logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

भारी बारिश के बीच डीएम ने आपदा कंट्रोल रूम का किया औचक निरीक्षण हमीरपुर। लगातार हो रही बारिश और मौसम की प्रतिकूल परिस्थितियों को देखते हुए जिलाधिकारी अशोक कुमार ने शनिवार को कलेक्ट्रेट स्थित आपदा प्रकोष्ठ/कंट्रोल रूम का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने कंट्रोल रूम की व्यवस्थाओं और प्राप्त होने वाली सूचनाओं की निगरानी व्यवस्था का जायजा लेते हुए अधिकारियों कर्मचारियों को पूरी तरह अलर्ट रहने के निर्देश दिए। डीएम ने कहा कि भारी बारिश अथवा किसी भी संभावित आपदा की सूचना मिलते ही तत्काल संज्ञान लेकर प्रभावित लोगों तक राहत और सहायता पहुंचाई जाए। संवेदनशील क्षेत्रों की लगातार निगरानी के साथ लेखपाल, ग्राम पंचायत सचिव और अन्य विभागीय कर्मचारियों को सक्रिय रखने के निर्देश दिए गए। उन्होंने विशेष रूप से जर्जर भवनों और कच्चे मकानों में रह रहे परिवारों को चिन्हित कर खतरे की स्थिति में समय रहते सुरक्षित स्थानों पर शिफ्ट कराने को कहा। साथ ही राहत एवं बचाव कार्य में किसी भी स्तर पर देरी न करने और सभी विभागों के बीच बेहतर समन्वय बनाए रखने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने आमजन की त्वरित सहायता के लिए आपदा कंट्रोल रूम हेल्पलाइन नंबर 9454416001 जारी किया है। उन्होंने जनपदवासियों से अपील की है कि मकान क्षति, जनहानि, पशु हानि, जलभराव अथवा किसी अन्य आपात स्थिति की सूचना तत्काल इस नंबर पर दें। कंट्रोल रूम में प्राप्त प्रत्येक सूचना को तत्काल दर्ज करने, संबंधित अधिकारियों को अवगत कराने और कार्रवाई की निगरानी सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए गए। निरीक्षण के दौरान एडीएम न्यायिक रिजवाना शाहिद, एडीएम नमामि गंगे विजय सिंह, डिप्टी कलेक्टर पैगाम हैदर, आपदा विशेषज्ञ प्रियेश रंजन मालवीय समेत संबंधित अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।

6 hrs ago
user_संतोष कुमार चक्रवर्ती
संतोष कुमार चक्रवर्ती
Journalist हमीरपुर, हमीरपुर, उत्तर प्रदेश•
6 hrs ago

भारी बारिश के बीच डीएम ने आपदा कंट्रोल रूम का किया औचक निरीक्षण हमीरपुर। लगातार हो रही बारिश और मौसम की प्रतिकूल परिस्थितियों को देखते हुए जिलाधिकारी अशोक कुमार ने शनिवार को कलेक्ट्रेट स्थित आपदा प्रकोष्ठ/कंट्रोल रूम का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने कंट्रोल रूम की व्यवस्थाओं और प्राप्त होने वाली सूचनाओं की निगरानी व्यवस्था का जायजा लेते हुए अधिकारियों कर्मचारियों को पूरी तरह अलर्ट रहने के निर्देश दिए। डीएम ने कहा कि भारी बारिश अथवा किसी भी संभावित आपदा की सूचना मिलते ही तत्काल संज्ञान लेकर प्रभावित लोगों तक राहत और सहायता पहुंचाई जाए। संवेदनशील क्षेत्रों की लगातार निगरानी के साथ लेखपाल, ग्राम पंचायत सचिव और अन्य विभागीय कर्मचारियों को सक्रिय रखने के निर्देश दिए गए। उन्होंने विशेष रूप से जर्जर भवनों और कच्चे मकानों में रह रहे परिवारों को चिन्हित कर खतरे की

