Shuru
Apke Nagar Ki App…
छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में नीट परीक्षा विवाद के बाद केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने विजय रैली निकालकर जश्न मनाया। कांग्रेस भवन से अंबेडकर चौक तक निकाली गई इस रैली में कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी की और इसे करोड़ों छात्रों के संघर्ष की जीत बताया। प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस नेताओं ने शिक्षा व्यवस्था में पारदर्शिता, निष्पक्ष प्रतियोगी परीक्षाएं कराने, नए कॉलेजों में शिक्षकों की नियुक्ति करने और छात्रावासों में बेहतर व्यवस्था करने की मांग उठाई। इसके साथ ही चेतावनी दी गई कि यदि भविष्य में छात्रों के हितों से कोई समझौता हुआ तो कांग्रेस का आंदोलन सड़क से लेकर सदन तक जारी रहेगा।
Pavan Baghel
छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में नीट परीक्षा विवाद के बाद केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने विजय रैली निकालकर जश्न मनाया। कांग्रेस भवन से अंबेडकर चौक तक निकाली गई इस रैली में कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी की और इसे करोड़ों छात्रों के संघर्ष की जीत बताया। प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस नेताओं ने शिक्षा व्यवस्था में पारदर्शिता, निष्पक्ष प्रतियोगी परीक्षाएं कराने, नए कॉलेजों में शिक्षकों की नियुक्ति करने और छात्रावासों में बेहतर व्यवस्था करने की मांग उठाई। इसके साथ ही चेतावनी दी गई कि यदि भविष्य में छात्रों के हितों से कोई समझौता हुआ तो कांग्रेस का आंदोलन सड़क से लेकर सदन तक जारी रहेगा।
More news from छत्तीसगढ़ and nearby areas
- छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में नीट परीक्षा विवाद के बाद केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने विजय रैली निकालकर जश्न मनाया। कांग्रेस भवन से अंबेडकर चौक तक निकाली गई इस रैली में कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी की और इसे करोड़ों छात्रों के संघर्ष की जीत बताया। प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस नेताओं ने शिक्षा व्यवस्था में पारदर्शिता, निष्पक्ष प्रतियोगी परीक्षाएं कराने, नए कॉलेजों में शिक्षकों की नियुक्ति करने और छात्रावासों में बेहतर व्यवस्था करने की मांग उठाई। इसके साथ ही चेतावनी दी गई कि यदि भविष्य में छात्रों के हितों से कोई समझौता हुआ तो कांग्रेस का आंदोलन सड़क से लेकर सदन तक जारी रहेगा।1
- भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय के अनुमोदन एवं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव की अनुशंसा पर भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष राहुल योगराज टिकरिया ने जिला संगठन प्रभारियों की सूची जारी की है। इस सूची में युवा मोर्चा के समर्पित कार्यकर्ता नीरज परगनिहा को भारतीय जनता युवा मोर्चा बेमेतरा का जिला संगठन प्रभारी नियुक्त किया गया है। नीरज परगनिहा लंबे समय से बलौदाबाजार जिला से भाजयुमो के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य के रूप में सक्रिय रहे हैं और पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान (डिजिटल लर्निंग प्लेटफॉर्म-2026) में रायपुर संभाग के सह प्रभारी की जिम्मेदारी निभा चुके हैं। जिम्मेदारी संभालते ही नीरज परगनिहा ने बेमेतरा जिले का दौरा कर संगठनात्मक गतिविधियों की शुरुआत कर दी है। मां दंतेश्वरी धाम, दंतेवाड़ा से शुरू हुए ‘Join BJYM Campaign’ के तहत उन्होंने जिला स्तरीय बैठक लेकर अभियान का शुभारंभ किया। बैठक में बूथ स्तर तक युवा मोर्चा को सशक्त बनाने, नए युवाओं को संगठन से जोड़ने और आगामी कार्यक्रमों की रणनीति पर विस्तार से चर्चा की गई। उन्होंने कार्यकर्ताओं से हर मंडल और बूथ स्तर पर अधिक से अधिक युवाओं को जोड़ने का आह्वान किया है। अपनी नियुक्ति पर नीरज परगनिहा ने प्रदेश नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे संगठन द्वारा सौंपे गए दायित्व को पूरी निष्ठा, अनुशासन और समर्पण के साथ निभाएंगे। उनकी इस नियुक्ति पर भारतीय जनता पार्टी और भाजयुमो के पदाधिकारियों तथा कार्यकर्ताओं ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दी हैं।4
