तालाब में डूबे 32 वर्षीय युवक का शव बरामद शौच के लिए जाते समय फिसला था पैर मौके पर पहुँची पुलिस विधिक कार्यवाही में जुटी अमेठी के जायस थाना क्षेत्र के पूरे हकीम वार्ड नंबर दो स्थित ईशा के तालाब में मंगलवार शाम डूबे युवक का शव आज सुबह बरामद कर लिया गया। युवक बीती शाम घर से शौच के लिए जा रहा था। इसी दौरान तालाब के पास अचानक पैर फिसलने से वह गहरे पानी में चला गया और डूब गया। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।सूचना के बाद मौके पर पहुँची जायस पुलिस विधिक कार्यवाही में जुटी हुई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार मंगलवार शाम करीब सात बजे पूरे हकीम निवासी मुकेश कुमार (32) पुत्र प्यारेलाल घर से शौच के लिए निकले थे। इसी दौरान ईशा के तालाब के पास उनका पैर फिसल गया और वह तालाब में जा गिरे। युवक के तालाब में डूबने की जानकारी मिलते ही ग्रामीण मौके पर पहुंचे और उसकी तलाश शुरू कर दी। देर शाम तक पुलिस और ग्रामीणों ने तालाब में युवक की तलाश की, लेकिन उसका कोई पता नहीं चल सका। रात अधिक होने के कारण पुलिस और ग्रामीणों ने तलाश अभियान रोक दिया। इसके बाद बुधवार सुबह एक बार फिर ग्रामीणों और पुलिस ने तालाब में युवक की तलाश शुरू की। काफी प्रयास के बाद शव को तालाब से बाहर निकाल लिया गया।शव बरामद होने की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। जायस को थाना प्रभारी अमरेंद्र सिंह ने बताया कि मृतक की पहचान मुकेश कुमार (32) पुत्र प्यारेलाल निवासी पूरे हकीम वार्ड नंबर दो, थाना जायस के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचायतनामा की कार्रवाई शुरू कर दी है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। पुलिस मामले में आवश्यक वैधानिक कार्रवाई कर रही है।
तालाब में डूबे 32 वर्षीय युवक का शव बरामद शौच के लिए जाते समय फिसला था पैर मौके पर पहुँची पुलिस विधिक कार्यवाही में जुटी अमेठी के जायस थाना क्षेत्र के पूरे हकीम वार्ड नंबर दो स्थित ईशा के तालाब में मंगलवार शाम डूबे युवक का शव आज सुबह बरामद कर लिया गया। युवक बीती शाम घर से शौच के लिए जा रहा था। इसी दौरान तालाब के पास अचानक पैर फिसलने से वह गहरे पानी में चला गया
और डूब गया। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।सूचना के बाद मौके पर पहुँची जायस पुलिस विधिक कार्यवाही में जुटी हुई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार मंगलवार शाम करीब सात बजे पूरे हकीम निवासी मुकेश कुमार (32) पुत्र प्यारेलाल घर से शौच के लिए निकले थे। इसी दौरान ईशा के तालाब के पास उनका पैर फिसल गया और वह तालाब में जा गिरे। युवक के तालाब में डूबने की जानकारी मिलते ही ग्रामीण मौके
पर पहुंचे और उसकी तलाश शुरू कर दी। देर शाम तक पुलिस और ग्रामीणों ने तालाब में युवक की तलाश की, लेकिन उसका कोई पता नहीं चल सका। रात अधिक होने के कारण पुलिस और ग्रामीणों ने तलाश अभियान रोक दिया। इसके बाद बुधवार सुबह एक बार फिर ग्रामीणों और पुलिस ने तालाब में युवक की तलाश शुरू की। काफी प्रयास के बाद शव को तालाब से बाहर निकाल लिया गया।शव बरामद होने की सूचना मिलते ही
परिवार में कोहराम मच गया और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। जायस को थाना प्रभारी अमरेंद्र सिंह ने बताया कि मृतक की पहचान मुकेश कुमार (32) पुत्र प्यारेलाल निवासी पूरे हकीम वार्ड नंबर दो, थाना जायस के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचायतनामा की कार्रवाई शुरू कर दी है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। पुलिस मामले में आवश्यक वैधानिक कार्रवाई कर रही है।
