सुप्रीम कोर्ट से जमानत रद्द होने के बाद बोले अनंत सिंह- 1 दिसंबर को करेंगे सरेंडर, नीरज कुमार पर लगाए गंभीर आरोप।। पटना/मोकामा। सुप्रीम कोर्ट से जमानत रद्द होने और 1 दिसंबर तक सरेंडर करने का आदेश मिलने के बाद मोकामा विधायक अनंत सिंह की प्रतिक्रिया सामने आई है। उन्होंने कहा कि वह 1 दिसंबर को सरेंडर करेंगे और उन्हें न्यायालय पर पूरा भरोसा है। अनंत सिंह ने उम्मीद जताई कि उन्हें दोबारा अदालत से जमानत मिल जाएगी। अनंत सिंह ने इस पूरे घटनाक्रम के लिए जदयू नेता नीरज कुमार को जिम्मेदार ठहराते हुए उन पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा, “सरकार ने ऐसा नहीं कराया, नीरज कुमार ने करवाया है। मुझे नीरज कुमार ने फंसाया है। जो भी केस है, सब नीरज कुमार ने करवाया है। पार्टी में सब नीरज कुमार को ही सही मानते हैं। नीरज कुमार ने जो कहा, वही सरकार ने किया।” उन्होंने आगे कहा कि अब वह किसी से मिलने नहीं जाएंगे। न तो मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मुलाकात करेंगे और न ही ललन सिंह से। अनंत सिंह ने कहा कि उनका विरोध पार्टी से नहीं, बल्कि नीरज कुमार से था। उन्होंने आरोप लगाया कि जब तक नीतीश कुमार ठीक थे, तब तक ऐसी स्थिति नहीं बनी थी। उनके मुताबिक, नीतीश कुमार की स्थिति ठीक रहती तो यह सब नहीं होता। बेटे को चुनाव लड़ाने का था मन, अब खुद लड़ेंगे चुनाव राजनीतिक भविष्य को लेकर अनंत सिंह ने कहा कि उनकी इच्छा थी कि अब उनका बेटा चुनाव लड़े और वह राजनीति से संन्यास ले लें। लेकिन मौजूदा घटनाक्रम जारी रहा तो वह संन्यास नहीं लेंगे। उन्होंने साफ कहा कि आगे भी वह खुद मोकामा से चुनाव लड़ेंगे। अनंत सिंह ने अपने साथ अन्याय होने का आरोप लगाते हुए कहा, “मेरे साथ जुल्म किया जा रहा है। मेरे साथ जो जुल्म किया जा रहा है, भगवान उसको देख रहे हैं।”

- सुप्रीम कोर्ट से जमानत रद्द होने के बाद बोले अनंत सिंह- 1 दिसंबर को करेंगे सरेंडर, नीरज कुमार पर लगाए गंभीर आरोप।। पटना/मोकामा। सुप्रीम कोर्ट से जमानत रद्द होने और 1 दिसंबर तक सरेंडर करने का आदेश मिलने के बाद मोकामा विधायक अनंत सिंह की प्रतिक्रिया सामने आई है। उन्होंने कहा कि वह 1 दिसंबर को सरेंडर करेंगे और उन्हें न्यायालय पर पूरा भरोसा है। अनंत सिंह ने उम्मीद जताई कि उन्हें दोबारा अदालत से जमानत मिल जाएगी। अनंत सिंह ने इस पूरे घटनाक्रम के लिए जदयू नेता नीरज कुमार को जिम्मेदार ठहराते हुए उन पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा, “सरकार ने ऐसा नहीं कराया, नीरज कुमार ने करवाया है। मुझे नीरज कुमार ने फंसाया है। जो भी केस है, सब नीरज कुमार ने करवाया है। पार्टी में सब नीरज कुमार को ही सही मानते हैं। नीरज कुमार ने जो कहा, वही सरकार ने किया।” उन्होंने आगे कहा कि अब वह किसी से मिलने नहीं जाएंगे। न तो मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मुलाकात करेंगे और न ही ललन सिंह से। अनंत सिंह ने कहा कि उनका विरोध पार्टी से नहीं, बल्कि नीरज कुमार से था। उन्होंने आरोप लगाया कि जब तक नीतीश कुमार ठीक थे, तब तक ऐसी स्थिति नहीं बनी थी। उनके मुताबिक, नीतीश कुमार की स्थिति ठीक रहती तो यह सब नहीं होता। बेटे को चुनाव लड़ाने का था मन, अब खुद लड़ेंगे चुनाव राजनीतिक भविष्य को लेकर अनंत सिंह ने कहा कि उनकी इच्छा थी कि अब उनका बेटा चुनाव लड़े और वह राजनीति से संन्यास ले लें। लेकिन मौजूदा घटनाक्रम जारी रहा तो वह संन्यास नहीं लेंगे। उन्होंने साफ कहा कि आगे भी वह खुद मोकामा से चुनाव लड़ेंगे। अनंत सिंह ने अपने साथ अन्याय होने का आरोप लगाते हुए कहा, “मेरे साथ जुल्म किया जा रहा है। मेरे साथ जो जुल्म किया जा रहा है, भगवान उसको देख रहे हैं।”1
