मथुरा में मेकअप मास्टर क्लास और अवॉर्ड शो का आयोजन: कंटेंट क्रिएटर और एक्टर सलमान सैयद ने बिखेरा अपना जलवा मथुरा। उत्तर प्रदेश की धार्मिक नगरी मथुरा में आयोजित एक दिवसीय 'मेकप मास्टर क्लास, सेमिनार, अवॉर्ड शो एवं ब्राइडल कॉम्पिटिशन' कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे प्रसिद्ध कंटेंट क्रिएटर एवं एक्टर सलमान सैयद का लोगों ने जोरदार स्वागत किया। इस कार्यक्रम में हिस्सा लेने के बाद उन्होंने मीडिया से बातचीत की और अपने अनुभव साझा किए। "मथुरा में मिला अपार प्यार और सम्मान" पत्रकारों से बातचीत करते हुए सलमान सैयद ने कहा, "वृंदावन-मथुरा आकर मुझे बहुत खुशी हुई। यहाँ लोगों से जो प्यार और सम्मान मिला है, वह अद्भुत है। मैं जितनी मेहनत करता हूँ, उसका सकारात्मक रिस्पॉन्स मुझे इस कार्यक्रम में साफ़ दिखाई दे रहा है।" महिला सशक्तिकरण और युवाओं को प्रोत्साहन कार्यक्रम में बड़ी संख्या में हिस्सा लेने वाली महिलाओं और युवतियों की सराहना करते हुए सलमान ने कहा कि उन्हें इस बात की बेहद खुशी है कि लड़कियां हर क्षेत्र में आगे बढ़ रही हैं। उन्होंने आयोजक अनु दीदी और उनकी पूरी टीम को इस सफल आयोजन के लिए धन्यवाद दिया और कहा कि इतने शानदार तरीके से इस कार्यक्रम का प्रबंधन किया गया है। "मेरा सफर स्लो है, पर असली है" अपने फैंस और युवाओं को प्रेरित करते हुए सलमान सैयद ने अपने मशहूर डायलॉग को दोहराया और कहा— "मेरा सफर भले ही स्लो है, पर असली है।" उन्होंने सभी युवाओं को शुभकामनाएं देते हुए जीवन में हमेशा आगे बढ़ते रहने का संदेश दिया।
मथुरा में मेकअप मास्टर क्लास और अवॉर्ड शो का आयोजन: कंटेंट क्रिएटर और एक्टर सलमान सैयद ने बिखेरा अपना जलवा मथुरा। उत्तर प्रदेश की धार्मिक नगरी मथुरा में आयोजित एक दिवसीय 'मेकप मास्टर क्लास, सेमिनार, अवॉर्ड शो एवं ब्राइडल कॉम्पिटिशन' कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे प्रसिद्ध कंटेंट क्रिएटर एवं एक्टर सलमान सैयद का लोगों ने जोरदार स्वागत किया। इस
कार्यक्रम में हिस्सा लेने के बाद उन्होंने मीडिया से बातचीत की और अपने अनुभव साझा किए। "मथुरा में मिला अपार प्यार और सम्मान" पत्रकारों से बातचीत करते हुए सलमान सैयद ने कहा, "वृंदावन-मथुरा आकर मुझे बहुत खुशी हुई। यहाँ लोगों से जो प्यार और सम्मान मिला है, वह अद्भुत है। मैं जितनी मेहनत करता हूँ, उसका सकारात्मक रिस्पॉन्स मुझे इस कार्यक्रम में साफ़
दिखाई दे रहा है।" महिला सशक्तिकरण और युवाओं को प्रोत्साहन कार्यक्रम में बड़ी संख्या में हिस्सा लेने वाली महिलाओं और युवतियों की सराहना करते हुए सलमान ने कहा कि उन्हें इस बात की बेहद खुशी है कि लड़कियां हर क्षेत्र में आगे बढ़ रही हैं। उन्होंने आयोजक अनु दीदी और उनकी पूरी टीम को इस सफल आयोजन के लिए धन्यवाद दिया और कहा