स्थिति में समय रहते सुरक्षित स्थानों पर शिफ्ट कराने को कहा। साथ ही राहत एवं बचाव कार्य में किसी भी स्तर पर देरी न करने और सभी विभागों के बीच बेहतर समन्वय बनाए रखने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने आमजन की त्वरित सहायता के लिए आपदा कंट्रोल रूम हेल्पलाइन नंबर 9454416001 जारी किया है। उन्होंने जनपदवासियों से अपील की है कि मकान क्षति, जनहानि, पशु हानि, जलभराव अथवा किसी अन्य आपात स्थिति की सूचना तत्काल इस नंबर पर दें। कंट्रोल रूम में प्राप्त प्रत्येक सूचना को तत्काल दर्ज करने, संबंधित अधिकारियों को अवगत कराने और कार्रवाई की निगरानी सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए गए। निरीक्षण के दौरान एडीएम न्यायिक रिजवाना शाहिद, एडीएम नमामि गंगे विजय सिंह, डिप्टी कलेक्टर पैगाम हैदर, आपदा विशेषज्ञ प्रियेश रंजन मालवीय समेत संबंधित अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • भारी बारिश के बीच डीएम ने आपदा कंट्रोल रूम का किया औचक निरीक्षण हमीरपुर। लगातार हो रही बारिश और मौसम की प्रतिकूल परिस्थितियों को देखते हुए जिलाधिकारी अशोक कुमार ने शनिवार को कलेक्ट्रेट स्थित आपदा प्रकोष्ठ/कंट्रोल रूम का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने कंट्रोल रूम की व्यवस्थाओं और प्राप्त होने वाली सूचनाओं की निगरानी व्यवस्था का जायजा लेते हुए अधिकारियों कर्मचारियों को पूरी तरह अलर्ट रहने के निर्देश दिए। डीएम ने कहा कि भारी बारिश अथवा किसी भी संभावित आपदा की सूचना मिलते ही तत्काल संज्ञान लेकर प्रभावित लोगों तक राहत और सहायता पहुंचाई जाए। संवेदनशील क्षेत्रों की लगातार निगरानी के साथ लेखपाल, ग्राम पंचायत सचिव और अन्य विभागीय कर्मचारियों को सक्रिय रखने के निर्देश दिए गए। उन्होंने विशेष रूप से जर्जर भवनों और कच्चे मकानों में रह रहे परिवारों को चिन्हित कर खतरे की स्थिति में समय रहते सुरक्षित स्थानों पर शिफ्ट कराने को कहा। साथ ही राहत एवं बचाव कार्य में किसी भी स्तर पर देरी न करने और सभी विभागों के बीच बेहतर समन्वय बनाए रखने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने आमजन की त्वरित सहायता के लिए आपदा कंट्रोल रूम हेल्पलाइन नंबर 9454416001 जारी किया है। उन्होंने जनपदवासियों से अपील की है कि मकान क्षति, जनहानि, पशु हानि, जलभराव अथवा किसी अन्य आपात स्थिति की सूचना तत्काल इस नंबर पर दें। कंट्रोल रूम में प्राप्त प्रत्येक सूचना को तत्काल दर्ज करने, संबंधित अधिकारियों को अवगत कराने और कार्रवाई की निगरानी सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए गए। निरीक्षण के दौरान एडीएम न्यायिक रिजवाना शाहिद, एडीएम नमामि गंगे विजय सिंह, डिप्टी कलेक्टर पैगाम हैदर, आपदा विशेषज्ञ प्रियेश रंजन मालवीय समेत संबंधित अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।
    2
    भारी बारिश के बीच डीएम ने आपदा कंट्रोल रूम का किया औचक निरीक्षण
हमीरपुर। लगातार हो रही बारिश और मौसम की प्रतिकूल परिस्थितियों को देखते हुए जिलाधिकारी अशोक कुमार ने शनिवार को कलेक्ट्रेट स्थित आपदा प्रकोष्ठ/कंट्रोल रूम का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने कंट्रोल रूम की व्यवस्थाओं और प्राप्त होने वाली सूचनाओं की निगरानी व्यवस्था का जायजा लेते हुए अधिकारियों कर्मचारियों को पूरी तरह अलर्ट रहने के निर्देश दिए।
डीएम ने कहा कि भारी बारिश अथवा किसी भी संभावित आपदा की सूचना मिलते ही तत्काल संज्ञान लेकर प्रभावित लोगों तक राहत और सहायता पहुंचाई जाए। संवेदनशील क्षेत्रों की लगातार निगरानी के साथ लेखपाल, ग्राम पंचायत सचिव और अन्य विभागीय कर्मचारियों को सक्रिय रखने के निर्देश दिए गए।