- मोतिहारी में 60 लाख का वेतन घोटाला! दो कर्मियों पर FIR, शिक्षा विभाग में मचा हड़कंप बिहार के पूर्वी चंपारण के मोतिहारी में शिक्षा विभाग के अंदर कथित 60 लाख रुपये के वेतन घोटाले का बड़ा खुलासा हुआ है। आरोप है कि HRMS पोर्टल के जरिए फर्जी तरीके से सरकारी वेतन की राशि परिजनों के खातों में ट्रांसफर की गई। मामले में मदरसा शिक्षक मोहम्मद बेताब और कंप्यूटर ऑपरेटर अमन कुमार के खिलाफ जिला शिक्षा पदाधिकारी राजन कुमार गिरि ने नगर थाने में FIR दर्ज कराई है। लेकिन सबसे बड़ा सवाल यह है कि वर्ष 2024 से चल रहे कथित फर्जीवाड़े पर विभागीय अधिकारियों की नजर क्यों नहीं पड़ी? क्या इस घोटाले में अन्य लोगों की भूमिका भी सामने आएगी? देखिए सोहराब आलम की यह खास रिपोर्ट।1
- अर्नब साइक्लोन का कहर: बाढ़ के टाल क्षेत्र में 50 से 55 प्रतिशत धान की फसल प्रभावित, किसानों की बढ़ी चिंता1
- पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक कथित अपराधी को किया हाफ इनकाउंटर । अपराधी हुए घायल इलाज जारी । समस्तीपुर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक कथित अपराधी को किया हाफ इनकाउंटर । अपराधी हुए घायल इलाज जारी । जी हां यह ताजा मामला समस्तीपुर जिले के मुसरीघरारी थाना क्षेत्र की बताई जा रही है जहां पुलिस ने अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए आज मुसरीघरारी थाना क्षेत्र में पुलिस और कथित अपराधी के बीच हुई मुठभेड़ के दौरान एक युवक के पैर में गोली लगने की बात सामने आ रही है। जिसकी इलाज सदर अस्पताल समस्तीपुर में जारी है। उक्त घायल युवक की पहचान कर्पूरीग्राम थाना क्षेत्र के नीरपुर गांव निवासी मनीष कुमार सिंह के रूप में हुई है। पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, घायल मनीष कुमार सिंह पर कई आपराधिक मामले दर्ज हैं , जबकि पुलिस लम्बे अरसे से मनीष कुमार के तलाश कर रही थी। सूत्रों का दावा है कि वह किसी आपराधिक वारदात को अंजाम देने की फिराक में था। इसी दौरान पुलिस की कार्रवाई में मुठभेड़ हो गई । जबकि इस ऑपरेशन में एसटीएफ की टीम भी शामिल थी। हालांकि, मुठभेड़ की पूरी परिस्थितियां क्या थीं? पुलिस की ओर से गोली कब और किन हालात में चलाई गई यह स्पष्ट अभी तक नहीं हो पाया है। इन सवालों पर अब तक पुलिस की ओर से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी भी फिलहाल इस मामले में कुछ भी कहने से बच रहे हैं। पुलिस की आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने आने के बाद ही मुठभेड़ से जुड़े घटनाक्रम की पूरी तस्वीर स्पष्ट हो पायेगी ।1
- समस्तीपुर में पुलिस और अपराधियों के बीच भीषण मुठभेड़, कुख्यात अपराधी मनीष कुमार सिंह को दाहिने पैर में लगी गोली, जबकि उसका एक साथी दिलीप गिरफ्तार। मामला मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के गंगापुर हाई स्कूल के पास का है, जहां बुधवार देर रात पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ हुई। समस्तीपुर एसपी अरविंद प्रताप सिंह ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि गंगापुर के पास कुछ अपराधी किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की साजिश रच रहे हैं। सूचना पर पहुंची पुलिस