हरिद्वार के सेक्टर 1 शिवड़ेल स्कूल मे शिवालिक होलिस्टिक लर्निंग सेंटर का भव्य शुभारम्भ हुआ हरिद्वार से रोहित वर्मा की रिपोर्ट - हरिद्वार के सेक्टर 1 शिवड़ेल स्कूल मे शिवालिक होलिस्टिक लर्निंग सेंटर का भव्य शुभारम्भ हुआ एक ही छत के नीचे शिक्षा, कौशल एवं खेल प्रशिक्षण की समग्र सुविधा विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास को ध्यान में रखते हुए शिवालिक होलिस्टिक लर्निंग सेंटर का शुभारम्भ शिवड़ेल स्कूल परिसर में किया गया | यह केंद्र बच्चों को पारंपरिक शिक्षा के साथ-साथ कौशल विकास एवं खेल प्रशिक्षण प्रदान करने की एक अभिनव पहल है। संस्था के संचालकों ने बताया कि वर्तमान समय में केवल पाठ्यपुस्तक आधारित शिक्षा पर्याप्त नहीं है, बल्कि बच्चों के व्यक्तित्व विकास, आत्मविश्वास, संचार कौशल, रचनात्मकता तथा शारीरिक दक्षता पर भी समान रूप से ध्यान देना आवश्यक है। इसी उद्देश्य से इस केंद्र की स्थापना की गई है, जहाँ अकादमिक कोचिंग, कला एवं कौशल प्रशिक्षण तथा प्रोफेशनल स्पोर्ट्स कोचिंग एक ही स्थान पर उपलब्ध कराई जाएगी। केंद्र में कक्षा 1 से 5 तक के विद्यार्थियों के लिए कॉन्सेप्ट क्लैरिटी, राइटिंग स्किल एवं कम्युनिकेशन स्किल पर आधारित शैक्षणिक मार्गदर्शन प्रदान किया जाएगा, जबकि कक्षा 6 से आगे विषय विशेषज्ञ शिक्षकों द्वारा विषयवार कोचिंग दी जाएगी। प्रत्येक छात्र की प्रगति का मासिक मूल्यांकन कर अभिभावकों को रिपोर्ट भी उपलब्ध कराई जाएगी। इसके अतिरिक्त विद्यार्थियों के लिए डांस, म्यूजिक, पेंटिंग एवं सेल्फ डिफेन्स जैसे कौशल विकास पाठ्यक्रम उपलब्ध होंगे। संस्था ने जानकारी दी कि डांस, म्यूजिक एवं पेंटिंग के कोर्स प्रयाग संगीत समिति से संबद्ध होंगे तथा कोर्स पूर्ण होने पर विद्यार्थियों को प्रमाणपत्र भी प्रदान किया जाएगा। खेल प्रशिक्षण के अंतर्गत क्रिकेट, बैडमिंटन, बास्केटबॉल एवं जिम्नास्टिक की प्रोफेशनल कोचिंग प्रशिक्षित एवं योग्य कोचों द्वारा दी जाएगी। समय-समय पर खेल प्रतियोगिताओं एवं टूर्नामेंट का आयोजन भी किया जाएगा, जिससे विद्यार्थियों में खेल भावना, अनुशासन एवं प्रतिस्पर्धात्मक क्षमता विकसित हो सके। संस्था का उद्देश्य बच्चों को प्रारंभिक अवस्था से ही उनकी रुचियों को पहचानने, उन्हें सही दिशा देने तथा उनकी प्रतिभा को भविष्य के करियर मार्गों से जोड़ने का अवसर प्रदान करना है। संस्था का मानना है कि यदि बच्चों को छोटी आयु से ही उचित वातावरण, प्रशिक्षण और मार्गदर्शन मिले तो वे अपनी रुचियों को ही भविष्य में सफलता का आधार बना सकते हैं। शिवालिक होलिस्टिक लर्निंग सेंटर का ध्येय वाक्य “सा विद्या या विमुक्तये” है, जिसका आशय है— वही शिक्षा सार्थक है जो व्यक्ति की क्षमता को मुक्त कर उसे आगे बढ़ाए। संस्था की प्रबंधक श्रीमती आकांक्षा श्रीवास्तव द्वारा अभिभावकों से अपील की गई है कि वे इस नई पहल का लाभ उठाते हुए अपने बच्चों को समग्र विकास के इस मंच से अवश्य जोड़ें।