उन्होंने विशेष रूप से जर्जर भवनों और कच्चे मकानों में रह रहे परिवारों को चिन्हित कर खतरे की स्थिति में समय रहते सुरक्षित स्थानों पर शिफ्ट कराने को कहा। साथ ही राहत एवं बचाव कार्य में किसी भी स्तर पर देरी न करने और सभी विभागों के बीच बेहतर समन्वय बनाए रखने के निर्देश दिए।
जिलाधिकारी ने आमजन की त्वरित सहायता के लिए आपदा कंट्रोल रूम हेल्पलाइन नंबर 9454416001 जारी किया है। उन्होंने जनपदवासियों से अपील की है कि मकान क्षति, जनहानि, पशु हानि, जलभराव अथवा किसी अन्य आपात स्थिति की सूचना तत्काल इस नंबर पर दें।
कंट्रोल रूम में प्राप्त प्रत्येक सूचना को तत्काल दर्ज करने, संबंधित अधिकारियों को अवगत कराने और कार्रवाई की निगरानी सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए गए। निरीक्षण के दौरान एडीएम न्यायिक रिजवाना शाहिद, एडीएम नमामि गंगे विजय सिंह, डिप्टी कलेक्टर पैगाम हैदर, आपदा विशेषज्ञ प्रियेश रंजन मालवीय समेत संबंधित अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।
    user_संतोष कुमार चक्रवर्ती
    संतोष कुमार चक्रवर्ती
    Journalist हमीरपुर, हमीरपुर, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
  • हमीरपुर - पुलिस अधीक्षक एमएस पाठक ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर फर्जी जीएसटी अधिकारी बनकर वसूली करने के मामले का किया खुलासा ।। पुलिस अधीक्षक एमएस पाठक ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर फर्जी जीएसटी अधिकारी बनकर वसूली करने के मामले का किया खुलासा, फर्जी GST अधिकारी बनकर ट्रक चालक से 50 हजार की वसूली करने वाले 4 आरोपी गिरफ्तार, ट्रक ड्राइवर के जेब से 11 हजार निकाल कर फरार हुए थे आरोपी फर्जी जीएसटी अधिकारी, सदर कोतवाली पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 04 वांछित आरोपियों को किया गिरफ्तार, पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से फर्जी GST पहचान पत्र, 2 अदद मोबाइल व सिम कार्ड बरामद किए, पूछताछ में ट्रकों को रोककर फर्जी GST अधिकारी बनकर 50 हजार तक की अवैध वसूली किए जाने का खुलासा, गिरफ्तार आरोपियों में भोला यादव, अमन यादव, महेश पाण्डेय और दिनेश सिंह शामिल, मामले में फरार कृष्णा और सागर की तलाश में पुलिस जुटी, बीती 22 सितंबर को ट्रक ड्राइवर के साथ फर्जी जीएसटी अधिकारी बन ट्रक ड्राइवर से की थी वसूली, सदर कोतवाली पुलिस ने की फर्जी जीएसटी अधिकारियों के गिरफ्तारी।
    4
    हमीरपुर - पुलिस अधीक्षक एमएस पाठक ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर फर्जी जीएसटी अधिकारी बनकर वसूली करने के मामले का किया खुलासा ।।
पुलिस अधीक्षक एमएस पाठक ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर फर्जी जीएसटी अधिकारी बनकर वसूली करने के मामले का किया खुलासा,
फर्जी GST अधिकारी बनकर ट्रक चालक से 50 हजार की वसूली करने वाले 4 आरोपी गिरफ्तार,
ट्रक ड्राइवर के जेब से 11 हजार निकाल कर फरार हुए थे आरोपी फर्जी जीएसटी अधिकारी,
सदर कोतवाली पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 04 वांछित आरोपियों को किया गिरफ्तार,
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से फर्जी GST पहचान पत्र, 2 अदद मोबाइल व सिम कार्ड बरामद किए,