कि इतने शानदार तरीके से इस कार्यक्रम का प्रबंधन किया गया है। "मेरा सफर स्लो है, पर असली है" अपने फैंस और युवाओं को प्रेरित करते हुए सलमान सैयद ने अपने मशहूर डायलॉग को दोहराया और कहा— "मेरा सफर भले ही स्लो है, पर असली है।" उन्होंने सभी युवाओं को शुभकामनाएं देते हुए जीवन में हमेशा आगे बढ़ते रहने का संदेश दिया।
- मथुरा में मेकअप मास्टर क्लास और अवॉर्ड शो का आयोजन: कंटेंट क्रिएटर और एक्टर सलमान सैयद ने बिखेरा अपना जलवा मथुरा। उत्तर प्रदेश की धार्मिक नगरी मथुरा में आयोजित एक दिवसीय 'मेकप मास्टर क्लास, सेमिनार, अवॉर्ड शो एवं ब्राइडल कॉम्पिटिशन' कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे प्रसिद्ध कंटेंट क्रिएटर एवं एक्टर सलमान सैयद का लोगों ने जोरदार स्वागत किया। इस कार्यक्रम में हिस्सा लेने के बाद उन्होंने मीडिया से बातचीत की और अपने अनुभव साझा किए। "मथुरा में मिला अपार प्यार और सम्मान" पत्रकारों से बातचीत करते हुए सलमान सैयद ने कहा, "वृंदावन-मथुरा आकर मुझे बहुत खुशी हुई। यहाँ लोगों से जो प्यार और सम्मान मिला है, वह अद्भुत है। मैं जितनी मेहनत करता हूँ, उसका सकारात्मक रिस्पॉन्स मुझे इस कार्यक्रम में साफ़ दिखाई दे रहा है।" महिला सशक्तिकरण और युवाओं को प्रोत्साहन कार्यक्रम में बड़ी संख्या में हिस्सा लेने वाली महिलाओं और युवतियों की सराहना करते हुए सलमान ने कहा कि उन्हें इस बात की बेहद खुशी है कि लड़कियां हर क्षेत्र में आगे बढ़ रही हैं। उन्होंने आयोजक अनु दीदी और उनकी पूरी टीम को इस सफल आयोजन के लिए धन्यवाद दिया और कहा कि इतने शानदार तरीके से इस कार्यक्रम का प्रबंधन किया गया है। "मेरा सफर स्लो है, पर असली है" अपने फैंस और युवाओं को प्रेरित करते हुए सलमान सैयद ने अपने मशहूर डायलॉग को दोहराया और कहा— "मेरा सफर भले ही स्लो है, पर असली है।" उन्होंने सभी युवाओं को शुभकामनाएं देते हुए जीवन में हमेशा आगे बढ़ते रहने का संदेश दिया।4
- लाइसेंसी शस्त्र चोरी के मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, हथियार बरामद थाना बरसाना क्षेत्र के अंतर्गत लाइसेंस शस्त्र चोरी के मामले में एक आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है जबकि अन्य साथी भागने में सफल रहे पुलिस का कहना है कि उक्त आरोपी ने लाइसेंस से हथियार को चोरी कर बेचने का कार्य किया है1
- भाजपा विधायक अनिल शर्मा का निधन योगी आदित्यनाथ जी ने जताया दुख।1
- आउटसोर्स कर्मियों को सीधे बैंक खाते में मिलेगा मानदेय, सेवा सुरक्षा भी होगी मजबूत मथुरा।उत्तर प्रदेश सरकार की ओर से आउटसोर्स कर्मियों के हित में शुरू की गई उत्तर प्रदेश आउटसोर्स सेवा निगम की व्यवस्था का बुधवार को मथुरा में सजीव प्रसारण किया गया। मथुरा-वृंदावन नगर निगम के सभागार में आयोजित कार्यक्रम में अधिकारियों और कर्मचारियों ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के संबोधन का सीधा प्रसारण देखा। मुख्यमंत्री ने निगम के पोर्टल, वेबसाइट और लोगो का शुभारंभ किया। कार्यक्रम में आउटसोर्स कर्मियों के मानदेय, सेवा सुरक्षा और सामाजिक सुरक्षा से जुड़ी व्यवस्थाओं की जानकारी दी गई।