने गर्मजोशी से स्वागत किया। फूल-मालाओं और जयकारों के साथ ग्रामीणों ने उनका अभिनंदन कर देश सेवा के लिए सम्मान जताया। जितेंद्र यादव ने भारतीय सेना में 20 वर्षों तक अपनी सेवाएं दीं। सेवानिवृत्ति के बाद पहली बार अपने गांव पहुंचे जितेंद्र यादव ने कहा कि सेना में बिताए गए 20 वर्ष उनके जीवन के सबसे गौरवपूर्ण और यादगार पल रहे। देश के अलग-अलग हिस्सों में सेवा करने का अवसर मिलना उनके लिए सौभाग्य की बात रही। उन्होंने कहा कि सेवानिवृत्त होकर अपने परिवार, गांव और क्षेत्रवासियों के बीच लौटना बेहद भावुक करने वाला क्षण है। बहुत कम लोगों को यह अवसर मिलता है कि वे देश की सेवा पूरी कर सकुशल अपने लोगों के बीच वापस लौट सकें। बताया गया कि जितेंद्र यादव के पुत्र विकास यादव भी भारतीय सेना में अग्निवीर के रूप में कार्यरत रहे हैं। उन्होंने भी अपने पद से इस्तीफा देकर घर वापसी कर ली है। पिता-पुत्र के गांव पहुंचने पर परिजनों, शुभचिंतकों और ग्रामीणों ने उनका स्वागत किया। इस दौरान ग्रामीणों ने जितेंद्र यादव की सैन्य सेवा की सराहना करते हुए उनके स्वस्थ और सुखद भविष्य की कामना की। स्वागत कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।
- *प्रेस नोट* *जनपद सोनभद्र* *दिनांक- 02.10.2026* *⏭️सोनभद्र पुलिस द्वारा मनाई गई राष्ट्रपिता महात्मा गांधी व भारत के दूसरे प्रधानमंत्री श्री लालबहादुर शास्त्री जी की जयंती।* *⏭️पुलिस अधीक्षक सोनभद्र द्वारा पुलिस लाइन परिसर में दोनों महापुरुषों के चित्रों पर माल्यार्पण एवं पुष्पार्चन कर दी गई सलामी।* *⏭️अपर पुलिस अधीक्षक (ऑपरेशन) द्वारा पुलिस लाइन परिसर में दोनों महापुरुषों को चित्रों पर किया गया माल्यार्पण।* *⏭️जनपद के समस्त क्षेत्राधिकारी द्वारा सम्बन्धित थाना पर दोनों महापुरुषों के चित्रों पर किया गया माल्यार्पण।* *⏭️सभी थानों एवं चौकियों में पुलिसकर्मियों द्वारा दोनों महापुरुषों को किया गया नमन।* जनपद सोनभद्र पुलिस द्वारा आज दिनांक 02.10.2026 को *राष्ट्रपिता महात्मा गांधी* व *भारत के द्वितीय प्रधानमंत्री श्री लालबहादुर शास्त्री* की जयंती मनाई गई । पुलिस लाइन परिसर में पुलिस अधीक्षक *श्री अभिषेक वर्मा* द्वारा दोनों महापुरुषों के चित्रों पर माल्यार्पण एवं पुष्पार्चन कर उनके आदर्शों का स्मरण किया गया । इस अवसर पर *पुलिस अधीक्षक ने अपने संबोधन में कहा, “महात्मा गांधी ने सत्य, अहिंसा और सत्याग्रह के बल पर स्वतंत्रता संग्राम का नेतृत्व किया और पूरी दुनिया के लिए एक प्रेरणा बने। वहीं, लाल बहादुर शास्त्री जी ने 'जय जवान, जय किसान' के नारे के साथ देश की सेवा की और सादगीपूर्ण जीवन के माध्यम से नेतृत्व का उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत किया।”* पुलिस अधीक्षक ने पुलिस कर्मियों से अपील की कि वे महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री जी के आदर्शों का पालन करें। उन्होंने कहा, “इन महान नेताओं के आदर्श हमारे लिए आज भी प्रासंगिक हैं । पुलिसकर्मियों को भी सत्यनिष्ठा, अनुशासन, और सेवा भावना के साथ अपने कर्तव्यों का पालन करना चाहिए साथ ही दोनों महापुरुषों द्वारा संस्थापित किए गए मानवीय आदर्शों एवं राष्ट्र प्रथम की भावना का स्वयं के अन्तर्मन एवं कार्यस्थल पर उतारने को कहा गया ।” अपर पुलिस अधीक्षक ऑपरेशन श्री ऋषभ रुणवाल द्वारा पुलिस लाइन सोनभद्र में पुलिस अधि0/कर्मचारियों के साथ दोनों महापुरुषों के चित्रों पर माल्यार्पण किया गया। *तत्पश्चात फालोवर व सफाईकर्मीयों को कम्बल वितरण किया गया।