पूछताछ में ट्रकों को रोककर फर्जी GST अधिकारी बनकर 50 हजार तक की अवैध वसूली किए जाने का खुलासा,
गिरफ्तार आरोपियों में भोला यादव, अमन यादव, महेश पाण्डेय और दिनेश सिंह शामिल,
मामले में फरार कृष्णा और सागर की तलाश में पुलिस जुटी,
बीती 22 सितंबर को ट्रक ड्राइवर के साथ फर्जी जीएसटी अधिकारी बन ट्रक ड्राइवर से की थी वसूली,
सदर कोतवाली पुलिस ने की फर्जी जीएसटी अधिकारियों के गिरफ्तारी।
    user_Sheelu Nishad
    Sheelu Nishad
    Classified ads newspaper publisher Hamirpur, Uttar Pradesh•
    7 hrs ago
  • घाटमपुर में चक्रवाती बारिश का कहर: एसडीएम ने प्रभावित गांवों का किया दौरा, राहत कार्य शुरू एसडीएम ने बताया कि चक्रवाती बारिश से हुए नुकसान का सटीक आकलन करने के लिए प्रभावित क्षेत्रों में सर्वे का काम तेजी से कराया जा रहा है। सर्वे रिपोर्ट आते ही सभी पात्र प्रभावितों को नियमानुसार सरकारी मदद और मुआवजा मुहैया कराया जाएगा।
    1
    घाटमपुर में चक्रवाती बारिश का कहर: एसडीएम ने प्रभावित गांवों का किया दौरा, राहत कार्य शुरू
एसडीएम ने बताया कि चक्रवाती बारिश से हुए नुकसान का सटीक आकलन करने के लिए प्रभावित क्षेत्रों में सर्वे का काम तेजी से कराया जा रहा है। सर्वे रिपोर्ट आते ही सभी पात्र प्रभावितों को नियमानुसार सरकारी मदद और मुआवजा मुहैया कराया जाएगा।
    user_Satish Kumar,9648888580
    Satish Kumar,9648888580
    Journalist Ghatampur, Kanpur Nagar•
    6 hrs ago
  • पुस्तैनी जमीन पर जबरन कब्जा करने का प्रयास, मामला कोर्ट में विचाराधीन फतेहपुर। फतेहपुर जनपद के बिंदकी तहसील अंतर्गत जहानाबाद कस्बे के रहने वाले के परिवार ने एक भाजपा पार्टी से संबंध रखने वाले युवक पर जो खुद को भाजपा पार्टी का कार्यकर्ता बताता है उसने उनकी पुस्तैनी जमीन पर जबरन कब्जा करने का प्रयास कर रहा है। पीड़ित मोहम्मद इसराइल के पिता के द्वारा आबादी में जमीन खरीदी गई थी जो मौजूदा समय में आबादी में दर्ज है उसकी जमीन के पास ही खजुहा के रहने वाले मोहम्मद अली जो भाजपा पार्टी का कार्यकर्ता बताता है उसकी जमीन है वह अपनी जमीन के साथ साथ पीड़ित की भी जमीन कब्जा करने का लगातार प्रयास कर रहा है विरोध करने पर जान से मारने की धमकी देता। जिसकी शिकायत कई बार स्थानीय थाने और तहसील में पीड़ित कर चुका है परंतु समस्या का निस्तारण नहीं हुआ। आरोपी अली क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों से संपर्क रखने का दावा करता है। जिसके चलते प्रशासन पीड़ित की मदद नहीं कर रहा है। पीड़ित मोहम्मद इसराइल ने बताया कि उसका मामला कोर्ट में विचाराधीन चल रहा है जिसकी वह तारीखें भी लेता है परंतु फिर भी जमीन कब्जा करने का प्रयास किया जा रहा है। पीड़ित ने स्थानीय शासन और प्रशासन से अपने और परिवार की सुरक्षा की गुहार लगाई है। अब देखने वाली बात यह होगी कि राजस्व विभाग का अगला कदम क्या होता है क्या पीड़ित को न्याय मिल पाएगा या रसूख के सामने प्रशासन मौन रह जाएगा
    1
    पुस्तैनी जमीन पर जबरन कब्जा करने का प्रयास, मामला कोर्ट में विचाराधीन 
