logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

समस्तीपुर में एनकाउंटर मुसरीघरारी थाना क्षेत्र में पुलिस और बदमाश के बीच हुई मुठभेड़ की घटना में जिला के कर्पूरीग्राम थाना क्षेत्र अंतर्गत नीरपुर गांव निवासी अपराधी मनिष कुमार सिंह के पाव में लगी गोली.

2 hrs ago
user_Anil shriwastav
Anil shriwastav
दलसिंहसराय, समस्तीपुर, बिहार•
2 hrs ago

समस्तीपुर में एनकाउंटर मुसरीघरारी थाना क्षेत्र में पुलिस और बदमाश के बीच हुई मुठभेड़ की घटना में जिला के कर्पूरीग्राम थाना क्षेत्र अंतर्गत नीरपुर गांव निवासी अपराधी मनिष कुमार सिंह के पाव में लगी गोली.

More news from बिहार and nearby areas
  • समस्तीपुर जिले के खानपुर थाना क्षेत्र में एक युवक द्वारा खेत में महिला के मांग में जबरदस्ती सिंदूर भरने का वीडियो वायरल होते मचा हड़कंप, क्षेत्र में शादी बना चर्चा का विषय.
    1
    समस्तीपुर जिले के खानपुर थाना क्षेत्र में एक युवक द्वारा खेत में महिला के मांग में जबरदस्ती सिंदूर भरने का वीडियो वायरल होते मचा हड़कंप, क्षेत्र में शादी बना चर्चा का विषय.
    user_Anil shriwastav
    Anil shriwastav
    दलसिंहसराय, समस्तीपुर, बिहार•
    1 hr ago
  • समस्तीपुर में पुलिस और अपराधियों के बीच भीषण मुठभेड़, कुख्यात अपराधी मनीष कुमार सिंह को दाहिने पैर में लगी गोली, जबकि उसका एक साथी दिलीप गिरफ्तार। मामला मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के गंगापुर हाई स्कूल के पास का है, जहां बुधवार देर रात पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ हुई। समस्तीपुर एसपी अरविंद प्रताप सिंह ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि गंगापुर के पास कुछ अपराधी किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की साजिश रच रहे हैं। सूचना पर पहुंची पुलिस टीम को देखते ही अपराधियों ने फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली से कुख्यात मनीष कुमार सिंह घायल हो गया। वहीं, मौके से भाग रहे उसके साथी दिलीप को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। एसपी के अनुसार, मनीष सिंह पर चार जिलों में कुल 28 आपराधिक मामले दर्ज हैं और वह पुलिस की टॉप-10 अपराधियों की सूची में शामिल है। हाल ही में हुए फ्लिपकार्ट स्टोर लूटकांड में भी पुलिस को उसकी तलाश थी। घायल अपराधी को इलाज के लिए सदर अस्पताल समस्तीपुर में भर्ती कराया गया है, जहां सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं।
    1
    समस्तीपुर में पुलिस और अपराधियों के बीच भीषण मुठभेड़, कुख्यात अपराधी मनीष कुमार सिंह को दाहिने पैर में लगी गोली, जबकि उसका एक साथी दिलीप गिरफ्तार।
मामला मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के गंगापुर हाई स्कूल के पास का है, जहां बुधवार देर रात पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ हुई।
समस्तीपुर एसपी अरविंद प्रताप सिंह ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि गंगापुर के पास कुछ अपराधी किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की साजिश रच रहे हैं। सूचना पर पहुंची पुलिस टीम को देखते ही अपराधियों ने फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली से कुख्यात मनीष कुमार सिंह घायल हो गया। वहीं, मौके से भाग रहे उसके साथी दिलीप को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।
एसपी के अनुसार, मनीष सिंह पर चार जिलों में कुल 28 आपराधिक मामले दर्ज हैं और वह पुलिस की टॉप-10 अपराधियों की सूची में शामिल है। हाल ही में हुए फ्लिपकार्ट स्टोर लूटकांड में भी पुलिस को उसकी तलाश थी।
घायल अपराधी को इलाज के लिए सदर अस्पताल समस्तीपुर में भर्ती कराया गया है, जहां सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं।
    user_Vijay Raj Journalist
    Vijay Raj Journalist
    पत्रकार मोहिउद्दीननगर, समस्तीपुर, बिहार•
    1 hr ago
