#लखीमपुर निघासन कोतवाली क्षेत्र में अवैध नशे के कारोबार को लेकर गंभीर आरोप सामने आए हैं। रकेहटी कस्बे में एक युवक द्वारा चाकू से बुजुर्ग पर हमला करने का दावा किया गया, जिसमें बुजुर्ग बाल-बाल बच गए। सूचना पर पहुंची पुलिस पर भी कार्रवाई न करने और तमाशबीन बने रहने के आरोप लगाए गए हैं। #photooffthaday #facebookpost #photos #photoshootchallenge #photoshop #photostudio #photosoftheday #लखीमपुर निघासन कोतवाली क्षेत्र में अवैध नशे के कारोबार को लेकर गंभीर आरोप सामने आए हैं। रकेहटी कस्बे में एक युवक द्वारा चाकू से बुजुर्ग पर हमला करने का दावा किया गया, जिसमें बुजुर्ग बाल-बाल बच गए। सूचना पर पहुंची पुलिस पर भी कार्रवाई न करने और तमाशबीन बने रहने के आरोप लगाए गए हैं। #photooffthaday #facebookpost #photos #photoshootchallenge #photoshop #photostudio #photosoftheday
#लखीमपुर निघासन कोतवाली क्षेत्र में अवैध नशे के कारोबार को लेकर गंभीर आरोप सामने आए हैं। रकेहटी कस्बे में एक युवक द्वारा चाकू से बुजुर्ग पर हमला करने का दावा किया गया, जिसमें बुजुर्ग बाल-बाल बच गए। सूचना पर पहुंची पुलिस पर भी कार्रवाई न करने और तमाशबीन बने रहने के आरोप लगाए गए हैं। #photooffthaday #facebookpost #photos #photoshootchallenge #photoshop #photostudio #photosoftheday #लखीमपुर निघासन कोतवाली क्षेत्र में अवैध नशे के कारोबार को लेकर गंभीर आरोप सामने आए हैं। रकेहटी कस्बे में एक युवक द्वारा चाकू से बुजुर्ग पर हमला करने का दावा किया गया, जिसमें बुजुर्ग बाल-बाल बच गए। सूचना पर पहुंची पुलिस पर भी कार्रवाई न करने और तमाशबीन बने रहने के आरोप लगाए गए हैं। #photooffthaday #facebookpost #photos #photoshootchallenge #photoshop #photostudio #photosoftheday
- #लखीमपुर निघासन कोतवाली क्षेत्र में अवैध नशे के कारोबार को लेकर गंभीर आरोप सामने आए हैं। रकेहटी कस्बे में एक युवक द्वारा चाकू से बुजुर्ग पर हमला करने का दावा किया गया, जिसमें बुजुर्ग बाल-बाल बच गए। सूचना पर पहुंची पुलिस पर भी कार्रवाई न करने और तमाशबीन बने रहने के आरोप लगाए गए हैं। #photooffthaday #facebookpost #photos #photoshootchallenge #photoshop #photostudio #photosoftheday #लखीमपुर निघासन कोतवाली क्षेत्र में अवैध नशे के कारोबार को लेकर गंभीर आरोप सामने आए हैं। रकेहटी कस्बे में एक युवक द्वारा चाकू से बुजुर्ग पर हमला करने का दावा किया गया, जिसमें बुजुर्ग बाल-बाल बच गए। सूचना पर पहुंची पुलिस पर भी कार्रवाई न करने और तमाशबीन बने रहने के आरोप लगाए गए हैं। #photooffthaday #facebookpost #photos #photoshootchallenge #photoshop #photostudio #photosoftheday1
- कृष्णमय हुआ लखीमपुर, इस्कॉन मंदिर में गूंजा हरे कृष्ण महामंत्र झूलन यात्रा, नौका विहार और बाल कलाकारों की मनमोहक प्रस्तुतियों ने मोहा मन; महाभिषेक के बाद भगवान को अर्पित हुआ छप्पन भोग लखीमपुर-खीरी। अधर्म के अंधकार के बीच धर्म की ज्योति और निराशा के क्षणों में प्रेम, करुणा व सत्य का संदेश देने वाले भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव लखीमपुर के इस्कॉन मंदिर में श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया। भव्य एवं दिव्य जन्माष्टमी उत्सव में भक्ति, संगीत, संस्कृति और अध्यात्म का ऐसा संगम देखने को मिला कि पूरा मंदिर परिसर कृष्णमय हो उठा। जन्माष्टमी को लेकर मंदिर में