logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

मार्ग दुर्घटना में युवक की मौत छात्रा घायल, छह दिन पहले हुई थी युवक की शादी संग्रामपुर। कालिकन मोड़ के पास साइकिल से घर जा रही एक छात्रा को बाइक सवार ने टक्कर मार दी। जिससे दोनों घायल हो गए। प्रत्यक्षदर्शियों ने घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अमेठी पहुंचाया। जहां हालत गंभीर देख चिकित्सकों ने दोनों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल में इलाज के दौरान घायल युवक दीपक (27) पुत्र स्व. नंदलाल निवासी तिहैतनपुर की मौत हो गई। वहीं पूरे गड़ेरियन मजरे कसारा निवासी श्वेता पाल पुत्री अमरेश पाल का गंभीर हालत में जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। बताया गया कि श्वेता पाल अमेठी कस्बे में कोचिंग पढ़कर शनिवार शाम घर जा रही थी। जैसे ही वह संग्रामपुर मोड़ के पास पहुंची। तभी पीछे से पत्नी की दवा लेकर अमेठी कस्बे से लौट रहे दीपक की बाइक उससे टकरा गई। जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को सीएचसी अमेठी से चिकित्सकों ने हालत गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जहां दीपक की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि दीपक का विवाह छह दिन पहले हुआ था। नहीं मिटी पत्नी के हाथ की मेहंदी बताया जा रहा है कि मृतक दीपक की शादी छह दिन पहले रविवार को हुई थी। पत्नी सुचित्रा के हाथ की मेहंदी भी नहीं मिटी थी। लेकिन इस हादसे ने उसका सुहाग उजाड़ दिया। घटना से सदमे में आई सुचित्रा का रो-रोकर बुरा हाल है। 10 साल पहले पिता की हुई थी मौत मृतक दीपक के पिता नंदलाल का 10 साल पहले असामयिक निधन हो गया था। इसके बाद उनकी मां धनाऊ और बड़े भाई रवि कुमार ने उनका पालन-पोषण किया। बड़ा भाई हरियाणा में प्राइवेट कंपनी में नौकरी करता है। जबकि दीपक पड़ोसी जनपद प्रतापगढ़ में होटल में कुक का काम कर परिवार का पालन-पोषण कर रहा था। इस घटना ने जहां बुजुर्ग मां से छोटे बेटे का सहारा छीन लिया, वहीं चंद दिन पहले शादी कर परिवार बसाने आई नवविवाहिता का सब कुछ उजाड़ दिया। घटना से पूरे परिवार में कोहराम मच गया है।

2 hrs ago
user_SHIV MOHAN MISHRA
SHIV MOHAN MISHRA
Local News Reporter अमेठी, अमेठी, उत्तर प्रदेश•
2 hrs ago

मार्ग दुर्घटना में युवक की मौत छात्रा घायल, छह दिन पहले हुई थी युवक की शादी संग्रामपुर। कालिकन मोड़ के पास साइकिल से घर जा रही एक छात्रा को बाइक सवार ने टक्कर मार दी। जिससे दोनों घायल हो गए। प्रत्यक्षदर्शियों ने घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अमेठी पहुंचाया। जहां हालत गंभीर देख चिकित्सकों ने दोनों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल में इलाज के दौरान घायल युवक दीपक (27) पुत्र स्व. नंदलाल निवासी तिहैतनपुर की मौत हो गई। वहीं पूरे गड़ेरियन मजरे कसारा निवासी श्वेता पाल पुत्री अमरेश पाल का गंभीर हालत में जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। बताया गया कि श्वेता पाल अमेठी कस्बे में कोचिंग पढ़कर शनिवार

d690b28b-ad76-4e72-b30e-37b6cbd3d0d6

शाम घर जा रही थी। जैसे ही वह संग्रामपुर मोड़ के पास पहुंची। तभी पीछे से पत्नी की दवा लेकर अमेठी कस्बे से लौट रहे दीपक की बाइक उससे टकरा गई। जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को सीएचसी अमेठी से चिकित्सकों ने हालत गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जहां दीपक की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि दीपक का विवाह छह दिन पहले हुआ था। नहीं मिटी पत्नी के हाथ की मेहंदी बताया जा रहा है कि मृतक दीपक की शादी छह दिन पहले रविवार को हुई थी। पत्नी सुचित्रा के हाथ की मेहंदी भी नहीं मिटी थी। लेकिन इस हादसे ने उसका सुहाग उजाड़