- जंतर-मंतर पर जेन ज़ी ने कमाल कर दिखाया है, जिसके बाद पूरे देश भर में ख़ुशी की लहर दौड़ गई है। जेन ज़ी के इस प्रदर्शन की जमकर सराहना की जा रही है और 'वाह जेन ज़ी वाह' के नारों के साथ देश भर में उत्साह का माहौल है।1
- गोबरा नवापारा स्थित पीएम श्री शासकीय हरिहर आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालय में शुक्रवार को बड़ी संख्या में छात्राओं ने प्राचार्य के खिलाफ स्कूल के मुख्य गेट पर धरना-प्रदर्शन किया। छात्राओं का आरोप है कि उन्हें लंबे समय से मानसिक प्रताड़ना, अभद्र व्यवहार और अनावश्यक दबाव का सामना करना पड़ रहा है। शिकायत करने पर उन्हें कक्षा से बाहर निकालने, प्रायोगिक परीक्षा में कम अंक देने तथा फेल करने की धमकियां दी जाती हैं। इसके अलावा, छात्राओं और उनके अभिभावकों के प्रति भी अपमानजनक भाषा का प्रयोग किया जाता है, जिससे विद्यालय में भय का माहौल बना हुआ है। छात्राओं ने विद्यालय प्रशासन पर वित्तीय गड़बड़ी का भी आरोप लगाया है। उनका कहना है कि निर्धारित ₹500 शुल्क के अतिरिक्त विभिन्न मदों के नाम पर ₹500 और वसूले जा रहे हैं, जिसकी कोई आधिकारिक रसीद नहीं दी जाती। छात्राओं ने इस पूरे मामले की वित्तीय जांच कराने की मांग की है। साथ ही विद्यालय परिसर में होने वाली अनुचित गतिविधियों की भी निष्पक्ष जांच कराने की अपील की गई है। घटना की सूचना मिलते ही थाना प्रभारी जितेंद्र दुबे पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और छात्राओं को समझाइश देकर स्थिति को शांत कराया। इस दौरान अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) के पदाधिकारी भी विद्यालय पहुंचे और छात्राओं से बात कर निष्पक्ष जांच व दोषियों पर उचित कार्रवाई की मांग की। छात्राओं ने स्पष्ट किया कि उनका आंदोलन किसी व्यक्तिगत द्वेष से प्रेरित नहीं है, बल्कि सम्मानजनक और सुरक्षित शैक्षणिक वातावरण के लिए है। उन्होंने शिक्षा विभाग से पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच कर आवश्यक कार्रवाई करने की मांग की है।1
- NEET विवाद के बीच अब आम आदमी पार्टी भी पेपर लीक के मुद्दे पर घिर गई है। नई दिल्ली के जंतर-मंतर पर प्रदर्शन कर रहे छात्रों ने AAP नेता मनीष सिसोदिया और अरविंद केजरीवाल के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए सीधे सवाल दागे हैं। पंजाब में फ़ार्मेसी ऑफिसर परीक्षा का पेपर लीक होने के बाद छात्र आक्रोशित हैं और सिसोदिया को उनके पुराने बयान की याद दिलाते हुए घेराव कर रहे हैं। छात्रों का कहना है कि मनीष सिसोदिया ने ऑन कैमरा वादा किया था कि यदि पंजाब में पेपर लीक हुआ, तो वहां के शिक्षा मंत्री को हटाया जाएगा। लेकिन फ़ार्मेसी ऑफिसर परीक्षा का पेपर लीक होने के बावजूद अब तक कोई कार्रवाई नहीं की गई। जंतर-मंतर पर पहुंचे छात्रों ने पूछा कि मनीष जी का वादा कहां गया और अरविंद केजरीवाल देश व पंजाब के छात्रों से किया वादा कब पूरा करेंगे? प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि AAP नेताओं को सिर्फ दूसरे राज्यों में खामियां दिखती हैं और अपने राज्य में पेपर लीक होने पर वे चुप्पी साध लेते हैं। एक तरफ आम आदमी पार्टी केंद्र सरकार को NEET मुद्दे पर घेर रही है, तो दूसरी तरफ पंजाब में हुए पेपर लीक पर विपक्ष अब AAP को ही कटघरे में खड़ा कर रहा है। छात्रों का स्पष्ट कहना है कि चाहे भाजपा हो या AAP, सभी छात्रों के नाम पर सिर्फ राजनीति करते हैं और उनके वादे भाषणों तक ही सीमित रहते हैं।1
- बिलासपुर जिले के चकरभाठा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम छतौना में स्कूल से घर लौट रहे 5 वर्षीय बालक लब्यांश साहू को एक बाइक चालक ने लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते हुए टक्कर मार दी। हादसा उस समय हुआ जब बच्चा गांव के ही एक निजी जीपीएस स्कूल में केजी-2 की पढ़ाई पूरी कर घर लौट रहा था। घटना में बालक के दाहिने पैर में घुटने के नीचे गंभीर चोट आई और पैर फ्रैक्चर हो गया। घटना के संबंध में प्रार्थी एवं बच्चे के पिता रविशंकर साहू (उम्र 34 वर्ष) ने बताया कि दोपहर करीब 12:30 बजे स्कूल से शिक्षिका