  • सदर अस्पताल समस्तीपुर के निर्माणाधीन मकान के नींव से भारी मात्रा में फेकी गई दवा का हुआ खुलासा। समस्तीपुर सदर अस्पताल समस्तीपुर के निर्माणाधीन मकान के नींव से भारी मात्रा में दवा, कोविड किट, मॉक, सहित अन्य कई मेडिकल से संबंधित सामग्री लाखों रुपए की चढ़ी भेंट। News 18 के संवाददाता मुकेश कुमार ने किया खुलासा। इस मामले में सिविल सर्जन रजीब कुमार ने खंडन करते हुए दी जानकारी।
    1
    सदर अस्पताल समस्तीपुर के निर्माणाधीन मकान के नींव से भारी मात्रा में फेकी गई दवा का हुआ खुलासा।
समस्तीपुर 
सदर अस्पताल समस्तीपुर के निर्माणाधीन मकान के नींव से भारी मात्रा में दवा, कोविड किट, मॉक, सहित अन्य कई मेडिकल से संबंधित सामग्री लाखों रुपए की चढ़ी भेंट।
News 18 के संवाददाता मुकेश कुमार ने किया खुलासा।
इस मामले में सिविल सर्जन रजीब कुमार ने खंडन करते हुए दी जानकारी।
    user_CHUNNU KUMAR SINGH
    CHUNNU KUMAR SINGH
    Local News Reporter मोहिउद्दीननगर, समस्तीपुर, बिहार•
    11 hrs ago
  • राष्ट्रीय लोक मोर्चा का युवा मिशन: बिहार में 1 लाख और समस्तीपुर में 10 हजार युवाओं को जोड़ने का लक्ष्य राष्ट्रीय लोक मोर्चा का युवा मिशन: बिहार में 1 लाख और समस्तीपुर में 10 हजार युवाओं को जोड़ने का लक्ष्य
    3
    राष्ट्रीय लोक मोर्चा का युवा मिशन: बिहार में 1 लाख और समस्तीपुर में 10 हजार युवाओं को जोड़ने का लक्ष्य
राष्ट्रीय लोक मोर्चा का युवा मिशन: बिहार में 1 लाख और समस्तीपुर में 10 हजार युवाओं को जोड़ने का लक्ष्य
    user_Mritunjay Kumar Thakur
    Mritunjay Kumar Thakur
    समस्तीपुर पत्रकार समस्तीपुर, समस्तीपुर, बिहार•
    34 min ago
  • मोबाइल छीनने के दौरान मारी गोली 48 घंटे मे आरोपी गिरफ्तार! समस्तीपुर से अरविंद कुमार समस्तीपुर जिले के कल्याणपुर थाना क्षेत्र मे हुए छिनतई की घटना -27.10.2026 को प्राथमिक स्वास्थ्य, केन्द्र कल्याणपुर में संध्या करीब 08:30 बजे गोली लगने से जख्मी रजनीश कुमार उम्र करीब 23 वर्ष पिता राज साहेब साकिन मधुरापुर, थाना कल्याणपुर, जिला समस्तीपुर को ईलाज कराये जाने की सूचना प्राप्त हुई थी जिन्हें बेहतर ईलाज हेतुं DMCH रेफर किया गया था। जिसमें प्रारम्भिक आसूचना प्राप्त हुई थी कि उसके ही साथियो के द्वारा चलाई गई गोली से वह जख्मी हुआ है। मामले की जाँच के दौरान पाया गया कि दिनांक-27.10.2026 को संध्या 7 बजे कल्याणपुर थाना क्षेत्र में ही खोरवन पुलिया के पास रंजित कुमार पिता स्व० शिवचन्द्र राय साकिन सोमनाहा थाना चकमेहसी, जिला समस्तीपुर से एक मोटरसाईकिल पर सवार चार अपराधियो के द्वारा पिस्टल का भय दिखा कर उनके पास से एक रेडमी कम्पनी का मोबाईल छिन लिया गया। जिसपर हल्ला करने पर ग्रामीणो द्वारा पकड़ने के प्रयास में उनलोगो के द्वारा गोली फायरिंग कर दिया गया। जिससे उनलोगो में से ही किसी को गोली लगा और वे लोग बाईक से भाग गये। जब सुबह में मोबाईल पर न्यूज देखे तो मोबाईल छिनने की घटना में शामिल जख्मी (रजनीश कुमार) को वह पहचान गये। उनके आवेदन पर कल्याणपुर थाना कांड सं.402/2026, दिनांक-28.10.2026, धारा-309 (4) BNS & 27 Arms Act विरुद्ध 1. रजनीश कुमार सहित 2. रितीक कुमार महतो 3-राजन कुमार सहनी रितेश कुमार सभी साकिन मधुरापुर, थाना कल्याणपुर जिला समस्तीपुर दर्ज कर कार्रवाई करते हुए कल्याणपुर थाना के द्वारा एक अपराधी राजन कुमार सहनी को गिरफ्तार कर जेल भेजी जा रही है, शेष अपराधकर्मियो की गिरफ्तारी हेतु अग्रतर कार्रवाई की जा रही है। राजन कुमार सहनी के विरूद्ध पूर्व से कल्याणपुर थाना कांड! 1-एक फायर किया हुआ गोली का खोखा। 2-घटना में प्रयुक्त बाईक । (2). गिरफ्तार आरोपी 1. राजन कुमार सहनी पिता सुनील चौधरी साकिन मधुरापुर, थाना ल्याणपुर जिला समस्तीपुर। (3) छापामारी दल में शामिल पुलिस पदाधिकारी/कर्मी 1. पु०नि० सह थानाध्यक्ष रणवीर कुमार राउत, कल्याणपुर थाना। 2. पु०अ०नि० अभिजीत कुमार सतीश कल्याणपुर थाना। 3. पु०अ०नि० कृष्णा शर्मा, कल्याणपुर थाना। 4. स०अ०नि० विजय पासवान, कल्याणपुर थाना। अव्यय सदर-2 के क्यूआरटी गार्ड के सिपाही।
    1
    मोबाइल छीनने के दौरान मारी गोली 48 घंटे मे आरोपी गिरफ्तार!

