logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

हाथरस नवग्रह मंदिर में विशाल निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 120 लोगों की हुई जांच हाथरस, 02 सितंबर। अलीगढ़ रोड स्थित हाथरस के सुप्रसिद्ध नवग्रह मंदिर परिसर में टीएन्स इंटरनेशनल बायोटेक की ओर से मंदिर के महंत श्री दिनेश गुरु के सहयोग से विशाल निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में करीब 120 महिला एवं पुरुषों के पूरे शरीर की निःशुल्क जांच की गई। इसके साथ ही जरूरतमंद लोगों को निःशुल्क थैरेपी और आयुर्वेदिक फूड सप्लीमेंट भी उपलब्ध कराए गए। शिविर में पहुंचे रोगियों को बिना ऑपरेशन और बिना इंजेक्शन प्राकृतिक तरीके से स्वास्थ्य लाभ पहुंचाने की जानकारी दी गई। लखनऊ से पहुंचे डॉ. नफीस अहमद, डॉ. वी. द्विवेदी तथा सुल्तानपुर से आईं डॉ. मालती ने लोगों को प्राकृतिक तरीके से स्वस्थ रहने के विभिन्न उपायों के बारे में बताया। शिविर में श्री राजेश सिसोदिया, रनसिंह सिसोदिया, के.सी. महाशय, सरिता कौशिक, पंडित मनोज द्विवेदी, नेहा, देबनाथ और सानिया का विशेष सहयोग रहा। पिछली बार आयोजित शिविर में शामिल लोगों ने भी पहुंचकर बताया कि उन्हें उपचार से पहले की अपेक्षा काफी लाभ मिला है। आयोजकों के अनुसार शिविर पूरी तरह सफल रहा और बड़ी संख्या में लोगों ने इसका लाभ उठाया।

1 hr ago
user_Cp 24 news
Cp 24 news
Local News Reporter हाथरस, हाथरस, उत्तर प्रदेश•
1 hr ago

हाथरस नवग्रह मंदिर में विशाल निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 120 लोगों की हुई जांच हाथरस, 02 सितंबर। अलीगढ़ रोड स्थित हाथरस के सुप्रसिद्ध नवग्रह मंदिर परिसर में टीएन्स इंटरनेशनल बायोटेक की ओर से मंदिर के महंत श्री दिनेश गुरु के सहयोग से विशाल निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में करीब 120 महिला एवं पुरुषों के पूरे शरीर की निःशुल्क जांच की गई। इसके साथ ही जरूरतमंद लोगों को निःशुल्क थैरेपी और आयुर्वेदिक फूड सप्लीमेंट भी उपलब्ध कराए गए। शिविर में पहुंचे रोगियों को बिना ऑपरेशन और बिना इंजेक्शन प्राकृतिक तरीके से स्वास्थ्य लाभ पहुंचाने की जानकारी दी गई। लखनऊ से पहुंचे डॉ. नफीस अहमद, डॉ. वी. द्विवेदी तथा सुल्तानपुर से आईं डॉ. मालती ने लोगों को प्राकृतिक तरीके से स्वस्थ रहने के विभिन्न उपायों के बारे में बताया। शिविर में श्री राजेश सिसोदिया, रनसिंह सिसोदिया, के.सी. महाशय, सरिता कौशिक, पंडित मनोज द्विवेदी, नेहा, देबनाथ और सानिया का विशेष सहयोग रहा। पिछली बार आयोजित शिविर में शामिल लोगों ने भी पहुंचकर बताया कि उन्हें उपचार से पहले की अपेक्षा काफी लाभ मिला है। आयोजकों के अनुसार शिविर पूरी तरह सफल रहा और बड़ी संख्या में लोगों ने इसका लाभ उठाया।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • अलीगढ़ थाना रोरावर-आज दिनांक 2 सितंबर 2026 को थाना रोरावर पुलिस द्वारा एक अभियुक्त को पुलिस कस्टडी रिमांड पर लेकर उससे चोरी का माल बरामद करने के लिए अभियुक्त के घर पर लेकर गए, जहां अभियुक्त के माता-पिता द्वारा विरोध उत्पन्न किया गया। अतिरिक्त पुलिस बल और महिला पुलिस बल बुलवाकर अभियुक्त के माता-पिता को हिरासत में लिया गया तथा अभियुक्त की निशानदेही पर चोरी का माल बरामद किया गया। अभियुक्त के माता-पिता के विरुद्ध सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है इस संबंध में क्षेत्राधिकारी नगर प्रथम श्री संजीव कुमार द्वारा दी गई बाइट
