हमीरपुर :मूसलाधार बारिश से मौदहा क्षेत्र में बिगड़े हालात, कई कच्चे मकान ढहे मांचा में सात कच्चे मकान गिरे, कई घरों में घुसा पानी; भमौरा में शिहो नदी की पिचिंग ढही मौदहा (हमीरपुर)। मौदहा तहसील क्षेत्र में बीते तीन दिनों से लगातार हो रही मूसलाधार बारिश ने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है। लगातार बारिश के चलते मांचा गांव में कई कच्चे मकान ढह गए, जबकि गांव के चारों तरफ जलभराव होने से लोगों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। वहीं भमौरा गांव में शिहो नाला पर बनी पिचिंग का हिस्सा भरभरा कर गिरने से आम रास्ता बाधित हो गया है। क्षेत्र के नदी-नाले उफान पर होने से निचले इलाकों में रहने वाले ग्रामीणों में चिंता बढ़ गई है। मांचा गांव में बारिश के चलते रमजान अली पुत्र बरकत अली, सरजू प्रसाद पुत्र बुद्ध प्रजापति, देवीदीन उर्फ छत्री पाल पुत्र बद्दू, हाशिम अली पुत्र मंगल अली, शहादत अली पुत्र छोटे अली, जमीर अली पुत्र दरियाव अली तथा हसमत अली पुत्र न्यामत अली के कच्चे मकान गिर गए। गनीमत रही कि फिलहाल किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। गांव की हरिजन बस्ती कॉलोनी में रास्ता जलभराव के कारण बाधित हो गया है। कई घरों में पानी भरने से ग्रामीणों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। प्रभावित लोगों में मूलचंद, इशरत, यासीन, मुइनुद्दीन, प्रहलाद, राजाराम, जगदीश, वरदानी और रियासत अली के घर भी शामिल बताए गए हैं। मांचा गांव के पास से निकला बरेली नाला भी उफान पर है, जिससे आसपास के इलाकों में जलभराव का खतरा बढ़ गया है। यह जानकारी समाजसेवी जीशान अली ने दी। उधर, भमौरा गांव में शिहो नाला की पिचिंग का हिस्सा तेज बहाव के चलते गिर गया, जिससे आम रास्ता बाधित हो गया है। चंद्रावल नदी और शिहो नाला का जलस्तर भी लगातार बढ़ रहा है। मदारपुर से नीचे बसे गांवों में नदी-नालों के उफान को लेकर ग्रामीणों की चिंता बढ़ गई है। मौदहा क्षेत्र में इलाही तालाब ओवरफ्लो होने से भी जलभराव की स्थिति बन गई है। वहीं पढोरी रपटा भी पानी के ऊपर आ जाने से आवागमन प्रभावित हुआ है। लगातार बारिश से स्थिति बिगड़ने पर नगर पालिका की टीम ने जेसीबी मशीन लगाकर नालों की सफाई कर जल निकासी का प्रयास किया। लगातार बारिश और मौसम विभाग के अलर्ट के बीच प्रशासन भी स्थिति पर नजर बनाए हुए है। फिलहाल क्षेत्र में किसी जनहानि की सूचना नहीं है, हालांकि लगातार बढ़ते जलस्तर और जलभराव के चलते ग्रामीणों में भय का माहौल बना हुआ है।
हमीरपुर :मूसलाधार बारिश से मौदहा क्षेत्र में बिगड़े हालात, कई कच्चे मकान ढहे मांचा में सात कच्चे मकान गिरे, कई घरों में घुसा पानी; भमौरा में शिहो नदी की पिचिंग ढही मौदहा (हमीरपुर)। मौदहा तहसील क्षेत्र में बीते तीन दिनों से लगातार हो रही मूसलाधार बारिश ने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है। लगातार बारिश के चलते मांचा गांव में कई कच्चे मकान ढह गए, जबकि गांव के चारों तरफ जलभराव होने से लोगों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। वहीं भमौरा गांव में शिहो नाला पर बनी पिचिंग का हिस्सा भरभरा कर गिरने से आम रास्ता बाधित हो गया है। क्षेत्र के नदी-नाले उफान पर होने से निचले इलाकों में रहने वाले ग्रामीणों में चिंता बढ़ गई