बाग पर कब्जे का विवाद: तहसील में धरने पर बैठा परिवार, लेखपाल पर सहयोग न करने का आरोप न्यायालय का वाद खारिज होने के बाद भी नहीं खाली हुआ बाग, जांच के आदेश कौशांबी, संवाददाता: तहसील चायल क्षेत्र के खानपुर खास निवासी सरफराज पुत्र पुद्दन अली ने अपने पैतृक बाग पर कब्जे को लेकर गंभीर आरोप लगाए हैं। पीड़ित के अनुसार, मौजा खानपुर खास स्थित गाटा संख्या 71 रकबा 0.1590 हे0 भूमि उसके पिता के नाम दर्ज है, जिसमें बैर का बाग लगा हुआ है। बताया कि बाग को फल तोड़ने के लिए 10 हजार रुपये सालाना पर गांव के ही अली अहमद व उसकी पत्नी रोशनी को दिया गया था। समय पूरा होने के बाद बाग खाली करने को कहा गया, लेकिन विपक्षीगण ने कब्जा नहीं छोड़ा और न्यायालय में वाद दाखिल कर दिया। पीड़ित का कहना है कि सिविल जज सीनियर डिवीजन की अदालत ने 2 अप्रैल 2026 को वाद निरस्त कर दिया, इसके बावजूद भी विपक्षी बाग खाली नहीं कर रहे हैं। आरोप है कि वे बाग में जाने से रोकते हैं, गाली-गलौज करते हैं और झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी देते हैं। मामले से परेशान परिवार मंगलवार दोपहर करीब एक बजे तहसील परिसर में उपजिलाधिकारी कार्यालय के बाहर धरने पर बैठ गया और न्याय की गुहार लगाई। पीड़ितों के अनुसार, उपजिलाधिकारी ने उन्हें कुर्सी पर बैठाकर बात सुनी और लेखपाल को मौके पर जाकर जांच करने के निर्देश दिए। इसके बावजूद परिवार ने लेखपाल पर सहयोग न करने का आरोप लगाया है। परिवार का कहना है कि प्रशासनिक उदासीनता के कारण वे अपने ही बाग का उपयोग नहीं कर पा रहे हैं और भय के माहौल में जीवन यापन करने को मजबूर हैं।

- थाना चरवा क्षेत्र के जंगल/खेत में एक किशोरी का शव पेड़ से लटका मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस व फील्ड यूनिट ने मौके का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने शव का पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण हैंगिंग बताया गया है। पुलिस अधीक्षक कौशांबी सत्यनारायण ने सोमवार रात जानकारी देते हुए बताया कि परिजनों के अनुसार, पड़ोसी के खेत में पशु जाने को लेकर विवाद हुआ था, जिसमें पड़ोसी बब्बू यादव द्वारा अभद्रता व गाली-गलौज की गई थी। शाम को किशोरी का शव फंदे से लटका मिला। परिजनों की तहरीर के आधार पर सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। पुलिस का कहना है कि मामले की हर पहलू से जांच जारी है और जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।1
- *कौशांबी में पुलिस पर गंभीर आरोप, कार्रवाई न होने पर महापंचायत और आंदोलन का ऐलान* *कौशांबी संदेश संवाददाता* कौशांबी। जनपद में थाना संदीपनघाट के एक इंस्पेक्टर पर भारतीय किसान संगठन के जिला महामंत्री के साथ गाली-गलौज और अभद्र व्यवहार करने के गंभीर आरोप लगे हैं। इस घटना को लेकर संगठन में भारी नाराजगी देखी जा रही है।बताया जा रहा है कि 23 मार्च को बाजार में चाय पीने के दौरान यह विवाद हुआ। आरोप है कि परिचय देने के बावजूद इंस्पेक्टर का रवैया नहीं बदला और उन्होंने अभद्र भाषा का प्रयोग किया। पीड़ित पक्ष ने 25 मार्च को जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपकर मामले की शिकायत की, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं होने से आक्रोश बढ़ता जा रहा है।इसी को लेकर 7 अप्रैल को मंझनपुर में महापंचायत बुलाने और बड़े आंदोलन का ऐलान किया गया है। संगठन का कहना है कि यदि समय रहते कार्रवाई नहीं हुई तो लखनऊ में भी व्यापक आंदोलन किया जाएगा।आरोप यह भी है कि पुलिस द्वारा झूठे मुकदमों में फंसाने की धमकी दी जा रही है। संगठन ने मांग की है कि संबंधित इंस्पेक्टर को तत्काल बर्खास्त किया जाए और निष्पक्ष जांच कर कार्रवाई की जाए। फिलहाल मामले को लेकर प्रशासन की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है, लेकिन क्षेत्र में इस मुद्दे को लेकर चर्चा तेज हो गई है।1
- Post by Vinay Raj yadav1
