शेखपुरा - उद्योग विभाग द्वारा संचालित योजना यथा-प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम आयोजित (PMEGP) के तहत कुल 17 ऋण आवेदन का कुल-170 लाख रूपये ऋण की स्वीकृति शेखपुरा - आज दिनांक-06.02.2026 को शेखर आनंद, जिला पदाधिकारी महोदय की अध्यक्षता में एवं उद्योग विभाग, पटना से आए हुए श्री अभिषेक कुमार, सहायक उद्योग निदेशक और अग्रणी जिला प्रबंधक तथा श्री सुजात, महाप्रबंधक, जिला उद्योग केन्द्र, शेखपुरा के उपस्थिति में "मंथन सभागार" समाहरणालय, शेखपुरा में उद्योग विभाग द्वारा संचालित योजना यथा-प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम (PMEGP), प्रधानमंत्री सुक्ष्म खाद्य उद्यम उन्न्यन (PMFME) एवं प्रधानमंत्री विश्वकर्मा (PMVY) योजनाओं से संबंधित कैम्प का आयोजन किया गया। जिसमें जिले के विभिन्न बैंकों द्वारा प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम (PMEGP) के तहत कुल 17 ऋण आवेदन का कुल-170 लाख रूपये ऋण की स्वीकृति तथा प्रधानमंत्री सुक्ष्म खाद्य उद्यम उन्न्यन (PMFME) के तहत कुल-8 आवेदन के विरूद्ध कुल-80 लाख रूपये ऋण की स्वीकृति प्रदान किए गए, ऋण स्वीकृति-पत्र जिला पदाधिकारी महोदय, शेखपुरा के हाथों से लाभुकों के बीच वितरण किया गया।। कैम्प को संबोधित करते हुए जिला पदाधिकारी महोदय द्वारा कैम्प में उपस्थित लाभुकों को उद्योग क्षेत्र में आगे बढ़ने एवं निष्ठापूर्वक उद्योग चलाने हेतु परामर्श दिया गया। आयोजित कैम्प में जिला पदाधिकारी महोदय के साथ-साथ जिला उद्योग केन्द्र के पदाधिकारी/कर्मी, जिला संसाधन सेवी, बैंक के पदाधिकारी एवं लाभुक उपस्थित रहे।
शेखपुरा - उद्योग विभाग द्वारा संचालित योजना यथा-प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम आयोजित (PMEGP) के तहत कुल 17 ऋण आवेदन का कुल-170 लाख रूपये ऋण की स्वीकृति शेखपुरा - आज दिनांक-06.02.2026 को शेखर आनंद, जिला पदाधिकारी महोदय की अध्यक्षता में एवं उद्योग विभाग, पटना से आए हुए श्री अभिषेक कुमार, सहायक उद्योग निदेशक और अग्रणी जिला प्रबंधक तथा श्री सुजात, महाप्रबंधक, जिला उद्योग केन्द्र, शेखपुरा के उपस्थिति में "मंथन सभागार" समाहरणालय,
शेखपुरा में उद्योग विभाग द्वारा संचालित योजना यथा-प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम (PMEGP), प्रधानमंत्री सुक्ष्म खाद्य उद्यम उन्न्यन (PMFME) एवं प्रधानमंत्री विश्वकर्मा (PMVY) योजनाओं से संबंधित कैम्प का आयोजन किया गया। जिसमें जिले के विभिन्न बैंकों द्वारा प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम (PMEGP) के तहत कुल 17 ऋण आवेदन का कुल-170 लाख रूपये ऋण की स्वीकृति तथा प्रधानमंत्री सुक्ष्म खाद्य उद्यम उन्न्यन (PMFME) के तहत कुल-8 आवेदन के विरूद्ध कुल-80 लाख रूपये
ऋण की स्वीकृति प्रदान किए गए, ऋण स्वीकृति-पत्र जिला पदाधिकारी महोदय, शेखपुरा के हाथों से लाभुकों के बीच वितरण किया गया।। कैम्प को संबोधित करते हुए जिला पदाधिकारी महोदय द्वारा कैम्प में उपस्थित लाभुकों को उद्योग क्षेत्र में आगे बढ़ने एवं निष्ठापूर्वक उद्योग चलाने हेतु परामर्श दिया गया। आयोजित कैम्प में जिला पदाधिकारी महोदय के साथ-साथ जिला उद्योग केन्द्र के पदाधिकारी/कर्मी, जिला संसाधन सेवी, बैंक के पदाधिकारी एवं लाभुक उपस्थित रहे।
