Shuru
Apke Nagar Ki App…
#प्रयागराज : नेहरू पार्क की जमीन पर पसरा जंगल, झाड़ियों के बीच बदहाल हुई नेहरू की प्रतिमा... पूरी खबर पढ़ने के लिए चैनल को फेसबुक यूट्यूब इंस्टाग्राम पर फॉलो करें...
T B NEWS
#प्रयागराज : नेहरू पार्क की जमीन पर पसरा जंगल, झाड़ियों के बीच बदहाल हुई नेहरू की प्रतिमा... पूरी खबर पढ़ने के लिए चैनल को फेसबुक यूट्यूब इंस्टाग्राम पर फॉलो करें...
More news from Uttar Pradesh and nearby areas
- 55 दिन के मासूम की मौत से परिवार में मचा हड़कंप परिजनों ने जिला अस्पताल पर लगाए गंभीर आरोप ब्रेकिंग न्यूज़ हमीरपुर 55 दिन के मासूम की मौत से परिवार में मचा हड़कंप, परिजनों ने जिला अस्पताल पर लगाए गंभीर आरोप, मासूम के टीकाकरण के दो दिन बाद ही हो गई मासूम की मौत, परिजनों का आरोप टीकाकरण के बाद बिगड़ी थी मासूम की हालत इलाज के लिए लाये थे जिला अस्पताल,इलाज में देरी की वजह से गई मासूम जान, जिला अस्पताल का अवचक निरीक्षण करने पहुंचे जिलाधिकारी ने मामले का संज्ञान लेकर दिए जांच के आदेश, मामला हमीरपुर जनपद के दीवान शत्रुघ्न सिंह जिला अस्पताल का.।। बाइट:– अशोक कुमार DM हमीरपुर1
- घाटमपुर में चक्रवाती बारिश का कहर: एसडीएम ने प्रभावित गांवों का किया दौरा, राहत कार्य शुरू एसडीएम ने बताया कि चक्रवाती बारिश से हुए नुकसान का सटीक आकलन करने के लिए प्रभावित क्षेत्रों में सर्वे का काम तेजी से कराया जा रहा है। सर्वे रिपोर्ट आते ही सभी पात्र प्रभावितों को नियमानुसार सरकारी मदद और मुआवजा मुहैया कराया जाएगा।1
- भारी बारिश के बीच डीएम ने आपदा कंट्रोल रूम का किया औचक निरीक्षण हमीरपुर। लगातार हो रही बारिश और मौसम की प्रतिकूल परिस्थितियों को देखते हुए जिलाधिकारी अशोक कुमार ने शनिवार को कलेक्ट्रेट स्थित आपदा प्रकोष्ठ/कंट्रोल रूम का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने कंट्रोल रूम की व्यवस्थाओं और प्राप्त होने वाली सूचनाओं की निगरानी व्यवस्था का जायजा लेते हुए अधिकारियों कर्मचारियों को पूरी तरह अलर्ट रहने के निर्देश दिए। डीएम ने कहा कि भारी बारिश अथवा किसी भी संभावित आपदा की सूचना मिलते ही तत्काल संज्ञान लेकर प्रभावित लोगों तक राहत और सहायता पहुंचाई जाए। संवेदनशील क्षेत्रों की लगातार निगरानी के साथ लेखपाल, ग्राम पंचायत सचिव और अन्य विभागीय कर्मचारियों को सक्रिय रखने के निर्देश दिए गए। उन्होंने विशेष रूप से जर्जर भवनों और कच्चे मकानों में रह रहे परिवारों को चिन्हित कर खतरे की स्थिति में समय रहते सुरक्षित स्थानों पर शिफ्ट कराने को कहा। साथ ही राहत एवं बचाव कार्य में किसी भी स्तर पर देरी न करने और सभी विभागों के बीच बेहतर समन्वय बनाए रखने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने आमजन की त्वरित सहायता के लिए आपदा कंट्रोल रूम हेल्पलाइन नंबर 9454416001 जारी किया है। उन्होंने जनपदवासियों से अपील की है कि मकान क्षति, जनहानि, पशु हानि, जलभराव अथवा किसी अन्य आपात स्थिति की सूचना तत्काल इस नंबर पर दें। कंट्रोल रूम में प्राप्त प्रत्येक सूचना को तत्काल दर्ज करने, संबंधित अधिकारियों को अवगत कराने और कार्रवाई की निगरानी सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए गए। निरीक्षण के दौरान एडीएम न्यायिक रिजवाना शाहिद, एडीएम नमामि गंगे विजय सिंह, डिप्टी कलेक्टर पैगाम हैदर, आपदा विशेषज्ञ प्रियेश रंजन मालवीय समेत संबंधित अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।2