    1
    अलीगढ़ थाना रोरावर-आज दिनांक 2 सितंबर 2026 को थाना रोरावर पुलिस द्वारा एक अभियुक्त को पुलिस कस्टडी रिमांड पर लेकर उससे चोरी का माल बरामद करने के लिए अभियुक्त के घर पर लेकर गए, जहां अभियुक्त के माता-पिता द्वारा विरोध उत्पन्न किया गया। अतिरिक्त पुलिस बल और महिला पुलिस बल बुलवाकर अभियुक्त के माता-पिता को हिरासत में लिया गया तथा अभियुक्त की निशानदेही पर चोरी का माल बरामद किया गया। अभियुक्त के माता-पिता के विरुद्ध सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है

इस संबंध में क्षेत्राधिकारी नगर प्रथम श्री संजीव कुमार द्वारा दी गई बाइट
    user_MD News ( Aligarh)
    MD News ( Aligarh)
    इगलास, अलीगढ़, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
  • आउटसोर्स कर्मियों के हित में बड़ा कदम, यूपी आउटसोर्स सेवा निगम का शुभारंभ हाथरस: आउटसोर्स कर्मियों के हित में बड़ा कदम, यूपी आउटसोर्स सेवा निगम का शुभारंभ अग्रवाल सेवा सदन में उत्तर प्रदेश आउटसोर्स सेवा निगम के लोगो, वेबसाइट एवं पोर्टल के शुभारंभ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के संबोधन एवं शुभारंभ कार्यक्रम का सजीव प्रसारण जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों और कर्मचारियों ने देखा-सुना। सांसद अनूप प्रधान वाल्मीकि की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में विधायक अंजुला सिंह माहौर, विधायक वीरेंद्र सिंह राणा समेत अधिकारी मौजूद रहे। नई व्यवस्था के तहत आउटसोर्स कर्मियों को समय से पारिश्रमिक, ईपीएफ-ईएसआई और पारदर्शी भर्ती प्रक्रिया का लाभ मिलेगा। कर्मचारियों के खाते में प्रत्येक माह की 5 तारीख तक पारिश्रमिक पहुंचाने की व्यवस्था पर जोर दिया गया। कार्यक्रम के दौरान श्रम विभाग की विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को स्वीकृति पत्र, सुरक्षा टूल किट एवं अन्य लाभ वितरित किए गए। सफाई कर्मियों को किट वितरित कर उनके कार्य और सम्मान को बढ़ावा देने का संदेश दिया गया। अधिकारियों ने कहा कि आउटसोर्स सेवा निगम से कर्मचारियों की वर्षों पुरानी समस्याओं के समाधान और सेवा व्यवस्था में पारदर्शिता आने की उम्मीद है। बाइट:- अनूप प्रधान, सांसद, हाथरस।
    4
    आउटसोर्स कर्मियों के हित में बड़ा कदम, यूपी आउटसोर्स सेवा निगम का शुभारंभ
हाथरस: 
आउटसोर्स कर्मियों के हित में बड़ा कदम, यूपी आउटसोर्स सेवा निगम का शुभारंभ
अग्रवाल सेवा सदन में उत्तर प्रदेश आउटसोर्स सेवा निगम के लोगो, वेबसाइट एवं पोर्टल के शुभारंभ कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के संबोधन एवं शुभारंभ कार्यक्रम का सजीव प्रसारण जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों और कर्मचारियों ने देखा-सुना।
सांसद अनूप प्रधान वाल्मीकि की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में विधायक अंजुला सिंह माहौर, विधायक वीरेंद्र सिंह राणा समेत अधिकारी मौजूद रहे।
नई व्यवस्था के तहत आउटसोर्स कर्मियों को समय से पारिश्रमिक, ईपीएफ-ईएसआई और पारदर्शी भर्ती प्रक्रिया का लाभ मिलेगा।
कर्मचारियों के खाते में प्रत्येक माह की 5 तारीख तक पारिश्रमिक पहुंचाने की व्यवस्था पर जोर दिया गया।