है। मांचा गांव में बारिश के चलते रमजान अली पुत्र बरकत अली, सरजू प्रसाद पुत्र बुद्ध प्रजापति, देवीदीन उर्फ छत्री पाल पुत्र बद्दू, हाशिम अली पुत्र मंगल अली, शहादत अली पुत्र छोटे अली, जमीर अली पुत्र दरियाव अली तथा हसमत अली पुत्र न्यामत अली के कच्चे मकान गिर गए। गनीमत रही कि फिलहाल किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। गांव की हरिजन बस्ती कॉलोनी में रास्ता जलभराव के कारण बाधित हो गया है। कई घरों में पानी भरने से ग्रामीणों को परेशानी का सामना
करना पड़ रहा है। प्रभावित लोगों में मूलचंद, इशरत, यासीन, मुइनुद्दीन, प्रहलाद, राजाराम, जगदीश, वरदानी और रियासत अली के घर भी शामिल बताए गए हैं। मांचा गांव के पास से निकला बरेली नाला भी उफान पर है, जिससे आसपास के इलाकों में जलभराव का खतरा बढ़ गया है। यह जानकारी समाजसेवी जीशान अली ने दी। उधर, भमौरा गांव में शिहो नाला की पिचिंग का हिस्सा तेज बहाव के चलते गिर गया, जिससे आम रास्ता बाधित हो गया है। चंद्रावल नदी और शिहो नाला का जलस्तर भी लगातार बढ़ रहा है। मदारपुर से नीचे बसे गांवों में नदी-नालों के उफान को लेकर ग्रामीणों की चिंता बढ़ गई है। मौदहा क्षेत्र में इलाही तालाब ओवरफ्लो होने से भी जलभराव की स्थिति बन गई है। वहीं पढोरी रपटा भी पानी के ऊपर आ जाने से आवागमन प्रभावित हुआ है। लगातार बारिश से स्थिति बिगड़ने पर नगर पालिका की टीम ने जेसीबी मशीन लगाकर नालों की सफाई कर जल निकासी का प्रयास किया। लगातार बारिश और मौसम विभाग के अलर्ट के बीच प्रशासन भी स्थिति पर नजर बनाए हुए है। फिलहाल क्षेत्र में किसी जनहानि की सूचना नहीं है, हालांकि लगातार बढ़ते जलस्तर और जलभराव के चलते ग्रामीणों में भय का माहौल बना हुआ है।
- हमीरपुर :मूसलाधार बारिश से मौदहा क्षेत्र में बिगड़े हालात, कई कच्चे मकान ढहे मांचा में सात कच्चे मकान गिरे, कई घरों में घुसा पानी; भमौरा में शिहो नदी की पिचिंग ढही मौदहा (हमीरपुर)। मौदहा तहसील क्षेत्र में बीते तीन दिनों से लगातार हो रही मूसलाधार बारिश ने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है। लगातार बारिश के चलते मांचा गांव में कई कच्चे मकान ढह गए, जबकि गांव के चारों तरफ जलभराव होने से लोगों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। वहीं भमौरा गांव में शिहो नाला पर बनी पिचिंग का हिस्सा भरभरा कर गिरने से आम रास्ता बाधित हो गया है। क्षेत्र के नदी-नाले उफान पर होने से निचले इलाकों में रहने वाले ग्रामीणों में चिंता बढ़ गई है। मांचा गांव में बारिश के चलते रमजान अली पुत्र बरकत अली, सरजू प्रसाद पुत्र बुद्ध प्रजापति, देवीदीन उर्फ छत्री पाल पुत्र बद्दू, हाशिम अली पुत्र मंगल अली, शहादत अली पुत्र छोटे अली, जमीर अली पुत्र दरियाव अली तथा हसमत अली पुत्र न्यामत अली के कच्चे मकान गिर गए। गनीमत रही कि फिलहाल किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। गांव की हरिजन बस्ती कॉलोनी में रास्ता जलभराव के कारण बाधित हो गया है। कई घरों में पानी भरने से ग्रामीणों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। प्रभावित लोगों में मूलचंद, इशरत, यासीन, मुइनुद्दीन, प्रहलाद, राजाराम, जगदीश, वरदानी और रियासत अली के घर भी शामिल बताए गए हैं। मांचा गांव के पास से निकला बरेली नाला भी उफान पर