841da27f-f049-44c0-94cb-cc9e41ca7f0d

दिया। घटना से सदमे में आई सुचित्रा का रो-रोकर बुरा हाल है। 10 साल पहले पिता की हुई थी मौत मृतक दीपक के पिता नंदलाल का 10 साल पहले असामयिक निधन हो गया था। इसके बाद उनकी मां धनाऊ और बड़े भाई रवि कुमार ने उनका पालन-पोषण किया। बड़ा भाई हरियाणा में प्राइवेट कंपनी में नौकरी करता है। जबकि दीपक पड़ोसी जनपद प्रतापगढ़ में होटल में कुक का काम कर परिवार का पालन-पोषण कर रहा था। इस घटना ने जहां बुजुर्ग मां से छोटे बेटे का सहारा छीन लिया, वहीं चंद दिन पहले शादी कर परिवार बसाने आई नवविवाहिता का सब कुछ उजाड़ दिया। घटना से पूरे परिवार में कोहराम मच गया है।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • संग्रामपुर। कालिकन मोड़ के पास साइकिल से घर जा रही एक छात्रा को बाइक सवार ने टक्कर मार दी। जिससे दोनों घायल हो गए। प्रत्यक्षदर्शियों ने घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अमेठी पहुंचाया। जहां हालत गंभीर देख चिकित्सकों ने दोनों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल में इलाज के दौरान घायल युवक दीपक (27) पुत्र स्व. नंदलाल निवासी तिहैतनपुर की मौत हो गई। वहीं पूरे गड़ेरियन मजरे कसारा निवासी श्वेता पाल पुत्री अमरेश पाल का गंभीर हालत में जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। बताया गया कि श्वेता पाल अमेठी कस्बे में कोचिंग पढ़कर शनिवार शाम घर जा रही थी। जैसे ही वह संग्रामपुर मोड़ के पास पहुंची। तभी पीछे से पत्नी की दवा लेकर अमेठी कस्बे से लौट रहे दीपक की बाइक उससे टकरा गई। जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को सीएचसी अमेठी से चिकित्सकों ने हालत गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जहां दीपक की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि दीपक का विवाह छह दिन पहले हुआ था। नहीं मिटी पत्नी के हाथ की मेहंदी बताया जा रहा है कि मृतक दीपक की शादी छह दिन पहले रविवार को हुई थी। पत्नी सुचित्रा के हाथ की मेहंदी भी नहीं मिटी थी। लेकिन इस हादसे ने उसका सुहाग उजाड़ दिया। घटना से सदमे में आई सुचित्रा का रो-रोकर बुरा हाल है। 10 साल पहले पिता की हुई थी मौत मृतक दीपक के पिता नंदलाल का 10 साल पहले असामयिक निधन हो गया था। इसके बाद उनकी मां धनाऊ और बड़े भाई रवि कुमार ने उनका पालन-पोषण किया। बड़ा भाई हरियाणा में प्राइवेट कंपनी में नौकरी करता है। जबकि दीपक पड़ोसी जनपद प्रतापगढ़ में होटल में कुक का काम कर परिवार का पालन-पोषण कर रहा था। इस घटना ने जहां बुजुर्ग मां से छोटे बेटे का सहारा छीन लिया, वहीं चंद दिन पहले शादी कर परिवार बसाने आई नवविवाहिता का सब कुछ उजाड़ दिया। घटना से पूरे परिवार में कोहराम मच गया है।
    3
    संग्रामपुर। कालिकन मोड़ के पास साइकिल से घर जा रही एक छात्रा को बाइक सवार ने टक्कर मार दी। जिससे दोनों घायल हो गए। प्रत्यक्षदर्शियों ने घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अमेठी पहुंचाया। जहां हालत गंभीर देख चिकित्सकों ने दोनों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