श्रद्धालुओं के स्वागत और सुविधा के लिए विशेष व्यवस्थाएं की गई थीं। सुबह से ही भक्तों के मंदिर पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया। परिसर में लगातार गूंजता “हरे कृष्ण, हरे कृष्ण, कृष्ण कृष्ण, हरे हरे” महामंत्र वातावरण को आध्यात्मिक ऊर्जा से भरता रहा। उत्सव के दौरान झूलन यात्रा, नौका विहार और झूलन उत्सव श्रद्धालुओं के आकर्षण का प्रमुख केंद्र रहे। फूलों और रंग-बिरंगी सजावट से सजे झूले पर विराजमान राधा-कृष्ण की मनमोहक छवि ने भक्तों का मन मोह लिया। वहीं नौका विहार की मनोरम प्रस्तुति ने उत्सव में भक्ति के साथ आनंद और उल्लास के रंग भर दिए। दिनभर आयोजित विभिन्न धार्मिक एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं में श्रद्धालुओं और बच्चों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। नन्हे बाल कलाकारों ने राधा-कृष्ण की लीलाओं और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से ऐसा समां बांधा कि उपस्थितजन मंत्रमुग्ध हो उठे। उनकी प्रस्तुतियों में भारतीय संस्कारों और कृष्णभक्ति की सुंदर झलक देखने को मिली। जैसे-जैसे संध्या गहराती गई, मंदिर परिसर की आध्यात्मिक आभा और भी निखरती चली गई। शंख-घंटों की गूंज, भजनों की मधुर स्वर-लहरियां, हरे कृष्ण महामंत्र का संकीर्तन और राधे-कृष्ण के जयघोष से पूरा वातावरण भक्तिरस में सराबोर हो गया। श्रद्धालु कृष्ण नाम में लीन होकर इस पावन पर्व को आध्यात्मिक अनुभूति में बदलते नजर आए। रात्रि में भगवान श्रीकृष्ण के भव्य प्राकट्य उत्सव के साथ मंदिर परिसर जयकारों से गूंज उठा। नंदलाला के जन्म की खुशी में श्रद्धालुओं ने उल्लासपूर्वक जयघोष किया। इस दौरान विधि-विधान से भगवान श्रीकृष्ण का महाभिषेक किया गया और उन्हें छप्पन भोग अर्पित किया गया। इसके उपरांत श्रद्धालुओं के लिए महाप्रसाद की व्यवस्था की गई। इस्कॉन मंदिर में आयोजित जन्माष्टमी उत्सव ने संदेश दिया कि श्रीकृष्ण केवल इतिहास के एक युगपुरुष नहीं, बल्कि सत्य, प्रेम, करुणा और धर्म का मार्ग दिखाने वाली शाश्वत चेतना हैं। कृष्ण जन्मोत्सव की यह पावन बेला हर मन में यही विश्वास जगाती रही कि जीवन में जब भी अंधकार बढ़े, कृष्ण के विचारों का दीप जलाकर सत्य के मार्ग पर आगे बढ़ना चाहिए। कृष्ण नाम की मधुरता में डूबा लखीमपुर देर रात तक भक्तिरस में सराबोर रहा। इस्कॉन मंदिर की पावन धरती पर गूंजी जन्माष्टमी की भक्ति और दिव्यता श्रद्धालुओं के हृदय में लंबे समय तक बनी रही। समस्त जानकारी इस्कॉन लखीमपुर के मीडिया प्रभारी नूतन मिश्रा एवं सह मीडिया प्रभारी व कंटेंट एडिटर स्पर्श सिन्हा ने दी।4
- पलिया में धूमधाम से मनाई गई श्रीकृष्ण जन्माष्टमी मंदिरों से लेकर कोतवाली तक गूंजे भजन पलिया नगर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व श्रद्धा और उल्लास के साथ धूमधाम से मनाया गया। नगर के राधा-कृष्ण मंदिर, पाण्डेय बाबा मंदिर, श्रीराम जानकी मंदिर, माता कालरात्रि मंदिर, महादेव नागेश्वर नाथ मंदिर समेत विभिन्न धार्मिक स्थलों पर आकर्षक सजावट की गई। श्रद्धालुओं ने मंदिरों में पहुंचकर भगवान श्रीकृष्ण के दर्शन और पूजन-अर्चन कर सुख-समृद्धि की कामना की। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर पलिया कोतवाली परिसर में भी विशाल कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालु और नगरवासी शामिल हुए। कोतवाली परिसर में भक्ति गीतों और भजनों की गूंज से वातावरण भक्तिमय हो गया। कार्यक्रम में आकाशवाणी एवं दूरदर्शन लखनऊ के प्रसिद्ध कलाकारों ने भजन संध्या प्रस्तुत कर समां बांध दिया। कलाकारों की मनमोहक प्रस्तुतियों पर श्रद्धालु देर रात तक भक्तिरस में डूबे रहे। भगवान श्रीकृष्ण के जयकारों से पूरा परिसर गूंजता रहा। इस दौरान प्रभारी निरीक्षक शिवाजी दुबे ने सभी नगरवासियों को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की हार्दिक शुभकामनाएं दीं। उन्होंने महोत्सव में पहुंचने वाले श्रद्धालुओं और नगरवासियों का आभार जताते हुए कहा कि ऐसे धार्मिक आयोजन समाज में आपसी भाईचारा, प्रेम और सौहार्द की भावना को मजबूत करते हैं। इसी क्रम में महिला थाना परिसर में भी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी श्रद्धा एवं उल्लास के साथ मनाई गई। पूरे नगर में देर रात तक धार्मिक कार्यक्रमों का दौर चलता रहा और जगह-जगह भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव की खुशियां मनाई गयीं। रात के 12 बजते ही "भय प्रकट गुपाला दीन दयाला, सो यशुमति हितकारी" छंद की मधुर आवाज गूंजने लगी। उसके उपरान्त भगवान श्रीकृष्ण की आरती हुई, जिसमें श्रद्धालुओं ने बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया और पुण्य के भागीदार बने। अन्त में प्रसाद वितरण किया गया। बता दें कि अधिकांश जगहों पर यह उत्सव निरन्तर चल रहा और श्रीकृष्ण छठ तक चलेगा। छठ महोत्सव भी धूमधाम से मनाया जाएगा और इस दिन कढ़ी चावल एवं सब्जी पूड़ी का विशाल भण्डारा आयोजित कर महोत्सव का समापन हो जाएगा।3
- थाना ईसानगर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का भव्य आयोजन, भक्ति और उत्साह में डूबा थाना परिसर रमाकांत यादव लखीमपुर खीरी लखीमपुर खीरी। थाना ईसानगर परिसर श्री सिद्धेश्वर मंदिर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व प्रत्येक वर्ष की भांति बड़े ही धूमधाम, श्रद्धा और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया । जन्माष्टमी को लेकर थाना परिसर को आकर्षक ढंग से सजाया गया था। रंग-बिरंगी झालरों, विद्युत सजावट और भगवान श्रीकृष्ण की मनमोहक झांकियों ने पूरे परिसर की शोभा बढ़ा दी कार्यक्रम को देखने के लिए क्षेत्र के लोगों में भी खासा उत्साह देखने को मिल रहा। जन्माष्टमी के अवसर पर थाना परिसर में धार्मिक वातावरण बना रहा। भगवान श्रीकृष्ण के भजनों और जयकारों से पूरा वातावरण भक्तिमय नजर आया। श्रद्धालुओं ने भगवान श्रीकृष्ण की झांकी के दर्शन कर पूजा-अर्चना की और सुख-समृद्धि की कामना की। जैसे-जैसे रात आगे बढ़ी, वैसे-वैसे कार्यक्रम में लोगों की भीड़ और उत्साह बढ़ता गया। कार्यक्रम के दौरान सीओ धौरहरा शमशेर बहादुर सिंह तथा थाना अध्यक्ष बृजेश सिंह की मौजूदगी में व्यवस्थाओं का जायजा लिया। पुलिसकर्मियों द्वारा कार्यक्रम में आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए व्यवस्था संभाली। थाना परिसर में अनुशासन और शांति बनाए रखने के लिए पुलिसकर्मी पूरी तरह मुस्तैद दिखाई दिए। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पर्व को लेकर थाना ईसानगर के पुलिसकर्मियों में भी विशेष उत्साह देखने को मिला। पुलिसकर्मियों ने धार्मिक कार्यक्रम में सहभागिता करते हुए भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव को श्रद्धा के साथ मनाया। इस दौरान थाना परिसर में आने वाले श्रद्धालुओं का भी उत्साह देखते ही बन रहा था। कार्यक्रम में भगवान श्रीकृष्ण के बाल स्वरूप की झांकी विशेष आकर्षण का केंद्र रही। श्रद्धालुओं ने झांकी के दर्शन कर भगवान श्रीकृष्ण के जयकारे लगाए। पूरे परिसर में “जय श्रीकृष्ण” और “नंद के घर आनंद भयो, जय कन्हैया लाल की” के जयघोष से माहौल भक्तिमय हो गया। स्थानीय लोगों का कहना है कि थाना परिसर में इस प्रकार धार्मिक आयोजन होने से पुलिस और आमजन के बीच आपसी जुड़ाव और भाईचारे की भावना मजबूत होती है। जन्माष्टमी कार्यक्रम ने क्षेत्र में एक सकारात्मक और धार्मिक माहौल बनाया है। रात्रि में भगवान श्रीकृष्ण के जन्म के समय विशेष पूजा-अर्चना और आरती का आयोजन किया गया। श्रद्धालुओं ने भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव की खुशी में प्रसाद ग्रहण किया। कार्यक्रम के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क रहा। थाना ईसानगर परिसर में आयोजित यह श्रीकृष्ण जन्माष्टमी समारोह क्षेत्रवासियों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है। भव्य सजावट, आकर्षक झांकियों और भक्तिमय वातावरण ने जन्माष्टमी के उत्सव को और भी खास बना दिया3
- “जहां कानून-व्यवस्था की जिम्मेदारी… वहीं आज गूंजे कान्हा के भजन! लखीमपुर खीरी की सदर कोतवाली बनी कृष्णमय! लखीमपुर खीरी की सदर कोतवाली में सदर कोतवाल राजेश कुमार सिंह ने श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन अवसर पर भव्य झांकी सजवाई। कोतवाली परिसर में भगवान श्रीकृष्ण की सुंदर झांकी के साथ मनमोहक भजनों की प्रस्तुति ने पूरा माहौल भक्तिमय कर दिया। इस दौरान श्रद्धालुओं और पुलिसकर्मियों में दिखा भक्ति और आस्था का अद्भुत संगम। राधे-राधे की गूंज से पूरा कोतवाली परिसर कृष्णमय हो उठा! लखीमपुर खीरी | सदर कोतवाली1
- मितौली थाने में धूमधाम से मनाई गई श्रीकृष्ण जन्माष्टमी मितौली खीरी। मितौली थाने में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन अवसर पर नवागत थाना प्रभारी दिलीप कुमार चौबे ने विधि-विधान से पूजन-अर्चन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस दौरान थाना परिसर में भक्तिमय माहौल देखने को मिला। जहाँ इस अवसर पर सर्बेश कटियार,एसपी सिंह पत्रकार,विकास भदौरिया मंडल कस्ता,पंकज कुमार गौतम पत्रकार,सहित सम्मनित लोग व पुलिस स्टॉफ मौजूद रहा।2
- *थाना फरधान व थाना नीमगांव पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा जनपद के कई थानो में वांछित व चोरी के अभियोग से संबंधित 02 अभियुक्तों को पुलिस मुठभेड़ *थाना फरधान व थाना नीमगांव पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा जनपद के कई थानो में वांछित व चोरी के अभियोग से संबंधित 02 अभियुक्तों को पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार करने के सम्बन्ध में सहायक पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी सदर श्री विवेक तिवारी की बाइट*1
- नेपाल के दार्चुला जिले में भारी भूस्खलन के कारण चौलानी नदी का रास्ता आंशिक रूप से रुक गया है। प्रशासन ने निचले इलाकों में अलर्ट जारी किया है। #photooffthaday #facebookpost #photos #photoshootchallenge #photoshop #photostudio #photosoftheday नेपाल के दार्चुला जिले में भारी भूस्खलन के कारण चौलानी नदी का रास्ता आंशिक रूप से रुक गया है। प्रशासन ने निचले इलाकों में अलर्ट जारी किया है। #photooffthaday #facebookpost #photos #photoshootchallenge #photoshop #photostudio #photosoftheday1