है, जिससे आसपास के इलाकों में जलभराव का खतरा बढ़ गया है। यह जानकारी समाजसेवी जीशान अली ने दी। उधर, भमौरा गांव में शिहो नाला की पिचिंग का हिस्सा तेज बहाव के चलते गिर गया, जिससे आम रास्ता बाधित हो गया है। चंद्रावल नदी और शिहो नाला का जलस्तर भी लगातार बढ़ रहा है। मदारपुर से नीचे बसे गांवों में नदी-नालों के उफान को लेकर ग्रामीणों की चिंता बढ़ गई है। मौदहा क्षेत्र में इलाही तालाब ओवरफ्लो होने से भी जलभराव की स्थिति बन गई है। वहीं पढोरी रपटा भी पानी के ऊपर आ जाने से आवागमन प्रभावित हुआ है। लगातार बारिश से स्थिति बिगड़ने पर नगर पालिका की टीम ने जेसीबी मशीन लगाकर नालों की सफाई कर जल निकासी का प्रयास किया। लगातार बारिश और मौसम विभाग के अलर्ट के बीच प्रशासन भी स्थिति पर नजर बनाए हुए है। फिलहाल क्षेत्र में किसी जनहानि की सूचना नहीं है, हालांकि लगातार बढ़ते जलस्तर और जलभराव के चलते ग्रामीणों में भय का माहौल बना हुआ है।2
- मौदहा बारिश के बीच डीआईजी डीएम ने कंस मेले की सुरक्षा व्यवस्था परखी 🔴 डीआईजी राजेश कुमार एस, डीएम अशोक कुमार और एसपी मृगांक शेखर ने किया मेला क्षेत्र का निरीक्षण 🔴 गुड़ाही बाजार और अलाव मैदान में सुरक्षा व भीड़ व्यवस्था का लिया जायजा 🔴 कंस मेला क्षेत्र को 10 सेक्टरों में बांटकर मजिस्ट्रेटों की तैनाती 🔴 तालाबों में बढ़े पानी को देखते हुए लोगों से सतर्कता बरतने की अपील1
- बांदा जनपद के थाना चिल्ला के ग्राम पपरेंदा में लगातार हो रही वर्षा के कारण एक जर्जर मकान में सो रहे 70 वर्षीय व्यक्ति की मकान गिर जाने के कारण दब कर दुखद मृत्यु हो गई। सूचना पर त्वरित रूप से कार्यवाही करते हुए पुलिस ने ग्रामीणों के सहयोग से शव को कब्जे में लेकर अग्रिम विधिक कार्यवाही हेतु भेजा गया है। बाइट पुलिस क्षेत्राधिकारी नगर सौरभ सिंह। बांदा जनपद के थाना चिल्ला के ग्राम पपरेंदा में लगातार हो रही वर्षा के कारण एक जर्जर मकान में सो रहे 70 वर्षीय व्यक्ति की मकान गिर जाने के कारण दब कर दुखद मृत्यु हो गई। सूचना पर त्वरित रूप से कार्यवाही करते हुए पुलिस ने ग्रामीणों के सहयोग से शव को कब्जे में लेकर अग्रिम विधिक कार्यवाही हेतु भेजा गया है। बाइट पुलिस क्षेत्राधिकारी नगर सौरभ सिंह।1
- भारी बारिश के बीच डीएम ने आपदा कंट्रोल रूम का किया औचक निरीक्षण हमीरपुर। लगातार हो रही बारिश और मौसम की प्रतिकूल परिस्थितियों को देखते हुए जिलाधिकारी अशोक कुमार ने शनिवार को कलेक्ट्रेट स्थित आपदा प्रकोष्ठ/कंट्रोल रूम का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने कंट्रोल रूम की व्यवस्थाओं और प्राप्त होने वाली सूचनाओं की निगरानी व्यवस्था का जायजा लेते हुए अधिकारियों कर्मचारियों को पूरी तरह अलर्ट रहने के निर्देश दिए। डीएम ने कहा कि भारी बारिश अथवा किसी भी संभावित आपदा की सूचना मिलते ही तत्काल संज्ञान लेकर प्रभावित लोगों तक राहत और सहायता पहुंचाई जाए। संवेदनशील क्षेत्रों की लगातार निगरानी के साथ लेखपाल, ग्राम पंचायत सचिव और अन्य विभागीय कर्मचारियों को सक्रिय रखने के निर्देश दिए गए। उन्होंने विशेष रूप से जर्जर भवनों और कच्चे मकानों में रह रहे परिवारों को चिन्हित कर खतरे की स्थिति में समय रहते सुरक्षित स्थानों पर शिफ्ट कराने को कहा। साथ ही राहत एवं बचाव कार्य में किसी भी स्तर पर देरी न करने और