- तालाब में डूबे 32 वर्षीय युवक का शव बरामद शौच के लिए जाते समय फिसला था पैर मौके पर पहुँची पुलिस विधिक कार्यवाही में जुटी अमेठी के जायस थाना क्षेत्र के पूरे हकीम वार्ड नंबर दो स्थित ईशा के तालाब में मंगलवार शाम डूबे युवक का शव आज सुबह बरामद कर लिया गया। युवक बीती शाम घर से शौच के लिए जा रहा था। इसी दौरान तालाब के पास अचानक पैर फिसलने से वह गहरे पानी में चला गया और डूब गया। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।सूचना के बाद मौके पर पहुँची जायस पुलिस विधिक कार्यवाही में जुटी हुई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार मंगलवार शाम करीब सात बजे पूरे हकीम निवासी मुकेश कुमार (32) पुत्र प्यारेलाल घर से शौच के लिए निकले थे। इसी दौरान ईशा के तालाब के पास उनका पैर फिसल गया और वह तालाब में जा गिरे। युवक के तालाब में डूबने की जानकारी मिलते ही ग्रामीण मौके पर पहुंचे और उसकी तलाश शुरू कर दी। देर शाम तक पुलिस और ग्रामीणों ने तालाब में युवक की तलाश की, लेकिन उसका कोई पता नहीं चल सका। रात अधिक होने के कारण पुलिस और ग्रामीणों ने तलाश अभियान रोक दिया। इसके बाद बुधवार सुबह एक बार फिर ग्रामीणों और पुलिस ने तालाब में युवक की तलाश शुरू की। काफी प्रयास के बाद शव को तालाब से बाहर निकाल लिया गया।शव बरामद होने की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। जायस को थाना प्रभारी अमरेंद्र सिंह ने बताया कि मृतक की पहचान मुकेश कुमार (32) पुत्र प्यारेलाल निवासी पूरे हकीम वार्ड नंबर दो, थाना जायस के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचायतनामा की कार्रवाई शुरू कर दी है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। पुलिस मामले में आवश्यक वैधानिक कार्रवाई कर रही है।4
- *प्राथमिक विद्यालय कोटवा में 'गतिविधि दिवस' का आयोजन, खेल-खेल में बच्चों ने सीखी अच्छी आदतें* संग्रामपुर (अमेठी)। सत्र परीक्षा के उपरांत आज स्थानीय प्राथमिक विद्यालय कोटवा में छात्र-छात्राओं के सर्वांगीण विकास के उद्देश्य से विशेष 'गतिविधि दिवस' का उत्साहपूर्वक आयोजन किया गया। परीक्षा के उपरांत विद्यार्थियों को तनावमुक्त करने और उनमें नवाचारी सीखने की प्रवृत्ति विकसित करने के लिए इस रोचक कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार की गई। आयोजन के दौरान बच्चों को संवाद और प्रश्नावली के माध्यम से अच्छी तथा बुरी आदतों के प्रति जागरूक किया गया। इसके साथ ही शारीरिक स्फूर्ति व एकाग्रता बढ़ाने के लिए रिंग के साथ 'इन तथा आउट' खेल का आयोजन हुआ। बौद्धिक विकास के तहत 'कहानी ब्लॉक—कौन जीतेगा' पजल गतिविधि कराई गई, जिसमें बच्चों ने समूह में मिलकर चित्र व कहानियां पूरी कीं। कार्यक्रम के मुख्य आकर्षण के रूप में विद्यार्थियों ने लाल दरी पर बैठकर सुंदर ज्यामितीय व सामूहिक आकृतियां बनाईं, जिसने सभी का मन मोह लिया। समारोह को संबोधित करते हुए शिक्षक श्री अनिल कुमार मिश्र एवं श्री हनुमान शरण यादव ने कहा, "किताबी ज्ञान के साथ खेल व गतिविधि आधारित शिक्षण से बच्चों में एकाग्रता, रचनात्मकता और सामाजिक सामंजस्य की भावना मजबूत होती है।" इस विशेष सत्र के सफल आयोजन में शिक्षक अंबरीश जायसवाल और शिखा मिश्रा का सराहनीय सहयोग रहा। खंड शिक्षा अधिकारी श्री शशांक कुमार मिश्र ने इस नवाचारी पहल की सराहना करते हुए कहा कि ऐसी पाठ्य-सहगामी गतिविधियां परिषदीय विद्यालयों में बच्चों के बुनियादी अधिगम स्तर को सुदृढ़ बनाने में अत्यंत प्रभावी हैं।2