नगर आयुक्त ओजस्वी राज ने बताया कि नई व्यवस्था का उद्देश्य आउटसोर्स सेवाओं में पारदर्शिता और सुशासन सुनिश्चित करना है। उन्होंने कहा कि अब कर्मियों का मानदेय सीधे उनके बैंक खातों में भेजने की व्यवस्था होगी, जिससे अनावश्यक कटौती की संभावना कम होगी। सेवा समाप्त करने से पहले संबंधित आउटसोर्स कंपनी को सरकार को इसकी जानकारी देनी होगी और निर्धारित प्रक्रिया के तहत जांच के बाद निर्णय लिया जाएगा। ईएसआई की धनराशि का लाभ भी कर्मियों को बीमा के रूप में मिलेगा।नगर आयुक्त ने आउटसोर्स कर्मियों से नशे से दूर रहने और सकारात्मक संगत अपनाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि जागरूकता और सकारात्मक वातावरण के माध्यम से लोगों को नशे की लत से बचाने पर जोर दिया जाना चाहिए।1
- मथुरा कृष्णा नगर बिजली घर के सामने ऑन रोड काट दिए हरे वृक्ष और अधिकारी सो रहे मथुरा कृष्णा नगर बिजली घर के सामने ऑन रोड काट दिए हरे वृक्ष और अधिकारी सो रहे1
- मथुरा सजा दुल्हन की तरह कान्हा का जन्मदिन आया रे ।। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आने से पहले की तैयारी का हाल1
- कान्हा के जन्मोत्सव के लिए सज गई मथुरा नगरी, तैयारियां पूरी मथुरा ... श्री कृष्ण जन्माष्टमी के पावन पर्व पर कान्हा की नगरी मथुरा में पूरे हर्ष उल्लास के साथ जन्मोत्सव की तैयारियां हो रही हैँ । नगर के सभी प्रमुख चौराहों एवं स्थानों को सजाया गया है ,लाइटिंग की बहुत सुंदर सजावट की गई है, सैल्फी पॉइंट्स भी बनाए गए है ।1
- चंद मिनटों की बारिश ने खोली नगर निगम की सफाई व्यवस्था की पोल, टाउनशिप चौराहा जलमग्न मथुरा। चंद मिनटों की बारिश ने मथुरा में जल निकासी और सफाई व्यवस्था की पोल खोलकर रख दी। बारिश के बाद शहर के कई इलाकों में जलभराव की स्थिति देखने को मिली। टाउनशिप चौराहे पर बिलिंकेट स्टोर के पास सड़क पर पानी और गंदगी का अंबार लगा हुआ है, जिससे स्थानीय लोगों और राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि बारिश के दौरान जल निकासी की समुचित व्यवस्था नहीं होने के कारण सड़क पर पानी जमा हो जाता है। इसके साथ ही गंदगी के कारण हालात और भी बदतर हो जाते हैं। राहगीरों को गंदे पानी के बीच से होकर गुजरना पड़ रहा है। एक ओर नगर निगम मथुरा-वृंदावन शहर की साज-सज्जा और सौंदर्यीकरण पर लाखों रुपये खर्च कर रहा है, वहीं दूसरी ओर जमीनी हकीकत कुछ और ही तस्वीर बयां कर रही है। शहर के प्रमुख चौराहे पर जलभराव और गंदगी की समस्या नगर निगम की व्यवस्थाओं पर सवाल खड़े कर रही है। स्थानीय लोगों ने नगर निगम प्रशासन से मांग की है कि टाउनशिप चौराहे समेत जलभराव वाले क्षेत्रों में तत्काल सफाई कराकर पानी की निकासी की व्यवस्था दुरुस्त कराई जाए, ताकि बारिश के दौरान लोगों को परेशानी का सामना न करना पड़े। अब सवाल यह है कि जब शहर के प्रमुख स्थानों पर ही जलभराव और गंदगी की समस्या बनी हुई है, तो आखिर नगर निगम की लाखों रुपये की व्यवस्थाओं का लाभ आम जनता को कब मिलेगा?1