Shuru
Apke Nagar Ki App…
वैशाली महोत्सव का शुभारंभ करेंगे सुरों के जादूगर उदित नारायण, जिनकी आवाज पर वैशाली झूम उठेगा
Vaanishree News
वैशाली महोत्सव का शुभारंभ करेंगे सुरों के जादूगर उदित नारायण, जिनकी आवाज पर वैशाली झूम उठेगा
More news from बिहार and nearby areas
- पटना से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां कंकड़बाग थाना क्षेत्र में एक बाइक चोरी का मामला दर्ज किया गया है। पीड़ित कुमार देवांश ने बताया कि 16 मार्च को उनकी बाइक (नंबर BR31AT4147) 90 फीट रोड स्थित एक स्टोर के बाहर खड़ी थी, जिसे अज्ञात चोर ने चुरा लिया। घटना की जानकारी मिलने के बाद पीड़ित ने आसपास खोजबीन की, लेकिन बाइक का कोई पता नहीं चला। बाद में CCTV फुटेज खंगालने पर एक युवक बाइक ले जाते हुए दिखाई दिया। मामले में कंकड़बाग थाना में केस दर्ज कर पुलिस जांच में जुट गई1
- धरती के भगवान डॉक्टर बने हैवान गंभीर रूप से घायल व्यक्ति का पुलिस से मिल कर इंजरी रिपोर्ट हीं बदल दिया1
- सदर अस्पताल हाजीपुर में नया टेक्नोलॉजी का आविष्कार बिना छुए घाव की गहराई बताई!1
- पटनासिटी,नदी थाना की पुलिस ने बीते रात सबलपुर स्थित सिक्स लेन पुल के नीचे से एक 16 चक्के की ट्रक जब्त की है। पुलिस ने ट्रक से 10•25 किलो गांजा व 508 लीटर विदेशी शराब बरामद किया है। मौके से पुलिस ने ट्रक मालिक व उसके बेटे समेत पांच लोगों को गिरफ्तार कर लिया। इन लोगों के पास से पुलिस ने तीन बाॅकी टॉकी तथा पांच मोबाइल फोन व एक बुलेट वाइक भी जब्त किया है। पुलिस ने यह कार्रवाई सूचना के आधार पर की है। लेकिन पुलिस जबतक सूचना स्थल पर पहुंचती तबतक दियारा क्षेत्र का एक तस्कर ट्रक से छह से सात क्विंटल गांजा व विदेशी शराब की खेप एक सीमेंट लोड ट्रैक्टर पर अनलोडिंग कर ले भागने में सफल हो गया। गिरफ्तार लोगों में मालसलामी थाना क्षेत्र के रिकाब गंज निवासी ट्रक मालिक कृष्णा राय, उसके बेटे सुमित कुमार, आकाश कुमार, विकास कुमार व ट्रक चालक सारण जिले के गरखा थाना क्षेत्र के खोडी पाकड निवासी राजु कुमार शामिल है। एक प्रेस वार्ता के जरिए फतुहा डीएसपी अवधेश कुमार ने बताया कि ट्रक मालिक व उसके बेटे अपने ट्रक से दुसरे राज्यों से मादक पदार्थ लाकर स्थानीय तस्करों को सप्लाई देने का काम करता था। इस बार वह पश्चिम बंगाल के मिदनापुर साइड से गांजा व शराब की खेप लाया था। सिक्स लेन पुल के नीचे ट्रक को खड़ी कर दियारा क्षेत्र के मोहनपुर के रहने वाले एक तस्कर से सौदा किया। सौदा तय होते ही गांजा व विदेशी शराब की खेप को एक ट्रैक्टर पर अनलोड किया गया। शेष दस केजी गांजा व 508 लीटर शराब ट्रक पर ही थी कि पुलिस को सूचना मिल गयी। लेकिन पुलिस के पहुंचने से पहले ही दियारा क्षेत्र का तस्कर गांजा व शराब लोड ट्रैक्टर को ले भागने में सफल हो गया। बुलेट वाइक ट्रक मालिक कृष्णा राय का बताया गया है। ट्रक मालिक व उसके बेटे इस तरह की धंधा इतनी शातिर तरीके से कर रहे थे कि पुलिस इनकी मोबाइल को लोकेट भी नही कर पाती। ट्रक को बंगाल से सबलपुर लाने के लिए ट्रक मालिक व उसके बेटे लगातार वाकी टॉकी का इस्तेमाल कर रहे थे। फतुहा वन डीएसपी अवधेश कुमार ने बताया कि फरार तस्कर की पहचान कर ली गयी है,उसके विरुद्ध अग्रतर कारवाई की जा रही है।3
- पटना /बख्तियारपुर : चैत्र मास के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा से चैत्र नवरात्र की शुरुआत हो चुकी है। नौ दिनों तक चलने वाले इस पर्व में मां दुर्गा के नौ अलग-अलग स्वरूपों की पूजा-अर्चना की जाती है। नवरात्र की शुरुआत घट स्थापना यानी कलश स्थापना से होती है और भक्त नौ दिनों तक व्रत, दुर्गा पाठ, आरती तथा अखंड ज्योत के साथ मां की उपासना करते हैं। नवरात्र के अवसर पर बख्तियारपुर से सटे करौटा में स्थित मां जगदंबा मंदिर करौटा में श्रद्धालुओं की विशेष भीड़ उमड़ रही है। राजधानी पटना से करीब 40 किलोमीटर पूर्व स्थित इस मंदिर की महत्ता काफी प्रसिद्ध है। खासकर मंगलवार और शनिवार