Shuru
Apke Nagar Ki App…
प्रयागराज में दर्दनाक हादसा मिजोर दमदम घीनापुर बहरिया प्रयागराज में गेहूं के कटाई के समय 12 वर्ष के बच्चे की जान चली गई 😭 किसी भी प्रकार कि घटनाएं होने पर एवं खबर चलवाने के लिए संपर्क करें - रिंकू राज 8188070994,9415796247 प्रयागराज में दर्दनाक हादसा मिजोर दमदम घीनापुर बहरिया प्रयागराज में गेहूं के कटाई के समय 12 वर्ष के बच्चे की जान चली गई 😭
Indian National News INN
प्रयागराज में दर्दनाक हादसा मिजोर दमदम घीनापुर बहरिया प्रयागराज में गेहूं के कटाई के समय 12 वर्ष के बच्चे की जान चली गई 😭 किसी भी प्रकार कि घटनाएं होने पर एवं खबर चलवाने के लिए संपर्क करें - रिंकू राज 8188070994,9415796247 प्रयागराज में दर्दनाक हादसा मिजोर दमदम घीनापुर बहरिया प्रयागराज में गेहूं के कटाई के समय 12 वर्ष के बच्चे की जान चली गई 😭
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- Post by शिव सागर मौर्य1
- न्यायालय का वाद खारिज होने के बाद भी नहीं खाली हुआ बाग, जांच के आदेश कौशांबी, संवाददाता: तहसील चायल क्षेत्र के खानपुर खास निवासी सरफराज पुत्र पुद्दन अली ने अपने पैतृक बाग पर कब्जे को लेकर गंभीर आरोप लगाए हैं। पीड़ित के अनुसार, मौजा खानपुर खास स्थित गाटा संख्या 71 रकबा 0.1590 हे0 भूमि उसके पिता के नाम दर्ज है, जिसमें बैर का बाग लगा हुआ है। बताया कि बाग को फल तोड़ने के लिए 10 हजार रुपये सालाना पर गांव के ही अली अहमद व उसकी पत्नी रोशनी को दिया गया था। समय पूरा होने के बाद बाग खाली करने को कहा गया, लेकिन विपक्षीगण ने कब्जा नहीं छोड़ा और न्यायालय में वाद दाखिल कर दिया। पीड़ित का कहना है कि सिविल जज सीनियर डिवीजन की अदालत ने 2 अप्रैल 2026 को वाद निरस्त कर दिया, इसके बावजूद भी विपक्षी बाग खाली नहीं कर रहे हैं। आरोप है कि वे बाग में जाने से रोकते हैं, गाली-गलौज करते हैं और झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी देते हैं। मामले से परेशान परिवार मंगलवार दोपहर करीब एक बजे तहसील परिसर में उपजिलाधिकारी कार्यालय के बाहर धरने पर बैठ गया और न्याय की गुहार लगाई। पीड़ितों के अनुसार, उपजिलाधिकारी ने उन्हें कुर्सी पर बैठाकर बात सुनी और लेखपाल को मौके पर जाकर जांच करने के निर्देश दिए। इसके बावजूद परिवार ने लेखपाल पर सहयोग न करने का आरोप लगाया है। परिवार का कहना है कि प्रशासनिक उदासीनता के कारण वे अपने ही बाग का उपयोग नहीं कर पा रहे हैं और भय के माहौल में जीवन यापन करने को मजबूर हैं।1
- #कौशाम्बी 19 वर्षीय किशोरी किरन पाल का शव नहर के किनारे पेड़ से लटका हुआ मिला था जिसमें किरन की बड़ी बहन ने गांव के बब्बू यादव पर हत्या करने के बाद शव को पेड़ से बांध कर लटकाने का लगाया आरोप आरोपी मौके से फरार पुलिस जांच में जुटी । कौशांबी जनपद में करारी थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम सभा पवैया चक शहबुउद्दीनपुर की निवासिनी किरन पाल उम्र लगभग 19 वर्ष के जानवर बब्बू यादव के खेत में चले जाने के कारण से बब्बू यादव और किरन पाल के घर वालों में वाद विवाद हुआ । और फिर बब्बू यादव अपने कुछ सहयोगियों के साथ किरन पाल के घर पहुंच कर घर के दरवाजे के बाहर ईट पथराव करते हुए किरन की बहन के साथ भी वाद विवाद हुआ और किरन के जानवर को बब्बू यादव अपने घर पर बांध लेता है । कुछ देर बाद किरन शौच के लिए नहर की ओर जाती है जिसके बाद किरन की बहन का कहना है कि नहर की ओर पहले से ही बब्बू यादव अपने कुछ सहयोगी के साथ घात लगाए बैठा था और किरन पाल को शौच करने के बाद उसको पकड़ कर मार के और फिर नहर के पास एक पेड़ से लटका दिया गया । कुछ देर बाद किरन पाल के परिजनों को यह बात पता चली की किरन का शव नहर के पास एक पेड़ से लटकता हुआ पाया गया है जिसके बाद परिजनों में कोहराम मच जाता है और फिर आनन फानन में पुलिस प्रशासन को सूचना दी जाती है जिसके बाद पुलिस प्रशासन मौके पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया । इस घटना में जो भी आरोपी हैं वह सभी अपना घर छोड़कर मौके से फरार हो गए हैं पुलिस जांच में जुड़ गई है ।1
