logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

केसीजी जिले के विकासखंड छुईखदान स्थित ग्राम खौड़ा में जनसंपर्क कार्यक्रम के दौरान उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने 15 लाख रुपये की लागत से बने नवीन ग्राम पंचायत भवन का लोकार्पण किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि पंचायतों को सशक्त बनाना और गांवों का समग्र विकास करना राज्य सरकार की प्राथमिकता है। उप मुख्यमंत्री ने कहा कि पंचायत भवन सिर्फ प्रशासनिक कार्यों का केंद्र नहीं है, बल्कि ग्रामीण विकास, सामाजिक सहभागिता और जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी संचालन का महत्वपूर्ण माध्यम है। उन्होंने ग्रामीणों से आह्वान किया कि वे पंचायत भवन का बेहतर उपयोग करते हुए गांव के विकास कार्यों में अपनी सक्रिय भागीदारी निभाएं। कार्यक्रम के दौरान जिला पंचायत उपाध्यक्ष विक्रांत सिंह, सांसद प्रतिनिधि खम्हन ताम्रकार और सरपंच जनेराम पटेल सहित अन्य जनप्रतिनिधि, पंचगण और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।

9 hrs ago
user_गंगाराम पटेल  स्थानीय पत्रकार
गंगाराम पटेल स्थानीय पत्रकार
खैरागढ़, खैरगढ़ छुईखदान गंडई, छत्तीसगढ़•
9 hrs ago

केसीजी जिले के विकासखंड छुईखदान स्थित ग्राम खौड़ा में जनसंपर्क कार्यक्रम के दौरान उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने 15 लाख रुपये की लागत से बने नवीन ग्राम पंचायत भवन का लोकार्पण किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि पंचायतों को सशक्त बनाना और गांवों का समग्र विकास करना राज्य सरकार की प्राथमिकता है। उप मुख्यमंत्री ने कहा कि पंचायत भवन सिर्फ प्रशासनिक कार्यों का केंद्र नहीं है, बल्कि ग्रामीण विकास, सामाजिक सहभागिता और जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी संचालन का महत्वपूर्ण माध्यम है। उन्होंने ग्रामीणों से आह्वान किया कि वे पंचायत भवन का बेहतर उपयोग करते हुए गांव के विकास कार्यों में अपनी सक्रिय भागीदारी निभाएं। कार्यक्रम के दौरान जिला पंचायत उपाध्यक्ष विक्रांत सिंह, सांसद प्रतिनिधि खम्हन ताम्रकार और सरपंच जनेराम पटेल सहित अन्य जनप्रतिनिधि, पंचगण और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।

More news from छत्तीसगढ़ and nearby areas
  • देश भर में NEET परीक्षा को लेकर चल रहे कथित ‘छात्र आंदोलन’ के बीच एक NEET अभ्यर्थी ने खुद सामने आकर छात्र संगठन CJP के असली एजेंडे पर गंभीर सवाल खड़े किए हैं। छात्र का आरोप है कि कथित छात्र आंदोलन के नाम पर CJP का असली मकसद अभ्यर्थियों का भला करना नहीं है, बल्कि छात्रों के नाम पर अपनी राजनीति चमकाना है। छात्र ने एक वीडियो जारी कर संगठन के दोहरे रवैये को उजागर करने के लिए दो मुख्य बातें सामने रखी हैं। पहला यह कि एक तरफ उत्तर प्रदेश सरकार को खुली धमकियां दी जा रही हैं और आंदोलन की आड़ में सरकार के खिलाफ माहौल बनाया जा रहा है। वहीं दूसरी तरफ, पंजाब में हुए पेपर लीक मामले पर पूरी तरह से चुप्पी साध ली गई है। पंजाब में अभ्यर्थियों का भविष्य दांव पर लगने के बावजूद CJP और उनके समर्थकों की तरफ से कोई आवाज नहीं उठाई गई। NEET अभ्यर्थी ने सीधे तौर पर कहा, "साफ है - इन्हें छात्रों के भविष्य से नहीं, बल्कि छात्रों के नाम पर राजनीति चमकाने से मतलब है।" छात्र ने सबूतों का हवाला देते हुए बताया कि किस तरह केवल चुनिंदा मुद्दों पर शोर मचाया जाता है और बाकी जगह चुप्पी साध ली जाती है। इसके साथ ही उसने अन्य अभ्यर्थियों से अपील की है कि वे आंदोलन की आड़ में अपना एजेंडा चलाने वाले ऐसे संगठनों के बहकावे में न आएं।
    1
    देश भर में NEET परीक्षा को लेकर चल रहे कथित ‘छात्र आंदोलन’ के बीच एक NEET अभ्यर्थी ने खुद सामने आकर छात्र संगठन CJP के असली एजेंडे पर गंभीर सवाल खड़े किए हैं। छात्र का आरोप है कि कथित छात्र आंदोलन के नाम पर CJP का असली मकसद अभ्यर्थियों का भला करना नहीं है, बल्कि छात्रों के नाम पर अपनी राजनीति चमकाना है।

