Shuru
Apke Nagar Ki App…
छत्तीसगढ़ में CGPSC भर्ती घोटाले के मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) की सीधी एंट्री हो गई है। इस मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए आयोग के पूर्व अध्यक्ष टामन सिंह सोनवानी को सात दिन की रिमांड पर ले लिया गया है। CGPSC भर्ती घोटाले को लेकर ED की इस सख्त कार्रवाई के बाद हलचल तेज हो गई है।
Jaideep Sharma
छत्तीसगढ़ में CGPSC भर्ती घोटाले के मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) की सीधी एंट्री हो गई है। इस मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए आयोग के पूर्व अध्यक्ष टामन सिंह सोनवानी को सात दिन की रिमांड पर ले लिया गया है। CGPSC भर्ती घोटाले को लेकर ED की इस सख्त कार्रवाई के बाद हलचल तेज हो गई है।
More news from छत्तीसगढ़ and nearby areas
- धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर नॉनस्टॉप जश्न का माहौल बना हुआ है। इस घटनाक्रम ने एक बार फिर यह साबित कर दिया है कि कोशिश करने वालों की कभी हार नहीं होती है।1
- छत्तीसगढ़ में CGPSC भर्ती घोटाले के मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) की सीधी एंट्री हो गई है। इस मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए आयोग के पूर्व अध्यक्ष टामन सिंह सोनवानी को सात दिन की रिमांड पर ले लिया गया है। CGPSC भर्ती घोटाले को लेकर ED की इस सख्त कार्रवाई के बाद हलचल तेज हो गई है।1
- राजनांदगांव में पुरातत्व विभाग की बदहाल दशा बनी हुई है, जिससे ऐतिहासिक धरोहरों पर धूल जम रही है। विभाग की इस खराब स्थिति के कारण यहां का इतिहास पूरी तरह बेबस नजर आ रहा है।1
- केसीजी जिले के विकासखंड छुईखदान स्थित ग्राम खौड़ा में जनसंपर्क कार्यक्रम के दौरान उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने 15 लाख रुपये की लागत से बने नवीन ग्राम पंचायत भवन का लोकार्पण किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि पंचायतों को सशक्त बनाना और गांवों का समग्र विकास करना राज्य सरकार की प्राथमिकता है। उप मुख्यमंत्री ने कहा कि पंचायत भवन सिर्फ प्रशासनिक कार्यों का केंद्र नहीं है, बल्कि ग्रामीण विकास, सामाजिक सहभागिता और जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी संचालन का महत्वपूर्ण माध्यम है। उन्होंने ग्रामीणों से आह्वान किया कि वे पंचायत भवन का बेहतर उपयोग करते हुए गांव के विकास कार्यों में अपनी सक्रिय भागीदारी निभाएं। कार्यक्रम के दौरान जिला पंचायत उपाध्यक्ष विक्रांत सिंह, सांसद प्रतिनिधि खम्हन ताम्रकार और सरपंच जनेराम पटेल सहित अन्य जनप्रतिनिधि, पंचगण और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।1
- NEET-UG परीक्षा से जुड़े विवाद और पिछले कई सप्ताह से जारी छात्र आंदोलनों के बीच केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने अपना त्यागपत्र प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को सौंप दिया। हाल के दिनों में परीक्षा प्रणाली की पारदर्शिता, पेपर लीक के आरोपों और शिक्षा व्यवस्था में सुधार की मांग को लेकर नई दिल्ली के जंतर-मंतर सहित देश के विभिन्न हिस्सों में छात्रों और विभिन्न संगठनों ने विरोध प्रदर्शन किए थे, जिनमें जवाबदेही तय करने और परीक्षा प्रणाली में सुधार की मांग लगातार उठती रही। अपने इस्तीफे के बाद धर्मेंद्र प्रधान ने कहा कि उन्होंने नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए यह निर्णय लिया है। उन्होंने विद्यार्थियों और अभिभावकों की चिंताओं को गंभीर बताते हुए शिक्षा व्यवस्था में विश्वास बनाए रखने की आवश्यकता पर बल दिया। हालांकि सरकार की ओर से शिक्षा मंत्रालय की आगे की जिम्मेदारी किसे सौंपी जाएगी, इस संबंध में आधिकारिक घोषणा का इंतजार है। दूसरी ओर, छात्र संगठनों का कहना है कि उनका उद्देश्य केवल इस्तीफा नहीं, बल्कि परीक्षा प्रणाली में व्यापक सुधार करना और भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकना है।1
- धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद एक बड़ा फैसला लिया गया है, जिसके तहत प्रहलाद जोशी को देश का नया शिक्षा मंत्री बनाया गया है।1
- छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले स्थित धमधा थाना क्षेत्र के ग्राम रौंदा चौक में पुलिस ने अवैध रूप से गांजा बेच रहे एक युवक को रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान नवागांव (छुईहा) निवासी 22 वर्षीय हिमांशु उर्फ मंसु राम धुवे के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 1 किलो 204 ग्राम गांजा और बिक्री के 810 रुपये नकद जब्त किए हैं। जब्त सामग्री की कुल कीमत करीब 56 हजार रुपये आंकी गई है। पुलिस के अनुसार 23 जुलाई को धमधा थाने में पदस्थ उपनिरीक्षक नरेन्द्र सिंह राजपूत को मुखबिर से सूचना मिली थी कि आरोपी रौंदा चौक में गांजा बेच रहा है। सूचना को रोजनामचा में दर्ज कर उपनिरीक्षक नरेन्द्र सिंह राजपूत के नेतृत्व में आरक्षक श्वेत साहू, आरक्षक सफीक मोहम्मद और दो स्वतंत्र गवाहों की टीम मौके पर पहुंची। मुखबिर की निशानदेही पर घेराबंदी कर आरोपी को पकड़ा गया। वैधानिक प्रक्रिया के तहत उसके सफेद प्लास्टिक के थैले की तलाशी लेने पर 1 किलो 204 ग्राम गांजा और बिक्री के 810 रुपये नकद बरामद हुए। पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत सामग्री को सीलबंद कर जब्त किया और आरोपी को गिरफ्तार कर थाने लाई। उसके खिलाफ धारा 20(ख) एवं 27(क) एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी गई है। पुलिस अब यह जांच कर रही है कि आरोपी को गांजा कहां से मिलता था और वह इसे किन-किन लोगों को सप्लाई करता था। पुलिस का कहना है कि इलाके में अवैध मादक पदार्थों के कारोबार के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा।2