समस्तीपुर से अरविंद कुमार

समस्तीपुर जिले के कल्याणपुर थाना क्षेत्र मे हुए छिनतई की घटना -27.10.2026 को प्राथमिक स्वास्थ्य, केन्द्र कल्याणपुर में संध्या करीब 08:30 बजे गोली लगने से जख्मी रजनीश कुमार उम्र करीब 23 वर्ष पिता राज साहेब साकिन मधुरापुर, थाना कल्याणपुर, जिला समस्तीपुर को ईलाज कराये जाने की सूचना प्राप्त हुई थी जिन्हें बेहतर ईलाज हेतुं DMCH रेफर किया गया था।

जिसमें प्रारम्भिक आसूचना प्राप्त हुई थी कि उसके ही साथियो के द्वारा चलाई गई गोली से वह जख्मी हुआ है। मामले की जाँच के दौरान पाया गया कि दिनांक-27.10.2026 को संध्या 7 बजे कल्याणपुर थाना क्षेत्र में ही खोरवन पुलिया के पास रंजित कुमार पिता स्व० शिवचन्द्र राय साकिन सोमनाहा थाना चकमेहसी, जिला समस्तीपुर से एक मोटरसाईकिल पर सवार चार अपराधियो के द्वारा पिस्टल का भय दिखा कर उनके पास से एक रेडमी कम्पनी का मोबाईल छिन लिया गया। जिसपर हल्ला करने पर ग्रामीणो द्वारा पकड़ने के प्रयास में उनलोगो के द्वारा गोली फायरिंग कर दिया गया। जिससे उनलोगो में से ही किसी को गोली लगा और वे लोग बाईक से भाग गये। जब सुबह में मोबाईल पर न्यूज देखे तो मोबाईल छिनने की घटना में शामिल जख्मी (रजनीश कुमार) को वह पहचान गये।

उनके आवेदन पर कल्याणपुर थाना कांड सं.402/2026, दिनांक-28.10.2026, धारा-309 (4) BNS &
27 Arms Act विरुद्ध 
1. रजनीश कुमार सहित 
2. रितीक कुमार महतो
   3-राजन कुमार सहनी रितेश कुमार सभी साकिन मधुरापुर, थाना कल्याणपुर जिला समस्तीपुर दर्ज कर कार्रवाई करते हुए कल्याणपुर थाना के द्वारा एक अपराधी राजन कुमार सहनी को गिरफ्तार कर जेल भेजी जा रही है, शेष अपराधकर्मियो की गिरफ्तारी हेतु अग्रतर कार्रवाई की जा रही है। राजन कुमार सहनी के विरूद्ध पूर्व से कल्याणपुर थाना कांड!

