Shuru
Apke Nagar Ki App…
कल राजस्थान दिवस 2026 के उपलक्ष्य में आयोजित सांस्कृतिक संध्या कार्यक्रम में कलेक्टर देवेन्द्र कुमार ने नौबत डोल नगाड़ा बजाकर किया सांस्कृतिक कार्यक्रम को शुभारंभ
RIVENDRA KUMAR SHARMA
कल राजस्थान दिवस 2026 के उपलक्ष्य में आयोजित सांस्कृतिक संध्या कार्यक्रम में कलेक्टर देवेन्द्र कुमार ने नौबत डोल नगाड़ा बजाकर किया सांस्कृतिक कार्यक्रम को शुभारंभ
- खुशी Ro वाटर सप्लायर खुशी उपाध्यायबेजुपाड़ा, दौसा, राजस्थान💐4 hrs ago
- खुशी Ro वाटर सप्लायर खुशी उपाध्यायबेजुपाड़ा, दौसा, राजस्थान👏4 hrs ago
- खुशी Ro वाटर सप्लायर खुशी उपाध्यायबेजुपाड़ा, दौसा, राजस्थान💣4 hrs ago
More news from Rajasthan and nearby areas
- Post by RIVENDRA KUMAR SHARMA1
- नई नाथ धाम मंदिर में नई नाथ सेवा ट्रस्ट द्वारा सम्मान समारोह का आयोजन बांसखोह योगेश कुमार गुप्ता बांसखोह कस्बा स्थित नई नाथ धाम में नई नाथ सेवा ट्रस्ट द्वारा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जमवारामगढ़ विधायक महेंद्र पाल मीना व विशिष्ट अतिथि पूर्व मंत्री डॉ कन्हैयालाल मीणा, भामाशाह ओमप्रकाश मीना व आए हुए सभी पदाधिकारी अतिथियों का नई नाथ सेवा ट्रस्ट के अध्यक्ष रामनारायण मीणा के नेतृत्व में 21 किलो की माला व साफा व दुपट्टा पहनाकर नईनाथ भगवान की तस्वीर भेंट कर स्वागत सम्मान किया इस मौके पर जमवारामगढ़ विधायक महेंद्र पाल मीना व आए हुए सभी पदाधिकारियों ने कार्यक्रम से पहले भोले बाबा के मंदिर में विधि विधान से पूजा अर्चना किए इस दौरान कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि जमवारामगढ़ विधायक महेन्द्र पाल मीना के नेतृत्व में आयोजित हुआ इस मौके पर नई नाथ धाम मंदिर के लिए विधायक महेन्द्र पाल ने पहले भी 60 लाख रुपए दिए विकास कार्य के लिए ओर राजस्थान सरकार द्वारा नई नाथ धाम मंदिर के लिए बजट में करीब 10 करोड़ रुपए पास कराए इसी के साथ ही भामाशाह ओमप्रकाश मीना द्वारा नई नाथ धाम मंदिर के लिए पहले करीब 5 लाख रुपए की लागत से लाइट लगवाई ओर फिर मंदिर में टीन शेड लगवाने की घोषणा की इसी के साथ ही नई नाथ सेवा ट्रस्ट के संरक्षक विनय कुमार डंगायच द्वारा मंदिर के बाहर चारों तरफ करीब 10 लाख रुपए की लागत से इंटरलॉकिंग कराई ओर उपाध्यक्ष बाबूलाल मीना द्वारा भी करीब 5 लाख रुपए की लाइट व अन्य कार्य किए इस मौके पर आए हुए सभी अतिथियों का व भामाशाहों का व कार्यकर्ताओं का व मीडियाकर्मी योगेश कुमार गुप्ता व पत्रकारों का माला व दुपट्टा पहनाकर स्वागत सम्मान किया इस दौरान महादेव सेवा फाउंडेशन द्वारा विधायक महेन्द्र पाल मीना को हस्ताक्षर अभियान के बारे मे बताया और नई नाथ धाम मंदिर को पर्यटन स्थल घोषित कराने को कहा ओर महादेव सेवा फाउंडेशन द्वारा विधायक महेन्द्र पाल मीना व आए हुए सभी अतिथियों का माला व साफा पहनाकर स्वागत सम्मान किया इस मौके पर नई नाथ धाम में पार्किंग व्यवस्था व गोमाता के लिए गौशाला की जमीन की व्यवस्था पर भी की गई विधायक महेन्द्र पाल मीना व पूर्व मंत्री डॉ कन्हैयालाल मीणा