जिला अस्पताल में इलाज के दौरान घायल युवक दीपक (27) पुत्र स्व. नंदलाल निवासी तिहैतनपुर की मौत हो गई। वहीं पूरे गड़ेरियन मजरे कसारा निवासी श्वेता पाल पुत्री अमरेश पाल का गंभीर हालत में जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है।
बताया गया कि श्वेता पाल अमेठी कस्बे में कोचिंग पढ़कर शनिवार शाम घर जा रही थी। जैसे ही वह संग्रामपुर मोड़ के पास पहुंची। तभी पीछे से पत्नी की दवा लेकर अमेठी कस्बे से लौट रहे दीपक की बाइक उससे टकरा गई। जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए।
दोनों को सीएचसी अमेठी से चिकित्सकों ने हालत गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जहां दीपक की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि दीपक का विवाह छह दिन पहले हुआ था।
नहीं मिटी पत्नी के हाथ की मेहंदी
बताया जा रहा है कि मृतक दीपक की शादी छह दिन पहले रविवार को हुई थी। पत्नी सुचित्रा के हाथ की मेहंदी भी नहीं मिटी थी। लेकिन इस हादसे ने उसका सुहाग उजाड़ दिया। घटना से सदमे में आई सुचित्रा का रो-रोकर बुरा हाल है।
10 साल पहले पिता की हुई थी मौत
मृतक दीपक के पिता नंदलाल का 10 साल पहले असामयिक निधन हो गया था। इसके बाद उनकी मां धनाऊ और बड़े भाई रवि कुमार ने उनका पालन-पोषण किया। बड़ा भाई हरियाणा में प्राइवेट कंपनी में नौकरी करता है। जबकि दीपक पड़ोसी जनपद प्रतापगढ़ में होटल में कुक का काम कर परिवार का पालन-पोषण कर रहा था। इस घटना ने जहां बुजुर्ग मां से छोटे बेटे का सहारा छीन लिया, वहीं चंद दिन पहले शादी कर परिवार बसाने आई नवविवाहिता का सब कुछ उजाड़ दिया। घटना से पूरे परिवार में कोहराम मच गया है।
    user_SHIV MOHAN MISHRA
    SHIV MOHAN MISHRA
    Local News Reporter अमेठी, अमेठी, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • आम जनमानस की समस्याओं के त्वरित निस्तारण के उद्देश्य से अमेठी तहसील सभागार में आज शनिवार सुबह दस से दोपहर दो बजे तक आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में गोद में बच्चा लिए एक महिला शिकायतकर्ता ने अधिकारियों के समक्ष पहुंचकर अपने साथ हुई मारपीट की घटना को लेकर न्याय की गुहार लगाई। महिला प्रभावती, निवासी कोडरी अमेयमाफी, ने उपजिलाधिकारी आशीष कुमार सिंह को दिए गए शिकायती पत्र में बताया कि 17 अप्रैल की शाम करीब 7:30 बजे गांव के ही चन्दन, रविन्द्र कुमार, अमित, ननकऊ और विक्रम ने उसके बेटे और उसके साथ मारपीट की। आरोप है कि इस दौरान आरोपियों ने अभद्र भाषा का प्रयोग किया और जान से मारने की धमकी भी दी। घटना में महिला और उसके बेटे को चोटें आई हैं। पीड़िता का कहना है कि जब वह अगले दिन पीपरपुर थाने शिकायत दर्ज कराने पहुंची, तो पुलिस ने दोनों पक्षों को बुलाकर शांति भंग में चालान कर दिया। महिला ने आरोप लगाया कि उसके साथ अन्याय हुआ है, क्योंकि वह पीड़ित होने के बावजूद कार्रवाई की जद में आ गई। उसने सवाल उठाया कि “जो मार खाए, उसे भी सजा मिले यह कहां का न्याय है” महिला ने अधिकारियों से निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। उसने अपनी आर्थिक स्थिति का जिक्र करते हुए बताया कि वह दूसरों के घरों में काम करके परिवार का भरण-पोषण करती है और न्याय की उम्मीद लेकर समाधान दिवस में आई है। इस मामले पर उपजिलाधिकारी आशीष कुमार सिंह ने बताया कि शिकायत प्राप्त हुई है और यह प्रथम दृष्टया जांच का विषय है। उन्होंने कहा कि फिलहाल किसी प्रकार का विवाद न बढ़े, इसलिए पुलिस ने दोनों पक्षों को शांति भंग में पाबंद किया है। मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