फतेहपुर। फतेहपुर जनपद के बिंदकी तहसील अंतर्गत जहानाबाद कस्बे के रहने वाले के परिवार ने एक भाजपा पार्टी से संबंध रखने वाले युवक पर जो खुद को भाजपा पार्टी का कार्यकर्ता बताता है उसने उनकी पुस्तैनी जमीन पर जबरन कब्जा करने का प्रयास कर रहा है। पीड़ित मोहम्मद इसराइल के पिता के द्वारा आबादी में जमीन खरीदी गई थी जो मौजूदा समय में आबादी में दर्ज है उसकी जमीन के पास ही खजुहा के रहने वाले मोहम्मद अली जो भाजपा पार्टी का कार्यकर्ता बताता है उसकी जमीन है वह अपनी जमीन के साथ साथ पीड़ित की भी जमीन कब्जा करने का लगातार प्रयास कर रहा है विरोध करने पर जान से मारने की धमकी देता। जिसकी शिकायत कई बार स्थानीय थाने और तहसील में पीड़ित कर चुका है परंतु समस्या का निस्तारण नहीं हुआ।
आरोपी अली क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों से संपर्क रखने का दावा करता है। जिसके चलते प्रशासन पीड़ित की मदद नहीं कर रहा है। पीड़ित मोहम्मद इसराइल ने बताया कि उसका मामला कोर्ट में विचाराधीन चल रहा है जिसकी वह तारीखें भी लेता है परंतु फिर भी जमीन कब्जा करने का प्रयास किया जा रहा है।
पीड़ित ने स्थानीय शासन और प्रशासन से अपने और परिवार की सुरक्षा की गुहार लगाई है।
अब देखने वाली बात यह होगी कि राजस्व विभाग का अगला कदम क्या होता है क्या पीड़ित को न्याय मिल पाएगा या रसूख के सामने प्रशासन मौन रह जाएगा
    user_Shubham sahu Reporter
    Shubham sahu Reporter
    Local News Reporter घाटमपुर, कानपुर नगर, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
  • घाटमपुर चौराहे मे बारिश और हवाओं से ठिठुरे यात्री बचाव में जले अलाव कानपुर घाटमपुर शनिवार को सुबह से हो रही बारिश के चलते तेज हवाओं ने लोगों को ठंड का एहसास करा दिया है। रास्ते में आने जाने वाले यात्रियों के भीगने से ठंड न लगे तो चौराहे पर अलाव की व्यवस्था कराई गई है घाटमपुर चौराहा से लेकर के दीना मार्केट रोड तक दो से तीन अलाव का प्रबंध कराया गया ताकि गुजरने वाले व्यक्तियों को ठंड से कुछ आराम मिल सके।
    2
    घाटमपुर चौराहे मे  बारिश और हवाओं से ठिठुरे यात्री बचाव में जले अलाव
कानपुर घाटमपुर शनिवार को सुबह से हो रही बारिश के चलते तेज हवाओं ने लोगों को ठंड का एहसास करा दिया है। रास्ते में आने जाने वाले यात्रियों के भीगने से ठंड न लगे तो चौराहे पर अलाव की  व्यवस्था कराई गई है घाटमपुर चौराहा से लेकर के दीना  मार्केट रोड तक दो से तीन अलाव का प्रबंध कराया गया ताकि गुजरने वाले व्यक्तियों को ठंड से कुछ आराम मिल सके।
    user_Jagram singh
    Jagram singh
    Social worker घाटमपुर, कानपुर नगर, उत्तर प्रदेश•
    10 hrs ago
  • हमीरपुर :मूसलाधार बारिश से मौदहा क्षेत्र में बिगड़े हालात, कई कच्चे मकान ढहे मांचा में सात कच्चे मकान गिरे, कई घरों में घुसा पानी; भमौरा में शिहो नदी की पिचिंग ढही मौदहा (हमीरपुर)। मौदहा तहसील क्षेत्र में बीते तीन दिनों से लगातार हो रही मूसलाधार बारिश ने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है। लगातार बारिश के चलते मांचा गांव में कई कच्चे मकान ढह गए, जबकि गांव के चारों तरफ जलभराव होने से लोगों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। वहीं भमौरा गांव में शिहो नाला पर बनी पिचिंग का हिस्सा भरभरा कर गिरने से आम रास्ता बाधित हो गया है। क्षेत्र के नदी-नाले उफान पर होने से निचले इलाकों में रहने वाले ग्रामीणों में चिंता बढ़ गई है। मांचा गांव में बारिश के चलते रमजान अली पुत्र बरकत अली, सरजू प्रसाद पुत्र बुद्ध प्रजापति, देवीदीन