का फोन आने पर वे मौके पर पहुंचे, जहां बच्चा दर्द से रो रहा था। वहां मौजूद अन्य बच्चों ने बताया कि चकरभाठा की ओर से आ रही बाइक (क्रमांक CG 10 AC 2774) के चालक ने तेजी व लापरवाही से गाड़ी चलाकर बालक को ठोकर मार दी। परिजन घायल मासूम को 108 एम्बुलेंस से सिम्स अस्पताल बिलासपुर ले गए, जहां डॉक्टरों ने पैर में फ्रैक्चर होने के कारण कच्चा प्लास्टर बांधा और दो दिनों तक अस्पताल में भर्ती रखा। अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद बच्चा पैर में दर्द के कारण चलने-फिरने में असमर्थ है और बिस्तर पर है। शनिवार को प्रार्थी रविशंकर साहू ने चकरभाठा थाना पहुंचकर मामले की लिखित रिपोर्ट दर्ज कराई। प्रार्थी की शिकायत पर चकरभाठा पुलिस ने आरोपी बाइक चालक के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 281 और 125(a) के तहत अपराध दर्ज कर लिया है और मामले की आगे की विवेचना जारी है।1
- बलौदाबाजार-भाटापारा जिले के पलारी थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम रोहांसी में पुलिस ने बंधवा तालाब पार पर दबिश देकर ताश की पत्तियों से 'काट पत्ती' नामक जुआ खेल रहे 5 आरोपियों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक श्री गौरव राय (IPS) के निर्देशन में असामाजिक गतिविधियों और अवैध कारोबार पर रोक लगाने के लिए यह कार्रवाई की गई। 25 जुलाई 2026 को मुखबीर से मिली सटीक सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने मौके पर घेराबंदी कर दबिश दी। पुलिस ने मौके से फड़ और आरोपियों की तलाशी लेकर कुल ₹2,010 नकद राशि और 52 पत्ती ताश विधिवत जप्त की है। आरोपियों के खिलाफ धारा 3(2) छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 के तहत थाना पलारी में अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है और वैधानिक कार्रवाई पूर्ण की गई है। पकड़े गए आरोपियों में रोहांसी निवासी ईश्वर साहू (20 वर्ष), दीपक यादव (20 वर्ष) और हेमसागर धृतलहरे (32 वर्ष) के अलावा बैजनाथ खपरी निवासी चुनगु टंडन (55 वर्ष) तथा पलारी निवासी मोहम्मद बेग (66 वर्ष) शामिल हैं।1
- नवापारा-राजिम के समीपस्थ ग्राम तोरला, जो पूर्व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष धनेंद्र साहू का गृह ग्राम है, वहां वर्ष 2017 में लगभग 20 लाख रुपये की लागत से निर्मित मुक्तिधाम तक पहुंचने वाला मुख्य मार्ग पूरी तरह बदहाल होकर बह गया है। ग्रामीणों का गंभीर आरोप है कि सरपंच के संरक्षण में मुरूम माफिया ने जल संसाधन विभाग के नाले से कथित रूप से अवैध मुरूम उत्खनन करके बेच दिया। इससे नाले की प्राकृतिक संरचना प्रभावित हुई और बारिश के दौरान तेज बहाव में मुक्तिधाम तक जाने वाला एकमात्र रास्ता बह गया, जिससे ग्रामीणों के सामने आवागमन का भारी संकट खड़ा हो गया है। ग्रामीणों के अनुसार यह मार्ग केवल मुक्तिधाम तक पहुंचने का रास्ता नहीं था, बल्कि लगभग 200 एकड़ कृषि भूमि तक पहुंचने का प्रमुख संपर्क मार्ग भी था। सड़क क्षतिग्रस्त होने से 20 से 25 किसान अपने खेतों तक नहीं पहुंच पा रहे हैं, जिससे खेती-किसानी प्रभावित हो रही है। ग्रामीणों ने बताया कि अवैध उत्खनन की शिकायत खनिज विभाग से कई बार की गई, लेकिन कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई। इसके बाद जिला पंचायत व जनपद सदस्य यशवंत साहू द्वारा जनपद पंचायत अभनपुर के मुख्य कार्यपालन अधिकारी (सीईओ) से शिकायत की गई। इस शिकायत के आधार पर जांच अधिकारी ने मौके पर पहुंचकर निरीक्षण शुरू कर दिया है और पूरे मामले की जांच की जा रही है। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि अवैध उत्खनन के जिम्मेदार लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए तथा मुक्तिधाम और खेतों तक जाने वाले मार्ग का शीघ्र पुनर्निर्माण कराया जाए। ग्रामीणों का कहना है कि यदि दोषियों की लापरवाही से मार्ग क्षतिग्रस्त हुआ है तो उनसे ही इसकी भरपाई कराई जाए, अन्यथा शासन तत्काल नया पुल या सड़क बनाकर राहत प्रदान करे। पूर्व में भी इस मार्ग के घटिया निर्माण की शिकायत हुई थी, और अब सभी की निगाहें प्रशासनिक जांच पर टिकी हैं कि मार्ग बहने का वास्तविक कारण क्या है और दोषियों पर क्या कार्रवाई होती है।1