टीम को देखते ही अपराधियों ने फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली से कुख्यात मनीष कुमार सिंह घायल हो गया। वहीं, मौके से भाग रहे उसके साथी दिलीप को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। एसपी के अनुसार, मनीष सिंह पर चार जिलों में कुल 28 आपराधिक मामले दर्ज हैं और वह पुलिस की टॉप-10 अपराधियों की सूची में शामिल है। हाल ही में हुए फ्लिपकार्ट स्टोर लूटकांड में भी पुलिस को उसकी तलाश थी। घायल अपराधी को इलाज के लिए सदर अस्पताल समस्तीपुर में भर्ती कराया गया है, जहां सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं।1
- अब आपके शहर में खुल गया रेमंड एथनिक्स ,पटना जाने से मिला मुक्ति। अब शादी के लिए आपको खरीदारी करने के लिए खुल गया रामचंद्रपुर में शोरूम।1
- बिहारशरीफ में खुला रेमंड का एथनिक्स शोरूम, एक छत के नीचे मिलेंगे कई बड़े ब्रांड नालंदा जिला मुख्यालय बिहारशरीफ के रामचंद्रपुर में रेमंड समूह के प्रतिष्ठित प्रतिष्ठान ‘एथनिक्स बाय रेमंड’ का भव्य शुभारंभ हुआ। शोरूम का उद्घाटन सांसद कौशलेंद्र कुमार, विधान पार्षद रीना यादव, पूर्व विधान पार्षद राजू यादव एवं संचालक सुभाष चंद्रा ने संयुक्त रूप से किया। अब बिहारशरीफ के ग्राहकों को एक ही छत के नीचे Raymond, Park Avenue, ColorPlus, Parx, Raymond Fine Fabrics और Raymond Home जैसे प्रतिष्ठित ब्रांडों के उत्पाद मिलेंगे। शोरूम में पारंपरिक परिधान, आधुनिक फैशन, प्रीमियम फैब्रिक और होम प्रोडक्ट्स की आकर्षक रेंज उपलब्ध है। अब ब्रांडेड कपड़ों की खरीदारी के लिए पटना जाने की जरूरत नहीं, बिहारशरीफ में ही मिलेगी बड़े शहरों जैसी सुविधा। 📍 स्थान: रामचंद्रपुर, रिलायंस ट्रेंड्स मॉल के सामने, बिहारशरीफ, नालंदा। अपना नालंदा – अपना शहर, अपनी खबर!1
- अनंत सिंह के आरोपों पर नीरज कुमार का जवाब- इस मामले में मेरा कोई रोल नहीं, याचिकाकर्ता मैं नहीं हूं। पटना। मोकामा विधायक अनंत सिंह की जमानत रद्द होने के बाद बिहार की सियासत में बयानबाजी तेज हो गई है। अनंत सिंह की ओर से लगाए गए आरोपों पर अब जदयू के एमएलसी नीरज कुमार भी सामने आए हैं। उन्होंने साफ कहा कि इस मामले में उनकी कोई भूमिका नहीं है और वह सुप्रीम कोर्ट में याचिकाकर्ता भी नहीं हैं। नीरज कुमार ने कहा, “इस मामले में मैं नहीं हूं। मेरे बच्चे पर टिप्पणी की गई। इस देश में ईमान जिंदा है। न्यायपालिका के अंदर न्याय मिलता है।” उन्होंने आगे कहा कि इस मामले में सरकार की कोई भूमिका नहीं है। याचिका दाखिल करने वाले वह नहीं हैं, बल्कि दुलारचंद यादव के परिवार की ओर से याचिका दायर की गई है। नीरज कुमार ने कहा कि न्यायपालिका के फैसले पर उन्हें कोई टिप्पणी नहीं करनी है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार को बदनाम करने की साजिश की जाती है। क्या है अनंत सिंह और नीरज कुमार के बीच विवाद? दरअसल, चुनाव में हार के बाद अनंत सिंह ने नीरज कुमार के विरोध का कारण बताते हुए कहा था कि उन्हें जानकारी मिली थी कि नीरज कुमार ने दुलारचंद यादव हत्याकांड में उनकी जमानत के खिलाफ याचिका दाखिल की है। इसी बात से नाराज होकर उन्होंने नीरज कुमार के खिलाफ उम्मीदवार उतारा था। वहीं, अब नीरज कुमार ने इन आरोपों को खारिज करते हुए कहा है कि वह इस मामले में याचिकाकर्ता नहीं हैं। इस तरह सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद अनंत सिंह और नीरज कुमार के बीच आरोप-प्रत्यारोप का सिलसिला सामने आया है।1