उर्फ छत्री पाल पुत्र बद्दू, हाशिम अली पुत्र मंगल अली, शहादत अली पुत्र छोटे अली, जमीर अली पुत्र दरियाव अली तथा हसमत अली पुत्र न्यामत अली के कच्चे मकान गिर गए। गनीमत रही कि फिलहाल किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। गांव की हरिजन बस्ती कॉलोनी में रास्ता जलभराव के कारण बाधित हो गया है। कई घरों में पानी भरने से ग्रामीणों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। प्रभावित लोगों में मूलचंद, इशरत, यासीन, मुइनुद्दीन, प्रहलाद, राजाराम, जगदीश, वरदानी और रियासत अली के घर भी शामिल बताए गए हैं। मांचा गांव के पास से निकला बरेली नाला भी उफान पर है, जिससे आसपास के इलाकों में जलभराव का खतरा बढ़ गया है। यह जानकारी समाजसेवी जीशान अली ने दी। उधर, भमौरा गांव में शिहो नाला की पिचिंग का हिस्सा तेज बहाव के चलते गिर गया, जिससे आम रास्ता बाधित हो गया है। चंद्रावल नदी और शिहो नाला का जलस्तर भी लगातार बढ़ रहा है। मदारपुर से नीचे बसे गांवों में नदी-नालों के उफान को लेकर ग्रामीणों की चिंता बढ़ गई है। मौदहा क्षेत्र में इलाही तालाब ओवरफ्लो होने से भी जलभराव की स्थिति बन गई है। वहीं पढोरी रपटा भी पानी के ऊपर आ जाने से आवागमन प्रभावित हुआ है। लगातार बारिश से स्थिति बिगड़ने पर नगर पालिका की टीम ने जेसीबी मशीन लगाकर नालों की सफाई कर जल निकासी का प्रयास किया। लगातार बारिश और मौसम विभाग के अलर्ट के बीच प्रशासन भी स्थिति पर नजर बनाए हुए है। फिलहाल क्षेत्र में किसी जनहानि की सूचना नहीं है, हालांकि लगातार बढ़ते जलस्तर और जलभराव के चलते ग्रामीणों में भय का माहौल बना हुआ है।
    2
    हमीरपुर :मूसलाधार बारिश से मौदहा क्षेत्र में बिगड़े हालात, कई कच्चे मकान ढहे
मांचा में सात कच्चे मकान गिरे, कई घरों में घुसा पानी; भमौरा में शिहो नदी की पिचिंग ढही
मौदहा (हमीरपुर)। मौदहा तहसील क्षेत्र में बीते तीन दिनों से लगातार हो रही मूसलाधार बारिश ने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है। लगातार बारिश के चलते मांचा गांव में कई कच्चे मकान ढह गए, जबकि गांव के चारों तरफ जलभराव होने से लोगों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। वहीं भमौरा गांव में शिहो नाला पर बनी पिचिंग का हिस्सा भरभरा कर गिरने से आम रास्ता बाधित हो गया है। क्षेत्र के नदी-नाले उफान पर होने से निचले इलाकों में रहने वाले ग्रामीणों में चिंता बढ़ गई है।
मांचा गांव में बारिश के चलते रमजान अली पुत्र बरकत अली, सरजू प्रसाद पुत्र बुद्ध प्रजापति, देवीदीन उर्फ छत्री पाल पुत्र बद्दू, हाशिम अली पुत्र मंगल अली, शहादत अली पुत्र छोटे अली, जमीर अली पुत्र दरियाव अली तथा हसमत अली पुत्र न्यामत अली के कच्चे मकान गिर गए। गनीमत रही कि फिलहाल किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।
गांव की हरिजन बस्ती कॉलोनी में रास्ता जलभराव के कारण बाधित हो गया है। कई घरों में पानी भरने से ग्रामीणों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। प्रभावित लोगों में मूलचंद, इशरत, यासीन, मुइनुद्दीन, प्रहलाद, राजाराम, जगदीश, वरदानी और रियासत अली के घर भी शामिल बताए गए हैं। मांचा गांव के पास से निकला बरेली नाला भी उफान पर है, जिससे आसपास के इलाकों में जलभराव का खतरा बढ़ गया है। यह जानकारी समाजसेवी जीशान अली ने दी।
