Shuru
Apke Nagar Ki App…
बांदा जनपद के थाना चिल्ला के ग्राम पपरेंदा में लगातार हो रही वर्षा के कारण एक जर्जर मकान में सो रहे 70 वर्षीय व्यक्ति की मकान गिर जाने के कारण दब कर दुखद मृत्यु हो गई। सूचना पर त्वरित रूप से कार्यवाही करते हुए पुलिस ने ग्रामीणों के सहयोग से शव को कब्जे में लेकर अग्रिम विधिक कार्यवाही हेतु भेजा गया है। बाइट पुलिस क्षेत्राधिकारी नगर सौरभ सिंह। बांदा जनपद के थाना चिल्ला के ग्राम पपरेंदा में लगातार हो रही वर्षा के कारण एक जर्जर मकान में सो रहे 70 वर्षीय व्यक्ति की मकान गिर जाने के कारण दब कर दुखद मृत्यु हो गई। सूचना पर त्वरित रूप से कार्यवाही करते हुए पुलिस ने ग्रामीणों के सहयोग से शव को कब्जे में लेकर अग्रिम विधिक कार्यवाही हेतु भेजा गया है। बाइट पुलिस क्षेत्राधिकारी नगर सौरभ सिंह।
Surash Sahu
बांदा जनपद के थाना चिल्ला के ग्राम पपरेंदा में लगातार हो रही वर्षा के कारण एक जर्जर मकान में सो रहे 70 वर्षीय व्यक्ति की मकान गिर जाने के कारण दब कर दुखद मृत्यु हो गई। सूचना पर त्वरित रूप से कार्यवाही करते हुए पुलिस ने ग्रामीणों के सहयोग से शव को कब्जे में लेकर अग्रिम विधिक कार्यवाही हेतु भेजा गया है। बाइट पुलिस क्षेत्राधिकारी नगर सौरभ सिंह। बांदा जनपद के थाना चिल्ला के ग्राम पपरेंदा में लगातार हो रही वर्षा के कारण एक जर्जर मकान में सो रहे 70 वर्षीय व्यक्ति की मकान गिर जाने के कारण दब कर दुखद मृत्यु हो गई। सूचना पर त्वरित रूप से कार्यवाही करते हुए पुलिस ने ग्रामीणों के सहयोग से शव को कब्जे में लेकर अग्रिम विधिक कार्यवाही हेतु भेजा गया है। बाइट पुलिस क्षेत्राधिकारी नगर सौरभ सिंह।
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- बांदा जनपद के थाना चिल्ला के ग्राम पपरेंदा में लगातार हो रही वर्षा के कारण एक जर्जर मकान में सो रहे 70 वर्षीय व्यक्ति की मकान गिर जाने के कारण दब कर दुखद मृत्यु हो गई। सूचना पर त्वरित रूप से कार्यवाही करते हुए पुलिस ने ग्रामीणों के सहयोग से शव को कब्जे में लेकर अग्रिम विधिक कार्यवाही हेतु भेजा गया है। बाइट पुलिस क्षेत्राधिकारी नगर सौरभ सिंह। बांदा जनपद के थाना चिल्ला के ग्राम पपरेंदा में लगातार हो रही वर्षा के कारण एक जर्जर मकान में सो रहे 70 वर्षीय व्यक्ति की मकान गिर जाने के कारण दब कर दुखद मृत्यु हो गई। सूचना पर त्वरित रूप से कार्यवाही करते हुए पुलिस ने ग्रामीणों के सहयोग से शव को कब्जे में लेकर अग्रिम विधिक कार्यवाही हेतु भेजा गया है। बाइट पुलिस क्षेत्राधिकारी नगर सौरभ सिंह।1
- बांदा ब्रेकिंग - वोट चोरी को लेकर कांग्रेस का हल्लाबोल, CEC के इस्तीफे की मांग,, *बांदा / लखनऊ।* अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और राहुल गांधी के आह्वान पर कांग्रेस ने वोट चोरी के मुद्दे पर प्रदेशभर में प्रदर्शन किया। 25 सितंबर 2026 को उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी कार्यालय, 10 माल एवेन्यू, लखनऊ के बाहर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान उत्तर प्रदेश कांग्रेस प्रभारी राजेन्द्र पाल गौतम और यूपी कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय ने मीडिया से बात करते हुए मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग की। उन्होंने कहा कि "मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार द्वारा देश के करोड़ों वोटरों के नाम काटकर वोट चोरी करना देशद्रोह के साथ संविधान पर सीधा हमला है। उन्हें अपने पद से इस्तीफा दे देना चाहिए।" प्रदर्शन कर रहे कांग्रेस जनों को पुलिस ने यूपी कांग्रेस कार्यालय के बाहर से गिरफ्तार कर ईको गार्डन, लखनऊ ले गई, जहां से देर शाम सभी को रिहा कर दिया गया। इस प्रदर्शन कार्यक्रम में बांदा से कांग्रेस जिलाध्यक्ष राजेश दीक्षित के नेतृत्व में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल हुए। जिनमें महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष सीमा खान एडवोकेट, जिला महासचिव शोएब रिजवी, जिला सचिव बाबूराम यादव, सोशल मीडिया जिलाध्यक्ष संतोष कुमार द्विवेदी, पूर्व चेयरमैन नगरपालिका परिषद बांदा संजय गुप्ता, लालबाबू राजपूत सहित काफी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।4
- SLUG: सरकारी नौकरी के नाम पर 15 लाख की ठगी, वांछित आरोपी गिरफ्तार SLUG: सरकारी नौकरी के नाम पर 15 लाख की ठगी, वांछित आरोपी गिरफ्तार बांदा में सरकारी नौकरी लगवाने के नाम पर 15 लाख रुपये की ठगी करने वाले वांछित आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी ने इंटर कॉलेज में बाबू के पद पर सरकारी नौकरी लगवाने का झांसा देकर पीड़ित से 15 लाख रुपये लिए थे और विश्वास में लेने के लिए उसे कूटरचित नियुक्ति पत्र भी दिया था। मामले में मटौंध पुलिस ने आरोपी को खैराड़ा रेलवे स्टेशन के पास से गिरफ्तार किया है। मामला मटौंध थाना क्षेत्र का है। कोतवाली नगर क्षेत्र निवासी जितेंद्र कुमार ने 5 दिसंबर 2025 को मटौंध थाने में शिकायत दर्ज कराई थी।पीड़ित के मुताबिक, अछरौड़ गांव निवासी विनोद कुमार ने उसे इंटर कॉलेज में बाबू के पद पर सरकारी नौकरी लगवाने का झांसा दिया और इसके एवज में 15 लाख रुपये ले लिए।आरोपी ने पीड़ित को विश्वास में लेने के लिए कूटरचित नियुक्ति पत्र भी दिया और बांदा स्थित कॉलेज में जाकर नौकरी ज्वाइन करने के लिए कहा।जब पीड़ित कॉलेज पहुंचा तो उसे पता चला कि बाबू के पद पर ऐसी कोई नियुक्ति हुई ही नहीं थी। इसके बाद उसे ठगी का एहसास हुआ। पीड़ित ने जब अपने रुपये वापस मांगे तो आरोपी ने रुपये लौटाने से इनकार कर दिया और जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप है।मामले में मुकदमा दर्ज होने के बाद से पुलिस आरोपी की तलाश कर रही थी। इसी क्रम में मुखबिर की सूचना पर मटौंध पुलिस ने विनोद कुमार को खैराड़ा रेलवे स्टेशन के पास से गिरफ्तार कर लिया। बाइट-सौरभ सिंह, सीओ नगर1
- बांदा में भारी बारिश-वज्रपात का अलर्ट, डीएम अमित आसेरी ने जनपद वासियों से की अपील बांदा में भारी बारिश-वज्रपात का अलर्ट, डीएम अमित आसेरी ने जनपद वासियों से की अपील1
- UP की हजारों साल पुरानी Rock Art होगी Digital! | पहली बार बनेगा Digital Map | UP News 2026 उत्तर प्रदेश में प्राचीन रॉक आर्ट और ऐतिहासिक भित्ति चित्रों का डिजिटल दस्तावेजीकरण और मैपिंग शुरू की जाएगी। पहले चरण में सोनभद्र, मिर्जापुर और चंदौली के स्थलों का सर्वे, डिजिटल रिकॉर्ड और संरक्षण योजना तैयार की जाएगी।1
- हमीरपुर :मूसलाधार बारिश से मौदहा क्षेत्र में बिगड़े हालात, कई कच्चे मकान ढहे मांचा में सात कच्चे मकान गिरे, कई घरों में घुसा पानी; भमौरा में शिहो नदी की पिचिंग ढही मौदहा (हमीरपुर)। मौदहा तहसील क्षेत्र में बीते तीन दिनों से लगातार हो रही मूसलाधार बारिश ने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है। लगातार बारिश के चलते मांचा गांव में कई कच्चे मकान ढह गए, जबकि गांव के चारों तरफ जलभराव होने से लोगों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। वहीं भमौरा गांव