ने बताया कि नवरात्रि बाद मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा को एक बार नई नाथ धाम मंदिर में बुलाएंगे और सभी समस्याएं दूर हो जाएंगी और भोले बाबा के मंदिर में अभिषेक भी किया जाएगा इसी के साथ ही पूर्व मंत्री डॉ कन्हैयालाल मीणा ने बताया कि नई नाथ धाम मंदिर में प्लास्टिक की थैली का उपयोग बंद कर दो ओर प्रसाद कागज की थैली में ही दो जिससे यहां पर प्लास्टिक का उपयोग भी न हो क्यों कि प्लास्टिक खाने से गोमाता बीमार होती हैं और कई गोमाता मर जाती हैं इसके बारे में सभी को अवगत कराया नई नाथ गौ सेवक द्वारा भी विधायक महेन्द्र पाल मीना को गोमाता की सुरक्षा के लिए गौशाला अन्य के लिए ज्ञापन दिया इस मौके पर नई नाथ सेवा ट्रस्ट अध्यक्ष रामनारायण मीणा, रायसिंह गुजर, सीताराम पंचोली, महेश टेलर सदस्य, बाबूलाल मीणा उपाध्यक्ष, बजरंग लाल बोहरा वशिष्ठ उपाध्यक्ष, जगदीश सोनी, शंभुदयाल जांगिड़, रामरतन शर्मा, मंगलनाथ योगी, दिनेश जैन, ओमप्रकाश मीना, रायसिंह गुजर, गिर्राज पोसवाल, कृष्ण अवतार बूसर, आंनद सिंह, कैलाश पटेल, रामजीलाल प्रजापति, रामनारायण कोटोत्या, कैलाश सिसोदिया, प्रभुनारायण सैनी, रामजीलाल सैनी व भाजपा मंडल महामंत्री भवानीसिंह , नरेंद्र पाटनी, बाबूलाल,अन्य सदस्य मौजूद थे इस मौके पर नई नाथ धाम मंदिर में पंडितो द्वारा विधि विधान से पूजा अर्चना करके धुनी का शुभारंभ किया इस मौके पर पुजारी रामराय योगी, रामजीलाल अन्य मौजूद थे कार्यक्रम के समापन के बाद ट्रस्ट सदस्य रामरतन शर्मा द्वारा सभी के लिए भोजन प्रसादी की व्यवस्था की गई4
- चीमापुरा (दौसा): ग्राम चीमापुरा स्थित श्री महाकाली मन्दिर परिसर में नवरात्रि के पावन अवसर पर नौ दिवसीय 'शिव महापुराण कथा एवं भव्य कलश यात्रा' का भव्य आयोजन शुरू हो गया है। भक्तिमय कलश यात्रा से हुई शुरुआत आयोजन की शानदार शुरुआत 19 मार्च 2026 (गुरुवार) को सुबह 7:30 बजे भव्य कलश यात्रा के साथ हुई। इस दौरान डीजे की धुन पर सैकड़ों महिलाओं ने सिर पर मंगल कलश धारण कर गांव की परिक्रमा की, जिससे पूरा क्षेत्र शिवमय हो गया। कथा का कार्यक्रम कलश यात्रा के साथ ही 19 मार्च से 27 मार्च तक प्रतिदिन शिव महापुराण कथा का वाचन प्रारंभ हो गया है। इस धार्मिक अनुष्ठान का समापन 28 मार्च (शनिवार) को एक विशाल भण्डारे के साथ किया जाएगा। वृंदावन के विद्वान सुना रहे कथा इस आध्यात्मिक महोत्सव में श्री धाम वृंदावन से पधारे सुप्रसिद्ध कथा व्यास पंडित मायाराम जी शास्त्री अपने मुखारविंद से शिव महिमा का बखान कर रहे हैं। उनके मधुर भजनों और ज्ञानमयी वाणी के माध्यम से भक्तों को शिव तत्व की गहराई और धर्म के मार्ग को समझने का अवसर मिल रहा है।1
- राजस्थान के "कोटपूतली- बहरोड़ जिले के बानसूर क्षेत्र में गांव होलावास" सहित आस पास के क्षेत्र में जोरदार ओलावृष्टि हुई है किसानों के लिए ये बरसात अभिशाप की तरह है किसान बेहद चिंतित है1
- ग्राम पंचायत मरियाडा में बच्चों के लिए बॉलीबॉल के ग्राउंड के लिए मांग की1