कार्यक्रम के दौरान श्रम विभाग की विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को स्वीकृति पत्र, सुरक्षा टूल किट एवं अन्य लाभ वितरित किए गए।
सफाई कर्मियों को किट वितरित कर उनके कार्य और सम्मान को बढ़ावा देने का संदेश दिया गया।
अधिकारियों ने कहा कि आउटसोर्स सेवा निगम से कर्मचारियों की वर्षों पुरानी समस्याओं के समाधान और सेवा व्यवस्था में पारदर्शिता आने की उम्मीद है।
बाइट:- अनूप प्रधान, सांसद, हाथरस।
    user_Journalists Sasni
    Journalists Sasni
    पत्रकार सासनी, हाथरस, उत्तर प्रदेश•
    7 hrs ago
  • 5 साल की प्रधानी के उपरांत जलभराव से परेशान ग्रामीण, विकास कार्यों पर उठे सवाल फतेहपुर। जनपद के बहुआ ब्लॉक क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सभा मनीपुर में विकास कार्यों की स्थिति को लेकर ग्रामीणों में नाराजगी देखने को मिल रही है। गांव में जलनिकासी की समुचित व्यवस्था न होने के कारण बारिश और जलभराव का पानी लोगों के घरों तक पहुंच रहा है। ग्रामीणों का कहना है, कि यदि समय रहते नाली, खड़ंजा और जलनिकासी की उचित व्यवस्था पर कार्य कराया गया होता तो आज उन्हें इस गंभीर समस्या का सामना नहीं करना पड़ता। ग्राम सभा मनीपुर में पांच वर्ष का प्रधान कार्यकाल बीतने के बावजूद गांव के समुचित विकास को लेकर अब सवाल खड़े होने लगे हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि गांव में कई मूलभूत समस्याएं आज भी जस की तस बनी हुई हैं। कहीं जलभराव की समस्या है, तो कहीं रास्तों और जलनिकासी की व्यवस्था को लेकर लोग परेशान हैं। सबसे बड़ी चिंता की बात यह है, कि पानी अब गलियों तक ही सीमित नहीं है, बल्कि कई स्थानों पर लोगों के घरों में घुसने की स्थिति बन रही है। ग्रामीणों का कहना है, कि चुनाव के समय जनप्रतिनिधियों द्वारा गांव के विकास और मूलभूत सुविधाओं को लेकर बड़े-बड़े वादे किए जाते हैं, लेकिन चुनाव जीतने के बाद उन्हीं वादों को धरातल पर उतारने की जिम्मेदारी कौन निभाएगा, यह बड़ा सवाल बन जाता है। मनीपुर ग्राम सभा की वर्तमान स्थिति को देखकर ग्रामीण विकास कार्यों और सरकारी धन के उपयोग की जांच की मांग कर रहे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है, कि यदि ग्राम सभा में पिछले पांच वर्षों के दौरान कराए गए विकास कार्यों की निष्पक्ष और गहन जांच कराई जाए तो गांव की वास्तविक तस्वीर सामने आ सकती है। आखिर विकास के नाम पर कितना कार्य हुआ, किन योजनाओं में धन खर्च किया गया और उसका लाभ ग्रामीणों को कितना मिला, इसकी जांच होना जरूरी है। ग्रामीणों के अनुसार, समस्या बढ़ने के बाद अब मौके पर ग्राम विकास अधिकारी पहुंचकर कार्य कराने का प्रयास कर रहे हैं, लेकिन सवाल यह है, कि आखिर यह कार्य पहले क्यों नहीं कराया गया। यदि बरसात से पहले जलनिकासी और अन्य जरूरी व्यवस्थाओं को दुरुस्त कर दिया जाता तो ग्रामीणों को आज अपने घरों में घुसते पानी और जलभराव की समस्या से जूझना नहीं पड़ता। मनीपुर ग्राम सभा के लोगों का कहना है, कि गांव का विकास केवल कागजों और बैठकों तक सीमित नहीं रहना चाहिए, बल्कि उसका असर धरातल पर दिखाई देना चाहिए। पांच वर्ष तक प्रधानी का कार्यकाल चलने के बाद भी यदि ग्रामीण मूलभूत सुविधाओं के लिए परेशान हैं, तो संबंधित विकास कार्यों की गुणवत्ता और जिम्मेदारी तय होना आवश्यक है। ग्रामीणों ने जिला प्रशासन और उच्च अधिकारियों से मांग की है, कि ग्राम सभा मनीपुर में हुए