में शिहो नाला पर बनी पिचिंग का हिस्सा भरभरा कर गिरने से आम रास्ता बाधित हो गया है। क्षेत्र के नदी-नाले उफान पर होने से निचले इलाकों में रहने वाले ग्रामीणों में चिंता बढ़ गई है। मांचा गांव में बारिश के चलते रमजान अली पुत्र बरकत अली, सरजू प्रसाद पुत्र बुद्ध प्रजापति, देवीदीन उर्फ छत्री पाल पुत्र बद्दू, हाशिम अली पुत्र मंगल अली, शहादत अली पुत्र छोटे अली, जमीर अली पुत्र दरियाव अली तथा हसमत अली पुत्र न्यामत अली के कच्चे मकान गिर गए। गनीमत रही कि फिलहाल किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। गांव की हरिजन बस्ती कॉलोनी में रास्ता जलभराव के कारण बाधित हो गया है। कई घरों में पानी भरने से ग्रामीणों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। प्रभावित लोगों में मूलचंद, इशरत, यासीन, मुइनुद्दीन, प्रहलाद, राजाराम, जगदीश, वरदानी और रियासत अली के घर भी शामिल बताए गए हैं। मांचा गांव के पास से निकला बरेली नाला भी उफान पर है, जिससे आसपास के इलाकों में जलभराव का खतरा बढ़ गया है। यह जानकारी समाजसेवी जीशान अली ने दी। उधर, भमौरा गांव में शिहो नाला की पिचिंग का हिस्सा तेज बहाव के चलते गिर गया, जिससे आम रास्ता बाधित हो गया है। चंद्रावल नदी और शिहो नाला का जलस्तर भी लगातार बढ़ रहा है। मदारपुर से नीचे बसे गांवों में नदी-नालों के उफान को लेकर ग्रामीणों की चिंता बढ़ गई है। मौदहा क्षेत्र में इलाही तालाब ओवरफ्लो होने से भी जलभराव की स्थिति बन गई है। वहीं पढोरी रपटा भी पानी के ऊपर आ जाने से आवागमन प्रभावित हुआ है। लगातार बारिश से स्थिति बिगड़ने पर नगर पालिका की टीम ने जेसीबी मशीन लगाकर नालों की सफाई कर जल निकासी का प्रयास किया। लगातार बारिश और मौसम विभाग के अलर्ट के बीच प्रशासन भी स्थिति पर नजर बनाए हुए है। फिलहाल क्षेत्र में किसी जनहानि की सूचना नहीं है, हालांकि लगातार बढ़ते जलस्तर और जलभराव के चलते ग्रामीणों में भय का माहौल बना हुआ है।2
- मौदहा बारिश के बीच डीआईजी डीएम ने कंस मेले की सुरक्षा व्यवस्था परखी 🔴 डीआईजी राजेश कुमार एस, डीएम अशोक कुमार और एसपी मृगांक शेखर ने किया मेला क्षेत्र का निरीक्षण 🔴 गुड़ाही बाजार और अलाव मैदान में सुरक्षा व भीड़ व्यवस्था का लिया जायजा 🔴 कंस मेला क्षेत्र को 10 सेक्टरों में बांटकर मजिस्ट्रेटों की तैनाती 🔴 तालाबों में बढ़े पानी को देखते हुए लोगों से सतर्कता बरतने की अपील1
- बांदा ब्रेकिंग - जिला पंचायत की अवैध तहबाजारी के खिलाफ ट्रक ऑपरेटरों का हल्ला बोल,, बांदा। गिट्टी-मोरंग के अवैध वसूली के खेल के खिलाफ ट्रक ऑपरेटरों ने मोर्चा खोल दिया है। आज उत्तर प्रदेश गिट्टी मोरंग ट्रक ऑपरेटर वेलफेयर एसोसिएशन ने जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचकर जोरदार विरोध जताया और डीएम को ज्ञापन सौंपा। एसोसिएशन का आरोप है कि जिला पंचायत खनिज तहबाजारी के नाम पर नियम विरुद्ध अवैध वसूली कर रही है। जबकि अपर मुख्य अधिकारी, जिला पंचायत बांदा ने अपने पत्रांक 1344/2026-27 दिनांक 09-09-2026 में साफ आदेश दिया था कि मध्य प्रदेश से आने वाले वाहनों और डंप में पहले से एकत्र खनिज सामग्री पर कोई तहबाजारी शुल्क नहीं लिया जाएगा। इसके बावजूद ठेकेदारों द्वारा खुलेआम वसूली जारी है। ट्रक ऑपरेटरों ने डीएम से मांग की है कि इस अवैध वसूली पर तत्काल रोक लगाई जाए और दोषी ठेकेदारों पर कार्रवाई की जाए। इस दौरान जिलाध्यक्ष जयसिंह, जिला महामंत्री दिनेश सिंह, प्रमोद, मुकुल सिंह सहित बड़ी संख्या में ट्रक ऑपरेटर मौजूद रहे।4