* सभी थानों व चौकियों में पुलिसकर्मियों द्वारा दोनों महापुरुषों के चित्रों पर माल्यार्पण कर उन्हें याद किया गया। *प्रेस नोट* *जनपद सोनभद्र* *दिनांक- 02.10.2026* *⏭️सोनभद्र पुलिस द्वारा मनाई गई राष्ट्रपिता महात्मा गांधी व भारत के दूसरे प्रधानमंत्री श्री लालबहादुर शास्त्री जी की जयंती।* *⏭️पुलिस अधीक्षक सोनभद्र द्वारा पुलिस लाइन परिसर में दोनों महापुरुषों के चित्रों पर माल्यार्पण एवं पुष्पार्चन कर दी गई सलामी।* *⏭️अपर पुलिस अधीक्षक (ऑपरेशन) द्वारा पुलिस लाइन परिसर में दोनों महापुरुषों को चित्रों पर किया गया माल्यार्पण।* *⏭️जनपद के समस्त क्षेत्राधिकारी द्वारा सम्बन्धित थाना पर दोनों महापुरुषों के चित्रों पर किया गया माल्यार्पण।* *⏭️सभी थानों एवं चौकियों में पुलिसकर्मियों द्वारा दोनों महापुरुषों को किया गया नमन।* जनपद सोनभद्र पुलिस द्वारा आज दिनांक 02.10.2026 को *राष्ट्रपिता महात्मा गांधी* व *भारत के द्वितीय प्रधानमंत्री श्री लालबहादुर शास्त्री* की जयंती मनाई गई । पुलिस लाइन परिसर में पुलिस अधीक्षक *श्री अभिषेक वर्मा* द्वारा दोनों महापुरुषों के चित्रों पर माल्यार्पण एवं पुष्पार्चन कर उनके आदर्शों का स्मरण किया गया । इस अवसर पर *पुलिस अधीक्षक ने अपने संबोधन में कहा, “महात्मा गांधी ने सत्य, अहिंसा और सत्याग्रह के बल पर स्वतंत्रता संग्राम का नेतृत्व किया और पूरी दुनिया के लिए एक प्रेरणा बने। वहीं, लाल बहादुर शास्त्री जी ने 'जय जवान, जय किसान' के नारे के साथ देश की सेवा की और सादगीपूर्ण जीवन के माध्यम से नेतृत्व का उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत किया।”* पुलिस अधीक्षक ने पुलिस कर्मियों से अपील की कि वे महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री जी के आदर्शों का पालन करें। उन्होंने कहा, “इन महान नेताओं के आदर्श हमारे लिए आज भी प्रासंगिक हैं । पुलिसकर्मियों को भी सत्यनिष्ठा, अनुशासन, और सेवा भावना के साथ अपने कर्तव्यों का पालन करना चाहिए साथ ही दोनों महापुरुषों द्वारा संस्थापित किए गए मानवीय आदर्शों एवं राष्ट्र प्रथम की भावना का स्वयं के अन्तर्मन एवं कार्यस्थल पर उतारने को कहा गया ।” अपर पुलिस अधीक्षक ऑपरेशन श्री ऋषभ रुणवाल द्वारा पुलिस लाइन सोनभद्र में पुलिस अधि0/कर्मचारियों के साथ दोनों महापुरुषों के चित्रों पर माल्यार्पण किया गया। *तत्पश्चात फालोवर व सफाईकर्मीयों को कम्बल वितरण किया गया।* सभी थानों व चौकियों में पुलिसकर्मियों द्वारा दोनों महापुरुषों के चित्रों पर माल्यार्पण कर उन्हें याद किया गया।1
- 5G के दौर में सोनभद्र का सरईगढ़ गांव नेटवर्क के लिए तरस रहा, मासूम बच्ची ने डीएम से लगाई गुहार डीएम अंकल! मेरे गांव में नेटवर्क लगवा दीजिए... पापा से बात नहीं हो पाती 5G के दौर में सोनभद्र का सरईगढ़ गांव नेटवर्क के लिए तरस रहा, मासूम बच्ची ने डीएम से लगाई गुहार सोनभद्र। देश जहां डिजिटल क्रांति और 5G तकनीक के दौर में तेजी से आगे बढ़ रहा है, वहीं जनपद सोनभद्र का ग्राम सरईगढ़ आज भी मोबाइल नेटवर्क जैसी बुनियादी सुविधा के लिए संघर्ष