उधर, भमौरा गांव में शिहो नाला की पिचिंग का हिस्सा तेज बहाव के चलते गिर गया, जिससे आम रास्ता बाधित हो गया है। चंद्रावल नदी और शिहो नाला का जलस्तर भी लगातार बढ़ रहा है। मदारपुर से नीचे बसे गांवों में नदी-नालों के उफान को लेकर ग्रामीणों की चिंता बढ़ गई है।
मौदहा क्षेत्र में इलाही तालाब ओवरफ्लो होने से भी जलभराव की स्थिति बन गई है। वहीं पढोरी रपटा भी पानी के ऊपर आ जाने से आवागमन प्रभावित हुआ है। लगातार बारिश से स्थिति बिगड़ने पर नगर पालिका की टीम ने जेसीबी मशीन लगाकर नालों की सफाई कर जल निकासी का प्रयास किया।
लगातार बारिश और मौसम विभाग के अलर्ट के बीच प्रशासन भी स्थिति पर नजर बनाए हुए है। फिलहाल क्षेत्र में किसी जनहानि की सूचना नहीं है, हालांकि लगातार बढ़ते जलस्तर और जलभराव के चलते ग्रामीणों में भय का माहौल बना हुआ है।
    user_Raj kumar जिला ब्यूरो चीफ
    Raj kumar जिला ब्यूरो चीफ
    मौदहा, हमीरपुर, उत्तर प्रदेश•
    7 hrs ago
  • कंस मेले में डीआईजी का निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था परखी हमीरपुर। मौदहा कंस मेला 2026 को लेकर शनिवार को पुलिस-प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था को और पुख्ता करने की कवायद तेज कर दी। चित्रकूटधाम परिक्षेत्र बांदा के पुलिस उपमहानिरीक्षक राजेश एस. ने जिलाधिकारी हमीरपुर और पुलिस अधीक्षक के साथ मेला स्थल का गहन निरीक्षण किया। अधिकारियों ने मेला परिसर का भ्रमण कर सुरक्षा, यातायात, पार्किंग, साफ-सफाई, पेयजल, प्रकाश व्यवस्था और भीड़ नियंत्रण की तैयारियों का जायजा लिया। डीआईजी ने अधिकारियों और कर्मचारियों को निर्देश दिए कि मेले में आने वाले श्रद्धालुओं और आमजन को किसी तरह की असुविधा न हो। महिलाओं और बच्चों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए पर्याप्त महिला पुलिसकर्मियों की तैनाती सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। इसके साथ ही पैदल गश्त बढ़ाने, बैरिकेडिंग को व्यवस्थित रखने और सीसीटीवी कैमरों से मेला क्षेत्र की निगरानी करने पर जोर दिया गया। यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए पार्किंग स्थलों और डायवर्जन व्यवस्था को प्रभावी ढंग से लागू करने के निर्देश भी दिए गए। अधिकारियों ने मेला आयोजकों से वार्ता कर तैयारियों की जानकारी ली और आवश्यक व्यवस्थाओं को समय से पूरा करने को कहा। निरीक्षण के दौरान अपर पुलिस अधीक्षक हमीरपुर, क्षेत्राधिकारी मौदहा, उपजिलाधिकारी मौदहा, प्रभारी निरीक्षक मौदहा सहित अन्य अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।
    1
    कंस मेले में डीआईजी का निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था परखी
हमीरपुर। मौदहा कंस मेला 2026 को लेकर शनिवार को पुलिस-प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था को और पुख्ता करने की कवायद तेज कर दी। चित्रकूटधाम परिक्षेत्र बांदा के पुलिस उपमहानिरीक्षक राजेश एस. ने जिलाधिकारी हमीरपुर और पुलिस अधीक्षक के साथ मेला स्थल का गहन निरीक्षण किया। अधिकारियों ने मेला परिसर का भ्रमण कर सुरक्षा, यातायात, पार्किंग, साफ-सफाई, पेयजल, प्रकाश व्यवस्था और भीड़ नियंत्रण की तैयारियों का जायजा लिया।