विकास कार्यों की निष्पक्ष जांच कराई जाए। साथ ही गांव में जलभराव और जलनिकासी की समस्या का स्थायी समाधान कराया जाए, ताकि भविष्य में ग्रामीणों को इस तरह की परेशानियों का सामना न करना पड़े। अब सबसे बड़ा सवाल यही है, कि क्या ग्राम सभा मनीपुर में विकास कार्यों की वास्तविक स्थिति की जांच होगी या फिर ग्रामीण इसी तरह जलभराव, बदहाल व्यवस्थाओं और अधूरे विकास कार्यों के बीच परेशान होते रहेंगे? ग्रामीणों का कहना है, कि यदि अब भी जिम्मेदार विभाग और अधिकारी नहीं जागे तो गांव के विकास का सपना केवल वादों और कागजी आंकड़ों तक ही सीमित रह जाएगा। 5 साल की प्रधानी, फिर भी पानी-पानी हुआ मनीपुर गांव घर में घुसा पानी, विकास के दावों की खुली पोल मनीपुर में विकास गायब, जलभराव से ग्रामीण बेहालवादे बड़े-बड़े, विकास शून्य! मनीपुर गांव की बदहाल तस्वीरजांच हुई तो खुल सकता है।
    1
    5 साल की प्रधानी के उपरांत जलभराव से परेशान ग्रामीण, विकास कार्यों पर उठे सवाल
फतेहपुर। जनपद के बहुआ ब्लॉक क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सभा मनीपुर में विकास कार्यों की स्थिति को लेकर ग्रामीणों में नाराजगी देखने को मिल रही है। गांव में जलनिकासी की समुचित व्यवस्था न होने के कारण बारिश और जलभराव का पानी लोगों के घरों तक पहुंच रहा है। ग्रामीणों का कहना है, कि यदि समय रहते नाली, खड़ंजा और जलनिकासी की उचित व्यवस्था पर कार्य कराया गया होता तो आज उन्हें इस गंभीर समस्या का सामना नहीं करना पड़ता। ग्राम सभा मनीपुर में पांच वर्ष का प्रधान कार्यकाल बीतने के बावजूद गांव के समुचित विकास को लेकर अब सवाल खड़े होने लगे हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि गांव में कई मूलभूत समस्याएं आज भी जस की तस बनी हुई हैं। कहीं जलभराव की समस्या है, तो कहीं रास्तों और जलनिकासी की व्यवस्था को लेकर लोग परेशान हैं। सबसे बड़ी चिंता की बात यह है, कि पानी अब गलियों तक ही सीमित नहीं है, बल्कि कई स्थानों पर लोगों के घरों में घुसने की स्थिति बन रही है। ग्रामीणों का कहना है, कि चुनाव के समय जनप्रतिनिधियों द्वारा गांव के विकास और मूलभूत सुविधाओं को लेकर बड़े-बड़े वादे किए जाते हैं, लेकिन चुनाव जीतने के बाद उन्हीं वादों को धरातल पर उतारने की जिम्मेदारी कौन निभाएगा, यह बड़ा सवाल बन जाता है। मनीपुर ग्राम सभा की वर्तमान स्थिति को देखकर ग्रामीण विकास कार्यों और सरकारी धन के उपयोग की जांच की मांग कर रहे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है, कि यदि ग्राम सभा में पिछले पांच वर्षों के दौरान कराए गए विकास कार्यों की निष्पक्ष और गहन जांच कराई जाए तो गांव की वास्तविक तस्वीर सामने आ सकती है। आखिर विकास के नाम पर कितना कार्य हुआ, किन योजनाओं में धन खर्च किया गया और उसका लाभ ग्रामीणों को कितना मिला, इसकी जांच होना जरूरी है। ग्रामीणों के अनुसार, समस्या बढ़ने के बाद अब मौके पर ग्राम विकास अधिकारी पहुंचकर कार्य कराने का प्रयास कर रहे हैं, लेकिन सवाल यह है, कि आखिर यह कार्य पहले क्यों नहीं कराया गया। यदि बरसात से पहले जलनिकासी और अन्य जरूरी व्यवस्थाओं को दुरुस्त कर दिया जाता तो ग्रामीणों को आज अपने घरों में घुसते पानी और जलभराव की समस्या से जूझना नहीं पड़ता। मनीपुर ग्राम सभा के लोगों का कहना है, कि गांव का विकास केवल कागजों और बैठकों तक सीमित नहीं रहना