- पुस्तैनी जमीन पर जबरन कब्जा करने का प्रयास, मामला कोर्ट में विचाराधीन फतेहपुर। फतेहपुर जनपद के बिंदकी तहसील अंतर्गत जहानाबाद कस्बे के रहने वाले के परिवार ने एक भाजपा पार्टी से संबंध रखने वाले युवक पर जो खुद को भाजपा पार्टी का कार्यकर्ता बताता है उसने उनकी पुस्तैनी जमीन पर जबरन कब्जा करने का प्रयास कर रहा है। पीड़ित मोहम्मद इसराइल के पिता के द्वारा आबादी में जमीन खरीदी गई थी जो मौजूदा समय में आबादी में दर्ज है उसकी जमीन के पास ही खजुहा के रहने वाले मोहम्मद अली जो भाजपा पार्टी का कार्यकर्ता बताता है उसकी जमीन है वह अपनी जमीन के साथ साथ पीड़ित की भी जमीन कब्जा करने का लगातार प्रयास कर रहा है विरोध करने पर जान से मारने की धमकी देता। जिसकी शिकायत कई बार स्थानीय थाने और तहसील में पीड़ित कर चुका है परंतु समस्या का निस्तारण नहीं हुआ। आरोपी अली क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों से संपर्क रखने का दावा करता है। जिसके चलते प्रशासन पीड़ित की मदद नहीं कर रहा है। पीड़ित मोहम्मद इसराइल ने बताया कि उसका मामला कोर्ट में विचाराधीन चल रहा है जिसकी वह तारीखें भी लेता है परंतु फिर भी जमीन कब्जा करने का प्रयास किया जा रहा है। पीड़ित ने स्थानीय शासन और प्रशासन से अपने और परिवार की सुरक्षा की गुहार लगाई है। अब देखने वाली बात यह होगी कि राजस्व विभाग का अगला कदम क्या होता है क्या पीड़ित को न्याय मिल पाएगा या रसूख के सामने प्रशासन मौन रह जाएगा1
- हमीरपुर - पुलिस अधीक्षक एमएस पाठक ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर फर्जी जीएसटी अधिकारी बनकर वसूली करने के मामले का किया खुलासा ।। पुलिस अधीक्षक एमएस पाठक ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर फर्जी जीएसटी अधिकारी बनकर वसूली करने के मामले का किया खुलासा, फर्जी GST अधिकारी बनकर ट्रक चालक से 50 हजार की वसूली करने वाले 4 आरोपी गिरफ्तार, ट्रक ड्राइवर के जेब से 11 हजार निकाल कर फरार हुए थे आरोपी फर्जी जीएसटी अधिकारी, सदर कोतवाली पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 04 वांछित आरोपियों को किया गिरफ्तार, पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से फर्जी GST पहचान पत्र, 2 अदद मोबाइल व सिम कार्ड बरामद किए, पूछताछ में ट्रकों को रोककर फर्जी GST अधिकारी बनकर 50 हजार तक की अवैध वसूली किए जाने का खुलासा, गिरफ्तार आरोपियों में भोला यादव, अमन यादव, महेश पाण्डेय और दिनेश सिंह शामिल, मामले में फरार कृष्णा और सागर की तलाश में पुलिस जुटी, बीती 22 सितंबर को ट्रक ड्राइवर के साथ फर्जी जीएसटी अधिकारी बन ट्रक ड्राइवर से की थी वसूली, सदर कोतवाली पुलिस ने की फर्जी जीएसटी अधिकारियों के गिरफ्तारी।4