छात्र ने एक वीडियो जारी कर संगठन के दोहरे रवैये को उजागर करने के लिए दो मुख्य बातें सामने रखी हैं। पहला यह कि एक तरफ उत्तर प्रदेश सरकार को खुली धमकियां दी जा रही हैं और आंदोलन की आड़ में सरकार के खिलाफ माहौल बनाया जा रहा है। वहीं दूसरी तरफ, पंजाब में हुए पेपर लीक मामले पर पूरी तरह से चुप्पी साध ली गई है। पंजाब में अभ्यर्थियों का भविष्य दांव पर लगने के बावजूद CJP और उनके समर्थकों की तरफ से कोई आवाज नहीं उठाई गई।

NEET अभ्यर्थी ने सीधे तौर पर कहा, "साफ है - इन्हें छात्रों के भविष्य से नहीं, बल्कि छात्रों के नाम पर राजनीति चमकाने से मतलब है।" छात्र ने सबूतों का हवाला देते हुए बताया कि किस तरह केवल चुनिंदा मुद्दों पर शोर मचाया जाता है और बाकी जगह चुप्पी साध ली जाती है। इसके साथ ही उसने अन्य अभ्यर्थियों से अपील की है कि वे आंदोलन की आड़ में अपना एजेंडा चलाने वाले ऐसे संगठनों के बहकावे में न आएं।
    user_छ्ग राज्य न्यूज
    छ्ग राज्य न्यूज
    Classified ads newspaper publisher धमधा, दुर्ग, छत्तीसगढ़•
    17 hrs ago
  • जंतर-मंतर पर जेन ज़ी ने कमाल कर दिखाया है, जिसके बाद पूरे देश भर में ख़ुशी की लहर दौड़ गई है। जेन ज़ी के इस प्रदर्शन की जमकर सराहना की जा रही है और 'वाह जेन ज़ी वाह' के नारों के साथ देश भर में उत्साह का माहौल है।
    1
    जंतर-मंतर पर जेन ज़ी ने कमाल कर दिखाया है, जिसके बाद पूरे देश भर में ख़ुशी की लहर दौड़ गई है। जेन ज़ी के इस प्रदर्शन की जमकर सराहना की जा रही है और 'वाह जेन ज़ी वाह' के नारों के साथ देश भर में उत्साह का माहौल है।
    user_POLICE DOST NEWS
    POLICE DOST NEWS
    Media company Raipur, Chhattisgarh•
    8 hrs ago
  • गोबरा नवापारा स्थित पीएम श्री शासकीय हरिहर आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालय में शुक्रवार को बड़ी संख्या में छात्राओं ने प्राचार्य के खिलाफ स्कूल के मुख्य गेट पर धरना-प्रदर्शन किया। छात्राओं का आरोप है कि उन्हें लंबे समय से मानसिक प्रताड़ना, अभद्र व्यवहार और अनावश्यक दबाव का सामना करना पड़ रहा है। शिकायत करने पर उन्हें कक्षा से बाहर निकालने, प्रायोगिक परीक्षा में कम अंक देने तथा फेल करने की धमकियां दी जाती हैं। इसके अलावा, छात्राओं और उनके अभिभावकों के प्रति भी अपमानजनक