समस्तीपुर में पुलिस और अपराधियों के बीच भीषण मुठभेड़, कुख्यात अपराधी मनीष कुमार सिंह को दाहिने पैर में लगी गोली, जबकि उसका एक साथी दिलीप गिरफ्तार। मामला मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के गंगापुर हाई स्कूल के पास का है, जहां बुधवार देर रात पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ हुई। समस्तीपुर एसपी अरविंद प्रताप सिंह ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि गंगापुर के पास कुछ अपराधी किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की साजिश रच रहे हैं। सूचना पर पहुंची पुलिस टीम को देखते ही अपराधियों ने फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली से कुख्यात मनीष कुमार सिंह घायल हो गया। वहीं, मौके से भाग रहे उसके साथी दिलीप को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। एसपी के अनुसार, मनीष सिंह पर चार जिलों में कुल 28 आपराधिक मामले दर्ज हैं और वह पुलिस की टॉप-10 अपराधियों की सूची में शामिल है। हाल ही में हुए फ्लिपकार्ट स्टोर लूटकांड में भी पुलिस को उसकी तलाश थी। घायल अपराधी को इलाज के लिए सदर अस्पताल समस्तीपुर में भर्ती कराया गया है, जहां सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं।
समस्तीपुर में पुलिस और अपराधियों के बीच भीषण मुठभेड़, कुख्यात अपराधी मनीष कुमार सिंह को दाहिने पैर में लगी गोली, जबकि उसका एक साथी दिलीप गिरफ्तार। मामला मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के गंगापुर हाई स्कूल के पास का है, जहां बुधवार देर रात पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ हुई। समस्तीपुर एसपी अरविंद प्रताप सिंह ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि गंगापुर के पास कुछ अपराधी किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की साजिश रच रहे हैं। सूचना पर पहुंची पुलिस टीम को देखते ही अपराधियों ने फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली से कुख्यात मनीष कुमार सिंह घायल हो गया। वहीं, मौके से भाग रहे उसके साथी दिलीप को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। एसपी के अनुसार, मनीष सिंह पर चार जिलों में कुल 28 आपराधिक मामले दर्ज हैं और वह पुलिस की टॉप-10 अपराधियों की सूची में शामिल है। हाल ही में हुए फ्लिपकार्ट स्टोर लूटकांड में भी पुलिस को उसकी तलाश थी। घायल अपराधी को इलाज के लिए सदर अस्पताल समस्तीपुर में भर्ती कराया गया है, जहां सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं।
- समस्तीपुर में पुलिस और अपराधियों के बीच भीषण मुठभेड़, कुख्यात अपराधी मनीष कुमार सिंह को दाहिने पैर में लगी गोली, जबकि उसका एक साथी दिलीप गिरफ्तार। मामला मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के गंगापुर हाई स्कूल के पास का है, जहां बुधवार देर रात पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ हुई। समस्तीपुर एसपी अरविंद प्रताप सिंह ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि गंगापुर के पास कुछ अपराधी किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की साजिश रच रहे हैं। सूचना पर पहुंची पुलिस टीम को देखते ही अपराधियों ने फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली से कुख्यात मनीष कुमार सिंह घायल हो गया। वहीं, मौके से भाग रहे उसके साथी दिलीप को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। एसपी के अनुसार, मनीष सिंह पर चार जिलों में कुल 28 आपराधिक मामले दर्ज हैं और वह पुलिस की टॉप-10 अपराधियों की सूची में शामिल है। हाल ही में हुए फ्लिपकार्ट स्टोर लूटकांड में भी पुलिस को उसकी तलाश थी। घायल अपराधी को इलाज के लिए सदर अस्पताल समस्तीपुर में भर्ती कराया गया है, जहां सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं।1
- सदर अस्पताल समस्तीपुर के निर्माणाधीन मकान के नींव से भारी मात्रा में फेकी गई दवा का हुआ खुलासा। समस्तीपुर सदर अस्पताल समस्तीपुर के निर्माणाधीन मकान के नींव से भारी मात्रा में दवा, कोविड किट, मॉक, सहित अन्य कई मेडिकल से संबंधित सामग्री लाखों रुपए की चढ़ी भेंट। News 18 के संवाददाता मुकेश कुमार ने किया खुलासा। इस मामले में सिविल सर्जन रजीब कुमार ने खंडन करते हुए दी जानकारी।1
- समस्तीपुर जिले के खानपुर थाना क्षेत्र में एक युवक द्वारा खेत में महिला के मांग में जबरदस्ती सिंदूर भरने का वीडियो वायरल होते मचा हड़कंप, क्षेत्र में शादी बना चर्चा का विषय.1