डीआईजी ने अधिकारियों और कर्मचारियों को निर्देश दिए कि मेले में आने वाले श्रद्धालुओं और आमजन को किसी तरह की असुविधा न हो। महिलाओं और बच्चों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए पर्याप्त महिला पुलिसकर्मियों की तैनाती सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। इसके साथ ही पैदल गश्त बढ़ाने, बैरिकेडिंग को व्यवस्थित रखने और सीसीटीवी कैमरों से मेला क्षेत्र की निगरानी करने पर जोर दिया गया।
यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए पार्किंग स्थलों और डायवर्जन व्यवस्था को प्रभावी ढंग से लागू करने के निर्देश भी दिए गए। अधिकारियों ने मेला आयोजकों से वार्ता कर तैयारियों की जानकारी ली और आवश्यक व्यवस्थाओं को समय से पूरा करने को कहा।
निरीक्षण के दौरान अपर पुलिस अधीक्षक हमीरपुर, क्षेत्राधिकारी मौदहा, उपजिलाधिकारी मौदहा, प्रभारी निरीक्षक मौदहा सहित अन्य अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।
    user_संतोष कुमार चक्रवर्ती
    संतोष कुमार चक्रवर्ती
    Journalist हमीरपुर, हमीरपुर, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
  • *रेउना में हाट का जर्जर टीन शेड भरभराकर गिरा* *मलबे में दबा व्यापारियों का माल* घाटमपुर। रेउना के साप्ताहिक बाजार में शुक्रवार को रिमझिम बारिश के दौरान हाट केंद्र का जर्जर सीमेंट टीन शेड अचानक ढह गया। हादसे में कुछ लोगों के घायल होने की सूचना है, हालांकि अभी कितने लोग घायल हुए हैं, आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। जबकि कई व्यापारियों का माल और शेड के नीचे खड़े वाहन मलबे में दब गए। घटना के बाद बाजार में अफरा-तफरी मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र घाटमपुर पहुंचाया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हादसे के समय शेड के नीचे दर्जनो लोग मौजूद होने की बात बताई जा रही हैं, हादसे से कुछ देर पहले शेड का हिस्सा गिरने लगा था जिससे काफी लोग हट गए, नहीं तो बड़ा हादसा हो सकता था। ग्रामीणों का आरोप है कि जर्जर शेड की कई बार शिकायत की गई, पर कोई कार्रवाई नहीं हुई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
    4
    *रेउना में हाट का जर्जर टीन शेड भरभराकर गिरा*

*मलबे में दबा व्यापारियों का माल*

घाटमपुर। रेउना के साप्ताहिक बाजार में शुक्रवार को रिमझिम बारिश के दौरान हाट केंद्र का जर्जर सीमेंट टीन शेड अचानक ढह गया। हादसे में कुछ लोगों के घायल होने की सूचना है, हालांकि अभी कितने लोग घायल हुए हैं, आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। जबकि कई व्यापारियों का माल और शेड के नीचे खड़े वाहन मलबे में दब गए। घटना के बाद बाजार में अफरा-तफरी मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र घाटमपुर पहुंचाया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हादसे के समय शेड के नीचे दर्जनो लोग मौजूद होने की बात बताई जा रही हैं, हादसे से कुछ देर पहले शेड का हिस्सा गिरने लगा था जिससे काफी लोग हट गए, नहीं तो बड़ा हादसा हो सकता था। ग्रामीणों का आरोप है कि जर्जर शेड की कई बार शिकायत की गई, पर कोई कार्रवाई नहीं हुई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
    user_Bhanu Pratap Sing
    Bhanu Pratap Sing
    Social Media Manager घाटमपुर, कानपुर नगर, उत्तर प्रदेश•
    21 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.