चाहिए, बल्कि उसका असर धरातल पर दिखाई देना चाहिए। पांच वर्ष तक प्रधानी का कार्यकाल चलने के बाद भी यदि ग्रामीण मूलभूत सुविधाओं के लिए परेशान हैं, तो संबंधित विकास कार्यों की गुणवत्ता और जिम्मेदारी तय होना आवश्यक है। ग्रामीणों ने जिला प्रशासन और उच्च अधिकारियों से मांग की है, कि ग्राम सभा मनीपुर में हुए विकास कार्यों की निष्पक्ष जांच कराई जाए। साथ ही गांव में जलभराव और जलनिकासी की समस्या का स्थायी समाधान कराया जाए, ताकि भविष्य में ग्रामीणों को इस तरह की परेशानियों का सामना न करना पड़े। अब सबसे बड़ा सवाल यही है, कि क्या ग्राम सभा मनीपुर में विकास कार्यों की वास्तविक स्थिति की जांच होगी या फिर ग्रामीण इसी तरह जलभराव, बदहाल व्यवस्थाओं और अधूरे विकास कार्यों के बीच परेशान होते रहेंगे? ग्रामीणों का कहना है, कि यदि अब भी जिम्मेदार विभाग और अधिकारी नहीं जागे तो गांव के विकास का सपना केवल वादों और कागजी आंकड़ों तक ही सीमित रह जाएगा। 5 साल की प्रधानी, फिर भी पानी-पानी हुआ मनीपुर गांव घर में घुसा पानी, विकास के दावों की खुली पोल मनीपुर में विकास गायब, जलभराव से ग्रामीण बेहालवादे बड़े-बड़े, विकास शून्य! मनीपुर गांव की बदहाल तस्वीरजांच हुई तो खुल सकता है।
    user_JURM KA PARDAAPHAASH
    JURM KA PARDAAPHAASH
    Press Midea जलेसर, एटा, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
  • उत्तर प्रदेश का जिला चित्रकूट इस वक्त मंदाकिनी नदी में आई बाढ़ से डूबा पड़ा है। नदी किनारे कई सौ मकान–दुकान डूब गए हैं। सड़कें नदी जैसी बन गई हैं। इस Video में एक मंजिला मकानों/दुकानों की सिर्फ छत दिखाई दे रही है।
    1
    उत्तर प्रदेश का जिला चित्रकूट इस वक्त मंदाकिनी नदी में आई बाढ़ से डूबा पड़ा है। नदी किनारे कई सौ मकान–दुकान डूब गए हैं। सड़कें नदी जैसी बन गई हैं। इस Video में एक मंजिला मकानों/दुकानों की सिर्फ छत दिखाई दे रही है।
    user_Star ToDay Samachar
    Star ToDay Samachar
    Local News Reporter जलेसर, एटा, उत्तर प्रदेश•
    10 hrs ago
  • मथुरा में मेकअप मास्टर क्लास और अवॉर्ड शो का आयोजन: कंटेंट क्रिएटर और एक्टर सलमान सैयद ने बिखेरा अपना जलवा ​मथुरा। उत्तर प्रदेश की धार्मिक नगरी मथुरा में आयोजित एक दिवसीय 'मेकप मास्टर क्लास, सेमिनार, अवॉर्ड शो एवं ब्राइडल कॉम्पिटिशन' कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे प्रसिद्ध कंटेंट क्रिएटर एवं एक्टर सलमान सैयद का लोगों ने जोरदार स्वागत किया। इस कार्यक्रम में हिस्सा लेने के बाद उन्होंने मीडिया से बातचीत की और अपने अनुभव साझा किए। ​"मथुरा में मिला अपार प्यार और सम्मान" ​पत्रकारों से बातचीत करते हुए सलमान सैयद ने कहा, "वृंदावन-मथुरा आकर मुझे बहुत खुशी हुई। यहाँ लोगों से जो प्यार और सम्मान मिला है, वह अद्भुत है। मैं जितनी मेहनत करता हूँ, उसका सकारात्मक रिस्पॉन्स मुझे इस कार्यक्रम में साफ़ दिखाई दे रहा है।" ​महिला सशक्तिकरण और युवाओं को प्रोत्साहन ​कार्यक्रम में बड़ी संख्या में हिस्सा लेने वाली महिलाओं और युवतियों की सराहना करते हुए सलमान ने कहा कि उन्हें इस बात की बेहद खुशी है कि लड़कियां हर क्षेत्र में आगे बढ़ रही हैं। उन्होंने आयोजक अनु दीदी और उनकी पूरी टीम को इस सफल आयोजन के लिए धन्यवाद दिया और कहा कि इतने शानदार तरीके से इस कार्यक्रम का प्रबंधन किया गया है। ​"मेरा सफर स्लो है, पर असली है" ​अपने फैंस और युवाओं को प्रेरित करते हुए सलमान सैयद ने अपने मशहूर डायलॉग को दोहराया और कहा— "मेरा सफर भले ही स्लो है, पर असली है।" उन्होंने सभी युवाओं को शुभकामनाएं देते हुए जीवन में हमेशा आगे बढ़ते रहने का संदेश दिया।