    2
    आम जनमानस की समस्याओं के त्वरित निस्तारण के उद्देश्य से अमेठी तहसील सभागार में आज शनिवार सुबह दस से दोपहर दो बजे तक आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में गोद में बच्चा लिए एक महिला शिकायतकर्ता ने अधिकारियों के समक्ष पहुंचकर  अपने साथ हुई मारपीट की घटना को लेकर न्याय की गुहार लगाई।
महिला प्रभावती, निवासी कोडरी अमेयमाफी, ने उपजिलाधिकारी आशीष कुमार सिंह को दिए गए शिकायती पत्र में बताया कि 17 अप्रैल की शाम करीब 7:30 बजे गांव के ही चन्दन, रविन्द्र कुमार, अमित, ननकऊ और विक्रम ने उसके बेटे और उसके साथ मारपीट की।
आरोप है कि इस दौरान आरोपियों ने अभद्र भाषा का प्रयोग किया और जान से मारने की धमकी भी दी। घटना में महिला और उसके बेटे को चोटें आई हैं।
पीड़िता का कहना है कि जब वह अगले दिन पीपरपुर थाने शिकायत दर्ज कराने पहुंची, तो पुलिस ने दोनों पक्षों को बुलाकर शांति भंग में चालान कर दिया। महिला ने आरोप लगाया कि उसके साथ अन्याय हुआ है, क्योंकि वह पीड़ित होने के बावजूद कार्रवाई की जद में आ गई। उसने सवाल उठाया कि “जो मार खाए, उसे भी सजा मिले यह कहां का न्याय है”
महिला ने अधिकारियों से निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। उसने अपनी आर्थिक स्थिति का जिक्र करते हुए बताया कि वह दूसरों के घरों में काम करके परिवार का भरण-पोषण करती है और न्याय की उम्मीद लेकर समाधान दिवस में आई है।
इस मामले पर उपजिलाधिकारी आशीष कुमार सिंह ने बताया कि शिकायत प्राप्त हुई है और यह प्रथम दृष्टया जांच का विषय है। उन्होंने कहा कि फिलहाल किसी प्रकार का विवाद न बढ़े, इसलिए पुलिस ने दोनों पक्षों को शांति भंग में पाबंद किया है। मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
    user_Arun kumar Gupta
    Arun kumar Gupta
    अमेठी, अमेठी, उत्तर प्रदेश•
    7 hrs ago
  • संग्रामपुर थाना अंतर्गत तिवारी पुर गांव में गेहूं मडाई को लेकर एक पक्ष दलित महिला की पिटाईकर घायल कर दिया गंभीर हालत में परिजन उसे सीएचसी संग्रामपुर ले गए जहां उसका इलाज करने के बाद डाक्टर रेफर कर दिया है गांव में घटना से हड़कंप मचा हुआ है
    3
    संग्रामपुर थाना अंतर्गत तिवारी पुर गांव में गेहूं मडाई को लेकर एक पक्ष दलित महिला की पिटाईकर घायल कर दिया गंभीर हालत में परिजन उसे सीएचसी संग्रामपुर ले गए जहां उसका इलाज करने के बाद डाक्टर रेफर कर दिया है गांव में घटना से हड़कंप मचा हुआ है
    user_Madusoodan
    Madusoodan
    अमेठी, अमेठी, उत्तर प्रदेश•
    11 hrs ago
  • अमेठी: उत्तर प्रदेश के अमेठी जिले में शनिवार सुबह एक ट्रक ड्राइवर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया। यह घटना रामगंज थाना क्षेत्र के त्रिशुंडी औद्योगिक इलाके की है, जहां ड्राइवर अचानक सड़क पर गिर पड़ा और उसकी मौत हो गई। मृतक की पहचान नरेंद्र कुमार (45) पुत्र निहाल सिंह निवासी ग्राम रुहेरी, थाना हाथरस गेट, जनपद हाथरस के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि नरेंद्र कुमार पुणे से माल लादकर ट्रक के जरिए त्रिशुंडी स्थित कोका-कोला फैक्ट्री पहुंचे थे। लंबी दूरी तय करने के बाद वह फैक्ट्री के बाहर ट्रक खड़ा कर कुछ देर आराम कर रहे थे। इसी दौरान वह मोबाइल पर किसी से बात करते हुए पानी की बोतल लेकर शौच के लिए जा रहे