कर रहा है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में एक मासूम बच्ची हाथ जोड़कर जिलाधिकारी सोनभद्र से गुहार लगाती नजर आ रही है। बच्ची कहती है कि उसके पापा बाहर रहते हैं और गांव में नेटवर्क नहीं होने के कारण वह उनसे फोन पर बात तक नहीं कर पाती। मासूम की यह पीड़ा ग्रामीणों की वर्षों पुरानी समस्या को उजागर कर रही है। ग्रामीणों का कहना है कि मोबाइल नेटवर्क नहीं होने से सिर्फ अपनों से बातचीत ही प्रभावित नहीं होती, बल्कि आपातकालीन स्थिति में मदद, बच्चों की ऑनलाइन पढ़ाई और सरकारी कार्यों में भी काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। ग्रामीणों ने जिलाधिकारी सोनभद्र और संबंधित टेलीकॉम कंपनियों से मांग की है कि ग्राम सरईगढ़ में मोबाइल टावर स्थापित कर नेटवर्क सुविधा उपलब्ध कराई जाए, जिससे ग्रामीणों को राहत मिल सके। अब देखना होगा कि मासूम बच्ची की यह भावुक अपील और ग्रामीणों की समस्या प्रशासन तक कब पहुंचती है और कब गांव में नेटवर्क की सुविधा बहाल होती है। 🙏1
- आगामी त्यौहार को देखते हुए अपर पुलिस अधीक्षक नगर पुलिस के साथ रावटसगंज कस्बा में किया पैदल ग्रस्त आगामी नवरात्रि, दुर्गापूजा एवं दशहरा पर्व के दृष्टिगत अपर पुलिस अधीक्षक नगर द्वारा पर्याप्त पुलिस बल के साथ कस्बा रॉबर्ट्सगंज में पैदल गश्त कर सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा* आज दिनांक 01.10.2026 को अपर पुलिस अधीक्षक नगर *सुश्री मेविस टॉक* द्वारा आगामी नवरात्रि, दुर्गापूजा एवं दशहरा पर्व के दृष्टिगत क्षेत्राधिकारी नगर श्री रणधीर मिश्रा, थाना रॉबर्ट्सगंज एवं महिला थाना के पुलिस बल के साथ कस्बा रॉबर्ट्सगंज में पैदल गश्त किया गया। पैदल गश्त के दौरान स्थापित होने वाले दुर्गा पंडालों का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया तथा आमजन एवं स्थानीय दुकानदारों से संवाद कर उनकी समस्याओं एवं सुझावों की जानकारी ली गई। साथ ही संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की चेकिंग की गई तथा त्यौहारों को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाने की अपील की गई। इस दौरान भीड़भाड़ वाले स्थानों, प्रमुख बाजारों एवं संवेदनशील क्षेत्रों में पुलिस की सक्रिय उपस्थिति सुनिश्चित करते हुए संबंधित पुलिस अधिकारियों/कर्मचारियों को सतर्कता, यातायात व्यवस्था एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने तथा संदिग्ध गतिविधियों पर प्रभावी निगरानी के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। जनपद में आगामी त्यौहारों के दृष्टिगत सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने हेतु पुलिस द्वारा निरंतर पैदल गश्त, चेकिंग एवं निगरानी की जा रही है।1
- 🚨 ब्रेकिंग: सोनभद्र ओबरा डैम से छह दिन से लापता 24 वर्षीय हिमांशु मिश्रा का शव मिलने से सनसनी। परिजनों ने हत्या की आशंका जताते हुए पटीदारों पर गंभीर आरोप लगाए। पुराने विवाद से जुड़ा बताया जा रहा मामला। दरोगा की भूमिका की जांच की भी मांग। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू की, सीओ ने दरोगा पर लगे आरोपों को निराधार बताया। #Sonbhadra #BreakingNews #Obra #Jugail #SonbhadraNews1