    4
    मथुरा में मेकअप मास्टर क्लास और अवॉर्ड शो का आयोजन: कंटेंट क्रिएटर और एक्टर सलमान सैयद ने बिखेरा अपना जलवा
​मथुरा। उत्तर प्रदेश की धार्मिक नगरी मथुरा में आयोजित एक दिवसीय 'मेकप मास्टर क्लास, सेमिनार, अवॉर्ड शो एवं ब्राइडल कॉम्पिटिशन' कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे प्रसिद्ध कंटेंट क्रिएटर एवं एक्टर सलमान सैयद का लोगों ने जोरदार स्वागत किया। इस कार्यक्रम में हिस्सा लेने के बाद उन्होंने मीडिया से बातचीत की और अपने अनुभव साझा किए।
​"मथुरा में मिला अपार प्यार और सम्मान"
​पत्रकारों से बातचीत करते हुए सलमान सैयद ने कहा, "वृंदावन-मथुरा आकर मुझे बहुत खुशी हुई। यहाँ लोगों से जो प्यार और सम्मान मिला है, वह अद्भुत है। मैं जितनी मेहनत करता हूँ, उसका सकारात्मक रिस्पॉन्स मुझे इस कार्यक्रम में साफ़ दिखाई दे रहा है।"
​महिला सशक्तिकरण और युवाओं को प्रोत्साहन
​कार्यक्रम में बड़ी संख्या में हिस्सा लेने वाली महिलाओं और युवतियों की सराहना करते हुए सलमान ने कहा कि उन्हें इस बात की बेहद खुशी है कि लड़कियां हर क्षेत्र में आगे बढ़ रही हैं। उन्होंने आयोजक अनु दीदी और उनकी पूरी टीम को इस सफल आयोजन के लिए धन्यवाद दिया और कहा कि इतने शानदार तरीके से इस कार्यक्रम का प्रबंधन किया गया है।
​"मेरा सफर स्लो है, पर असली है"
​अपने फैंस और युवाओं को प्रेरित करते हुए सलमान सैयद ने अपने मशहूर डायलॉग को दोहराया और कहा— "मेरा सफर भले ही स्लो है, पर असली है।" उन्होंने सभी युवाओं को शुभकामनाएं देते हुए जीवन में हमेशा आगे बढ़ते रहने का संदेश दिया।
    user_नितिन कर्दम
    नितिन कर्दम
    मथुरा, मथुरा, उत्तर प्रदेश•
    37 min ago
  • लाइसेंसी शस्त्र चोरी के मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, हथियार बरामद थाना बरसाना क्षेत्र के अंतर्गत लाइसेंस शस्त्र चोरी के मामले में एक आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है जबकि अन्य साथी भागने में सफल रहे पुलिस का कहना है कि उक्त आरोपी ने लाइसेंस से हथियार को चोरी कर बेचने का कार्य किया है
    1
    लाइसेंसी शस्त्र चोरी के मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, हथियार बरामद
थाना बरसाना क्षेत्र के अंतर्गत लाइसेंस शस्त्र चोरी के मामले में एक आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है जबकि अन्य साथी भागने में सफल रहे पुलिस का कहना है कि उक्त आरोपी ने लाइसेंस से हथियार को चोरी कर बेचने का कार्य किया है
    user_Murli Thakur Reporter
    Murli Thakur Reporter
    Court reporter मथुरा, मथुरा, उत्तर प्रदेश•
    49 min ago
  • घर के बाहर रास्ते मे एक किशोर के पैर पर सांप ने दो जगह काटा, हालत बिगड़ने पर परिजन लाए अस्पताल जनपद हाथरस की चंदपा कोतवाली क्षेत्र के गांव झींगुरा में रास्ते में जाते समय एक 14 वर्षीय किशोर गोलू पुत्र संजू के पैर पर सांप ने दो जगह काट लिया। सांप के काटने से किशोर की हालत बिगड़ गई। परिजन किशोर को बिगड़ी हालत में उपचार के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कर डॉक्टरों द्वारा किशोर का उपचार किया गया। परिजनों ने बताया कि रास्ते में जाते समय किशोर के पैर पर सांप ने दो जगह काटा है।