थे। तभी अचानक रास्ते में ही गिरकर बेहोश हो गए। घटना को देख वहां मौजूद अन्य चालकों और मजदूरों में अफरा-तफरी मच गई। साथी चालक ने तुरंत स्थिति को समझते हुए एंबुलेंस को सूचना दी और उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भादर पहुंचाया। अस्पताल में डॉक्टरों ने जांच के बाद नरेंद्र कुमार को मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही रामगंज थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच-पड़ताल शुरू कर दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। प्रथम दृष्टया पुलिस इसे हार्ट अटैक का मामला मान रही है, हालांकि मौत के वास्तविक कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगी। पुलिस ने परिजनों को सूचना दे दी है और आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
    2
    अमेठी: उत्तर प्रदेश के अमेठी जिले में शनिवार सुबह एक ट्रक ड्राइवर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया। यह घटना रामगंज थाना क्षेत्र के त्रिशुंडी औद्योगिक इलाके की है, जहां ड्राइवर अचानक सड़क पर गिर पड़ा और उसकी मौत हो गई।
मृतक की पहचान नरेंद्र कुमार (45) पुत्र निहाल सिंह निवासी ग्राम रुहेरी, थाना हाथरस गेट, जनपद हाथरस के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि नरेंद्र कुमार पुणे से माल लादकर ट्रक के जरिए त्रिशुंडी स्थित कोका-कोला फैक्ट्री पहुंचे थे। लंबी दूरी तय करने के बाद वह फैक्ट्री के बाहर ट्रक खड़ा कर कुछ देर आराम कर रहे थे।
इसी दौरान वह मोबाइल पर किसी से बात करते हुए पानी की बोतल लेकर शौच के लिए जा रहे थे। तभी अचानक रास्ते में ही गिरकर बेहोश हो गए। घटना को देख वहां मौजूद अन्य चालकों और मजदूरों में अफरा-तफरी मच गई। साथी चालक ने तुरंत स्थिति को समझते हुए एंबुलेंस को सूचना दी और उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भादर पहुंचाया।
अस्पताल में डॉक्टरों ने जांच के बाद नरेंद्र कुमार को मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही रामगंज थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच-पड़ताल शुरू कर दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
प्रथम दृष्टया पुलिस इसे हार्ट अटैक का मामला मान रही है, हालांकि मौत के वास्तविक कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगी। पुलिस ने परिजनों को सूचना दे दी है और आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
    user_Aditya Mishra
    Aditya Mishra
    पत्रकार अमेठी, अमेठी, उत्तर प्रदेश•
    12 hrs ago
  • जो लाइक शेयर करें घाटा तो नहीं होता है उसका भी किया जाएगा राम अनुज कहते हैं 7359757995 अभी तक आप भी पहुंचे और हमें भी पहुंचाओ आपसे हम पहुंचेंगे और हमारे से आप पहुंचे गरीब गरीब का ही ध्यान दे सकता है और तो बड़े-बड़े ही होते हैं लोग को मालूम है और गरीब लोग का बात अलग रहेगी रहता है सदा ही रहा है और रहेगा भी गौरीगंज अमेठी सुल्तानपुर उत्तर प्रदेश
    4
    जो लाइक शेयर करें घाटा तो नहीं होता है उसका भी किया जाएगा राम अनुज कहते हैं 7359757995 अभी तक आप भी पहुंचे और हमें भी पहुंचाओ आपसे हम पहुंचेंगे और हमारे से आप पहुंचे गरीब गरीब का ही ध्यान दे सकता है और तो बड़े-बड़े ही होते हैं लोग को मालूम है और गरीब लोग का बात अलग रहेगी रहता है सदा ही रहा है और रहेगा भी गौरीगंज अमेठी सुल्तानपुर उत्तर प्रदेश
    user_पांडे रामानुज पांडे रीता 7359757995