- झालावाड़ 19 मार्च। गुर्जरगौड़ ब्राह्मण समाज बहुउद्देशीय हितकारिणी समिति झालावाड़ के तत्वावधान में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी न्याय शास्त्र प्रणेता अक्षपाद महर्षि गौतम का प्राकट्योत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। पूजा अर्चना करने के पश्चात् भगवान महर्षि गौतम की शोभायात्रा गाजे बाजे, ढोल नगाड़े के साथ घोड़े की बग्गी में निकाली गई। शोभयात्रा झिर के महादेव मन्दिर, अग्रसेन सेवा सदन, तांगा अड्डे के पास से प्रारम्भ हुई जहां कलश की बोली लगाई एवं समाज की बालिकाएं द्वारा शोभायात्रा के आगे सर पर साफा बांधकर स्कूटी वाहन रैली निकाली एवं महिला सिर पर कलश लेकर चल रही थी तथा वहीं हाथों में ध्वज थामे घुड़सवार शोभायात्रा में आगे आगे चल रहे थे व समाज बन्धु जयकारे लगाते व नाचते गाते चल रहे थे। शोभायात्रा शहर के प्रमुख मार्ग पुराना पोस्ट ऑफिस, घण्टाघर चौराहा, मंगलपुरा चौराहा, गर्ल्स स्कूल रोड़ होते हुए एस.बी.आई. बैंक से नक्कार खाना दरवाजा, सर्राफा बाजार, आजाद मार्ग, तबेला रोड़ होते हुए ब्रह्मघाट पहुंची जहां पर भगवान मदनमोहनजी का पंचामृत से पण्डित भरत शर्मा द्वारा यजमान सन्नी नेहा शर्मा द्वारा अभिषेक किया गया। गौतम जयन्ती कार्यक्रम प्रभारी ललित शर्मा ने बताया कि शोभयात्रा में समाज के गणमान्य महिलाएं पुरूष सहित सैकड़ो समाज बन्धु युवक-युवतियां उपस्थित रही। जिसमें समाज के पूर्व अध्यक्ष रतनलाल गौतम, ओम प्रकाश गौतम, राजेन्द्र जोशी, गुर्जर गौड़ ब्राह्मण बहुउद्देशीय हितकारिणी समिति के अध्यक्ष विश्वास जोशी, महामंत्री सौरभ गौतम, कोषाध्यक्ष भवानीशंकर शर्मा, गोपीचन्द शर्मा, मोहनलाल आचार्य, गजराज शर्मा, डॉ. संदीप शर्मा, धनवन्तरी गौतम, शिव जोशी, देवकीनन्दन, शिवनारायण शर्मा, विजय जोशी, महिला मण्डल अध्यक्ष दीपिका शर्मा, जयमाला तिवारी, सुषाम गौतम, कमलेश शर्मा, गजेन्द्र शर्मा सहित समाज बन्धु शोभायात्रा में शामिल रहे।3
- बामनवास क्षेत्र के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय पट्टीखुर्द में राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) के सात दिवसीय विशेष शिविर के तहत जल महोत्सव एवं जल अर्पण दिवस बड़े उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय के अध्यापक कमल राम मीणा के निर्देशन में तलाई पर दीपदान कार्यक्रम आयोजित हुआ, जिसमें छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण, उनके सदुपयोग एवं गर्मियों में पेयजल संकट के प्रति आमजन को जागरूक करना रहा। विद्यार्थियों ने आकर्षक रंगोली बनाकर दीप जलाए और जल बचाने का संदेश दिया। इस मौके पर NSS कैंप प्रभारी, व्याख्याता विमलेश कुमार जैमिनी, प्रयोगशाला सहायक सलोनी अग्रवाल सहित ग्रामीणजन भी मौजूद रहे। पूरे कार्यक्रम में जागरूकता और उत्साह का अद्भुत संगम देखने को मिला।2
- भारतीय सैनिकों पर हमले की प्लानिंग हुई फैल | भारत में ही छुपे हुए हैं असली गद्दार लोग लेकिन पुलिस को मिली जानकारी और उनको तुंरत पकड़ में लिया गया जिससे भारतीय सैनिकों पर बड़ा हमला होने से बच गया और पुलिस उनसे अब पूछताछ जारी हैं1