भाषा का प्रयोग किया जाता है, जिससे विद्यालय में भय का माहौल बना हुआ है। छात्राओं ने विद्यालय प्रशासन पर वित्तीय गड़बड़ी का भी आरोप लगाया है। उनका कहना है कि निर्धारित ₹500 शुल्क के अतिरिक्त विभिन्न मदों के नाम पर ₹500 और वसूले जा रहे हैं, जिसकी कोई आधिकारिक रसीद नहीं दी जाती। छात्राओं ने इस पूरे मामले की वित्तीय जांच कराने की मांग की है। साथ ही विद्यालय परिसर में होने वाली अनुचित गतिविधियों की भी निष्पक्ष जांच कराने की अपील की गई है। घटना की सूचना मिलते ही थाना प्रभारी जितेंद्र दुबे पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और छात्राओं को समझाइश देकर स्थिति को शांत कराया। इस दौरान अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) के पदाधिकारी भी विद्यालय पहुंचे और छात्राओं से बात कर निष्पक्ष जांच व दोषियों पर उचित कार्रवाई की मांग की। छात्राओं ने स्पष्ट किया कि उनका आंदोलन किसी व्यक्तिगत द्वेष से प्रेरित नहीं है, बल्कि सम्मानजनक और सुरक्षित शैक्षणिक वातावरण के लिए है। उन्होंने शिक्षा विभाग से पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच कर आवश्यक कार्रवाई करने की मांग की है।
    1
    गोबरा नवापारा स्थित पीएम श्री शासकीय हरिहर आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालय में शुक्रवार को बड़ी संख्या में छात्राओं ने प्राचार्य के खिलाफ स्कूल के मुख्य गेट पर धरना-प्रदर्शन किया। छात्राओं का आरोप है कि उन्हें लंबे समय से मानसिक प्रताड़ना, अभद्र व्यवहार और अनावश्यक दबाव का सामना करना पड़ रहा है। शिकायत करने पर उन्हें कक्षा से बाहर निकालने, प्रायोगिक परीक्षा में कम अंक देने तथा फेल करने की धमकियां दी जाती हैं। इसके अलावा, छात्राओं और उनके अभिभावकों के प्रति भी अपमानजनक भाषा का प्रयोग किया जाता है, जिससे विद्यालय में भय का माहौल बना हुआ है।

छात्राओं ने विद्यालय प्रशासन पर वित्तीय गड़बड़ी का भी आरोप लगाया है। उनका कहना है कि निर्धारित ₹500 शुल्क के अतिरिक्त विभिन्न मदों के नाम पर ₹500 और वसूले जा रहे हैं, जिसकी कोई आधिकारिक रसीद नहीं दी जाती। छात्राओं ने इस पूरे मामले की वित्तीय जांच कराने की मांग की है। साथ ही विद्यालय परिसर में होने वाली अनुचित गतिविधियों की भी निष्पक्ष जांच कराने की अपील की गई है।