- पानी भरे खदान में 6 वर्षीय मासूम का शव मिलने से मचा हड़कंप प्रयागराज। बारा थाना क्षेत्र के अंतर्गत गींज गांव में मंगलवार सुबह एक दर्दनाक घटना सामने आई, जहां घर से लापता हुए 6 वर्षीय मासूम का शव घर से लगभग 100 मीटर दूर पानी से भरे खदान में मिलने से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। घटना की सूचना मिलते ही ग्रामीणों की भारी भीड़ मौके पर जुट गई और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, मृतक की पहचान राजाबाबू पुत्र संजय उर्फ कृष्णा के रूप में हुई है। राजाबाबू अपने तीन भाइयों में सबसे छोटा था। उसके पिता संजय उर्फ कृष्णा गांव में रहकर मजदूरी करते हैं और किसी तरह परिवार का भरण-पोषण करते हैं। परिवार की आर्थिक स्थिति सामान्य बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि सोमवार शाम करीब 4 बजे राजाबाबू अचानक घर से लापता हो गया था। काफी देर तक जब वह वापस नहीं लौटा तो परिजनों को चिंता हुई। परिजनों और ग्रामीणों ने आसपास काफी खोजबीन की, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लग सका। इसके बाद परिजनों ने बारा थाना पुलिस को सूचना दी, जिस पर पुलिस ने भी तलाश शुरू कर दी थी। मंगलवार सुबह करीब 8 बजे गांव के कुछ बच्चे खेलते समय घर के पास स्थित पानी भरे खदान के पास पहुंचे, जहां उन्होंने पानी में एक शव उतराता हुआ देखा। बच्चों ने तुरंत इसकी जानकारी गांव वालों को दी। देखते ही देखते मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। जब शव को बाहर निकाला गया तो उसकी पहचान राजाबाबू के रूप में हुई। घटना की सूचना मिलते ही बारा थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा की कार्रवाई पूरी की और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि प्रथम दृष्टया मामला डूबने से मौत का प्रतीत हो रहा है, हालांकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का खुलासा हो सकेगा। इस घटना के बाद पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। मां का विलाप सुनकर हर किसी की आंखें नम हो गईं। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि ऐसे खुले और पानी से भरे खदानों को सुरक्षित कराया जाए, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाएं न हों। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है और सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए कार्रवाई की जा रही है।1
- अगले पंच दीन मे भारी बारिश होने की सम्भावना है 🌦🌩🌨⚡️1
- महाकुंभ वाले IIT बाबा अभय सिंह ने की शादी, पत्नी प्रतीका के बारे में जानिए IIT Baba Abhay Singh News: आईआईटी बाबा अभय सिंह ने बताया कि वह और उनकी पत्नी प्रतीका अपनी नई जिंदगी से बेहद खुश हैं और फिलहाल सादगीपूर्ण जीवन जी रहे हैं. प्रयागराज महाकुंभ में अपने अलग अंदाज और आध्यात्मिक व्यक्तित्व के कारण देशभर में चर्चा में आए IITian बाबा अभय सिंह एक बार फिर सुर्खियों में हैं. इस बार वजह उनकी शादी है. लंबे समय बाद सोमवार (06 अप्रैल) को अभय सिंह हरियाणा के झज्जर में अपनी पत्नी के साथ दिखाई दिए. उन्होंने खुलासा किया कि दोनों ने 15 फरवरी को महाशिवरात्रि के अवसर पर हिमाचल प्रदेश के अघंजर महादेव मंदिर में शादी की थी. इसके बाद 19 फरवरी को कोर्ट मैरिज भी की. अभय सिंह ने बातचीत में बताया कि वह और उनकी पत्नी अपनी नई जिंदगी से बेहद खुश हैं और फिलहाल सादगीपूर्ण जीवन जी रहे हैं. उन्होंने कहा, ''मेरी पत्नी प्रतीका, मूल रूप से कर्नाटक की रहने वाली हैं और वह भी इंजीनियर हैं. शादी के बाद दोनों फिलहाल हिमाचल प्रदेश के धर्मशाला में रह रहे हैं.'' झज्जर में अपने परिवार से मिले IIT बाबा अभय सिंह सोमवार को वे झज्जर में अपने परिवार और माता-पिता से मिलने पहुंचे थे. अभय सिंह भगवा वस्त्रों में अपने पिता के चैंबर में पहुंचे, जहां उन्होंने पुरानी यादों को शेयर किया. उन्होंने बताया कि आध्यात्मिकता की ओर रुझान होने से पहले वह अक्सर अपने पिता के चैंबर में बैठकर कानूनी एप्लीकेशन और केस स्टडी देखा करते थे. उन्होंने कहा कि जिंदगी के अर्थ की तलाश ने उन्हें विज्ञान और तकनीक की दुनिया से आध्यात्म की ओर मोड़ दिया.1
- Post by शिव सागर मौर्य1
- *शराब पीने से मना करने पर दबँगों का तांडव,ढाबा संचालक को बेरहमी से पीटा,दबँगों की दबँगई सीसीटीवी कैमरे में कैद,न्याय की आस में एसपी कार्यालय पहुँचा पीड़ित....* *वहीद अहमद* *जिला संवाददाता न्यूज़ 24* *जिलाध्यक्ष:* *(अखिल भारतीय पत्रकार प्रेस क्लब)* *नोट-खबरों की सूचना हेतु सम्पर्क करें:* *कार्यालय मीडिया मंच* *रसबहार रेस्टोरेंट के अन्दर वाली गली (मीडिया मंच आल्हा चौक महोबा)*1
- Post by गुरु ज्ञान1