- Post by गुरु ज्ञान1
- *थ्रेशर में फंसने से युवक की दर्दनाक मौत, गांव में शोक* *कौशांबी संदेश* प्रयागराज। जनपद के बहरिया थाना क्षेत्र अंतर्गत मिझूरा गांव में गेहूं की बलाई के दौरान एक युवक की थ्रेशर में फंसने से मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। बताया जा रहा है कि खेत में गेहूं की बलाई का कार्य चल रहा था, इसी दौरान अचानक युवक का संतुलन बिगड़ गया और वह थ्रेशर की चपेट में आ गया। हादसा इतना भीषण था कि मौके पर ही उसकी मृत्यु हो गई।घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया और पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई। सूचना मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर जुट गए।ऐसे हादसों को देखते हुए किसानों से अपील की जा रही है कि कृषि कार्य के दौरान विशेष सावधानी बरतें और मशीनों का उपयोग करते समय सतर्क रहें, ताकि इस प्रकार की दुखद घटनाओं से बचा जा सके।1
- मेडिकल कॉलेज कौशांबी ने किया विश्व स्वास्थ्य दिवस के उपलक्ष्य में मेडिकल हेल्थ कैंप का आयोजन विश्व स्वास्थ्य दिवस हमें अपने स्वास्थ्य के प्रति सजग रहने की प्रेरणा देता है..., प्राचार्य ब्यूरो रिपोर्ट सुनील साहू वैधयत ख़बर हिन्दी दैनिक PRIME 18 NEWS कौशांबी....मंगलवार को स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय, कौशांबी द्वारा विश्व स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर प्राथमिक विद्यालय, समदा, मंझनपुर कौशाम्बी में मेडिकल हेल्थ कैंप का आयोजन किया गया, इस शिविर में आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में ग्रामीण महिलाएं, बच्चे एवं बुजुर्ग उपस्थित हुए और निःशुल्क स्वास्थ्य जांच व परामर्श का लाभ उठाया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्राचार्य डॉ. हरिओम कुमार सिंह द्वारा दीप प्रज्वलन के साथ किया गया एवं संबोधन में उनके द्वारा बताया गया कि विश्व स्वास्थ्य दिवस हमें अपने स्वास्थ्य के प्रति सजग रहने की प्रेरणा देता है। मेडिकल कॉलेज का यह प्रयास है कि स्वास्थ्य सेवाएं केवल अस्पताल तक सीमित न रहकर गांव-गांव तक पहुंचे।” उन्होंने सभी चिकित्सकों एवं छात्रों की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन समाज सेवा की भावना को मजबूत करते हैं। कार्यक्रम के दौरान एमबीबीएस प्रथम वर्ष के छात्रों द्वारा गैर संचारी रोगों (एन0सी0डी0) से बचाव पर आधारित एक जागरूकता नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत किया गया। इस नाटक के माध्यम से लोगों को मधुमेह, उच्च रक्तचाप एवं हृदय रोग जैसी बीमारियों से बचाव के उपाय के बारे में बताया। दन्त रोग विभाग के सह आचार्य डॉ. हेमलता द्विवेदी (सह आचार्य) ने दांतों एवं मुंह की सफाई के सही तरीकों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि नियमित ब्रश, सही खानपान एवं समय-समय पर जांच से दंत रोगों से बचा जा सकता है। इस दौरान कई लोगों के दांतों की जांच भी की गई और आवश्यक सलाह दी गई।कम्युनिटी मेडिसिन विभाग के सहायक आचार्य डॉ. संतोष कुमार ने बताया कि “दस्त जैसी समस्याओं में ओआरएस का सही उपयोग जीवन रक्षक साबित हो सकता है, खासकर बच्चों के लिए।” साथ ही ग्रामीणों को स्वच्छता एवं हाथ धोने के सही तरीकों की विस्तृत जानकारी दी गई, साथ ही घर पर कैसे ओ0आर0एस0 बनाये यह भी बताया ।कार्यक्रम के दौरान आये हुए मरीजों की जांच की गई एवं आवश्यकतानुसार निःशुल्क दवा वितरित किया गया। इस अवसर पर, डा0 अरूण पाण्डेय, डा0 सन्दीप कुमार, डा0 निखिल चैधरी एवं इन्र्टन व एम0बी0बी0एस0 प्रथम वर्ष के छात्र-छात्रायें और कर्मचारी उपस्थित रहें।1
- #कौशाम्बी में करारी थाना क्षेत्र अंतर्गत किरन पाल का शव नहर के किनारे पेड़ से लटका हुआ मिलनेके संबंध में थाना चरवा पुलिस टीम द्वारा आत्महत्याके दुष्प्रेरण से संबंधित अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया । प्रकरण में अपर पुलिस अधीक्षक कौशाम्बी द्वारा दी गई बाइट । #palsamaj #UPPolice #kaushambipolice #viral1
- Post by शिव सागर मौर्य1
- Post by गुरु ज्ञान1