सभी विभागों के बीच बेहतर समन्वय बनाए रखने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने आमजन की त्वरित सहायता के लिए आपदा कंट्रोल रूम हेल्पलाइन नंबर 9454416001 जारी किया है। उन्होंने जनपदवासियों से अपील की है कि मकान क्षति, जनहानि, पशु हानि, जलभराव अथवा किसी अन्य आपात स्थिति की सूचना तत्काल इस नंबर पर दें। कंट्रोल रूम में प्राप्त प्रत्येक सूचना को तत्काल दर्ज करने, संबंधित अधिकारियों को अवगत कराने और कार्रवाई की निगरानी सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए गए। निरीक्षण के दौरान एडीएम न्यायिक रिजवाना शाहिद, एडीएम नमामि गंगे विजय सिंह, डिप्टी कलेक्टर पैगाम हैदर, आपदा विशेषज्ञ प्रियेश रंजन मालवीय समेत संबंधित अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।2
- हमीरपुर - पुलिस अधीक्षक एमएस पाठक ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर फर्जी जीएसटी अधिकारी बनकर वसूली करने के मामले का किया खुलासा ।। पुलिस अधीक्षक एमएस पाठक ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर फर्जी जीएसटी अधिकारी बनकर वसूली करने के मामले का किया खुलासा, फर्जी GST अधिकारी बनकर ट्रक चालक से 50 हजार की वसूली करने वाले 4 आरोपी गिरफ्तार, ट्रक ड्राइवर के जेब से 11 हजार निकाल कर फरार हुए थे आरोपी फर्जी जीएसटी अधिकारी, सदर कोतवाली पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 04 वांछित आरोपियों को किया गिरफ्तार, पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से फर्जी GST पहचान पत्र, 2 अदद मोबाइल व सिम कार्ड बरामद किए, पूछताछ में ट्रकों को रोककर फर्जी GST अधिकारी बनकर 50 हजार तक की अवैध वसूली किए जाने का खुलासा, गिरफ्तार आरोपियों में भोला यादव, अमन यादव, महेश पाण्डेय और दिनेश सिंह शामिल, मामले में फरार कृष्णा और सागर की तलाश में पुलिस जुटी, बीती 22 सितंबर को ट्रक ड्राइवर के साथ फर्जी जीएसटी अधिकारी बन ट्रक ड्राइवर से की थी वसूली, सदर कोतवाली पुलिस ने की फर्जी जीएसटी अधिकारियों के गिरफ्तारी।4
- बांदा ब्रेकिंग - वोट चोरी को लेकर कांग्रेस का हल्लाबोल, CEC के इस्तीफे की मांग,, *बांदा / लखनऊ।* अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और राहुल गांधी के आह्वान पर कांग्रेस ने वोट चोरी के मुद्दे पर प्रदेशभर में प्रदर्शन किया। 25 सितंबर 2026 को उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी कार्यालय, 10 माल एवेन्यू, लखनऊ के बाहर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान उत्तर प्रदेश कांग्रेस प्रभारी राजेन्द्र पाल गौतम और यूपी कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय ने मीडिया से बात करते हुए मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग की। उन्होंने कहा कि "मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार द्वारा देश के करोड़ों वोटरों के नाम काटकर वोट चोरी करना देशद्रोह के साथ संविधान पर सीधा हमला है। उन्हें अपने पद से इस्तीफा दे देना चाहिए।" प्रदर्शन कर रहे कांग्रेस जनों को पुलिस ने यूपी कांग्रेस कार्यालय के बाहर से गिरफ्तार कर ईको गार्डन, लखनऊ ले गई, जहां से देर शाम सभी को रिहा कर दिया गया। इस प्रदर्शन कार्यक्रम में बांदा से कांग्रेस जिलाध्यक्ष राजेश दीक्षित के नेतृत्व में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल हुए। जिनमें महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष सीमा खान एडवोकेट, जिला महासचिव शोएब रिजवी, जिला सचिव बाबूराम यादव, सोशल मीडिया जिलाध्यक्ष संतोष कुमार द्विवेदी, पूर्व चेयरमैन नगरपालिका परिषद बांदा संजय गुप्ता, लालबाबू राजपूत सहित काफी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।4