घटना की सूचना मिलते ही थाना प्रभारी जितेंद्र दुबे पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और छात्राओं को समझाइश देकर स्थिति को शांत कराया। इस दौरान अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) के पदाधिकारी भी विद्यालय पहुंचे और छात्राओं से बात कर निष्पक्ष जांच व दोषियों पर उचित कार्रवाई की मांग की। छात्राओं ने स्पष्ट किया कि उनका आंदोलन किसी व्यक्तिगत द्वेष से प्रेरित नहीं है, बल्कि सम्मानजनक और सुरक्षित शैक्षणिक वातावरण के लिए है। उन्होंने शिक्षा विभाग से पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच कर आवश्यक कार्रवाई करने की मांग की है।
    user_तुकाराम कंसारी नवापारा राजिम
    तुकाराम कंसारी नवापारा राजिम
    Artist औदगी, रायपुर, छत्तीसगढ़•
    11 hrs ago
  • राष्ट्रीय प्राकृतिक खेती मिशन के अंतर्गत बालाघाट जिले के लांजी विकासखंड स्थित ग्राम पंचायत घोटी में शनिवार को किसानों के पंजीयन और प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान किसानों को प्राकृतिक एवं जैविक खेती के महत्व तथा उसके लाभों की विस्तृत जानकारी दी गई और मिशन के तहत उनका पंजीयन किया गया। उप संचालक कृषि श्री फूलसिंह मालवीय के अनुसार, प्रशिक्षण में किसानों को बताया गया कि प्राकृतिक खेती अपनाने से उत्पादन लागत में कमी आती है, भूमि की उर्वरता बढ़ती है और पर्यावरण संरक्षण के साथ सुरक्षित कृषि उत्पादन प्राप्त होता है। किसानों को रासायनिक उर्वरकों एवं कीटनाशकों पर निर्भरता कम करने के लिए प्रेरित किया गया। कार्यक्रम में किसानों को जीवामृत तैयार करने का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया गया, साथ ही जैविक कीटनाशकों जैसे ब्रह्मास्त्र, नीमास्त्र और दशपर्णी अर्क बनाने की प्रक्रिया, उनकी उपयोगिता और फसलों में प्रभावी उपयोग की जानकारी दी गई। कार्यक्रम में किसानों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर अपनी जिज्ञासाओं का समाधान प्राप्त किया। इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य अधिक से अधिक किसानों को राष्ट्रीय प्राकृतिक खेती मिशन से जोड़कर जैविक खेती को बढ़ावा देना और टिकाऊ कृषि प्रणाली को मजबूत करना है।
    1
    राष्ट्रीय प्राकृतिक खेती मिशन के अंतर्गत बालाघाट जिले के लांजी विकासखंड स्थित ग्राम पंचायत घोटी में शनिवार को किसानों के पंजीयन और प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान किसानों को प्राकृतिक एवं जैविक खेती के महत्व तथा उसके लाभों की विस्तृत जानकारी दी गई और मिशन के तहत उनका पंजीयन किया गया।

उप संचालक कृषि श्री फूलसिंह मालवीय के अनुसार, प्रशिक्षण में किसानों को बताया गया कि प्राकृतिक खेती अपनाने से उत्पादन लागत में कमी आती है, भूमि की उर्वरता बढ़ती है और पर्यावरण संरक्षण के साथ सुरक्षित कृषि उत्पादन प्राप्त होता है। किसानों को रासायनिक उर्वरकों एवं कीटनाशकों पर निर्भरता कम करने के लिए प्रेरित किया गया। कार्यक्रम में किसानों को जीवामृत तैयार करने का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया गया, साथ ही जैविक कीटनाशकों जैसे ब्रह्मास्त्र, नीमास्त्र और दशपर्णी अर्क बनाने की प्रक्रिया, उनकी उपयोगिता और फसलों में प्रभावी उपयोग की जानकारी दी गई।

कार्यक्रम में किसानों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर अपनी जिज्ञासाओं का समाधान प्राप्त किया। इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य अधिक से अधिक किसानों को राष्ट्रीय प्राकृतिक खेती मिशन से जोड़कर जैविक खेती को बढ़ावा देना और टिकाऊ कृषि प्रणाली को मजबूत करना है।
    user_लोकेश गोखले
    लोकेश गोखले
    Local News Reporter किरनापुर, बालाघाट, मध्य प्रदेश•
    8 hrs ago
  • छत्तीसगढ़ भर से बड़ी संख्या में पुलिस अभ्यर्थी कवर्धा शहर स्थित उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा के निवास पर मुलाकात करने पहुंचे। इस दौरान अभ्यर्थियों ने पुलिस भर्ती प्रक्रिया और पदों को भरने की योजना को लेकर अपनी चिंताएं जाहिर कीं। अभ्यर्थियों ने पूछा कि क्या सरकार की सेकंड लिस्ट जारी करने की मंशा है या नहीं, और यदि इसे कैबिनेट से पास कराना है तो इसमें कितना समय लगेगा। उन्होंने सवाल उठाया कि 1940 पदों पर भर्ती आएगी या 25% वेटिंग लिस्ट दी जाएगी। अभ्यर्थियों का कहना था कि अगर 25% से केवल 1491 पद भरते हैं तो बाकी रिक्त पदों का क्या होगा। इसके अलावा, अभ्यर्थियों ने यह भी पूछा कि क्या यह विषय आगामी कैबिनेट बैठक में आएगा और यदि सरकार पद भरना ही नहीं चाहती तो इन सभी युवाओं के आगे का भविष्य क्या होगा।
    1
    छत्तीसगढ़ भर से बड़ी संख्या में पुलिस अभ्यर्थी कवर्धा शहर स्थित उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा के निवास पर मुलाकात करने पहुंचे। इस दौरान अभ्यर्थियों ने पुलिस भर्ती प्रक्रिया और पदों को भरने की योजना को लेकर अपनी चिंताएं जाहिर कीं।

