महाकुंभ वाले IIT बाबा अभय सिंह ने की शादी, पत्नी प्रतीका के बारे में जानिए IIT Baba Abhay Singh News: आईआईटी बाबा अभय सिंह ने बताया कि वह और उनकी पत्नी प्रतीका अपनी नई जिंदगी से बेहद खुश हैं और फिलहाल सादगीपूर्ण जीवन जी रहे हैं. प्रयागराज महाकुंभ में अपने अलग अंदाज और आध्यात्मिक व्यक्तित्व के कारण देशभर में चर्चा में आए IITian बाबा अभय सिंह एक बार फिर सुर्खियों में हैं. इस बार वजह उनकी शादी है. लंबे समय बाद सोमवार (06 अप्रैल) को अभय सिंह हरियाणा के झज्जर में अपनी पत्नी के साथ दिखाई दिए. उन्होंने खुलासा किया कि दोनों ने 15 फरवरी को महाशिवरात्रि के अवसर पर हिमाचल प्रदेश के अघंजर महादेव मंदिर में शादी की थी. इसके बाद 19 फरवरी को कोर्ट मैरिज भी की. अभय सिंह ने बातचीत में बताया कि वह और उनकी पत्नी अपनी नई जिंदगी से बेहद खुश हैं और फिलहाल सादगीपूर्ण जीवन जी रहे हैं. उन्होंने कहा, ''मेरी पत्नी प्रतीका, मूल रूप से कर्नाटक की रहने वाली हैं और वह भी इंजीनियर हैं. शादी के बाद दोनों फिलहाल हिमाचल प्रदेश के धर्मशाला में रह रहे हैं.'' झज्जर में अपने परिवार से मिले IIT बाबा अभय सिंह सोमवार को वे झज्जर में अपने परिवार और माता-पिता से मिलने पहुंचे थे. अभय सिंह भगवा वस्त्रों में अपने पिता के चैंबर में पहुंचे, जहां उन्होंने पुरानी यादों को शेयर किया. उन्होंने बताया कि आध्यात्मिकता की ओर रुझान होने से पहले वह अक्सर अपने पिता के चैंबर में बैठकर कानूनी एप्लीकेशन और केस स्टडी देखा करते थे. उन्होंने कहा कि जिंदगी के अर्थ की तलाश ने उन्हें विज्ञान और तकनीक की दुनिया से आध्यात्म की ओर मोड़ दिया.

- Post by Sanjay Lal1
- प्रयागराज/करछना: क्षेत्र में स्कूली बच्चों के परिवहन को लेकर गंभीर लापरवाही उजागर हुई है। निजी एवं मान्यता प्राप्त स्कूलों द्वारा नियमों की अनदेखी करते हुए प्राइवेट गाड़ियों से बच्चों को ढोया जा रहा है, जिससे उनकी सुरक्षा पर बड़ा खतरा मंडरा रहा है। जानकारी के अनुसार, वेदिक इंटरनेशनल स्कूल (चुपेपुर डीहा), जीएस साइंस एकेडमी (भिटरिया), सियाराम एकेडमी (पचदेवरा, धर्म कांटा के पास) और तेज स्कॉलर एकेडमी (तेंदुई, भीरपुर) समेत कई स्कूलों में बिना परमिट और फिटनेस वाले वाहनों का संचालन हो रहा है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि इन वाहनों में क्षमता से अधिक बच्चों को बैठाया जाता है और किसी भी प्रकार की सुरक्षा व्यवस्था नहीं होती। अभिभावकों का कहना है कि भारी फीस लेने के बावजूद स्कूल प्रबंधन बच्चों की सुरक्षा को नजरअंदाज कर रहा है। वहीं प्रशासन की चुप्पी से लोगों में नाराजगी बढ़ती जा रही है। मामले में एबीएसए शैलपति यादव ने जांच कर आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया है। स्थानीय लोगों ने जल्द सख्त कदम उठाने की मांग की है।3
- Post by हिमांशु गुप्ता समाचार नेशन1
- Post by Manish Susari संपादकस्थानीयsi न्यूज़1
- पानी भरे खदान में 6 वर्षीय मासूम का शव मिलने से मचा हड़कंप प्रयागराज। बारा थाना क्षेत्र के अंतर्गत गींज गांव में मंगलवार सुबह एक दर्दनाक घटना सामने आई, जहां घर से लापता हुए 6 वर्षीय मासूम का शव घर से लगभग 100 मीटर दूर पानी से भरे खदान में मिलने से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। घटना की सूचना मिलते ही ग्रामीणों की भारी भीड़ मौके पर जुट गई और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, मृतक की पहचान राजाबाबू पुत्र संजय उर्फ कृष्णा के रूप में हुई है। राजाबाबू अपने तीन भाइयों में सबसे छोटा था। उसके पिता संजय उर्फ कृष्णा गांव में रहकर मजदूरी करते हैं और किसी तरह परिवार का भरण-पोषण करते हैं। परिवार की आर्थिक स्थिति सामान्य बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि सोमवार शाम करीब 4 बजे राजाबाबू अचानक घर से लापता हो गया था। काफी देर तक जब वह वापस नहीं लौटा तो परिजनों को चिंता हुई। परिजनों और ग्रामीणों ने आसपास काफी खोजबीन की, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लग सका। इसके बाद परिजनों ने बारा थाना पुलिस को सूचना दी, जिस पर पुलिस ने भी तलाश शुरू कर दी थी। मंगलवार सुबह करीब 8 बजे गांव के कुछ बच्चे खेलते समय घर के पास स्थित पानी भरे खदान के पास पहुंचे, जहां उन्होंने पानी में एक शव उतराता हुआ देखा। बच्चों ने तुरंत इसकी जानकारी गांव वालों को दी। देखते ही देखते मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। जब शव को बाहर निकाला गया तो उसकी पहचान राजाबाबू के रूप में हुई। घटना की सूचना मिलते ही बारा थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा की कार्रवाई पूरी की और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि प्रथम दृष्टया मामला डूबने से मौत का प्रतीत हो रहा है, हालांकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का खुलासा हो सकेगा। इस घटना के बाद पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। मां का विलाप सुनकर हर किसी की आंखें नम हो गईं। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि ऐसे खुले और पानी से भरे खदानों को सुरक्षित कराया जाए, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाएं न हों। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है और सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए कार्रवाई की जा रही है।1
- अगले पंच दीन मे भारी बारिश होने की सम्भावना है 🌦🌩🌨⚡️1
- महाकुंभ वाले IIT बाबा अभय सिंह ने की शादी, पत्नी प्रतीका के बारे में जानिए IIT Baba Abhay Singh News: आईआईटी बाबा अभय सिंह ने बताया कि वह और उनकी पत्नी प्रतीका अपनी नई जिंदगी से बेहद खुश हैं और फिलहाल सादगीपूर्ण जीवन जी रहे हैं. प्रयागराज महाकुंभ में अपने अलग अंदाज और आध्यात्मिक व्यक्तित्व के कारण देशभर में चर्चा में आए IITian बाबा अभय सिंह एक बार फिर सुर्खियों में हैं. इस बार वजह उनकी शादी है. लंबे समय बाद सोमवार (06 अप्रैल) को अभय सिंह हरियाणा के झज्जर में अपनी पत्नी के साथ दिखाई दिए. उन्होंने खुलासा किया कि दोनों ने 15 फरवरी को महाशिवरात्रि के अवसर पर हिमाचल प्रदेश के अघंजर महादेव मंदिर में शादी की थी. इसके बाद 19 फरवरी को कोर्ट मैरिज भी की. अभय सिंह ने बातचीत में बताया कि वह और उनकी पत्नी अपनी नई जिंदगी से बेहद खुश हैं और फिलहाल सादगीपूर्ण जीवन जी रहे हैं. उन्होंने कहा, ''मेरी पत्नी प्रतीका, मूल रूप से कर्नाटक की रहने वाली हैं और वह भी इंजीनियर हैं. शादी के बाद दोनों फिलहाल हिमाचल प्रदेश के धर्मशाला में रह रहे हैं.'' झज्जर में अपने परिवार से मिले IIT बाबा अभय सिंह सोमवार को वे झज्जर में अपने परिवार और माता-पिता से मिलने पहुंचे थे. अभय सिंह भगवा वस्त्रों में अपने पिता के चैंबर में पहुंचे, जहां उन्होंने पुरानी यादों को शेयर किया. उन्होंने बताया कि आध्यात्मिकता की ओर रुझान होने से पहले वह अक्सर अपने पिता के चैंबर में बैठकर कानूनी एप्लीकेशन और केस स्टडी देखा करते थे. उन्होंने कहा कि जिंदगी के अर्थ की तलाश ने उन्हें विज्ञान और तकनीक की दुनिया से आध्यात्म की ओर मोड़ दिया.1
- Post by Manish Susari संपादकस्थानीयsi न्यूज़1