सुरजगढ़ के चौराड़ी में चोरी की वारदातों से ग्रामीणों में दहशत, 10 दिन में 4 चोरी सूरजगढ़। क्षेत्र के चौराड़ी गांव में लगातार सुरजगढ़ के चौराड़ी में चोरी की वारदातों से ग्रामीणों में दहशत, 10 दिन में 4 चोरी सूरजगढ़। क्षेत्र के चौराड़ी गांव में लगातार हो रही चोरी की वारदातों से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। ग्रामीणों के अनुसार पिछले करीब 10 दिनों में चोरी की चार वारदातें सामने आ चुकी हैं, जिससे लोगों में रोष है। लगातार चोरी की घटनाओं से परेशान ग्रामीण बड़ी संख्या में सूरजगढ़ थाने पहुंचे और पुलिस से क्षेत्र में रात्रि गश्त बढ़ाने तथा चोरी की वारदातों पर अंकुश लगाने की मांग की। ग्रामीणों का कहना है कि लगातार घटनाओं के चलते रात के समय लोगों में भय बना हुआ है। उन्होंने पुलिस से संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने, नियमित गश्त बढ़ाने और पूर्व में हुई चोरी की घटनाओं का जल्द खुलासा करने की मांग की है। वहीं, सूरजगढ़ थाना पुलिस से ग्रामीणों ने चोरों को जल्द पकड़कर चोरी का सामान बरामद करने की भी मांग की है। सूरजगढ़ क्षेत्र में पहले भी बाइक चोरी समेत चोरी की घटनाओं की खबरें सामने आती रही हैं। ग्रामीणों की मांग: 👉 रात में पुलिस गश्त बढ़ाई जाए 👉 चोरी की घटनाओं का जल्द खुलासा हो 👉 संदिग्ध लोगों पर नजर रखी जाए 👉 गांव में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत की जाए ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि चोरी की घटनाओं पर जल्द अंकुश नहीं लगा तो वे उच्च अधिकारियों से शिकायत करेंगे।

- पोर्टल की खामियों से अटका इंतकाल, पटवारियों ने दी आंदोलन की चेतावनी महेंद्रगढ़ हरियाणा1
- सिरमौर के जिस कांड ने हिलाया हिमाचल वायरल हुआ उसका CCTV फुटेज1
- 🚨 HESL में फिर मचा घमासान! | भिवानी से पूर्व प्रधान ने खोला कच्चा चिट्ठा | Foji News 24 EXCLUSIVE पूर्व सैनिक संगठन HESL को लेकर एक बार फिर विवाद सामने आया है। भिवानी से पूर्व प्रधान ने संगठन की कार्यप्रणाली को लेकर कई गंभीर सवाल उठाए हैं और अपने अनुभवों के आधार पर कई दावे किए हैं। 🎥 Foji News 24 की EXCLUSIVE रिपोर्ट में देखिए: 🔴 पूर्व प्रधान ने संगठन को लेकर क्या-क्या खुलासे किए? 🔴 संगठन की कार्यप्रणाली पर क्यों उठ रहे सवाल? 🔴 पूर्व सैनिकों के सवालों का जवाब कौन देगा? 🔴 संगठन की पारदर्शिता और व्यवस्था को लेकर क्या है विवाद? 🔴 HESL चुनाव से पहले क्यों बढ़ी हलचल?1
- 💥 कोर्ट परिसर में सरेआम हत्या से मचा बवाल! बार ने उठाए सुरक्षा इंतजामों पर सवाल, शुक्रवार को वर्क सस्पेंड 🚔 गोलीबारी के बीच ‘रक्षक’ बना पुलिसकर्मी! हमलावर को दबोचा, कोर्ट की सुरक्षा पर उठे गंभीर सवाल गोलीबारी के बीच हिसार पुलिस के एक कर्मचारी ने अदम्य साहस दिखाते हुए हमलावर को काबू कर लिया। पुलिसकर्मी की बहादुरी ने एक बड़े खतरे को टालने में अहम भूमिका निभाई। लेकिन इस घटना के बाद कोर्ट परिसर की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। आखिर संवेदनशील कोर्ट परिसर में ऐसी वारदात कैसे हुई? सुरक्षा व्यवस्था में चूक कहां हुई? ⚠️ घटना के बाद हिसार बार ने भी सुरक्षा इंतजामों को लेकर सवाल उठाए हैं और शुक्रवार को वर्क सस्पेंड रखने की बात कही है।1
- नए सॉफ्टवेयर व डीसीएस की खामियों के विरोध में पटवारी-कानूनगो का दो दिवसीय सांकेतिक धरना भिवानी। पटवारी और कानूनगो एसोसिएशन के बैनर तले नए सॉफ्टवेयर एवं डीसीएस में आ रही कमियों और खामियों के विरोध में दो दिवसीय सांकेतिक धरना-प्रदर्शन किया गया। धरने के दौरान पटवारियों और कानूनगो ने सरकार के समक्ष अपनी समस्याएं रखते हुए जल्द समाधान की मांग की। पटवारी और कानूनगो ने कहा कि नए सॉफ्टवेयर व डीसीएस में कई प्रकार की तकनीकी कमियां हैं, जिसके कारण उन्हें कार्य करने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इन खामियों का सीधा असर आम जनता पर भी पड़ रहा है और भविष्य में जनता तथा कर्मचारियों के बीच टकराव की स्थिति पैदा हो सकती है। उन्होंने कहा कि विभागीय कार्यों को सरल बनाने के बजाय यदि सॉफ्टवेयर में कमियां बनी रहती हैं तो इससे लोगों को अपने राजस्व संबंधी कार्य करवाने में परेशानी होगी। कर्मचारियों ने चेतावनी दी कि जब तक उनकी मांगों और समस्याओं का समाधान नहीं किया जाता, तब तक उनका विरोध जारी रहेगा। एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने सरकार और विभागीय अधिकारियों से मांग की कि नए सॉफ्टवेयर व डीसीएस की तकनीकी खामियों को जल्द दूर किया जाए, ताकि पटवारी-कानूनगो अपना कार्य सुचारू रूप से कर सकें और आम जनता को भी किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।1