- शेखपुरा- जिले के फरीदपुर गाँव में बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के तत्वावधान में पंचायत स्तरीय बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में गाँव के कई प्रबुद्ध लोगों ने भाग लिया और पार्टी को जमीनी स्तर पर मजबूत करने का संकल्प लिया। बैठक के दौरान आगामी संगठनात्मक रणनीति पर विस्तार से चर्चा की गई। साथ ही बीते चुनाव को लेकर समीक्षा करते हुए कार्यकर्ताओं ने अपने विचार रखे। पार्टी के प्रवक्ता इंदजीत कुमार ने बताया कि बसपा सुप्रीमो मायावती के नेतृत्व में पार्टी को मजबूत करने तथा सदस्यता अभियान को तेज करने पर विशेष जोर दिया जा रहा है। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष बालेश्वर पंडित ने कहा कि पंचायत और बूथ स्तर पर पार्टी संगठन को सशक्त बनाया जाएगा तथा अधिक से अधिक कार्यकर्ताओं को जोड़कर पार्टी को मजबूती के साथ आगे बढ़ाया जाएगा। बैठक में जिला सचिव चंदन राम, बरबीघा प्रखंड अध्यक्ष, कुठोत प्रखंड अध्यक्ष अजित पासवान, ओम प्रकाश, सुरेन्द्र, रजनीकांत, कृष्ण यादव, रामप्यारे पासवान, जगदीश पंडित सहित दर्जनों कार्यकर्ता एवं समर्थक उपस्थित रहे।1
- मोकामा (बाढ़): मोकामा थाना क्षेत्र में हुई लूट की सनसनीखेज घटना का पुलिस ने सफल खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, बाढ़-1 के निर्देशन में की गई। दिनांक 05.02.26 को खुटहा थाना-बढ़िया, जिला लखीसराय निवासी चंदन कुमार यादव अपनी पिकअप वाहन BR53G-3492 से खलासी के साथ जा रहे थे। रात करीब 11 बजे शिवनार मंदिर (मोकामा) से लगभग 400 मीटर आगे न्यू बाइपास मार्ग पर बदमाशों ने घेरकर मोबाइल फोन छीन लिया और पिकअप वाहन लेकर फरार हो गए। घटना के संबंध में मोकामा थाना में कांड संख्या 55/26 दिनांक 05.02.26 को धारा 309(4) बीएनएस के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई। त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने छापेमारी कर हरिराम कुमार, सचिन कुमार और मोहित राम को गिरफ्तार किया। पुलिस ने लूटी गई पिकअप वाहन BR53G-3492, लूट में प्रयुक्त स्कॉर्पियो वाहन JH02AH-2972 तथा Realme, Vivo, Samsung सहित कई मोबाइल फोन बरामद किए हैं। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार अभियुक्तों का आपराधिक इतिहास खंगाला जा रहा है और आगे की कार्रवाई जारी है।1
- लखीसराय। शहर के पुरानी बाजार स्थित छोटी दुर्गा स्थान मंदिर परिसर में श्री श्री 108 जग जननी दुर्गा मंदिर समिति की ओर से गुरुवार को 12वां वार्षिक उत्सव धूमधाम से मनाया गया। उत्सव के उपरांत शुक्रवार को मंदिर समिति द्वारा भव्य भंडारे का आयोजन किया गया।भंडारा शुक्रवार की दोपहर 12:00 बजे से प्रारंभ हुआ और समाचार लिखे जाने तक श्रद्धालुओं के लिए प्रसाद वितरण जारी रहा। आयोजन के दौरान मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखी गई। स्थानीय लोगों के साथ-साथ आसपास के क्षेत्रों से भी बड़ी संख्या में भक्तगण पहुंचे। छोटी दुर्गा स्थान मंदिर के प्रति क्षेत्र में गहरी आस्था है। मान्यता है कि यहां सच्चे मन से मांगी गई मनोकामनाएं अवश्य पूर्ण होती हैं। भंडारे में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण कर सुख-समृद्धि की कामना की। मंदिर समिति के सदस्यों ने बताया कि प्रत्येक वर्ष वार्षिक उत्सव और भंडारे का आयोजन श्रद्धा और उत्साह के साथ किया जाता है, जिसमें स्थानीय लोगों का भरपूर सहयोग मिलता है।1