1-एक फायर किया हुआ गोली का खोखा।
2-घटना में प्रयुक्त बाईक ।

(2). गिरफ्तार आरोपी
1. राजन कुमार सहनी पिता सुनील चौधरी साकिन मधुरापुर, थाना ल्याणपुर जिला समस्तीपुर।

(3) छापामारी दल में शामिल पुलिस पदाधिकारी/कर्मी

1. पु०नि० सह थानाध्यक्ष रणवीर कुमार राउत, कल्याणपुर थाना।
2. पु०अ०नि० अभिजीत कुमार सतीश कल्याणपुर थाना।
3. पु०अ०नि० कृष्णा शर्मा, कल्याणपुर थाना।
4. स०अ०नि० विजय पासवान, कल्याणपुर थाना।
अव्यय सदर-2 के क्यूआरटी गार्ड के सिपाही।
    user_Arvind Kumar News 7 Samastipur
    Arvind Kumar News 7 Samastipur
    Farmer Samastipur, Bihar•
    44 min ago
  • जननायक लोक दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष रवि कुमार के प्रयास से 1200 पैकेट डीएपी खाद दलसिंहसराय बिस्कोमान में उपलब्ध हुआ ,दलसिंहसराय अनुमंडल क्षेत्र के किसानों में खुशी की लहर, दलसिंहसराय अनुमंडल पहुंचकर रवि कुमार ने खाद गुदाम का निरीक्षण किया था वहां पर मौजूद किसानों से मुलाकात कि विभागीय पदाधिकारी से बात कर जल्द खाद मंगवाने की मांग की जो आज उपलब्ध हो गया !
    1
    जननायक लोक दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष रवि कुमार के प्रयास से 1200 पैकेट डीएपी खाद दलसिंहसराय बिस्कोमान में उपलब्ध हुआ ,दलसिंहसराय
अनुमंडल क्षेत्र के किसानों में खुशी की लहर,