अभ्यर्थियों ने पूछा कि क्या सरकार की सेकंड लिस्ट जारी करने की मंशा है या नहीं, और यदि इसे कैबिनेट से पास कराना है तो इसमें कितना समय लगेगा। उन्होंने सवाल उठाया कि 1940 पदों पर भर्ती आएगी या 25% वेटिंग लिस्ट दी जाएगी। अभ्यर्थियों का कहना था कि अगर 25% से केवल 1491 पद भरते हैं तो बाकी रिक्त पदों का क्या होगा। इसके अलावा, अभ्यर्थियों ने यह भी पूछा कि क्या यह विषय आगामी कैबिनेट बैठक में आएगा और यदि सरकार पद भरना ही नहीं चाहती तो इन सभी युवाओं के आगे का भविष्य क्या होगा।
    user_Tv10mpcg
    Tv10mpcg
    Local News Reporter Kawardha, Kabirdham•
    15 hrs ago
  • छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में नीट परीक्षा विवाद के बाद केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने विजय रैली निकालकर जश्न मनाया। कांग्रेस भवन से अंबेडकर चौक तक निकाली गई इस रैली में कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी की और इसे करोड़ों छात्रों के संघर्ष की जीत बताया। प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस नेताओं ने शिक्षा व्यवस्था में पारदर्शिता, निष्पक्ष प्रतियोगी परीक्षाएं कराने, नए कॉलेजों में शिक्षकों की नियुक्ति करने और छात्रावासों में बेहतर व्यवस्था करने की मांग उठाई। इसके साथ ही चेतावनी दी गई कि यदि भविष्य में छात्रों के हितों से कोई समझौता हुआ तो कांग्रेस का आंदोलन सड़क से लेकर सदन तक जारी रहेगा।
    1
    छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में नीट परीक्षा विवाद के बाद केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने विजय रैली निकालकर जश्न मनाया। कांग्रेस भवन से अंबेडकर चौक तक निकाली गई इस रैली में कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी की और इसे करोड़ों छात्रों के संघर्ष की जीत बताया।