को यहां विशेष पूजा का महत्व माना जाता है, जिसके कारण हजारों की संख्या में श्रद्धालु यहां पहुंचकर माता की पूजा-अर्चना करते हैं। नवरात्र के दौरान भक्तों की संख्या और भी बढ़ जाती है। स्थानीय मान्यता है कि जो श्रद्धालु सच्चे मन से मां से मनोकामना मांगते हैं, उनकी इच्छा माता जरूर पूरी करती हैं। खासकर संतान प्राप्ति की इच्छा रखने वाले दंपत्ति यहां मन्नत मांगने आते हैं। कई भक्तों का कहना है कि उनकी मनोकामना पूरी होने के बाद वे हर वर्ष माता के दरबार में हाजिरी लगाते हैं। इसी कारण बिहार के विभिन्न जिलों से लोग यहां पहुंचकर माता का आशीर्वाद लेते हैं। नवरात्र के पहले दिन मंदिर में विधि-विधान के साथ कलश स्थापना की गई और सुबह से ही भक्तों की लंबी कतार देखी गई। कई श्रद्धालु दुर्गा पाठ और हवन भी करा रहे हैं। ज्योतिषाचार्यों के अनुसार इस वर्ष नवरात्र में माता की सवारी पालकी मानी जा रही है, जिसे शुभ माना जाता है, जबकि विदाई हाथी पर होगी। स्थानीय लोगों के अनुसार यह मंदिर काफी प्राचीन है। पहले यहां चारों ओर खेत हुआ करते थे और पीपल के पेड़ के पास काले पत्थर की माता की मूर्ति स्थापित थी, जिसकी ग्रामीण कुल देवी के रूप में पूजा करते थे। समय के साथ मंदिर का विस्तार हुआ और परिसर में भगवान विष्णु-लक्ष्मी, भगवान शिव तथा हनुमान जी के मंदिर भी बनाए गए हैं। यहां श्रद्धालुओं के सहयोग से एक धर्मशाला का निर्माण भी कराया गया है, जहां विवाह और धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है। मंदिर के सेवक अरविंद कुमार उर्फ मास्टर साहब के अनुसार यह मंदिर अत्यंत प्राचीन है और इसकी स्थापना के समय के बारे में स्पष्ट जानकारी किसी को नहीं है। उन्होंने बताया कि स्थानीय मान्यता के अनुसार यह स्थान आंशिक शक्तिपीठ के रूप में भी जाना जाता है। नवरात्र के दौरान खासकर सप्तमी, अष्टमी और नवमी के दिन यहां हजारों श्रद्धालु पहुंचकर माता की पूजा-अर्चना और हवन करते हैं। दूर से दिखने वाला मंदिर का ऊंचा गुंबद भी इस स्थान की पहचान बन चुका है और श्रद्धालुओं को अपनी ओर आकर्षित करता है।1
- वैशाली में नए एसपी विक्रम सिहाग ने कानून-व्यवस्था को लेकर बड़ी पहल करते हुए थाना परिसर में जनता दरबार लगाया। इस दौरान 100 से अधिक फरियादी अपनी शिकायतें लेकर पहुंचे, जहां एसपी ने सभी की समस्याएं गंभीरता से सुनी और संबंधित अधिकारियों को त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए। जनता दरबार में स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने वैशाली गढ़ स्थित एक होटल में अवैध गतिविधियों का मुद्दा उठाया। इस पर एसपी ने सख्त रुख अपनाते हुए दोबारा कार्रवाई का भरोसा दिया। एसपी विक्रम सिहाग ने साफ कहा कि जिले में किसी भी तरह का अवैध कारोबार बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई होगी।1
- Post by Vaanishree News1
- वैशाली जिले के राजापाकर थाना क्षेत्र से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां नवविवाहिता अनु कुमारी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतका के परिजनों ने ससुराल पक्ष पर दहेज के लिए हत्या का गंभीर आरोप लगाया है। उनका कहना है कि शादी के बाद से ही लगातार दहेज की मांग की जा रही थी और अनु को प्रताड़ित किया जाता था। वहीं, ससुराल पक्ष इस मामले को आत्महत्या बताने की कोशिश कर रहा है, जिससे मामला और भी संदिग्ध हो गया है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। एफएसएल टीम ने भी मौके से साक्ष्य जुटाए हैं। #VaishaliNews #DowryDeath #BiharCrime #BreakingNews #CrimeNews #JusticeForAnu #Rajapakar #Hajipur #FSLInvestigation #DowryCase1
- पटना के बाढ़ अनुमंडल के उमानाथ घाट पर श्री श्री चंडी महायज्ञ नालंदा, चंडी से 1000 कलश जल भरने पंहुचा बाढ़ के उमानाथ गंगा घाट। #बख्तियारपुर #bakhtiyarpurnews #BiharNews #पटना #Mokama #khabarjunctionlive #BKP #PatnaCrime #bankmanagermurder #नालंदा1