हरिद्वार के सेक्टर 1 शिवड़ेल स्कूल मे शिवालिक होलिस्टिक लर्निंग सेंटर का भव्य शुभारम्भ हुआ हरिद्वार से रोहित वर्मा की रिपोर्ट - हरिद्वार के सेक्टर 1 शिवड़ेल स्कूल मे शिवालिक होलिस्टिक लर्निंग सेंटर का भव्य शुभारम्भ हुआ एक ही छत के नीचे शिक्षा, कौशल एवं खेल प्रशिक्षण की समग्र सुविधा विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास को ध्यान में रखते हुए शिवालिक होलिस्टिक लर्निंग सेंटर का शुभारम्भ शिवड़ेल स्कूल परिसर में किया गया | यह केंद्र बच्चों को पारंपरिक शिक्षा के साथ-साथ कौशल विकास एवं खेल प्रशिक्षण प्रदान करने की एक अभिनव पहल है। संस्था के संचालकों ने बताया कि वर्तमान समय में केवल पाठ्यपुस्तक आधारित शिक्षा पर्याप्त नहीं है, बल्कि बच्चों के व्यक्तित्व विकास, आत्मविश्वास, संचार कौशल, रचनात्मकता तथा शारीरिक दक्षता पर भी समान रूप से ध्यान देना आवश्यक है। इसी उद्देश्य से इस केंद्र की स्थापना
की गई है, जहाँ अकादमिक कोचिंग, कला एवं कौशल प्रशिक्षण तथा प्रोफेशनल स्पोर्ट्स कोचिंग एक ही स्थान पर उपलब्ध कराई जाएगी। केंद्र में कक्षा 1 से 5 तक के विद्यार्थियों के लिए कॉन्सेप्ट क्लैरिटी, राइटिंग स्किल एवं कम्युनिकेशन स्किल पर आधारित शैक्षणिक मार्गदर्शन प्रदान किया जाएगा, जबकि कक्षा 6 से आगे विषय विशेषज्ञ शिक्षकों द्वारा विषयवार कोचिंग दी जाएगी। प्रत्येक छात्र की प्रगति का मासिक मूल्यांकन कर अभिभावकों को रिपोर्ट भी उपलब्ध कराई जाएगी। इसके अतिरिक्त विद्यार्थियों के लिए डांस, म्यूजिक, पेंटिंग एवं सेल्फ डिफेन्स जैसे कौशल विकास पाठ्यक्रम उपलब्ध होंगे। संस्था ने जानकारी दी कि डांस, म्यूजिक एवं पेंटिंग के कोर्स प्रयाग संगीत समिति से संबद्ध होंगे तथा कोर्स पूर्ण होने पर विद्यार्थियों को प्रमाणपत्र भी प्रदान किया जाएगा। खेल प्रशिक्षण के अंतर्गत क्रिकेट, बैडमिंटन, बास्केटबॉल एवं जिम्नास्टिक की प्रोफेशनल कोचिंग प्रशिक्षित एवं योग्य कोचों द्वारा दी जाएगी। समय-समय पर खेल प्रतियोगिताओं एवं
टूर्नामेंट का आयोजन भी किया जाएगा, जिससे विद्यार्थियों में खेल भावना, अनुशासन एवं प्रतिस्पर्धात्मक क्षमता विकसित हो सके। संस्था का उद्देश्य बच्चों को प्रारंभिक अवस्था से ही उनकी रुचियों को पहचानने, उन्हें सही दिशा देने तथा उनकी प्रतिभा को भविष्य के करियर मार्गों से जोड़ने का अवसर प्रदान करना है। संस्था का मानना है कि यदि बच्चों को छोटी आयु से ही उचित वातावरण, प्रशिक्षण और मार्गदर्शन मिले तो वे अपनी रुचियों को ही भविष्य में सफलता का आधार बना सकते हैं। शिवालिक होलिस्टिक लर्निंग सेंटर का ध्येय वाक्य “सा विद्या या विमुक्तये” है, जिसका आशय है— वही शिक्षा सार्थक है जो व्यक्ति की क्षमता को मुक्त कर उसे आगे बढ़ाए। संस्था की प्रबंधक श्रीमती आकांक्षा श्रीवास्तव द्वारा अभिभावकों से अपील की गई है कि वे इस नई पहल का लाभ उठाते हुए अपने बच्चों को समग्र विकास के इस मंच से अवश्य जोड़ें।
- हरिद्वार से रोहित वर्मा की रिपोर्ट -हरिपुर कला में स्थित पीके फूड जंक्शन का भव्य शुभारंभ बड़े उत्साह और धूमधाम के साथ संपन्न हुआ। उद्घाटन समारोह में स्थानीय लोगों की अच्छी-खासी भीड़ देखने को मिली। इस अवसर पर विशेष पूजा-अर्चना के साथ फीता काटकर रेस्टोरेंट का शुभारंभ किया गया। संस्थान के संचालक अमित कंडवाल महावीर पुंडीर ने बताया कि पीके फूड जंक्शन में ग्राहकों को स्वादिष्ट और गुणवत्तापूर्ण फास्ट फूड व अन्य व्यंजन उपलब्ध कराए जाएंगे। उद्घाटन के मौके पर आए मेहमानों ने नए प्रतिष्ठान की सराहना की और इसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। स्थानीय निवासियों के लिए यह एक नया और आकर्षक खानपान स्थल बनकर उभरेगा, जहां परिवार और दोस्त मिलकर अच्छा समय बिता सकेंगे।3