- अमेठी के मुकुटनाथ मंदिर के समीप निर्माणाधीन रोड पर ओवरलोड ट्रक फंस गया और यातायात प्रभावित हो गया, कई घंटो के बाद हाइड्रा और जेसीबी मंगा कर किसी तरह ट्रक को बाहर निकाला गया। #engagement #explorepage1
- आग में सब जल गया, व्यापार मंडल ने बुझाई उम्मीद की चिंगारी पीड़ित व्यापारी को दी 20 हजार की मदद, सरकारी सहायता का भी भरोसा खबर-2 आग में सब जल गया, व्यापार मंडल ने बुझाई उम्मीद की चिंगारी पीड़ित व्यापारी को दी 20 हजार की मदद, सरकारी सहायता का भी भरोसा अमेठी। मुंशीगंज चौराहे पर 17 अगस्त की शाम इलेक्ट्रॉनिक्स दुकान में लगी भीषण आग से बर्बाद हुए व्यापारी बृजलाल कश्यप के लिए उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल मदद लेकर सामने आया। संगठन ने पीड़ित व्यापारी को 20 हजार रुपये की आर्थिक सहायता देकर संकट की घड़ी में सहारा दिया। दुकान में अचानक आग लग गई थी। देखते ही देखते टीवी, फ्रिज, पंखे, वायर समेत लाखों का सामान जलकर राख हो गया। स्थानीय लोगों और पुलिस ने आग बुझाने का प्रयास किया, बाद में फायर ब्रिगेड ने काबू पाया। प्रारंभिक तौर पर आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट मानी जा रही है। आग लगने के बाद व्यापारी के सामने आजीविका का संकट खड़ा हो गया। घटना की जानकारी मिलते ही जिलाध्यक्ष महेश सोनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने पीड़ित से मुलाकात कर ढांढस बंधाया और हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया। महेश सोनी ने कहा कि "व्यापारियों के सुख-दुःख में व्यापार मंडल हमेशा साथ खड़ा है।" उन्होंने प्रशासनिक अधिकारियों से बात कर पीड़ित को नियमानुसार सरकारी सहायता दिलाने का भी आश्वासन दिया। इस दौरान जिला महामंत्री राहुल लोहिया, हिमांशु अग्रवाल, आदर्श पांडेय, संदीप अग्रहरी, सोनू कसौधन, हिमांशु कसौधन, आदेश पांडेय, राज वैश्य समेत अन्य व्यापारी मौजूद रहे।4
- कुड़वार इंडियन कमला गैस जिला सुल्तानपुर। एपिसोड 21
- अमेठी में आज होगा यादव महासम्मेलन, 10 हजार से अधिक लोगों के जुटने का दावा अमेठी में आज होगा यादव महासम्मेलन, 10 हजार से अधिक लोगों के जुटने का दावा अमेठी। अमेठी तहसील क्षेत्र स्थित वृंदावन होटल में आज यादव महासम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है। सम्मेलन का आयोजन समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता शिव प्रसाद यादव की ओर से कराया जा रहा है। आयोजकों के मुताबिक, सम्मेलन में जिलेभर से करीब 10 हजार से अधिक यादव समाज के लोगों को आमंत्रित किया गया है। यह महासम्मेलन अमेठी विधानसभा क्षेत्र में बाईपास के पास दुर्गापुर रोड स्थित वृंदावन होटल में आयोजित किया जा रहा है। सम्मेलन को लेकर आयोजकों की ओर से व्यापक तैयारियां की गई हैं। बड़ी संख्या में लोगों के पहुंचने की संभावना को देखते हुए कार्यक्रम स्थल पर व्यवस्थाएं की गई हैं। आयोजकों का कहना है कि सम्मेलन का उद्देश्य यादव समाज के लोगों को एक मंच पर एकजुट करना और समाज से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा करना है। कार्यक्रम में समाजवादी पार्टी से जुड़े कई वरिष्ठ नेताओं और स्थानीय पदाधिकारियों के भी शामिल होने की संभावना है। सम्मेलन में बड़ी संख्या में लोगों के पहुंचने को लेकर स्थानीय स्तर पर भी चर्चा बनी हुई है।1
