Shuru
Apke Nagar Ki App…
लम्भुआ कोतवाली क्षेत्र के बेदूपारा बाईपास पर शनिवार शाम करीब 7 बजे एक अनियंत्रित आयशर ट्रक कंटेनर ने एक ट्रैक्टर को टक्कर मार दी। इस हादसे में ट्रैक्टर सवार लोग बाल-बाल बच गए। गनीमत रही की किसी को चोटें नहीं आई। हाथरस से बलिया सामान लेकर जा रहा आयशर ट्रक कंटेनर (UP 82 T 7304) अचानक अनियंत्रित होकर गलत दिशा से आ रहे ट्रैक्टर से टकरा गया। टक्कर के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने ट्रक के खलासी अरविंद पुत्र राम सेवक, निवासी नंगला रामजीत, जिला एटा को हिरासत में ले लिया। खलासी कथित तौर पर शराब के नशे में था। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और आगे की विधिक कार्यवाही कर रही है।
Ashok verma
लम्भुआ कोतवाली क्षेत्र के बेदूपारा बाईपास पर शनिवार शाम करीब 7 बजे एक अनियंत्रित आयशर ट्रक कंटेनर ने एक ट्रैक्टर को टक्कर मार दी। इस हादसे में ट्रैक्टर सवार लोग बाल-बाल बच गए। गनीमत रही की किसी को चोटें नहीं आई। हाथरस से बलिया सामान लेकर जा रहा आयशर ट्रक कंटेनर (UP 82 T 7304) अचानक अनियंत्रित होकर गलत दिशा से आ रहे ट्रैक्टर से टकरा गया। टक्कर के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने ट्रक के खलासी अरविंद पुत्र राम सेवक, निवासी नंगला रामजीत, जिला एटा को हिरासत में ले लिया। खलासी कथित तौर पर शराब के नशे में था। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और आगे की विधिक कार्यवाही कर रही है।
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- पट्टी कोतवाली क्षेत्र के मकरामन भौना गांव निवासी गंगाधर मिश्र ने पुलिस क्षेत्र का अधिकारी पट्टी को प्रार्थना पत्र देकर आरोपित किया मैं अपने जीवन काल में पूण हेतु एक मंदिर का निर्माण कर रहा हूं इसके निर्माण के लिए चिलबिला निवासी एक राजमिस्त्री से ₹200000 में मंदिर बनाने के लिए तय हुआ मंदिर का काम शुरू किया और पूरा बना दिया उसे ₹200000 दे दिया गया इसके बाद भी मंदिर के छत से पानी टपक रहा है इसके विषय में उस शिकायत की गई उसने कहा कि मुझे ₹50000 और दो तब पूरा काम करेंगे इस ढंग से अपने आप को मिश्रा जी ठगा महसूस कर रहे हैं। पुलिस क्षेत्र अधिकारी मनोज कुमार सिंह रघुवंशी ने जांच करा कर कार्रवाई का आश्वासन दिया।1
- ग्राम भोजपुर. जिला प्रतापगढ़ UP प्रधान पति. रणधीर. सिंह. को मिली खुली धमकी चमकी। के कुछ दिन पशचात हुयी हत्या1
- Post by अपना प्रतापगढ़ न्यूज1
- Post by नीरज पांडेय पत्रकार प्रतापगढ़1
- *ऍड.आशिष जयस्वाल* *राज्यमंत्री तथा सहपालकमंत्री जिल्हा गडचिरोली* *गडचिरोली पुलिस की 'प्रोजेक्ट उड़ान' पहल: भव्य रोजगार मेले में 1278 युवाओं को मिले नियुक्ति पत्र* गडचिरोली पुलिस बल द्वारा 'प्रोजेक्ट उड़ान' के तहत शिक्षित युवाओं के लिए एक अभूतपूर्व रोजगार मेले का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम के माध्यम से जिले के अति-दुर्गम क्षेत्रों के युवाओं को मुख्यधारा से जोड़ने और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने की कोशिश की गई है। राज्यमंत्री तथा गढ़चिरौली जिले के सह-पालक मंत्री एडवोकैट आशीष जायसवाल के हाथों युवाओं को नियुक्ति पत्र सौंपे गए। मेले में विभिन्न प्रतिष्ठित कंपनियों द्वारा कुल 1278 युवाओं को रोजगार के अवसर प्रदान किए गए। नक्सल विरोधी अभियानों और पेट्रोलिंग के लिए 31 नए चौपहिया वाहनों का लोकार्पण भी इसी अवसर पर किया गया। गडचिरोली पुलिस बल के निरंतर प्रयासों के चलते जिले में नक्सलवाद अब समाप्ति की कगार पर है। नागरिकों के सर्वांगीण विकास के लिए पुलिस प्रशासन द्वारा विभिन्न जनहितैषी उपक्रम चलाए जा रहे हैं। इसी कड़ी में, पुलिस अधीक्षक नीलोत्पल के मार्गदर्शन में 'पुलिस दादालोरा खिड़की' के माध्यम से प्रोजेक्ट उड़ान का आयोजन किया गया। यह मेला यशवंतराव चव्हाण महाराष्ट्र मुक्त विश्वविद्यालय और युवाशक्ति फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित हुआ। इस रोजगार मेले में कुल 38 प्रतिष्ठित कंपनियों ने हिस्सा लिया। जिले के दुर्गम क्षेत्रों से 4000 से अधिक बेरोजगार युवक-युवतियों ने पंजीकरण कराया था, जिनमें पुलिस विभाग के कर्मचारियों के बच्चे भी शामिल थे। मेले के दौरान लगभग 2400 उम्मीदवार प्रत्यक्ष रूप से साक्षात्कार और चयन प्रक्रिया में शामिल हुए। रोजगार मेले के साथ-साथ पुलिस मुख्यालय के मैदान पर एक विशेष समारोह आयोजित किया गया। राज्यमंत्री आशीष जायसवाल ने हरी झंडी दिखाकर 31 नए पुलिस वाहनों को राष्ट्र सेवा में समर्पित किया। इन वाहनों का उपयोग नक्सल विरोधी पेट्रोलिंग के लिए किया जाएगा। विशेष बात यह है कि इनमें 03 अत्याधुनिक सर्विलांस वैन भी शामिल हैं, जो निगरानी तंत्र को और अधिक मजबूत बनाएंगी।1