    1
    घर के बाहर रास्ते मे एक किशोर के पैर पर सांप ने दो जगह काटा, हालत बिगड़ने पर परिजन लाए अस्पताल
जनपद हाथरस की चंदपा कोतवाली क्षेत्र के गांव झींगुरा में रास्ते में जाते समय एक 14 वर्षीय किशोर गोलू पुत्र संजू के पैर पर सांप ने दो जगह काट लिया। सांप के काटने से किशोर की हालत बिगड़ गई। परिजन किशोर को बिगड़ी हालत में उपचार के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कर डॉक्टरों द्वारा किशोर का उपचार किया गया। परिजनों ने बताया कि रास्ते में जाते समय किशोर के पैर पर सांप ने दो जगह काटा है।
    user_Local news
    Local news
    Court reporter हाथरस, हाथरस, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • मुम्बई के एक अस्पताल में सुरक्षाकर्मियों ने बुर्का पहने एक महिला को अंदर जाने से रोक दिया
    1
    मुम्बई के एक अस्पताल में सुरक्षाकर्मियों ने बुर्का पहने एक महिला को अंदर जाने से रोक दिया
    user_JURM KA PARDAAPHAASH
    JURM KA PARDAAPHAASH
    Press Midea जलेसर, एटा, उत्तर प्रदेश•
    7 hrs ago
  • *लक्ष्मी स्वीट्स हाउस में लगी भीषण आग, दुकान का सामान जलकर राख* अयोध्या से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। सिविल लाइंस स्थित लक्ष्मी स्वीट्स हाउस में बुधवार दोपहर बाद अचानक भीषण आग लग गई। आग लगते ही मौके पर अफरा-तफरी मच गई। देखते ही देखते आग ने पूरी दुकान को अपनी चपेट में ले लिया। आग की सूचना मिलते ही मुख्य अग्निशमन अधिकारी एमपी सिंह और प्रभारी अग्निशमन अधिकारी प्रदीप कुमार पांडे दमकल कर्मियों और कई फायर टेंडरों के साथ मौके पर पहुंचे। फायर ब्रिगेड की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। हालांकि, तब तक दुकान के अंदर रखा काफी सामान जलकर राख हो चुका था। वहीं सीओ सिटी श्रेयश त्रिपाठी और मुख्य अग्निशमन अधिकारी एमपी सिंह ने बताया कि आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है। फिलहाल आग पर पूरी तरह से काबू पा लिया गया है और स्थिति नियंत्रण में है।
    1
    *लक्ष्मी स्वीट्स हाउस में लगी भीषण आग, दुकान का सामान जलकर राख* 

अयोध्या से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। सिविल लाइंस स्थित लक्ष्मी स्वीट्स हाउस में बुधवार दोपहर बाद अचानक भीषण आग लग गई। आग लगते ही मौके पर अफरा-तफरी मच गई।
देखते ही देखते आग ने पूरी दुकान को अपनी चपेट में ले लिया। आग की सूचना मिलते ही मुख्य अग्निशमन अधिकारी एमपी सिंह और प्रभारी अग्निशमन अधिकारी प्रदीप कुमार पांडे दमकल कर्मियों और कई फायर टेंडरों के साथ मौके पर पहुंचे।
फायर ब्रिगेड की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। हालांकि, तब तक दुकान के अंदर रखा काफी सामान जलकर राख हो चुका था।
वहीं सीओ सिटी श्रेयश त्रिपाठी और मुख्य अग्निशमन अधिकारी एमपी सिंह ने बताया कि आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है। फिलहाल आग पर पूरी तरह से काबू पा लिया गया है और स्थिति नियंत्रण में है।
    user_Star ToDay Samachar
    Star ToDay Samachar
    Local News Reporter जलेसर, एटा, उत्तर प्रदेश•
    10 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.