प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस नेताओं ने शिक्षा व्यवस्था में पारदर्शिता, निष्पक्ष प्रतियोगी परीक्षाएं कराने, नए कॉलेजों में शिक्षकों की नियुक्ति करने और छात्रावासों में बेहतर व्यवस्था करने की मांग उठाई। इसके साथ ही चेतावनी दी गई कि यदि भविष्य में छात्रों के हितों से कोई समझौता हुआ तो कांग्रेस का आंदोलन सड़क से लेकर सदन तक जारी रहेगा।
    user_Pavan Baghel
    Pavan Baghel
    टिल्डा, रायपुर, छत्तीसगढ़•
    11 hrs ago
  • नवापारा-राजिम के समीपस्थ ग्राम तोरला, जो पूर्व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष धनेंद्र साहू का गृह ग्राम है, वहां वर्ष 2017 में लगभग 20 लाख रुपये की लागत से निर्मित मुक्तिधाम तक पहुंचने वाला मुख्य मार्ग पूरी तरह बदहाल होकर बह गया है। ग्रामीणों का गंभीर आरोप है कि सरपंच के संरक्षण में मुरूम माफिया ने जल संसाधन विभाग के नाले से कथित रूप से अवैध मुरूम उत्खनन करके बेच दिया। इससे नाले की प्राकृतिक संरचना प्रभावित हुई और बारिश के दौरान तेज बहाव में मुक्तिधाम तक जाने वाला एकमात्र रास्ता बह गया, जिससे ग्रामीणों के सामने आवागमन का भारी संकट खड़ा हो गया है। ग्रामीणों के अनुसार यह मार्ग केवल मुक्तिधाम तक पहुंचने का रास्ता नहीं था, बल्कि लगभग 200 एकड़ कृषि भूमि तक पहुंचने का प्रमुख संपर्क मार्ग भी था। सड़क क्षतिग्रस्त होने से 20 से 25 किसान अपने खेतों तक नहीं पहुंच पा रहे हैं, जिससे खेती-किसानी प्रभावित हो रही है। ग्रामीणों ने बताया कि अवैध उत्खनन की शिकायत खनिज विभाग से कई बार की गई, लेकिन कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई। इसके बाद जिला पंचायत व जनपद सदस्य यशवंत साहू द्वारा जनपद पंचायत अभनपुर के मुख्य कार्यपालन अधिकारी (सीईओ) से शिकायत की गई। इस शिकायत के आधार पर जांच अधिकारी ने मौके पर पहुंचकर निरीक्षण शुरू कर दिया है और पूरे मामले की जांच की जा रही है। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि अवैध उत्खनन के जिम्मेदार लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए तथा मुक्तिधाम और खेतों तक जाने वाले मार्ग का शीघ्र पुनर्निर्माण कराया जाए। ग्रामीणों का कहना है कि यदि दोषियों की लापरवाही से मार्ग क्षतिग्रस्त हुआ है तो उनसे ही इसकी भरपाई कराई जाए, अन्यथा शासन तत्काल नया पुल या सड़क बनाकर राहत प्रदान करे। पूर्व में भी इस मार्ग के घटिया निर्माण की शिकायत हुई थी, और अब सभी की निगाहें प्रशासनिक जांच पर टिकी हैं कि मार्ग बहने का वास्तविक कारण क्या है और दोषियों पर क्या कार्रवाई होती है।
    1
    नवापारा-राजिम के समीपस्थ ग्राम तोरला, जो पूर्व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष धनेंद्र साहू का गृह ग्राम है, वहां वर्ष 2017 में लगभग 20 लाख रुपये की लागत से निर्मित मुक्तिधाम तक पहुंचने वाला मुख्य मार्ग पूरी तरह बदहाल होकर बह गया है। ग्रामीणों का गंभीर आरोप है कि सरपंच के संरक्षण में मुरूम माफिया ने जल संसाधन विभाग के नाले से कथित रूप से अवैध मुरूम उत्खनन करके बेच दिया। इससे नाले की प्राकृतिक संरचना प्रभावित हुई और बारिश के दौरान तेज बहाव में मुक्तिधाम तक जाने वाला एकमात्र रास्ता बह गया, जिससे ग्रामीणों के सामने आवागमन का भारी संकट खड़ा हो गया है।

ग्रामीणों के अनुसार यह मार्ग केवल मुक्तिधाम तक पहुंचने का रास्ता नहीं था, बल्कि लगभग 200 एकड़ कृषि भूमि तक पहुंचने का प्रमुख संपर्क मार्ग भी था। सड़क क्षतिग्रस्त होने से 20 से 25 किसान अपने खेतों तक नहीं पहुंच पा रहे हैं, जिससे खेती-किसानी प्रभावित हो रही है। ग्रामीणों ने बताया कि अवैध उत्खनन की शिकायत खनिज विभाग से कई बार की गई, लेकिन कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई। इसके बाद जिला पंचायत व जनपद सदस्य यशवंत साहू द्वारा जनपद पंचायत अभनपुर के मुख्य कार्यपालन अधिकारी (सीईओ) से शिकायत की गई। इस शिकायत के आधार पर जांच अधिकारी ने मौके पर पहुंचकर निरीक्षण शुरू कर दिया है और पूरे मामले की जांच की जा रही है।

ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि अवैध उत्खनन के जिम्मेदार लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए तथा मुक्तिधाम और खेतों तक जाने वाले मार्ग का शीघ्र पुनर्निर्माण कराया जाए। ग्रामीणों का कहना है कि यदि दोषियों की लापरवाही से मार्ग क्षतिग्रस्त हुआ है तो उनसे ही इसकी भरपाई कराई जाए, अन्यथा शासन तत्काल नया पुल या सड़क बनाकर राहत प्रदान करे। पूर्व में भी इस मार्ग के घटिया निर्माण की शिकायत हुई थी, और अब सभी की निगाहें प्रशासनिक जांच पर टिकी हैं कि मार्ग बहने का वास्तविक कारण क्या है और दोषियों पर क्या कार्रवाई होती है।
    user_तुकाराम कंसारी नवापारा राजिम
    तुकाराम कंसारी नवापारा राजिम
    Artist औदगी, रायपुर, छत्तीसगढ़•
    12 hrs ago
  • जंतर मंतर पर छात्रों के न्याय ('Justice for Students') की माँग को लेकर विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है। जंतर मंतर पर आयोजित इस प्रदर्शन के बीच देश में खुशी का माहौल है।
    1
    जंतर मंतर पर छात्रों के न्याय ('Justice for Students') की माँग को लेकर विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है। जंतर मंतर पर आयोजित इस प्रदर्शन के बीच देश में खुशी का माहौल है।
    user_POLICE DOST NEWS
    POLICE DOST NEWS
    Media company Raipur, Chhattisgarh•
    13 hrs ago
  • छत्तीसगढ़ के कवर्धा स्थित सहसपुर लोहारा विकासखंड के ग्राम भेंड्रा नवागांव और पीरचाटोला में उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने जनसंपर्क कार्यक्रमों के दौरान जमीन पर बैठकर ग्रामीणों की समस्याएं और मांगें सुनीं। इस दौरान उन्होंने कई मांगों पर मौके पर ही स्वीकृति देते हुए ग्राम बोटेसुर से नवागांव तक ₹1 करोड़ से अधिक की लागत से सड़क निर्माण कराने की घोषणा की। इसके अलावा, ग्राम पीरचाटोला में ₹5.20 लाख रुपये की लागत से सड़क निर्माण तथा वीबीजीरामजी योजना के तहत पुलिया निर्माण का प्रस्ताव तैयार कर स्वीकृत कराने का ऐलान किया। ग्रामीणों को संबोधित करते हुए उपमुख्यमंत्री ने बताया कि भेंड्रा नवागांव और बोटेसुर में सामुदायिक भवन, सीसी रोड, बोर खनन, रंगमंच, बाउंड्री वॉल तथा आंतरिक विद्युतीकरण के कार्य पूरे किए जा चुके हैं। सूरजपुरा पंचायत में ₹51 लाख की लागत से मिनी स्टेडियम का निर्माण कराया जा रहा है, जहाँ आसपास के 15 से 20 गांवों के युवाओं के लिए नियमित खेल प्रतियोगिताएं आयोजित करने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने गुणवत्तापूर्ण विकास कार्यों पर जोर देते हुए बताया कि प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत पीरचाटोला में 40, सूरजपुरा में 57, पेण्ड्रातराई में 61, बैगापारा में 65 और बोटेसुर में 75 आवास स्वीकृत हुए हैं। राज्य सरकार की पहली ही कैबिनेट बैठक में 18 लाख आवासों की स्वीकृति दी गई थी, जिनमें से बीते ढाई वर्षों में 11 लाख आवास बनकर तैयार हो चुके हैं। ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने के सिलसिले में उन्होंने महिला स्व-सहायता समूहों को डेयरी व स्वरोजगार से जोड़ने की सलाह दी और किसानों को बस्तर, कोंडागांव व नारायणपुर की तर्ज पर जैविक खेती अपनाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने स्पष्ट किया कि केवल भवन और सड़क निर्माण ही विकास नहीं है, बल्कि आर्थिक गतिविधियों को बढ़ावा देना भी जरूरी है। बिजली व्यवस्था के तहत गांव और खेतों के फीडर अलग करने तथा बकाया बिजली बिलों का समाधान करने की बात कही गई। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष श्री ईश्वरी साहू, नगर पंचायत अध्यक्ष श्रीमती सरिता संतोष मिश्रा, जनपद अध्यक्ष श्रीमती दुर्गा पटेल, सरपंच श्रीमती दुर्गा संतराम साहू सहित अन्य जनप्रतिनिधि और ग्रामीण उपस्थित रहे।
    1
    छत्तीसगढ़ के कवर्धा स्थित सहसपुर लोहारा विकासखंड के ग्राम भेंड्रा नवागांव और पीरचाटोला में उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने जनसंपर्क कार्यक्रमों के दौरान जमीन पर बैठकर ग्रामीणों की समस्याएं और मांगें सुनीं। इस दौरान उन्होंने कई मांगों पर मौके पर ही स्वीकृति देते हुए ग्राम बोटेसुर से नवागांव तक ₹1 करोड़ से अधिक की लागत से सड़क निर्माण कराने की घोषणा की। इसके अलावा, ग्राम पीरचाटोला में ₹5.20 लाख रुपये की लागत से सड़क निर्माण तथा वीबीजीरामजी योजना के तहत पुलिया निर्माण का प्रस्ताव तैयार कर स्वीकृत कराने का ऐलान किया।