- संग्रामपुर। कालिकन मोड़ के पास साइकिल से घर जा रही एक छात्रा को बाइक सवार ने टक्कर मार दी। जिससे दोनों घायल हो गए। प्रत्यक्षदर्शियों ने घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अमेठी पहुंचाया। जहां हालत गंभीर देख चिकित्सकों ने दोनों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल में इलाज के दौरान घायल युवक दीपक (27) पुत्र स्व. नंदलाल निवासी तिहैतनपुर की मौत हो गई। वहीं पूरे गड़ेरियन मजरे कसारा निवासी श्वेता पाल पुत्री अमरेश पाल का गंभीर हालत में जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। बताया गया कि श्वेता पाल अमेठी कस्बे में कोचिंग पढ़कर शनिवार शाम घर जा रही थी। जैसे ही वह संग्रामपुर मोड़ के पास पहुंची। तभी पीछे से पत्नी की दवा लेकर अमेठी कस्बे से लौट रहे दीपक की बाइक उससे टकरा गई। जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को सीएचसी अमेठी से चिकित्सकों ने हालत गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जहां दीपक की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि दीपक का विवाह छह दिन पहले हुआ था। नहीं मिटी पत्नी के हाथ की मेहंदी बताया जा रहा है कि मृतक दीपक की शादी छह दिन पहले रविवार को हुई थी। पत्नी सुचित्रा के हाथ की मेहंदी भी नहीं मिटी थी। लेकिन इस हादसे ने उसका सुहाग उजाड़ दिया। घटना से सदमे में आई सुचित्रा का रो-रोकर बुरा हाल है। 10 साल पहले पिता की हुई थी मौत मृतक दीपक के पिता नंदलाल का 10 साल पहले असामयिक निधन हो गया था। इसके बाद उनकी मां धनाऊ और बड़े भाई रवि कुमार ने उनका पालन-पोषण किया। बड़ा भाई हरियाणा में प्राइवेट कंपनी में नौकरी करता है। जबकि दीपक पड़ोसी जनपद प्रतापगढ़ में होटल में कुक का काम कर परिवार का पालन-पोषण कर रहा था। इस घटना ने जहां बुजुर्ग मां से छोटे बेटे का सहारा छीन लिया, वहीं चंद दिन पहले शादी कर परिवार बसाने आई नवविवाहिता का सब कुछ उजाड़ दिया। घटना से पूरे परिवार में कोहराम मच गया है।3
- Post by अपना प्रतापगढ़ न्यूज1
- Post by नीरज पांडेय पत्रकार प्रतापगढ़1
- छतरपुर में केन-बेतवा परियोजना के नाम पर हमारे आदिवासी परिवारों की ज़मीन छीनी जा रही है। आज आंदोलन का 10वां दिन है—हमारे आदिवासी भाई-बहन जल-सत्याग्रह कर 'सांकेतिक फांसी' लगा रहे हैं, और सत्ता के नशे में चूर सरकार सो रही है।* *'बिरसा मुंडा के वंशजों को प्रताड़ित करती भाजपा'* *अंग्रेज़ी में एक कहावत है “Villains are not born—they are made.”* *आज मध्यप्रदेश की ज़मीनी हकीकत इसी ओर इशारा कर रही है।* *छतरपुर की एक आदिवासी महिला की आवाज़ पूरे प्रदेश की सच्चाई बता रही है,* *10–11 दिनों से महिलाएं अपने जंगल, ज़मीन और घर बचाने के लिए धरने पर बैठी हैं, लेकिन अब तक कोई जिम्मेदार अधिकारी नहीं पहुंचा।* *एक तरफ “गौरव दिवस” और “नारी शक्ति वंदन” के नारे,* *दूसरी तरफ आदिवासी परिवारों को बेदखल किया जा रहा है।* *मैं लगातार कहता आया हूं, भाजपा सरकार आदिवासियों को सिर्फ वोट बैंक समझती है।* *उनकी समस्याएं, उनका डर, उनके बच्चों का भविष्य, इनसे सरकार को कोई सरोकार नहीं।* *मुख्यमंत्री “नक्सलमुक्त मध्यप्रदेश” की बात करते हैं, लेकिन क्या ऐसी ही नीतियों से हालात बिगड़ नहीं रहे?* *कांग्रेस पार्टी आदिवासी भाई-बहनों के साथ खड़ी है।* *सरकार से मांग है कि तुरंत संज्ञान ले, अधिकारियों को मौके पर भेजे और न्याय सुनिश्चित करे।*। - *पुष्पराजगढ़ विधानसभा क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक माननीय श्री फुन्देलाल सिह मार्को जी*1