दलसिंहसराय अनुमंडल पहुंचकर रवि कुमार ने खाद गुदाम का निरीक्षण किया था वहां पर मौजूद किसानों से मुलाकात कि विभागीय पदाधिकारी से बात कर जल्द खाद मंगवाने की मांग की जो आज उपलब्ध हो गया !
    user_DEEPAK KUMAR
    DEEPAK KUMAR
    Tajpur, Samastipur•
    7 hrs ago
  • समस्तीपुर में पुलिस और कथित अपराधी के बीच मुठभेड़, युवक के पैर में लगी गोली समस्तीपुर में पुलिस और कथित अपराधी के बीच मुठभेड़, युवक के पैर में लगी गोली मुसरीघरारी थाना क्षेत्र में हुई कार्रवाई, घायल युवक सदर अस्पताल में भर्ती; एसटीएफ की टीम भी थी शामिल समस्तीपुर। बिहार के समस्तीपुर जिले में अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई के दौरान पुलिस और एक कथित अपराधी के बीच मुठभेड़ होने की खबर सामने आई है। मुसरीघरारी थाना क्षेत्र में हुई इस घटना में एक युवक के पैर में गोली लग गई। घायल युवक की पहचान कर्पूरीग्राम थाना क्षेत्र के नीरपुर गांव निवासी मनीष कुमार सिंह के रूप में हुई है। गोली लगने के बाद उसे इलाज के लिए समस्तीपुर सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका उपचार जारी है। पुलिस को थी युवक की तलाश पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, मनीष कुमार सिंह के खिलाफ कई आपराधिक मामले दर्ज होने की बात कही जा रही है। बताया जा रहा है कि पुलिस को उसकी तलाश थी। सूत्रों का दावा है कि वह किसी आपराधिक वारदात को अंजाम देने की फिराक में था। इसी दौरान पुलिस ने कार्रवाई की, जिसमें मुठभेड़ की स्थिति उत्पन्न हो गई। इस अभियान में विशेष कार्य बल (एसटीएफ) की टीम भी शामिल थी। आधिकारिक बयान का इंतजार घटना के बाद मुठभेड़ को लेकर कई सवाल उठ रहे हैं। पुलिस और युवक के बीच मुठभेड़ किन परिस्थितियों में हुई? गोली किसने और किन हालात में चलाई? पुलिस की कार्रवाई के दौरान घटनास्थल पर वास्तव में क्या हुआ? इन सवालों पर फिलहाल पुलिस की ओर से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों की ओर से भी घटना के संबंध में विस्तृत जानकारी नहीं दी गई है। फिलहाल घायल युवक का समस्तीपुर सदर अस्पताल में इलाज चल रहा है। पुलिस की आधिकारिक प्रतिक्रिया और जांच के बाद ही मुठभेड़ से जुड़े पूरे घटनाक्रम का खुलासा हो सकेगा।
    1
    समस्तीपुर में पुलिस और कथित अपराधी के बीच मुठभेड़, युवक के पैर में लगी गोली
समस्तीपुर में पुलिस और कथित अपराधी के बीच मुठभेड़, युवक के पैर में लगी गोली
मुसरीघरारी थाना क्षेत्र में हुई कार्रवाई, घायल युवक सदर अस्पताल में भर्ती; एसटीएफ की टीम भी थी शामिल
समस्तीपुर। बिहार के समस्तीपुर जिले में अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई के दौरान पुलिस और एक कथित अपराधी के बीच मुठभेड़ होने की खबर सामने आई है। मुसरीघरारी थाना क्षेत्र में हुई इस घटना में एक युवक के पैर में गोली लग गई। घायल युवक की पहचान कर्पूरीग्राम थाना क्षेत्र के नीरपुर गांव निवासी मनीष कुमार सिंह के रूप में हुई है। गोली लगने के बाद उसे इलाज के लिए समस्तीपुर सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका उपचार जारी है।
पुलिस को थी युवक की तलाश
पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, मनीष कुमार सिंह के खिलाफ कई आपराधिक मामले दर्ज होने की बात कही जा रही है। बताया जा रहा है कि पुलिस को उसकी तलाश थी। सूत्रों का दावा है कि वह किसी आपराधिक वारदात को अंजाम देने की फिराक में था। इसी दौरान पुलिस ने कार्रवाई की, जिसमें मुठभेड़ की स्थिति उत्पन्न हो गई। इस अभियान में विशेष कार्य बल (एसटीएफ) की टीम भी शामिल थी।
आधिकारिक बयान का इंतजार
घटना के बाद मुठभेड़ को लेकर कई सवाल उठ रहे हैं। पुलिस और युवक के बीच मुठभेड़ किन परिस्थितियों में हुई? गोली किसने और किन हालात में चलाई? पुलिस की कार्रवाई के दौरान घटनास्थल पर वास्तव में क्या हुआ? इन सवालों पर फिलहाल पुलिस की ओर से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों की ओर से भी घटना के संबंध में विस्तृत जानकारी नहीं दी गई है।
फिलहाल घायल युवक का समस्तीपुर सदर अस्पताल में इलाज चल रहा है। पुलिस की आधिकारिक प्रतिक्रिया और जांच के बाद ही मुठभेड़ से जुड़े पूरे घटनाक्रम का खुलासा हो सकेगा।
    user_RAMRUP RAY
    RAMRUP RAY
    पत्रकार पटोरी, समस्तीपुर, बिहार•
    10 hrs ago
  • समस्तीपुर में एनकाउंटर मुसरीघरारी थाना क्षेत्र में पुलिस और बदमाश के बीच हुई मुठभेड़ की घटना में जिला के कर्पूरीग्राम थाना क्षेत्र अंतर्गत नीरपुर गांव निवासी अपराधी मनिष कुमार सिंह के पाव में लगी गोली.
    1
    समस्तीपुर में एनकाउंटर  मुसरीघरारी थाना क्षेत्र में पुलिस और बदमाश के बीच हुई मुठभेड़ की घटना में जिला के कर्पूरीग्राम थाना क्षेत्र अंतर्गत नीरपुर गांव निवासी अपराधी मनिष कुमार सिंह के पाव में लगी गोली.
    user_Anil shriwastav
    Anil shriwastav
    दलसिंहसराय, समस्तीपुर, बिहार•
    2 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.