- भारतीय किसान यूनियन लोक शक्ति जनपद सोनभद्र के धरना रात किसानों का धरना 501 दिन में पहुंच गया धरना किसानों ने धरना पर धरना रत्न किसान 2 अक्टूबर के दिन ध्वजारोहण करके सत्य हिस्सा मार्ग अपनाने के लिए सभी किसान संकल्प लिए की महात्मा गांधी के सत्य मार्ग पर हमें चलना है इस धरने पर भारी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे2
- ओबरा डैम में 24 वर्षीय युवक का शव मिलने से मचा हड़कंप परिजनों ने जताई हत्या की आशंका, जांच में जुटी पुलिस ओबरा (सोनभद्र)। ओबरा डैम क्षेत्र में उस समय सनसनी फैल गई, जब एक 24 वर्षीय युवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिलने की सूचना से आसपास के इलाके में हड़कंप मच गया। शव मिलने की खबर फैलते ही मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई और क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गईं। स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू की। युवक की मौत किन परिस्थितियों में हुई, इसे लेकर पुलिस जांच कर रही है। वहीं, युवक के परिजनों ने उसकी मौत को सामान्य घटना मानने से इनकार करते हुए हत्या की आशंका जताई है। परिजनों का आरोप है कि युवक की मौत के पीछे साजिश हो सकती है और पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जानी चाहिए।पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की कार्रवाई शुरू कर दी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के वास्तविक कारणों का पता चलने की उम्मीद है। पुलिस घटनास्थल से जुड़े साक्ष्यों और युवक के संपर्क में रहे लोगों के बारे में भी जानकारी जुटा रही है।फिलहाल युवक की मौत हादसा है, आत्महत्या है या हत्या—इसका स्पष्ट खुलासा जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही हो सकेगा। घटना को लेकर इलाके में तनाव और चर्चा का माहौल बना हुआ है।1
- चकिया में वामपंथी दलों का प्रदर्शन, मुख्य निर्वाचन आयुक्त को बर्खास्त करने की मांग चकिया में वामपंथी दलों का प्रदर्शन, मुख्य निर्वाचन आयुक्त को बर्खास्त करने की मांग सीपीएम और सीपीआई कार्यकर्ताओं ने नगर में निकाला जुलूस, राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन एसडीएम को सौंपा चकिया, चंदौली। चकिया नगर पंचायत में सीपीएम, सीपीआई सहित वामपंथी दलों के कार्यकर्ताओं ने विभिन्न मांगों को लेकर जुलूस निकाला। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार को बर्खास्त करने और उनके खिलाफ आपराधिक मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तारी की मांग को लेकर नारे लगाए। प्रदर्शनकारियों ने मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण यानी एसआईआर के नाम पर मतदाताओं के नाम काटे जाने का आरोप लगाते हुए इसे रोकने की मांग की। प्रदर्शनकारियों ने “वोट चोर गद्दी छोड़”, “एसआईआर के नाम पर वोट काटना बंद करो” और “संविधान व लोकतंत्र की रक्षा करो” जैसे नारे लगाए। उनका कहना था कि मतदाता सूची से नाम हटाए जाने की प्रक्रिया में पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित की जानी चाहिए। प्रदर्शन के बाद कार्यकर्ताओं ने अपनी मांगों से संबंधित ज्ञापन राष्ट्रपति को संबोधित करते हुए उपजिलाधिकारी चकिया को तहसील परिसर में सौंपा। ज्ञापन में मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार को पद से