- SLUG: सरकारी नौकरी के नाम पर 15 लाख की ठगी, वांछित आरोपी गिरफ्तार SLUG: सरकारी नौकरी के नाम पर 15 लाख की ठगी, वांछित आरोपी गिरफ्तार बांदा में सरकारी नौकरी लगवाने के नाम पर 15 लाख रुपये की ठगी करने वाले वांछित आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी ने इंटर कॉलेज में बाबू के पद पर सरकारी नौकरी लगवाने का झांसा देकर पीड़ित से 15 लाख रुपये लिए थे और विश्वास में लेने के लिए उसे कूटरचित नियुक्ति पत्र भी दिया था। मामले में मटौंध पुलिस ने आरोपी को खैराड़ा रेलवे स्टेशन के पास से गिरफ्तार किया है। मामला मटौंध थाना क्षेत्र का है। कोतवाली नगर क्षेत्र निवासी जितेंद्र कुमार ने 5 दिसंबर 2025 को मटौंध थाने में शिकायत दर्ज कराई थी।पीड़ित के मुताबिक, अछरौड़ गांव निवासी विनोद कुमार ने उसे इंटर कॉलेज में बाबू के पद पर सरकारी नौकरी लगवाने का झांसा दिया और इसके एवज में 15 लाख रुपये ले लिए।आरोपी ने पीड़ित को विश्वास में लेने के लिए कूटरचित नियुक्ति पत्र भी दिया और बांदा स्थित कॉलेज में जाकर नौकरी ज्वाइन करने के लिए कहा।जब पीड़ित कॉलेज पहुंचा तो उसे पता चला कि बाबू के पद पर ऐसी कोई नियुक्ति हुई ही नहीं थी। इसके बाद उसे ठगी का एहसास हुआ। पीड़ित ने जब अपने रुपये वापस मांगे तो आरोपी ने रुपये लौटाने से इनकार कर दिया और जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप है।मामले में मुकदमा दर्ज होने के बाद से पुलिस आरोपी की तलाश कर रही थी। इसी क्रम में मुखबिर की सूचना पर मटौंध पुलिस ने विनोद कुमार को खैराड़ा रेलवे स्टेशन के पास से गिरफ्तार कर लिया। बाइट-सौरभ सिंह, सीओ नगर1
- हमीरपुर :बारिश में कच्चा मकान ढहा, मलबे में दबकर वृद्ध की मौत हमीरपुर। लगातार हो रही मूसलाधार बारिश कच्चे मकानों के लिए आफत बन गई है। कुरारा थाना क्षेत्र के सिकरोड़ी गांव में बारिश के बीच दो मंजिला कच्चा मकान अचानक भरभराकर गिर गया। हादसे के दौरान घर के अंदर सो रहे करीब 65 वर्षीय राम प्रकाश मलबे में दब गए। मकान गिरने की सूचना मिलते ही एसडीएम सदर अभिषेक कुमार और सीओ पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से कड़ी मशक्कत के बाद मलबे में दबे राम प्रकाश को बाहर निकाला गया। गंभीर हालत में उन्हें कुरारा सीएचसी ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। बताया गया कि हादसे के समय राम प्रकाश घर में अकेले थे, जबकि उनकी पत्नी मायके गई हुई थीं। घटना के बाद गांव में शोक का माहौल है। एसडीएम सदर अभिषेक कुमार ने बताया कि पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी होने के बाद नियमानुसार प्रशासन की ओर से मृतक के परिजनों को मुआवजा दिलाया जाएगा। कुरारा थाना क्षेत्र के सिकरोड़ी गांव में हुई इस घटना ने लगातार बारिश के बीच जर्जर और कच्चे मकानों में रह रहे परिवारों की सुरक्षा पर सवाल खड़े कर दिए हैं।1