    पांडे रामानुज पांडे रीता 7359757995
    सरकार दावा देती है की सभी को घर दिल दिया गौरीगंज, अमेठी, उत्तर प्रदेश•
    32 min ago
  • *ग्राउंड रिपोर्ट में सामने आई अलग-अलग राय*। वाराणसी के ग्राम सभा नहिया (नहींआ) में गेट को लेकर चल रहा विवाद अब चर्चा का विषय बन गया है। मौके पर की गई ग्राउंड रिपोर्टिंग में दोनों पक्षों के अलग-अलग मत खुलकर सामने आए। एक पक्ष का कहना है कि गेट पर केवल धार्मिक आस्था से जुड़ा झंडा लगाया जाना चाहिए, क्योंकि यह स्थान उनके अनुसार एक विशेष धार्मिक पहचान से जुड़ा है। वहीं दूसरे पक्ष के लोग इसे सार्वजनिक स्थल बताते हुए सभी समुदायों के सम्मान और अधिकार की बात कर रहे हैं। ग्रामीणों के अनुसार, पहले यह विवाद छोटा था, लेकिन धीरे-धीरे यह तूल पकड़ता चला गया। दोनों पक्ष अपने-अपने तर्कों के साथ अड़े हुए हैं, जिससे गांव में तनाव की स्थिति बनी हुई है। हालांकि, कई समझदार ग्रामीणों ने आपसी बातचीत से समाधान निकालने की अपील की है। प्रशासन की नजर भी इस पूरे मामले पर बनी हुई है और शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए सतर्कता बरती जा रही है। फिलहाल, स्थिति सामान्य बनाए रखने के प्रयास जारी हैं, लेकिन स्थायी समाधान के लिए दोनों पक्षों के बीच सहमति बनना जरूरी माना जा रहा है।
    1
    *ग्राउंड रिपोर्ट में सामने आई अलग-अलग राय*।             वाराणसी के ग्राम सभा नहिया (नहींआ) में गेट को लेकर चल रहा विवाद अब चर्चा का विषय बन गया है। मौके पर की गई ग्राउंड रिपोर्टिंग में दोनों पक्षों के अलग-अलग मत खुलकर सामने आए। एक पक्ष का कहना है कि गेट पर केवल धार्मिक आस्था से जुड़ा झंडा लगाया जाना चाहिए, क्योंकि यह स्थान उनके अनुसार एक विशेष धार्मिक पहचान से जुड़ा है। वहीं दूसरे पक्ष के लोग इसे सार्वजनिक स्थल बताते हुए सभी समुदायों के सम्मान और अधिकार की बात कर रहे हैं।
ग्रामीणों के अनुसार, पहले यह विवाद छोटा था, लेकिन धीरे-धीरे यह तूल पकड़ता चला गया। दोनों पक्ष अपने-अपने तर्कों के साथ अड़े हुए हैं, जिससे गांव में तनाव की स्थिति बनी हुई है। हालांकि, कई समझदार ग्रामीणों ने आपसी बातचीत से समाधान निकालने की अपील की है।
प्रशासन की नजर भी इस पूरे मामले पर बनी हुई है और शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए सतर्कता बरती जा रही है। फिलहाल, स्थिति सामान्य बनाए रखने के प्रयास जारी हैं, लेकिन स्थायी समाधान के लिए दोनों पक्षों के बीच सहमति बनना जरूरी माना जा रहा है।
    user_Omprakash प्रजापति
    Omprakash प्रजापति
    Voice of people प्रतापगढ़, प्रतापगढ़, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • अधिवक्ता परिषद ने बाबा साहब की जयंती के उपलक्ष्य में किया संगोष्ठी प्रतापगढ़। बंधुत्व की भावना के बिना न्याय, स्वतंत्रता और समानता का लक्ष्य प्राप्त नहीं किया जा सकता।बाबा साहेब ने बंधुत्व को सामाजिक जीवन में एकता और एकजुटता का आधार माना था।