- बिहारशरीफ के रांची रोड पर स्टूडियो इलेवन का ग्रैंड ओपनिंग, मेन्स-लेडिस सर्विस पर 30% डिस्काउंट1
- Post by संवाद डिजिटल टीवी न्यूज1
- केनन पंचायत में सचिव बहाली पर बवाल, मेरिट लिस्ट से पहले ही उठे सवाल, एंकर, नालंदा जिला अंतर्गत अस्थावां प्रखंड अंतर्गत कोनन पंचायत में सचिव पद की बहाली को लेकर गंभीर आरोप सामने आए हैं। मेघा सूची के आधार पर एक पद पर होने वाली इस बहाली के लिए कुल 14 अभ्यर्थियों का इंटरव्यू लिया गया है। बताया जा रहा है कि इंटरव्यू में जिस अभ्यर्थी के अधिक अंक होंगे, उसी का चयन किया जाएगा। लेकिन बहाली प्रक्रिया शुरू होने के साथ ही विवाद खड़ा हो गया है। कुछ ग्रामीणों और अभ्यर्थियों का आरोप है कि सचिव पद के लिए आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 4 तारीख तय थी, लेकिन नियमों को ताक पर रखकर दो दिन बाद तक भी फॉर्म लिए गए। इससे पूरी प्रक्रिया की निष्पक्षता पर सवाल खड़े हो गए हैं। ग्रामीणों का यह भी आरोप है कि पैक्स अध्यक्ष अखिलेश्वर प्रसाद ने अपने मनमाने तरीके से अपने चहेते लोगों के फॉर्म स्वीकार कराए। आरोप है कि पिछले दो-तीन दिनों तक अखिलेश्वर प्रसाद पैक्स अध्यक्ष का मोबाइल फोन स्विच ऑफ रहा, जिससे कई योग्य अभ्यर्थी न तो संपर्क कर पाए और न ही अपना आवेदन जमा कर सके। इस पूरे मामले को लेकर अभ्यर्थियों में भारी आक्रोश देखा जा रहा है। वहीं बताया गया है कि बहाली से जुड़ी मेघा सूची का परिणाम पैक्स गोदाम की दीवार पर चस्पा किया जाएगा। हालांकि, ग्रामीणों का कहना है कि जब पूरी प्रक्रिया ही संदेह के घेरे में है, तो परिणाम पर भरोसा कैसे किया जाए। अब सवाल यह उठता है कि क्या पंचायत सचिव की बहाली पारदर्शी तरीके से होगी या फिर यह प्रक्रिया पहले से तय लोगों के लिए ही की जा रही है। ग्रामीणों ने मामले की निष्पक्ष जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की है।1
- चेवाड़ा अंबेडकर भवन में शुक्रवार को प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना के अंतर्गत सॉफ्टवेयर को लेकर प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस प्रशिक्षण में जिला प्रोग्राम सहायक राहुल कुमार ने प्रखंड क्षेत्र की सभी आंगनबाड़ी सेविकाओं को सॉफ्टवेयर के उपयोग से संबंधित विस्तृत जानकारी दी। प्रशिक्षण के दौरान लाभार्थियों के पंजीकरण, आवश्यक दस्तावेजों की प्रविष्टि, डेटा अपडेट करने की प्रक्रिया तथा भुगतान से जुड़ी जानकारी साझा की गई। जिला प्रोग्राम सहायक ने बताया कि सॉफ्टवेयर के सही उपयोग से योजना के क्रियान्वयन में पारदर्शिता आएगी और गर्भवती एवं धात्री महिलाओं को समय पर योजना का लाभ मिल सकेगा। उन्होंने आंगनबाड़ी सेविकाओं को निर्देश दिया कि डेटा एंट्री में विशेष सावधानी बरतें, ताकि किसी भी पात्र लाभार्थी को योजना से वंचित न होना पड़े। साथ ही समय-समय पर सॉफ्टवेयर में जानकारी अपडेट करने पर भी जोर दिया गया। प्रशिक्षण के दौरान सेविकाओं द्वारा पूछे गए सवालों का समाधान भी किया गया, जिससे उन्हें सॉफ्टवेयर संचालन में होने वाली कठिनाइयों को समझने में मदद मिली। यह प्रशिक्षण कार्यक्रम शुक्रवार की शाम करीब 5:00 बजे संपन्न हुआ। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में आंगनबाड़ी सेविकाएं उपस्थित रहीं और उन्होंने प्रशिक्षण को उपयोगी बताया।1
- (PMEGP) के तहत कुल 17 ऋण आवेदन का कुल-170 लाख रूपये ऋण की स्वीकृति शेखपुरा - आज दिनांक-06.02.2026 को शेखर आनंद, जिला पदाधिकारी महोदय की अध्यक्षता में एवं उद्योग विभाग, पटना से आए हुए श्री अभिषेक कुमार, सहायक उद्योग निदेशक और अग्रणी जिला प्रबंधक तथा श्री सुजात, महाप्रबंधक, जिला उद्योग केन्द्र, शेखपुरा के उपस्थिति में "मंथन सभागार" समाहरणालय, शेखपुरा में उद्योग विभाग द्वारा संचालित योजना यथा-प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम (PMEGP), प्रधानमंत्री सुक्ष्म खाद्य उद्यम उन्न्यन (PMFME) एवं प्रधानमंत्री विश्वकर्मा (PMVY) योजनाओं से संबंधित कैम्प का आयोजन किया गया। जिसमें जिले के विभिन्न बैंकों द्वारा प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम (PMEGP) के तहत कुल 17 ऋण आवेदन का कुल-170 लाख रूपये ऋण की स्वीकृति तथा प्रधानमंत्री सुक्ष्म खाद्य उद्यम उन्न्यन (PMFME) के तहत कुल-8 आवेदन के विरूद्ध कुल-80 लाख रूपये ऋण की स्वीकृति प्रदान किए गए, ऋण स्वीकृति-पत्र जिला पदाधिकारी महोदय, शेखपुरा के हाथों से लाभुकों के बीच वितरण किया गया।। कैम्प को संबोधित करते हुए जिला पदाधिकारी महोदय द्वारा कैम्प में उपस्थित लाभुकों को उद्योग क्षेत्र में आगे बढ़ने एवं निष्ठापूर्वक उद्योग चलाने हेतु परामर्श दिया गया। आयोजित कैम्प में जिला पदाधिकारी महोदय के साथ-साथ जिला उद्योग केन्द्र के पदाधिकारी/कर्मी, जिला संसाधन सेवी, बैंक के पदाधिकारी एवं लाभुक उपस्थित रहे।3
- लखीसराय जिला मुख्यालय स्थित गांधी मैदान में शुक्रवार को जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में आयोजित लखीसराय क्रिकेट क्लब टूर्नामेंट के ग्रुप चरण का छठा मुकाबला टाइगर क्रिकेट क्लब और लखीसराय क्रिकेट क्लब के बीच खेला गया।दोनों टीमों के बीच मुकाबला काफी रोमांचक रहा। शुरुआत से ही खिलाड़ियों ने आक्रामक खेल का प्रदर्शन किया, जिससे मैदान पर दर्शकों में खासा उत्साह देखा गया। बल्लेबाजों ने जहां दमदार शॉट्स लगाए, वहीं गेंदबाजों ने भी कसी हुई गेंदबाजी कर मैच को अंतिम क्षणों तक रोचक बनाए रखा। मैच के दौरान कई शानदार कैच और बेहतरीन फील्डिंग देखने को मिली, जिसने दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया। मुकाबला इतना कांटे का रहा कि अंतिम ओवर तक परिणाम को लेकर रोमांच बना रहा।जिला क्रिकेट एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने खिलाड़ियों के खेल भावना और अनुशासन की सराहना की तथा आगामी मैचों के लिए शुभकामनाएं दीं।1