- समस्तीपुर में पुलिस और कथित अपराधी के बीच मुठभेड़, युवक के पैर में लगी गोली समस्तीपुर में पुलिस और कथित अपराधी के बीच मुठभेड़, युवक के पैर में लगी गोली मुसरीघरारी थाना क्षेत्र में हुई कार्रवाई, घायल युवक सदर अस्पताल में भर्ती; एसटीएफ की टीम भी थी शामिल समस्तीपुर। बिहार के समस्तीपुर जिले में अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई के दौरान पुलिस और एक कथित अपराधी के बीच मुठभेड़ होने की खबर सामने आई है। मुसरीघरारी थाना क्षेत्र में हुई इस घटना में एक युवक के पैर में गोली लग गई। घायल युवक की पहचान कर्पूरीग्राम थाना क्षेत्र के नीरपुर गांव निवासी मनीष कुमार सिंह के रूप में हुई है। गोली लगने के बाद उसे इलाज के लिए समस्तीपुर सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका उपचार जारी है। पुलिस को थी युवक की तलाश पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, मनीष कुमार सिंह के खिलाफ कई आपराधिक मामले दर्ज होने की बात कही जा रही है। बताया जा रहा है कि पुलिस को उसकी तलाश थी। सूत्रों का दावा है कि वह किसी आपराधिक वारदात को अंजाम देने की फिराक में था। इसी दौरान पुलिस ने कार्रवाई की, जिसमें मुठभेड़ की स्थिति उत्पन्न हो गई। इस अभियान में विशेष कार्य बल (एसटीएफ) की टीम भी शामिल थी। आधिकारिक बयान का इंतजार घटना के बाद मुठभेड़ को लेकर कई सवाल उठ रहे हैं। पुलिस और युवक के बीच मुठभेड़ किन परिस्थितियों में हुई? गोली किसने और किन हालात में चलाई? पुलिस की कार्रवाई के दौरान घटनास्थल पर वास्तव में क्या हुआ? इन सवालों पर फिलहाल पुलिस की ओर से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों की ओर से भी घटना के संबंध में विस्तृत जानकारी नहीं दी गई है। फिलहाल घायल युवक का समस्तीपुर सदर अस्पताल में इलाज चल रहा है। पुलिस की आधिकारिक प्रतिक्रिया और जांच के बाद ही मुठभेड़ से जुड़े पूरे घटनाक्रम का खुलासा हो सकेगा।1
- कटिहार में BDO के साथ मारपीट! स्वच्छता सुपरवाइजर को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा, VIDEO वायरल बिहार के कटिहार जिले के अमदाबाद प्रखंड की बैंदा पंचायत में जांच के दौरान BDO रणबीर कुमार, स्वच्छता पर्यवेक्षक जाकिर हुसैन और उनके ड्राइवर के साथ कथित मारपीट का मामला सामने आया है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। BDO की ओर से अमदाबाद थाने में 15 नामजद और 50 अज्ञात लोगों के खिलाफ आवेदन दिए जाने की जानकारी है। पुलिस वायरल वीडियो के आधार पर मामले की जांच कर रही है। देखिए पूरी खबर और जानिए क्या है पूरा मामला।1
- जनता दल यूनाइटेड से मोकामा विधायक अनंत कुमार सिंह के निष्कासन पर बिहार विधानसभा अध्यक्ष प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बिहार की सियासत में हलचल तेज, अनंत सिंह के राजनीतिक भविष्य और जदयू के फैसले को लेकर चर्चाओं का बाजार गर्म!1
- एक तरफ साइक्लोन ‘अर्णव’ का असर, दूसरी तरफ गणेश चौक को जाममुक्त कराने में जुटे SI तनिक यादव।। बख्तियारपुर, पटना। मौसम चाहे कैसा भी हो, ड्यूटी के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाने वाले पुलिसकर्मी सड़क पर मुस्तैद नजर आते हैं। बख्तियारपुर के गणेश चौक पर SI तनिक यादव की ड्यूटी को लेकर इन दिनों लोगों के बीच चर्चा हो रही है। एक तरफ साइक्लोन ‘अर्णव’ के असर के बीच लोग छाता लेकर घरों से निकल रहे हैं, तो दूसरी तरफ SI तनिक यादव गणेश चौक पर यातायात व्यवस्था को सुचारू रखने और जाम से निजात दिलाने में जुटे हैं। स्थानीय लोगों के बीच उनकी इस सक्रियता की चर्चा हो रही है। लोगों का कहना है कि तेज धूप हो और तापमान 45 डिग्री तक पहुंच जाए या फिर मौसम खराब हो, तनिक यादव सड़क पर डटे रहकर यातायात व्यवस्था संभालते दिखाई देते हैं। गणेश चौक जैसे व्यस्त इलाके में जाम की समस्या से निपटना आसान नहीं होता। ऐसे में सड़क पर मौजूद रहकर यातायात नियंत्रित करने की उनकी कोशिश लोगों का ध्यान खींच रही है। मौसम की चुनौती के बीच ड्यूटी पर मुस्तैद पुलिसकर्मी की यह तस्वीर जिम्मेदारी और कर्तव्यनिष्ठा की याद दिलाती है। हालांकि, जाम से स्थायी राहत के लिए पुलिस की सक्रियता के साथ आम लोगों का यातायात नियमों का पालन करना भी जरूरी है। KHABAR JUNCTION LIVE BIHAR — जहाँ रुकती नहीं खबर।1
- समस्तीपुर में एनकाउंटर मुसरीघरारी थाना क्षेत्र में पुलिस और बदमाश के बीच हुई मुठभेड़ की घटना में जिला के कर्पूरीग्राम थाना क्षेत्र अंतर्गत नीरपुर गांव निवासी अपराधी मनिष कुमार सिंह के पाव में लगी गोली.1