उक्त उद्गार शनिवार को जिला बार के सभागार में बाबा साहब डॉ भीमराव रामजी अम्बेडकर की जयंती के उपलक्ष्य में अधिवक्ता परिषद अवध प्रतापगढ़ ईकाई द्वारा आयोजित न्याय स्वतंत्रता और समानता को प्राप्त करने में बंधुत्व का महत्व पर संगोष्ठी को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित करते हुए सिविल जज सीनियर डिवीजन/ सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण श्रीमती शांभवी द्वितीय ने कही। उन्होंने कहा कि भारतीय संविधान में न्याय,स्वतंत्रता,समानता और बंधुत्व का 'संवैधानिक त्रिमूर्ति' के रूप में समावेश है। कार्यक्रम का शुभारंभ बाबा साहब डॉ भीमराव अंबेडकर व मां भारती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्जवलित व माल्यार्पण एवं वंदेमातरम से किया गया। तदुपरांत परिषद के पदाधिकारियों ने अतिथियों को प्रतीक चिन्ह,अंगवस्त्र व माल्यार्पण कर स्वागत सम्मान किया। इस मौके पर विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद जिला बार के महामंत्री रवीन्द्र सिंह ने बाबा साहेब को श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए कहा कि बाबा साहेब ने कमजोर वर्ग के उत्थान व कल्याण के लिए अपना संपूर्ण जीवन समर्पित कर दिया।इस मौके पर बतौर विशिष्ट अतिथि शामिल डीजीसी सिविल राम केवल वर्मा ने कहा कि भारतीय संविधान के शिल्पी,भारत रत्न बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर का जीवन और संघर्ष आज भी एक न्यायपूर्ण,समान और सशक्त भारत के निर्माण की सबसे मजबूत प्रेरणा है। इस मौके पर परिषद की राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य किरन बाला सिंह,मंत्री रुप नारायण सरोज, वरिष्ठ अधिवक्ता अशोक सिंह सहित आदि ने अपने- अपने विचार रखे। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे अधिवक्ता परिषद के अध्यक्ष मनोज सिंह ने सभी के प्रति धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि बाबा साहेब ने शिक्षा और सम्मान का वह मार्ग दिखाया, जिसने असमानता की जड़ों को चुनौती दी। कार्यक्रम का संचालन कर रहे अधिवक्ता परिषद के महामंत्री शिवेश कुमार शुक्ल ने भी ज्ञान संघर्ष और दृढ़ संकल्प से समाज में समानता और न्याय की नींव रखने वाले महान व्यक्तित्व बाबा साहब को नमन किया। अंत में दीवानी न्यायालय के कर्मचारी संतोष, सुभाष, वीरेंद्र व विजय को अतिथियों द्वारा अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया गया।तदुपरांत राष्ट्रगान के साथ ही कार्यक्रम का समापन किया गया। इस मौके पर प्रमुख रूप से कोषाध्यक्ष भरत लाल वैश्य, मंत्री विनीत शुक्ल,उदित गिरी,दीपू सिंह,ममता पाण्डेय,परमानंद मिश्र, उपाध्यक्ष जया शर्मा,आशीष सिंह,पंकज चौधरी,अभिनव सिंह, विशेष लोक अभियोजक पाक्सो निर्भय सिंह,रामकृष्ण मिश्र, अशोक, अतुल सिंह, विनोद शर्मा,राजकुमार, रमेश सहित सैकड़ों अधिवक्ता मौजूद रहे।
    2
    अधिवक्ता परिषद ने बाबा साहब की जयंती के उपलक्ष्य में किया संगोष्ठी 
प्रतापगढ़। बंधुत्व की भावना के बिना न्याय, स्वतंत्रता और समानता का लक्ष्य प्राप्त नहीं किया जा सकता।बाबा साहेब ने बंधुत्व को सामाजिक जीवन में एकता और एकजुटता का आधार माना था।उक्त उद्गार शनिवार को जिला बार के सभागार में बाबा साहब डॉ भीमराव रामजी अम्बेडकर की जयंती के उपलक्ष्य में अधिवक्ता परिषद अवध प्रतापगढ़ ईकाई द्वारा आयोजित न्याय स्वतंत्रता और समानता को प्राप्त करने में बंधुत्व का महत्व पर संगोष्ठी को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित करते हुए सिविल जज सीनियर डिवीजन/ सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण श्रीमती शांभवी द्वितीय ने कही। उन्होंने कहा कि भारतीय संविधान में न्याय,स्वतंत्रता,समानता और बंधुत्व का 'संवैधानिक त्रिमूर्ति' के रूप में समावेश है। कार्यक्रम का शुभारंभ बाबा साहब डॉ भीमराव अंबेडकर व मां भारती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्जवलित व माल्यार्पण एवं वंदेमातरम से किया गया। तदुपरांत परिषद के पदाधिकारियों ने अतिथियों को प्रतीक चिन्ह,अंगवस्त्र व माल्यार्पण कर स्वागत सम्मान किया। इस मौके पर विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद जिला बार के महामंत्री रवीन्द्र सिंह ने बाबा साहेब को श्रद्धासुमन अर्पित  करते हुए कहा कि बाबा साहेब ने कमजोर वर्ग के उत्थान व कल्याण के लिए अपना संपूर्ण जीवन समर्पित कर दिया।