- हरिद्वार के देवपुरा क्षेत्र स्थित बजरी वाला बस्ती, बैरागी कैंप में ग्रामीणों को भीषण गर्मी में पानी की भारी समस्या का सामना करना पड़ रहा है। गाँव का एकमात्र सरकारी हैंडपंप, जो लंबे समय से जल आपूर्ति का मुख्य साधन था, उसका हैंडल टूट जाने से पूरी व्यवस्था ठप हो गई है। ग्रामीणों ने बताया कि 45 डिग्री तापमान में पानी के बिना जीवन बेहद कठिन हो गया है। कई बार विभागीय अधिकारियों को मौखिक रूप से, फोन कॉल और व्हाट्सएप संदेशों के माध्यम से समस्या से अवगत कराया गया, लेकिन अब तक कोई समाधान नहीं निकला। लोगों ने विभाग की लापरवाही पर नाराज़गी जताते हुए कहा कि बार-बार शिकायत करने के बावजूद मरम्मत कार्य शुरू नहीं किया गया। ग्रामीणों का कहना है कि यदि जल्द ही हैंडपंप की मरम्मत नहीं की गई तो स्थिति और गंभीर हो सकती है।5
- हरिद्वार में धर्मनगरी और गंगा की पवित्रता व शुचिता बनाए रखने का आजकल बहुत शोर है। हरकी पैड़ी पर तो गंगा सभा ने जगह जगह इससे संबंधित सूचना पट भी लगाए हैं लेकिन इससे जुड़े विवाद जबतब सामने आते रहते हैं।आज उत्तरी हरिद्वार के सर्वानंद घाट पर कुछ यात्री अपने पालतू कुत्ते को बुद्ध पूर्णिमा स्नान कराने पहुंच गए। आसपास नहा रहे श्रद्धालुओं ने जब साथ में कुत्ते को नहाते देखा तो इसपर आपत्ति जताई,जिसको लेकर विवाद शुरू हो गया। बता दें कि आजकल हरिद्वार सहित देवभूमि के सभी मंदिरों में गैर हिंदुओं के प्रवेश निषेध का मामला गरमाया हुआ है। (-कुमार दुष्यंत)1
- Post by Dpk Chauhan1
- हरिद्वार जनपद में दर्दनाक हादसा — मगरमच्छ के हमले में 13 वर्षीय बालक की मौत हरिद्वार से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। बुग्गावाला थाना क्षेत्र में स्थित नदी किनारे एक 13 वर्षीय बालक को मगरमच्छ ने अपना शिकार बना लिया। बताया जा रहा है कि ग्राम बंजारावाला निवासी बालक नदी के पास खेल रहा था, तभी अचानक मगरमच्छ ने उस पर हमला कर दिया। 👉 इस दर्दनाक घटना में बालक की मौके पर ही मौत हो गई। 👉 घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। 👉 फिलहाल वन विभाग इलाके में सतर्कता बरत रहा है और स्थानीय लोगों को नदी किनारे न जाने की हिदायत दी गई है। ⚠️ *महत्वपूर्ण अपील*: नदी और जंगली इलाकों के आसपास बच्चों को अकेला न छोड़ें और सतर्कता बरतें। *आप देख रहे हैं* A BHARAT NEWS10 — सबसे पहले आपकी आवाज1
- Post by मोहित हरिद्वार ब्यूरो चीफ़1
- The Aman Times 🚨 ब्रेकिंग | ऋषिकेश हादसा ऋषिकेश में गंगा स्नान के दौरान बड़ा हादसा… तेज बहाव में बहा 18 वर्षीय युवक। 📍 लक्ष्मणझूला क्षेत्र के मालकुंठी पुल के पास की घटना 👉 दिल्ली से परिवार के साथ घूमने आया था युवक 👉 नहाते समय संतुलन बिगड़ा, गहरे पानी में गया और लापता 🚑 SDRF की डीप डाइविंग टीम मौके पर 🔍 गंगा में लगातार सर्च ऑपरेशन जारी 👤 युवक की पहचान: वंश (18), निवासी निजामपुर, दिल्ली ⚠️ सावधानी जरूरी: गंगा में तेज बहाव के बीच नहाते समय सतर्क रहें1
- बुग्गावाला में आज सुबह एक ईंट भट्ठे के पास 13 वर्षीय किशोर को निवाला बनाने वाले मगरमच्छ को आखिर कड़ी मशक्कत के बाद वनविभाग की टीम ने गिरफ्त में ले लिया।इस दौरान वहां वनविभाग के आपरेशन को देखने के लिए घंटों लोगों की भीड़ जुटी रही। मगरमच्छ व्यस्क था और संभवतः कहीं से तालाब में पहुंच गया था। आज सुबह जब बुग्गावाला निवासी 13 वर्षीय किशोर तालाब के किनारे पहुंचा चुपचाप तालाब से निकलकर आए मगरमच्छ ने किशोर पर हमला कर दिया और उसे तालाब में खींच ले गया था। बाद में बचाव दल बच्चे का शव ही बरामद कर सका।1