- रायबरेली के गुरुबक्शगंज थाना क्षेत्र में 23 सितंबर को महिला से मोबाइल लूट की घटना का पुलिस ने खुलासा किया है। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर कोडर मोड़ के पास से तीन आरोपियों—छोटू, सुरेंद्र कुमार और विजय—को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से लूटे गए दो मोबाइल फोन बरामद किए गए। पुलिस के मुताबिक, आरोपियों के खिलाफ मुकदमे में संबंधित धाराओं की बढ़ोतरी कर उन्हें न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया है।1
- सरकारी स्वास्थ्य सेवाओं की बदहाली को लेकर सौंपा ज्ञापन ब्रेकिंग न्यूज़ सरकारी स्वास्थ्य सेवाओं की बदहाली को लेकर सौंपा ज्ञापन मेरठ। जनपद में सरकारी स्वास्थ्य सेवाओं की स्थिति को लेकर अधिकारियों को ज्ञापन सौंपकर तत्काल कार्रवाई की मांग की गई। ज्ञापन में सरकारी स्वास्थ्य केंद्रों में नियमित निरीक्षण और ऑडिट में कथित लापरवाही, दवाओं की गुणवत्ता एवं उपलब्धता में कमी और पैरामेडिकल स्टाफ की तकनीकी दक्षता की जांच कराने की मांग उठाई गई। इसके साथ ही काली नदी के प्रदूषण से प्रभावित क्षेत्रों में जनस्वास्थ्य सुरक्षा को लेकर भी आवश्यक कदम उठाने की मांग की गई। ज्ञापन देने वालों ने स्वास्थ्य सेवाओं की निगरानी व्यवस्था मजबूत करने और संबंधित मामलों में तत्काल कार्रवाई की मांग की।1
- कंस मेले में डीआईजी का निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था परखी हमीरपुर। मौदहा कंस मेला 2026 को लेकर शनिवार को पुलिस-प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था को और पुख्ता करने की कवायद तेज कर दी। चित्रकूटधाम परिक्षेत्र बांदा के पुलिस उपमहानिरीक्षक राजेश एस. ने जिलाधिकारी हमीरपुर और पुलिस अधीक्षक के साथ मेला स्थल का गहन निरीक्षण किया। अधिकारियों ने मेला परिसर का भ्रमण कर सुरक्षा, यातायात, पार्किंग, साफ-सफाई, पेयजल, प्रकाश व्यवस्था और भीड़ नियंत्रण की तैयारियों का जायजा लिया। डीआईजी ने अधिकारियों और कर्मचारियों को निर्देश दिए कि मेले में आने वाले श्रद्धालुओं और आमजन को किसी तरह की असुविधा न हो। महिलाओं और बच्चों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए पर्याप्त महिला पुलिसकर्मियों की तैनाती सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। इसके साथ ही पैदल गश्त बढ़ाने, बैरिकेडिंग को व्यवस्थित रखने और सीसीटीवी कैमरों से मेला क्षेत्र की निगरानी करने पर जोर दिया गया। यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए पार्किंग स्थलों और डायवर्जन व्यवस्था को प्रभावी ढंग से लागू करने के निर्देश भी दिए गए। अधिकारियों ने मेला आयोजकों से वार्ता कर तैयारियों की जानकारी ली और आवश्यक व्यवस्थाओं को समय से पूरा करने को कहा। निरीक्षण के दौरान अपर पुलिस अधीक्षक हमीरपुर, क्षेत्राधिकारी मौदहा, उपजिलाधिकारी मौदहा, प्रभारी निरीक्षक मौदहा सहित अन्य अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।1
- उप जिलाधिकारी ने मामले को लिया संज्ञान मुख्य चौराहे के पास भरे गए गड्ढे 25 सितंबर को प्रकाशित खबर का संज्ञान लेते हुए घाटमपुर के उप जिलाधिकारी अबिचल प्रताप सिंह ने मूसानगर रोड के बड़े-बड़े गड्ढों को ठीक कराने के निर्देश दिए। संबंधित विभाग ने जेसीबी और गिट्टियों की मदद से मूसानगर रोड मुख्य चौराहे के पास सड़क के गड्ढों को भरकर आवागमन सुगम बना दिया है। आप इस समाचार को इससे पहली खबर में पढ़ सकते हैं।1