ग्रामीणों को संबोधित करते हुए उपमुख्यमंत्री ने बताया कि भेंड्रा नवागांव और बोटेसुर में सामुदायिक भवन, सीसी रोड, बोर खनन, रंगमंच, बाउंड्री वॉल तथा आंतरिक विद्युतीकरण के कार्य पूरे किए जा चुके हैं। सूरजपुरा पंचायत में ₹51 लाख की लागत से मिनी स्टेडियम का निर्माण कराया जा रहा है, जहाँ आसपास के 15 से 20 गांवों के युवाओं के लिए नियमित खेल प्रतियोगिताएं आयोजित करने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने गुणवत्तापूर्ण विकास कार्यों पर जोर देते हुए बताया कि प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत पीरचाटोला में 40, सूरजपुरा में 57, पेण्ड्रातराई में 61, बैगापारा में 65 और बोटेसुर में 75 आवास स्वीकृत हुए हैं। राज्य सरकार की पहली ही कैबिनेट बैठक में 18 लाख आवासों की स्वीकृति दी गई थी, जिनमें से बीते ढाई वर्षों में 11 लाख आवास बनकर तैयार हो चुके हैं।

ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने के सिलसिले में उन्होंने महिला स्व-सहायता समूहों को डेयरी व स्वरोजगार से जोड़ने की सलाह दी और किसानों को बस्तर, कोंडागांव व नारायणपुर की तर्ज पर जैविक खेती अपनाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने स्पष्ट किया कि केवल भवन और सड़क निर्माण ही विकास नहीं है, बल्कि आर्थिक गतिविधियों को बढ़ावा देना भी जरूरी है। बिजली व्यवस्था के तहत गांव और खेतों के फीडर अलग करने तथा बकाया बिजली बिलों का समाधान करने की बात कही गई। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष श्री ईश्वरी साहू, नगर पंचायत अध्यक्ष श्रीमती सरिता संतोष मिश्रा, जनपद अध्यक्ष श्रीमती दुर्गा पटेल, सरपंच श्रीमती दुर्गा संतराम साहू सहित अन्य जनप्रतिनिधि और ग्रामीण उपस्थित रहे।
    user_राजेश कुमार कश्यप
    राजेश कुमार कश्यप
    बोडला, कबीरधाम, छत्तीसगढ़•
    22 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.