इस मौके पर बतौर विशिष्ट अतिथि शामिल डीजीसी सिविल राम केवल वर्मा ने कहा कि भारतीय संविधान के शिल्पी,भारत रत्न बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर का जीवन और संघर्ष आज भी एक न्यायपूर्ण,समान और सशक्त भारत के निर्माण की सबसे मजबूत प्रेरणा है। इस मौके पर परिषद की राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य किरन बाला सिंह,मंत्री रुप नारायण सरोज, वरिष्ठ अधिवक्ता अशोक सिंह सहित आदि ने अपने- अपने विचार रखे। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे अधिवक्ता परिषद के अध्यक्ष मनोज सिंह ने सभी के प्रति धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि बाबा साहेब ने शिक्षा और सम्मान का वह मार्ग दिखाया, जिसने असमानता की जड़ों को चुनौती दी। कार्यक्रम का संचालन कर रहे अधिवक्ता परिषद के महामंत्री शिवेश कुमार शुक्ल ने भी ज्ञान संघर्ष और दृढ़ संकल्प से समाज में समानता और न्याय की नींव रखने वाले महान व्यक्तित्व बाबा साहब को नमन किया। अंत में दीवानी न्यायालय के कर्मचारी संतोष, सुभाष, वीरेंद्र व विजय को अतिथियों द्वारा अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया गया।तदुपरांत राष्ट्रगान के साथ ही कार्यक्रम का समापन किया गया। इस मौके पर प्रमुख रूप से कोषाध्यक्ष भरत लाल वैश्य, मंत्री विनीत शुक्ल,उदित गिरी,दीपू सिंह,ममता पाण्डेय,परमानंद मिश्र, उपाध्यक्ष जया शर्मा,आशीष सिंह,पंकज चौधरी,अभिनव सिंह, विशेष लोक अभियोजक पाक्सो निर्भय सिंह,रामकृष्ण मिश्र, अशोक, अतुल सिंह, विनोद शर्मा,राजकुमार, रमेश सहित सैकड़ों अधिवक्ता मौजूद रहे।
    user_Salman Khan "Journalist"
    Salman Khan "Journalist"
    Local News Reporter Pratapgarh, Uttar Pradesh•
    4 hrs ago
  • रामपुर जिलाधिकारी अजय कुमार द्विवेदी रामपुर एवं पुलिस अधीक्षक, सोमेंद्र मीना रामपुर द्वारा सम्पूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर तहसील बिलासपुर में जनसुनवाई कर फरियादियों की समस्याओं शिकायतों को सुना गया, जनसुनवाई के दौरान प्राप्त शिकायतों के शीघ्र व गुणवत्तापूर्ण निस्तारण हेतु सम्बन्धित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये । इस दौरान पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारी कर्मचारी गण उपस्थित रहे
    1
    रामपुर जिलाधिकारी अजय कुमार द्विवेदी  रामपुर एवं पुलिस अधीक्षक, सोमेंद्र मीना रामपुर द्वारा सम्पूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर तहसील बिलासपुर में जनसुनवाई कर फरियादियों की समस्याओं शिकायतों को सुना गया, जनसुनवाई के दौरान प्राप्त शिकायतों के शीघ्र व गुणवत्तापूर्ण निस्तारण हेतु सम्बन्धित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये । इस दौरान पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारी कर्मचारी गण उपस्थित रहे
    user_Omprakash प्रजापति
    Omprakash प्रजापति
    Voice of people प्रतापगढ़, प्रतापगढ़, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.