हटाने, उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई करने तथा मतदाता सूची से कथित तौर पर हटाए गए नामों को दर्ज किए जाने की मांग की गई। एसआईआर को लेकर उठाए सवाल वामपंथी दलों के नेताओं ने एसआईआर प्रक्रिया को लेकर आपत्तियां दर्ज कराईं। प्रदर्शनकारियों ने दावा किया कि बड़ी संख्या में लोगों के नाम मतदाता सूची से हटाए गए हैं और इस संबंध में उन्होंने 13 करोड़ नाम काटे जाने का आरोप लगाया। हालांकि, यह आंकड़ा प्रदर्शनकारियों द्वारा किया गया दावा है; निर्वाचन आयोग की आधिकारिक जानकारी में उत्तर प्रदेश की SIR प्रक्रिया के बाद अप्रैल 2026 में प्रकाशित अंतिम मतदाता सूची में 13.39 करोड़ मतदाता शामिल होने की बात कही गई है। निर्वाचन आयोग के अनुसार SIR का उद्देश्य पात्र मतदाता को सूची से बाहर न रखना और अपात्र व्यक्ति को मतदाता सूची में शामिल होने से रोकना है। आयोग ने मतदाताओं को नाम जोड़ने, हटाने या संशोधन के लिए निर्धारित प्रपत्रों के माध्यम से प्रक्रिया उपलब्ध होने की भी जानकारी दी है। आगे आंदोलन की चेतावनी प्रदर्शन में शामिल नेताओं ने कहा कि जब तक उनकी मांगों पर कार्रवाई नहीं होती, तब तक आंदोलन जारी रखा जाएगा। उन्होंने कहा कि आवश्यकता पड़ने पर इंडिया गठबंधन के साथ मिलकर आगे भी आंदोलन किया जाएगा। कार्यक्रम में सीपीएम के शंभूनाथ सिंह, परमानंद मौर्य, लालचंद एडवोकेट, लालमणि विश्वकर्मा, राजेंद्र यादव, रामनिवास पांडेय, जयनाथ, चौथीराम, महानंद राजभर सहित अन्य नेता मौजूद रहे। वहीं सीपीआई की ओर से शिवमूरत राम, किस्मत यादव, बबलू राम सहित अन्य कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। आयोजकों के अनुसार प्रदर्शन में सैकड़ों लोग शामिल हुए।1
- 20 साल सेना में सेवा के बाद गांव लौटे जितेंद्र यादव, ग्रामीणों ने फूल-मालाओं से किया स्वागत 20 साल सेना में सेवा के बाद गांव लौटे जितेंद्र यादव, ग्रामीणों ने फूल-मालाओं से किया स्वागत खलियारी / सोनभद्र जनपद के नगवां ब्लॉक अंतर्गत तेनुआ गांव निवासी भारतीय सेना से सेवानिवृत्त हुए जितेंद्र यादव के गांव पहुंचने पर ग्रामीणों ने गर्मजोशी से स्वागत किया। फूल-मालाओं और जयकारों के साथ ग्रामीणों ने उनका अभिनंदन कर देश सेवा के लिए सम्मान जताया। जितेंद्र यादव ने भारतीय सेना में 20 वर्षों तक अपनी सेवाएं दीं। सेवानिवृत्ति के बाद पहली बार अपने गांव पहुंचे जितेंद्र यादव ने कहा कि सेना में बिताए गए 20 वर्ष उनके जीवन के सबसे गौरवपूर्ण और यादगार पल रहे। देश के अलग-अलग हिस्सों में सेवा करने का अवसर मिलना उनके लिए सौभाग्य की बात रही। उन्होंने कहा कि सेवानिवृत्त होकर अपने परिवार, गांव और क्षेत्रवासियों के बीच लौटना बेहद भावुक करने वाला क्षण है। बहुत कम लोगों को यह अवसर मिलता है कि वे देश की सेवा पूरी कर सकुशल अपने लोगों के बीच वापस लौट सकें। बताया गया कि जितेंद्र यादव के पुत्र विकास यादव भी भारतीय सेना में अग्निवीर के रूप में कार्यरत रहे हैं। उन्होंने भी अपने पद से इस्तीफा देकर घर वापसी कर ली है। पिता-पुत्र के गांव पहुंचने पर परिजनों, शुभचिंतकों और ग्रामीणों ने उनका स्वागत किया। इस दौरान ग्रामीणों ने जितेंद्र यादव की सैन्य सेवा की सराहना करते हुए उनके स्वस्थ और सुखद भविष्य की कामना की। स्वागत कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।1