- हरियाणा की 50 बड़ी तमाम खबरें देखें सिर्फ 10 मिनट में वह भी एक ही वीडियो में1
- Post by Dainik news Haryana live1
- churu लापता होने के बाद परिजनों ने समझ लिया था मृत, आश्रम ने मिलवाया 10 साल पहले लापता हुए मुन्नू को विमला देवी सेवा आश्रम की पहल से परिवार से मिलाया गया। परिजनों ने उसे मृत मान लिया था, लेकिन आश्रम और पुलिस की मदद से उसकी पहचान हुई और वह अपने परिवार के पास पहुंचा। चूरू: 10 साल बाद जिंदा लौटा ‘मन्नू’, लापता होने के बाद परिजनों ने समझ लिया था मृत, आश्रम ने मिलवाया 10 साल पहले लापता हुए मुन्नू को विमला देवी सेवा आश्रम की पहल से परिवार से मिलाया गया। परिजनों ने उसे मृत मान लिया था, लेकिन आश्रम और पुलिस की मदद से उसकी पहचान हुई और वह अपने परिवार के पास पहुंचा। Missing Youth Found After 10 year: दस साल पहले परिवार से बिछड़ा मुन्नू जब अचानक अपनों के बीच पहुंचा तो वर्षों का इंतजार आंसुओं और खुशियों में बदल गया। परिजनों ने लंबे समय तक तलाश के बाद उसे मृत मान लिया था लेकिन चूरू के सादुलपुर विमला देवी सेवा आश्रम के संचालक समाजसेवी मनीष शर्मा की पहल से परिवार को उसका जीवित होने का पता चला। परिवार के लिए यह पल किसी चमत्कार से कम नहीं था। जिस व्यक्ति के लौटने की उम्मीद परिजनों ने वर्षों पहले छोड़ दी थी, उसके अचानक सामने आने से घर में खुशी का माहौल बन गया। आश्रम में मिला, पुलिस ने परिवार तक पहुंचाया मनीष शर्मा ने बताया कि करीब दो-तीन महीने पहले मुन्नू शहर में घूमता मिला था। सूचना पर उसे आश्रम लाया गया। पहचान संबंधी जानकारी मिलने के बाद देवरिया पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना दी गई। इसके बाद रुद्रपुर थाना पुलिस ने मुन्नू के गांव हल्लादपुर मड़कड़ी के सरपंच से संपर्क कर परिजनों तक खबर पहुंचाई। शेखावाटी समाचार: खोया हुआ 5 साल का बेटा मिला, एक महीने बाद कलेजे के टुकड़े को देखते ही रो पड़े माता-पिता आश्रम संचालक के अनुसार मुन्नू के बारे में जानकारी जुटाने के दौरान उसके गांव और परिवार से जुड़े लोगों की पहचान करने का प्रयास किया गया। पुलिस और स्थानीय स्तर पर जानकारी शेयर करने के बाद उसके परिजनों तक पहुंचने का रास्ता साफ हुआ। इसके बाद परिवार को बताया गया कि मुन्नू जीवित है और आश्रम में सुरक्षित है। चाचा को देखते ही गले लग गए भतीजे गुरुवार शाम आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी होने के बाद आश्रम संचालक ने मुन्नू को परिजनों के सुपुर्द किया। उसे लेने पहुंचे भतीजे आकाश और अंकित यादव ने जैसे ही अपने चाचा को देखा, भावुक होकर गले लगा लिया। यह दृश्य देख वहां मौजूद लोगों की आंखें भी नम हो गईं। भतीजों ने बताया कि इतने वर्षों बाद उनके सामने आने की कल्पना नहीं की थी। मुलाकात के दौरान परिवार के सदस्यों ने मुन्नू से बातचीत की और उसे घर ले जाने की तैयारी की। लंबे समय बाद परिवार के बीच लौटने पर मुन्नू भी भावुक नजर आया। 10 साल की तलाश का हुआ सुखद अंत परिजनों ने बताया कि मुन्नू के लापता होने के बाद उन्होंने रिश्तेदारों, परिचितों और संभावित स्थानों पर उसकी काफी तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। समय बीतने के साथ उम्मीद टूटती गई और परिवार ने उसे मृत मान लिया। दस साल बाद उसके सकुशल लौटने की खबर ने परिवार की बुझ चुकी उम्मीदों को फिर जगा दिया। परिजनों ने आश्रम संचालक और पुलिस का आभार जताया।1
- Post by Hanuman Prasad(मिठू शर्मा )1