- मोहनगंज पुलिस ने बाइक चोर को किया गिरफ्तार, चोरी की मोटरसाइकिल समेत झपटमारी के रुपये व सिम बरामद अमेठी। अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान “ऑपरेशन चक्रव्यूह” के तहत थाना मोहनगंज पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके कब्जे से चोरी की एक मोटरसाइकिल, झपटमारी के 2,000 रुपये और एक एयरटेल सिम बरामद किया है। पुलिस के अनुसार, पुलिस अधीक्षक अमेठी श्री सरवणन टी. के निर्देशन तथा अपर पुलिस अधीक्षक श्री ज्ञानेन्द्र कुमार सिंह के पर्यवेक्षण में अभियान चलाया जा रहा है। क्षेत्राधिकारी तिलोई श्री दिनेश कुमार मिश्रा के नेतृत्व में 19 अगस्त को मोहनगंज पुलिस संदिग्ध व्यक्ति, वस्तु एवं वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान मोटरसाइकिल सवार मो. सलीम उर्फ कलीम पुत्र इबरार, निवासी ग्राम खैराना, थाना महाराजगंज, जनपद रायबरेली, उम्र करीब 19 वर्ष को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने जब मोटरसाइकिल के कागजात मांगे तो आरोपी उन्हें प्रस्तुत नहीं कर सका। तलाशी के दौरान उसके पास से एक एयरटेल सिम और 2,000 रुपये बरामद हुए। पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को बताया कि बरामद हीरो स्प्लेण्डर प्लस मोटरसाइकिल उसने अपने साथी अरबाज के साथ मिलकर 8 अगस्त को थाना मोहनलालगंज क्षेत्र, लखनऊ से चोरी की थी। पुलिस के मुताबिक पूछताछ में आरोपी ने अपने साथी के साथ मिलकर कई स्थानों पर मोटरसाइकिल चोरी और मोबाइल झपटमारी की घटनाओं में शामिल होना स्वीकार किया। आरोपी ने 12 जुलाई को थाना जगदीशपुर क्षेत्र में एक महिला का पर्स छीनने की बात भी बताई, जिसमें रुपये और मोबाइल फोन था। पुलिस के अनुसार बरामद 2,000 रुपये उसी घटना से संबंधित हैं। इसके अलावा 17 अगस्त को इन्हौना थाना क्षेत्र से एक व्यक्ति का मोबाइल फोन छीनने तथा उसी दिन रायबरेली के मिल एरिया थाना क्षेत्र और चंदापुर थाना क्षेत्र में भी मोबाइल झपटमारी की घटनाओं में शामिल होने की जानकारी पूछताछ में सामने आई। पुलिस के अनुसार संबंधित मोबाइल फोन आरोपी के साथी अरबाज के पास हैं। मोहनगंज पुलिस ने आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस के मुताबिक मामले में आरोपी के साथी की तलाश भी की जा रही है।1
- अमेठी में 5 साल के love marriage का दुखद अंत! दिव्या सोनकर से बनी फिजा बानो ने फांसी पर लटककर दी जान अमेठी के जायस थाना क्षेत्र के कासिमपुर में 5 साल पहले किए गए love marriage का दुखद अंत हो गया। विवाहिता ने फांसी लगाकर दी जान l मायके वालों ने ससुरालियों पर उसकी बेटी को प्रताड़ित कर आत्महत्या करने पर मजबूर करने का आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर दी जिस पर पुलिस ने विवाहिता की सास, ननद और दो जेठ को गिरफ्तार कर लिया है। दरअसल जायस थाना क्षेत्र की एक युवती दिव्या सोनकर ने कासिमपुर के रहने वाले रमजान से love marriage की थी। शादी के बाद ससुरालियों ने उसका नाम बदलकर फिजा बानो कर दिया। कुछ दिन तक तो सब ठीक ठाक चला। उसके बाद दहेज के लिए प्रताड़ित करना शुरू कर दिया गया। ससुराल वालों की 5 साल की प्रताड़ना से तंग आकर दिव्या सोनकर से बनी फिजा बानो ने फांसी से लटक कर जान दे दी। बेटी की मौत की सूचना पाकर मायके पक्ष वाले पहुंचे और दहेज उत्पीड़न और बेटी को आत्महत्या के लिए मजबूर करने का आरोप लगाते हुए थाने में मृतका फिजा बानो की सास, ननद और दो जेठ को आरोपित करते हुए थाने में तहरीर दी। तहरीर के आधार पर पुलिस ने चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर मृतका के शव को कब्जे में लेकर पंचायतनामा करते हुए पीएम के लिए भेज दिया है।2